भारतीय स्टेट बैंक के जानसठ रोड स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय के तीन कर्मचारी मिले कोरोना पाॅजिटिव
मुजफ्फरनगर। भारतीय स्टेट बैंक के जानसठ रोड स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय के तीन कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने के बाद आज इस भवन का एक हिस्सा सील कर दिया गया। हालांकि बाकी हिस्से में काम जारी रहा। आज भी बैंक खुला रहा और वहां सामान्य ढंग से कामकाज हुआ।
नगर के बैंकों पर कोरोना का साया मंडराने के साथ गत दिवस चार बैंक कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से बैंकों की स्थिति को लेकर चिंता बढ गई थी।
इससे पहले भी कई बैंक कर्मी और भारतीय स्टेट बैंक का एक शाखा प्रबंधक भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। आज कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भारतीय स्टेट बैंक के जानसठ रोड पर स्थित रीजनल कार्यालय के पहली मंजिल के हिस्से को सील कर वहां सेनेटाइजेशन कराया गया।
हालांकि निचले तल पर कामकाज सामान्य ढंग से चला। इस दौरान ऊपर का हिस्सा बन्द रहा। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि बैंक कर्मियां के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्कों का पता लगाकर उनके सैंपिल लेने का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा बैंक कर्मियों भी सैंपिल लेने के साथ बैंकों के कामकाज में ऐहतियात बरतने के आदेश दिए गए हैं।
