Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

टिम्बर मर्चेन्ट की दुकान में हुई पांच लाख रूपये की चोरी का खुलासा, तीन शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने टिम्बर मर्चेन्ट की दुकान में हुई पांच लाख रूपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को चोरी की गयी नकदी, चोरी में प्रयुक्त ट्रक व एक चोरी की महेन्द्रा पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है। व्यापारियों ने चोरी का खुलासा करने पर एसएसपी और पुलिस टीम का सम्मान किया।

एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 2 फरवरी को मेरठ रोड वेयर गंज स्थित अशोक कुमार अरोरा पुत्र सुंदर लाल अरोरा की अरोरा टिम्बर मर्चेन्ट की दुकान से ट्रक में सवार बदमाशों ने जंगला फाडकर पांच लाख रूपये चोरी कर लिये थे।

शहर कोतवाली पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत थी। एसएसपी ने बताया कि आज शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार जहांगीरपट्टी सुजडू आफताब पुत्र मुनाफ २. शाबिर पुत्र शेरदीन व शानू पुत्र इकबाल को घटना में प्रयुक्त 14 टायरा ट्रक एक चोरी की गयी महेन्द्रा पिकअप एक तमंचा, कारतूस व दो चाकूओं के साथ गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी किये गये पांच लाख रूपये नकद भी बरामद कर लिये। एसएसपी ने बताया कि पकडा गया आरोपी आफताब दुकान पर ठैकेदारी का काम करता है

वह रोजाना अशोक कुमार अरोरा की दुकान पर आता था। वारदात वाले दिन भी वह फ्लाईवुड लेने के बहाने अशोक कुमार अरोरा की दुकान पर आया था और इसी दौरान वह रैकी करके गया था। वारदात वाली रात तीनों आरोपी 14 टायरा ट्रक लेकर सिटी सैन्टर पहुंचे और ट्रक के ऊपर चढ़कर दुकान में लगे रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे तथा गल्ले में रखी पांच लाख रूपये की नकदी चोरी कर ले गये। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जल भेज दिया है।

एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। चोरी का खुलासा करने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुडे सुनील तायल, राकेश गर्ग, प्रवीन खेडा, अशोक अरोरा व प्रवीन अरोरा ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी व घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सम्मान किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =