Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सुलह का रास्ता तैयार: खतौली के बुआड़ा रोड फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा

मुजफ्फरनगर। खतौली के बुआड़ा रोड फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है। रेलवे की निर्माण इकाई जल्द ही यहां कार्य प्रारंभ कराएगी।

हालांकि पहले फाटक से कुछ दूर अंडरपास का निर्माण होना था, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मामला केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान तक पहुंचा तो सुलह का रास्ता तैयार किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर फाटक पर ही अंडरपास बनाने का आग्रह किया है।

दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर रेलवे मंडल की लाइन पर इन दिनों डेडीकेडेट फ्रेट कारिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए रास्ते में पड़ने वाले फाटक पर रेल मंत्रालय फ्लाइओवर और अंडरपास का निर्माण कर रहा है। खतौली में बुआड़ा फाटक से करीब २५० मीटर दूर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव था

जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। चूंकि इस फाटक से करीब दस गांवों का आवागमन होता है। फाटक से दूर अंडरपास का कोई लाभ नहीं है। विरोध के बाद यहां कार्य रुक गया।

बीते दिनों प्रकरण केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान तक पहुंचा तो ग्रामीणों का विरोध उचित मिला। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि फाटक से हटकर जंगल की तरफ अंडरपास का कोई औचित्य नहीं है। वहीं, राजस्व निरीक्षक से भी मामले में रिपोर्ट ली गई है। 

 रेल मंत्रालय ने बुआड़ा फाटक पर ही अंडरपास बनाने की स्वीकृति दी है। रेलवे के अवर अभियंता मनीष धावन ने बताया कि फाटक पर ही एक बॉक्स का अंडरपास बनाया जाएगा

जिसकी चौड़ाई १६ फीट है, जबकि ऊंचाई साढ़े आठ फीट रखी गई है, जबकि सड़क की चौड़ाई १८ फीट होगी। वहीं, दूसरा बॉक्स बड़े वाहनों के लिए फाटक से कुछ दूर १६ फीट ऊंचा और २२ फीट चौड़ा बनाया जाएगा।

एक रास्ता २५ फीट रखा गया है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =