वैश्विक

कोरोनो वायरस की वजह से ओलंपिक को टाला जा सकता है-सेबेस्टियन

Image Result For Athletics-Chief-Sebastianएथलेटिक्स के प्रमुख सेबेस्टियन को ने गुरुवार को स्वीकार किया कि कोरोनो वायरस के प्रकोप की वजह से टोक्यो ओलंपिक को अगले साल के लिए टाला जा सकता है, लेकिन इसको लेकर अभी निश्चित निर्णय लेना जल्दबाजी होगी।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आईओसी के इस बयान का समर्थन किया कि टोक्यो ओलंपिक बिना किसी परेशानी के समय (24 जुलाई) पर शुरू होंगे। 

आईओए के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा,‘कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में दहशत पैदा कर रखी है लेकिन हमें उम्मीद है कि एक या दो महीने में इस पर काबू पा लिया जाएगा। इस बीमारी के केंद्र में रहे चीन में इस पर नियंत्रण पा लिया गया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि ओलंपिक बिना किसी बाधा के सही समय पर शुरू होंगे।

 

सेबेस्टियन को ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक में देरी हो सकती है। क्या ओलंपिक सितंबर या अक्तूबर में हो सकता है? इस सवाल के जवाब में एथलेटिक्स प्रमुख ने कहा, हां यह संभव है और इस वक्त कुछ भी हो सकता है।’

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से यूरो 2020 के अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स के कई सारे इवेंट को रद्द और स्थगित कर दिए गए हैं।इस महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा कर रख दिया है। इस खतरनाक वायरस की वजह से विश्व में अब तक 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित बताए जा रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =