रामराज पुलिस की दिन निकलते ही बदमाशो के साथ मुठभेड़
रामराज/ मुजफ्फरनगर- 17 जून प्राप्त समाचार के अनुसार रामराज थानाध्यक्ष सतेन्द्र नागर ने दिन निकलते ही किया शातिर बदमाश को मुठभेड़ में लँगड़ा किया।
रामराज थानाध्यक्ष सतेन्द्र नागर ने दिन निकलते ही शुरू किया बदमाशों को लँगड़ा करने का अभियान।मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर नवाब @muzafarnagarpol धरा गया। एक 315 बोर का देशी तमंचा व 3 जिंदा एक खोका कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली। सीओ जानसठ शकील अहमद भी मौके पर @Uppolice pic.twitter.com/m3n6S94T9w
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 17, 2020
एसएसपी अभिषेक यादव,एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ जानसठ शकील अहमद के कुशल निर्देशन में रामराज पुलिस ने शुरू किया बदमाशों को लँगड़ा करने का अभियान।
*मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर नवाब उर्फ भूरा पुत्र हाशिम निवासी ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा पुलिस की गोली लगने से लँगड़ा हुआ।बदमाश पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
पुलिस को बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा व 3 जिंदा एक खोका कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली।मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद भी मौके पर पहुँचे।
