उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar में चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या, फायरिंग में कईं घायल, भारी फोर्स पहुंची

Muzaffarnagar  जनपद का जानसठ थाना क्षेत्र आज एक बार फिर गोलियों की तडतडाहट से गूंज उठा। चाचा-भतीजे की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में कईं अन्य लोग भी घायल हुए हैं। डबल मर्डर से गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानसठ के गांव अहरोडा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का कारण जानने में जुटी हुई है। चाचा-भतीजे की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है।जानसठ क्षेत्र के अहरोड़ा गांव निवासी शिव शंकर शर्मा (48) अपने भतीजे नकुल (30) के साथ खेत पर गया था। खेत की मेढ़ से पॉपुलर का पेड़ काट लिए जाने के कारण परिवार के ही जगेश शर्मा और उसके बेटे से दोनों की कहासुनी हो गई। जगेश गांव का पुलिस चौकीदार भी है।

विवाद बढ़ने पर चौकीदार अपने बेटे के साथ खेत पर बने मकान पर चला गया और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने लगा। वहीं गोली लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बीच-बचाव के लिए आए शिव शंकर के भतीजे विकास और भरत भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पास के ही खेत में काम कर रही सावित्री नाम की महिला को भी छर्रे लगे।

बताया गया कि हमलावरों ने मकान की छत से उतर कर चाचा-भतीजे पर धारदार हथियारों से भी वार किए। किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को उनके मकान से ही दबोच लिया। आरोपी भागने की फिराक में थे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − thirteen =