उत्तर प्रदेश

यूपी में आज से शुरू टीकाकरण: राज्य के 317 केंद्रों पर 31,700 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा; 28 दिनों के बाद दूसरी खुराक प्राप्त की जाएगी

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस अभियान की शुरूआत करेंगे। उत्तर प्रदेश में पहले दिन 317 केंद्रों पर 31, 700 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीनेट किया जाएगा। जबकि राजधानी लखनऊ में 12 केंद्रों पर 1200 लोगों को टीका लगाया जाएगा।

 

सभी सेंटर्स तक वैक्सीन पहुंच गई है। सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर 100 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। हर एक सेंटर पर 50 लोगों का वैक्सीनेशन दोपहर दो बजे तक और 50 लोगों का वैक्सीनेशन इसके बाद होगा।

 

लखनऊ में इन केंद्र पर टीकाकरण

 

शनिवार को लखनऊ में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लोकबंधु, PGI, अवंतिबाई अस्पताल व बलरामपुर अस्तपाल के साथ-साथ ऐरा, सहारा व मेदांता अस्पताल में हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीनेट किया जाएगा।

KGMU के प्रवक्ता सुधीर कुमार का कहना है कि पहले दिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सुबह 10 बजे से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 6 जोनल मजिस्ट्रेटों को कमान सौंपी गई है। ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था, अराजकता न फैलने पाए और वैक्सीन को सकुशल सभी केंद्रों तक पहुंचाया जाए।

 

11 लाख लोगों को पहले चरण में मिलेगी वैक्सीन

 

उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी के लिए वैक्सीन प्रदेश में आ चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि दो लाख 30 हजार लीटर का कोल्ड चेन तैयार किया गया है।

 

तीन चरण में सफल ड्राई रन कर हो चुका है। प्रशिक्षित लोग आज वैक्सीन लगाएंगे। अब तक 8 लाख 57 हजार हेल्थ वर्कर्स अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

 

28 दिन बाद मिलेगी वैक्सीन की दूसरी डोज

 

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन का कहना है कि सभी लोगो के लिए यह वैक्सीन सुरक्षित है। हमें कोविड नियम का अनुपालन जरूरी है। कोवीशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही लगेगी।

प्रधानमंत्री के संवाद के बाद वैक्सीन लगाना शुरू होगा। 28 दिन के बाद सेकंड डोज दिया जाएगा।वैक्सीन लगाने को लेकर किसी पर कोई प्रेशर नहीं है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − five =