रिलीज हुई हैं ‘छिछोरे’ और ‘सैटेलाइट शंकर’
बॉक्स ऑफिस पर आज दो फिल्में रिलीज हुई हैं. एक है वरुण शर्मा और श्रद्धा कपूर की ‘छिछोरे’ और दूसरी फिल्म है सूरज पंचोली की ‘सैटेलाइट शंकर’.
The crazy, whacky glimpse of hostel life.#Chhichhore ka Chhichhora trailer https://t.co/oLcXo02lki#SajidNadiadwala @ShraddhaKapoor @itsSSR @varunsharma90 @NaveenPolishety @tusharpandeyx @prateikbabbar @foxstarhindi @NGEMovies @WardaNadiadwala @ipritamofficial @TSeries
— Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) August 23, 2019
डायरेक्टर नितेश तिवारी की 2016 दिसंबर में आई सुपरहिट फिल्म‘दंगल’ के बाद ये पहली है. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, प्रतीक बब्बर, वरुण शर्मा और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म कॉलेज डेज की छिछोरी यादें, दोस्ती में मर-मिटने की बातबी, पैरंटिंग, होनहार स्टूडेंट्स का कॉम्पटेटिव एग्ज़ाम में सिलेक्ट होने का प्रेशर और तलाकशुदा पति-पत्नी के बीच के ईगो पर फिल्माई हैं. फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर दर्शको का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में साफ है कि फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ बोल्डनेस का भी तड़का बखूबी शामिल किया गया है.
The extraordinary journey of #SatelliteShankar gets a new release date. Will see you in cinemas on 6th September 2019!@Sooraj9pancholi @akash_megha @itsBhushanKumar @MuradKhetani @ashwinvarde #KrishanKumar @TSeries #IrfanKamal @Cine1Studios
— Satellite Shankar (@SatelliteSMovie) April 30, 2019
‘सैटेलाइट शंकर’
सैटेलाइट शंकर एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन इरफ़ान कमल कर रहे हैं. फिल्म में सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. देश के दस शहरों में शूट होने वाली फिल्म सैटेलाइट शंकर का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मुरुद खेतानी और अश्वनी वार्दे द्वारा किया जा रहा है. इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान ने भी कैमियो किया है. ‘भारत’ के बाद एक बार फिर से सलमान खान को पर्दे पर देखने के लिए फैंस के लिए ये एक छोटी सी ट्रीट हो सकती है.
