Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रामपुरी में निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी, घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

मुजफ्फरनगर। निर्माणाधीन मकान से चोरों ने एक पानी की मोटर सहित तारों के मंडल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष से घटनाक्रम की जानकारी ली। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी मोहम्मद नौशाद के निर्माणाधीन मकान से चोर रात में एक पानी की मोटर सहित तारों के मंडल चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस की ओर से घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, तो एक चोर उसमें रात को आते और जाते हुए दिखाई दिए.

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है। चोर हजारो रुपए का सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक मोहम्मद नौशाद ने बताया कि उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण रात्रि में मकान पर कोई नहीं था।

इस दौरान वह अपने दूसरे मकान पर थे। देर रात चोर पानी की मोटर, बिजली के वायरो के मंडल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर की ओर से चोरी का सामान अनुमानित हजारो रुपये का है।

घटना की जानकारी सुबह मकान पर पहुंचने के बाद पता चली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाने में घटना की शिकायत दी, उसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी से संबंधित जानकारी जुटाई।

एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर हुआ कैद-

निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की घटना पास ही लगे डॉक्टर फुरकान मालिक के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक चोर गली में निर्माणाधीन मकान में लगे पानी का मोटर व अन्य समान एक बेग में ले जाते दिखाई दे रहे हैं

लेकिन रात होने के कारण उनकी फोटो साफ दिखाई नहीं दे रही। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। मोहल्ला रामपुरी के वासियों ने अस्पताल चौकी पुलिस पर क्षेत्र में गश्त ने करने का आरोप भी लगाए है लोगो का कहना था की पुलिस अगर गस्त करती तो आज चोरी नहीं होती, लोगो ने क्षेत्र में गस्त लगाने की भी मांग की है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =