Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन, युवाओं ने लगवायी वैक्सीन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवा इनमें वैक्सीनेशन के लिए उमडे। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा १४ स्पेशल वैक्सीनेशन कैंप लगाये गए।

न्याय विभाग, प्रशासनिक विभाग, पुलिस विभाग व मीडिया कर्मियों के लिए १४ वेक्सिनेशन स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। जनपद के अंदर शहरी व देहात क्षेत्र में ५९ अलग से वेक्सिनेशन कैम्प कोरोना को मात देने के लिए लगाए जा रहे हैं। आज मीडिया कर्मियों शासनिक, प्रशासनिक लोगों के लिए गए लगाए गए कैंप का उद्घाटन कचहरी स्थित सर्विस क्लब में केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान ने फीता काटकर किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि जनपद में सभी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवानी चाहिए। आज बड़ी खुशी की बात है कि कोरोना वरियर्स पत्रकारों को शासन के दिशा निर्देशानुसार वेक्सीन लगाई जा रही है। शासन की जो गाइडलाइन थी उसी के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाता रहा जिस कारण आज शासन के निर्देशानुसार सबसे पहले मीडियाकर्मियों को वेक्सीन लगाई जा रही है।

मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं और अपील करता हूं कि देश प्रदेश जनपद में सभी लोग कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें मास्क लगाए और हाथों को बार-बार पानी से धोते रहें। तभी हम कोरोना वायरस को मात दे सकेंगे वैक्सीनेशन कैंप के उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार, जिला सूचना अधिकारी अनमोल त्यागी, एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह, डॉ गीतांजलि वर्मा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी सेवी संगठन के माध्यम से नवीन मंडी स्थल में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के द्वारा १८ प्लस वैक्सीन का टीकाकरण शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, जिला मंत्री रेनू गर्ग, जिला मंत्री राहुल वर्मा, मीडिया प्रभारी अचिंतमित्तल, विपुल भटनागर, श्याम सिंह सैनी, जितेंद्र कुच्छल, रविकांत के अलावा नगर मजिस्ट्रेट एवं मंडी समिति सभापति अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। नवीन मंडी स्थल पर लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर में दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मरचेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सुबह से ही वैक्सीनेशन के लिए युवा जुट गए। दूसरी ओर सर्विस क्लब में भी आज वैक्सीनेशन किया गया। यहां पत्रकारों के लिए मुख्य रूप से रखे हैं कि सुंदर सुविधा की गई थी जिले में अन्य स्थानों पर लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर में बड़ी संख्या में युवा वैक्सीनेशन के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे थे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 4 =