वैश्विक

तेलंगाना के काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों की भिड़ंत

काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गई हैं। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। यह हादसा सिग्नल फेल होने के कारण हुआ जब प्लेटफार्म पर खड़ी कोंगु एक्सप्रेस को एक एमएमटीएस ट्रेन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के कारण रेल ट्रैक पर यातायात प्रभावित हो गया है। रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया है।

Train Accident

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk