उत्तर प्रदेश

दबंगई का तांडव सीसीटीवी कैमरे में कैद: महादेव होटल में कुछ युवकों द्वारा जमकर तोड़फोड़

चंदौली में कुछ दबंग युवकों द्वारा होटल पर तोड़फोड़ किए जाने व कर्मचारियों को मारने पीटने की खबर सामने आई है। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर बरामद बोलेरो को लेकर कार्रवाई में जुट गई। सीसीटीवी कैमरा में खुलेआम दबंगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला कैद हो गया है।

चन्दौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे दो पर महादेव होटल में कुछ दबंग युवकों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गयी । इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे होटल संचालक से भी मनबढ़ युवकों ने गाड़ी में तोड़फोड़ व मारपीट किया ।

बताते चलें कि सैयदराजा नेशनल हाइवे दो पर बीती रात्रि 1:30 बजे चार पांच मनबढ़ युवकों द्वारा महादेव होटल पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने के साथ ही साथ कर्मचारियों को पीटने का मामला सामने आया है । यह नजारा देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवकों की पिटाई के साथ उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ किया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, मौके से बुलेरो गाड़ी खींच कर थाने ले लाई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। दबंगों की दबंगई का तांडव सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसमें खुलेआम होटल में तोड़फोड़ करने का नजारा दिख रहा है।

इस संबंध में सैयदराजा प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि होटल संचालक व युवकों से दो-तीन दिन पहले खाने पीने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी । जिस पर दबंगों युवकों द्वारा आज होटल में पहुंचकर तोड़फोड़ की गई।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =