Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मिशन शक्ति कार्यक्रम के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया

मुज़फ्फरनगर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत ८२ यूपी बटालियन एनसीसी मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश भारत स्काऊट एण्ड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में चेतना विषय अन्तर्गत गुड़ कोल्हुओं में कार्यरत मज़दूरों के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया 

बच्चों को किताब,नोट बुक व पेंसिल आदि देकर घर पर ही शिक्षा से जुड़े रहने के तरीके बताये व नगर के मुख्य मार्गा से रैली को निकाला गया। मुज़फ्फरनगर के भोकरहेड़ी स्थित इन्टरकॉलिज के एन एन सी सी कैडिटों ने खादर मार्ग पर संचालित गुड़ कोल्हुओं में कार्यरत घुमन्तु प्रजाति के बंगाली समुदाय के मज़दूर परिवारों से मिलकर उन्हें बच्चों को शिक्षा दिलाने 

कोरोना काल मे अपने आवास पर किस प्रकार शिक्षा प्राप्त करे के बारे में समझाया, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि असमानता को समाप्त करने के लिये शिक्षा ही एक माध्यम है

भिक्षा वृत्ति एक अभिशाप है बच्चों का इस ओर जाना उनके भविष्य से खिलवाड़ करना कोरोना महामारी के समय मे बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल और ज़रूरी हो गयी है

बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिये उन्हें साफ सुथरा रखें एन सी सी केडिट्स द्वारा प्रार्थमिक शिक्षा की क्लास भी चलाई गयी इस अवसर पर मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य रामेश्वरराम,अमित कुमार,सुनील कुमार,रवि मान आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 1 =