Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली के सीताशरण इंटर कालेज में प्रशिक्षण शिविर का समापन

मुजफ्फरनगर। खतौली के सीताशरण इंटर कालेज में चल रहे स्काउट गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोरोना संक्रमण से बचाव और सड़क सुरक्षा आदि की प्रस्तुति दी।

पांच दिन तक चले स्काउट गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण के समापन पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोरोना संक्रमण और सड़क सुरक्षा आदि प्रस्तुत नाटक में जागरूकता का संदेश दिया।

देवी मंदिर कन्या इंटर कालेज से शिवानी, आरुषि, पायल, शिक्षा, काजल, भैंसी कालेज से प्राची, विक्की, पूर्वा, दिव्या, खुशी, कबूल कन्या इंटर कालेज से ज्योति, भावना, काजल, सीता व जवाहर पब्लिक स्कूल से रानी व कार्तिक की प्रस्तुति को सराहा गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने स्काउट गाइड के तंबुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड का देश में अलग महत्व है। प्राकृतिक आपदा और अन्य कार्यक्रमों में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।

बच्चों ने सोपान शिविर में अर्जित किए गए प्रशिक्षण में ईश प्रार्थना, झंडा गीत, नीयत, प्रतिज्ञा, राष्ट्रध्वज गीत, टोली विधि, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन, स्टेचर, टेंट आदि की जानकारी दी।

तंबू लगाने में सीताशरण कालेज को प्रथम और पिकेट इंटर कालेज को द्वितीय स्थान मिला। तंबू निर्माण में देवी मंदिर इंटर कालेज प्रथम, राजकीय कालेज भैंसी द्वितीय व जनता कन्या इंटर कालेज की गाइड्स तृतीय स्थान पर रहीं।

सहायक जिला स्काउट कमिश्नर प्रधानाचार्य डा. संतकुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुए। संचालन सुनील दयाल ने किया। शिविर प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, सहायक सुनील दयाल व गाइड प्रभारी नेहा सिंह ने प्रशिक्षण दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − seven =