Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है-कपिल देव अग्रवाल

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल ने छात्र छात्राआंे का सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा प्रत्येक दशा में अपना लक्ष्य हासिल करे, जब तक लक्ष्य हासिल न हो चलते रहिये चलते रहिये। एक दिन अवश्य आप अपने लक्ष्य तक पहुचेगे। उन्होने कहा कि दृढ इच्छाशक्ति से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।

मा0 राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं जिलाधिकारी आज जनपद में प0 दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत निशुल्क कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के नये सत्र का शुभारम्भ कर रहे थे।

मा0 राज्य मंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सभी येाजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सभी को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होने बच्चों से कहा कि स्वयं पर पूर्ण विश्वास रखें, परिश्रम करे। उन्होने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के साथ भी संवाद किया। इस अवसर पर उन्होने छात्र छात्राआंे को प्रशिक्षण हेतु वस्त्रों का वितरण भी किया।  

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने छात्र छात्राआंे का सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करे। पहले दिन से ही परिश्रम करें। उन्होने बच्चों का समझाया कि प्रशिक्षण को हल्के में न ले। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इसकों अपनी आजीविका का माध्यम बनाये और दूसरांे को भी रोजगार मुहैया कराये। केन्द्र संचालक ने बताया कि केन्द्र पर 2 ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फैशन डिजाइनिंग एवं इलैक्ट्राॅनिक है। प्रशिक्षण की अवधि 144 दिन की है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी सहित अन्य अधिकारीगण व भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fifteen =