Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना भोपा पर टॉप टेन अपराधी अभियुक्त मेहरबान गिरफ्तार

भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा व थानाध्यक्ष भोपा के निर्देशन में थाना भोपा पर तैनात उ०नि० गनेश कुमार शर्मा, का० १८९५ इकराम अली द्वारा मुखबिर की सूचना पर टॉप १०/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मेहरबान को युसुफपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

मेहरबान पुत्र नफीस निवासी ग्राम युसुफपुर थाना भोपा मु०नगर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । बरामदगी का विवरण एक अदद तमंचा १२ बोर, दो जिन्दा कारतूस १२ बोर। अभियुक्त मेहरबान उपरोक्त थाना भोपा का हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप १० अपराधी है।

गिरफ्तार टॉप १०/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त मेहरबान उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्त पर एक दर्जन से अधिक लूट,गोकशी आदि के मुकदमे पूर्व से पंजीकृत हैं

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 14 =