वैक्सीनेशन: कपिल देव ने द्वारकापुरी में क्लस्टर अभियान का फीता काटकर किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग में आज अपने श्रेष्ठ मैनेजमेंट के साथ नई शुरुआत करते हुए गांधी कॉलोनी और द्वारकापुरी का एक पायलट कलस्टर बनाकर १८ साल से अधिक उम्र के युवाओं को करोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन का बम्पर शुभारंभ कर दिया है
आज से प्रारंभ हुए #कोविड (क्लस्टर) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ @KapilDevBjp द्वाराकिया गया। कपिल ने कैंप आयोजकों @cmo_mzn स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और टीका लगावाने आ रहे 18 साल से अधिक के युवाओ-नागरिकों , युवा लड़के लड़कियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनसे बातचीत की। pic.twitter.com/Kngj4lTiSQ
— News & Features Network (@mzn_news) June 21, 2021
इस क्षेत्र में किए गए पायलट प्रोजेक्ट आज हर तरह से हिट रहा जिसे बडे मैनेजमेंट के साथ स्वास्थ्य विभाग ने यहां तैयारी की थी और नागरिक संस्था और समाजसेवियों गणमान्य शहर के नागरिकों संगठन का सहयोग लिया था उसकी चारो और प्रशंसा हो रही है आज सुबह ९ः३० से गांधी कॉलोनी और द्वारकापुरी में छह स्थानों पर करोना से बचाव हेतु टीकाकरण कैंप का आयोजन विधिवत शुरू हो गया।
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने जगह-जगह जाकर कैंप आयोजकों स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और टीका लगाने आए युवा लड़के लड़कियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनसे बातचीत की उन्होंने गांधी कॉलोनी की गांधी वाटिका बारात घर पचेंडा रोड ,देवोपम किड्स लिंक रोड व द्वारकापुरी मोड पर स्थित मॉल में टीकाकरण टेंपो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए
यहां सुबह से ही युवक युवतिया व इस क्षेत्र के नागरिक कोविड-१९ परोटोकोल के साथ टीका लगाने के लिए उमड़ पड़े थे ओर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे
हर कैंप पर जिम्मेदार व्यवस्थापक ओ, समाजसेवियों व सगठनो ने आने वाले युवाओं का स्वागत किया और उनको (पहले आओ पहले पाओ) के आधार पर टोकन देकर विश्राम स्थल पर बैठाया उसके बाद टीकाकरण के बाद सभी को ४५ मिनट अलग से ऑब्जर्वेशन में रखा
इस दौरान कपिल देव अग्रवाल ने लगातार द्वारकापुरी और गांधी कॉलोनी में कैपो मे जाकर लोगों से बातचीत की गांधी कॉलोनी में गांधी वाटिका , बरात घरपचौडा रोड, गुरुद्वारा गली नंबर १० गाँधी कॉलोनी ,गुरु गोविंद सिंह जूनियर हाई स्कूल गाँधी कॉलोनी, देवों पंप किड्स द्वारकापुरी लिंक रोड वह माल द्वारकापुरी मोड पर कैंप का आयोजन किया जहां दोपहर तक ही हजारों युवक-युवतियों ने बड़े उत्साह के साथ वैक्सीनेशन करा कर सरकार स्वास्थ्य विभाग में जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद दिया ओर करोना को हराने का सकलप लिया ।
द्वारकापुरी वह गांधी कॉलोनी में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों सामाजिक लोगों गणमान्य व्यक्तियों ने टीम भावना के साथ स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम किया और कैंपों को संपन्न कराया इस क्षेत्र में यह कैंप २३ जून तक लगेगा यहा फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है।
पहले शहर के एक छोर से गाँधी कॉलोनी से इस क्षेत्र के नागरिको का टीकाकरण पूरा करा रहा है ।जानकारी के अनुसार शासन की गाईड लाईन के अनुसार उसके बाद क्षेत्र के अन्य हिस्सों में केम्प भी लगाए जाने की योजना है ।
इस दौरान द्वारकापुरी का गांधी कॉलोनी के विशेष कैपो मैं सिटी में स्टेट अभिषेक, सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार, डॉ गीतांजलि वर्मा ,प्रदीप शर्मा ,काव्य शर्मा वह स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने लगातार यहि निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओर सभी को टीकाकरण कराने के लिए प्ररित किया।
देर शाम तक यहां कैंप में युवाओं की भीड़ कोविड प्रोटोकॉल के साथ टीकाकरण लगाने के लिए आती रही । इन कैम्पों मे टीका लगाने के लिए स्थानिय गाँधी कॉलोनी व द्वारकापुरी के लोगो को वरीयता देकर सम्पूर्ण टीकाकरण कराया जा रहा है।

