उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी का वैक्सीनेशन, 5 अप्रैल को सिविल अस्पताल में लेंगे पहली डोज

यूपी में बीते 24 घंटे में करीब तीन हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इस महामारी की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में यहां पर कोविड-19 के दो हजार 967 नए मामले सामने आए हैं।

Read more...
उत्तर प्रदेश

कन्नौजःपत्रकार की मौत के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बताया जा रहा है कि सोनू भदोरिया अपने गांव के ही मित्र भानु प्रताप पुत्र जगदेव सिंह के साथ सौरिख नगर में स्थित निजी अस्पताल में गांव के ही युवक को देखने जा रहे थे। तभी रास्ते में सलेमपुर में जिओ टावर के पास अचानक दुर्घटना घटित हुई। जिससे सोनू भदोरिया की मृत्यु हो गई। जबकि उनके साथ भानु प्रताप का उपचार अभी भी चल रहा है।

Read more...
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनावः पत्रकार बनकर नकली नोट छापने वाले धरे गए, 7 लाख 70 हजार 800 रुपये के नकली करेंसी बरामद

पुलिस को गिरफ्तार बदमाशों के पास से चैनल के फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुए हैं। दोनों गिरफ्तार बदमाशों द्वारा लोगों को पैसे की मजबूरी बताकर स्थान बदल-बदल कर मोबाइलों को बेचता था और अवैध कार्य को करने में इन्हीं मोबाइलों का प्रयोग करता था। 2020 में लॉकडाउन से पूर्व बदमाशों द्वारा नकली नोट बनाने की वीडियो यूट्यूब पर देख देख कर इन्होंने नकली नोट छापना सीखे और उन्हें असली के रूप में उन्हें मार्केट में चलाया।

गिरफ्तार बदमाश शमीम वर्ष 2018 से भी दुष्कर्म के बाद अभियोग में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश शमीम पर तकरीबन डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी ललित पर भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Read more...
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में वाराणसी में तैनात सहायक नगर आयुक्त ओझा की मौत

जैसे ही उनकी कार वहिदानगर के राजमार्ग स्थित अंडरपास ब्रिज पर पहुंची उन्होंने सेल्फी लेने के लिए वाहन रोक दिया। सेल्फी लेते समय तेज गति से आ रही दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त होने के कारण आशीष ओझा और अभिषेक तिवारी घायल होकर गिर पड़े।

Read more...
उत्तर प्रदेश

कुंडा इलाके में एक शराब की फैक्टरी पर छापा: 10 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद

पुलिस ने बताया कि गौशाला की आड़ में यह अवैध शराब की फैक्टरी चलाई जा रही थी। छापे में सैंकड़ों पेटी अवैध शराब, सैंकड़ों ड्रम केमिकल, गत्ता,  शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

Read more...
उत्तर प्रदेश

उन्नाव डीएम कोविड टीके की दो डोज लेने के बाद कोरोना संक्रमित

डीएम को कैंप कार्यालय में होम आइसोलेट किया गया है। जबकि अन्य संक्रमितों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि डीएम ने 5 फरवरी को कोविड का पहला टीका लगवाया था। दूसरा टीका 5 मार्च को लगा था।

Read more...
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कार बैक करते समय बड़ा हादसा, पह‍िए के नीचे आने से मासूम की मौत

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और बच्चे के स्वजन ने चालक को घेर लिया और कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। बवाल की सूचना पर इंस्पेक्टर चौक विश्वजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया।

Read more...
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में व्‍यापारी की पत्‍नी की हत्‍या, घर में काम कर रहे कारपेंटर ने घटना को द‍िया अंजाम

रुचि ने विरोध किया तो धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।डॉ. हर्ष अग्रवाल गणेशगंज और ट्रांसपोर्ट नगर में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर (आइटीसी) लिमिटेड कंपनी की सामग्री का थोक व्यापार करते हैं। करीब चार माह पहले वह गणेशगंज स्थित आवास से विश्वास खंड रहने आए थे।

Read more...
उत्तर प्रदेशवैश्विक

मऊ: नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, हायर सेंटर के लिए रेफर

इस मामले में घायल के पिता सीताराम यादव ने दोहरीघाट थाने में गांव के ही मुन्ना उर्फ अनिरुद्ध, अखिलेश उर्फ मृत्युंजय के खिलाफ तहरीर दी है। घायल युवक ने भी पुलिस को दिए गए बयान में इन दोनों आरोपियों के नाम को बताया। पुलिस ने रात में ही आरोपी अखिलेश उर्फ मृत्युंजय को गिरफ्तार कर लिया।

Read more...
उत्तर प्रदेश

गोंडा में लाखों की वसूली करते राजस्व निरीक्षक का ऑडियो-वीडियो वायरल

किसान रणविजय सिंह का आरोप है कि राघव राम शुक्ला ने उससे हद बरारी कराने के नाम पर उच्चाधिकारियों को देने के लिए कई तिथियों में एक लाख 17 हजार रुपए वसूल लिए लेकिन मामले में आदेश जारी नहीं हो सका जिसके बाद जब रणविजय सिंह ने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो राजस्व निरीक्षक राघव राम शुक्ला टालमटोल करते रहे।

Read more...
उत्तर प्रदेश

बहसूमा थाना क्षेत्र में कक्षा नौ के छात्र को सहपाठी ने मारी गोली, मौत

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चार घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर व शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।

Read more...