Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ककरौली व खतौली मैं हुई लूट घटनाओं में शामिल शातिर अंकुर पुत्र रणपाल गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस द्वारा ककरौली व खतौली मैं हुई लूट की घटनाओं में शामिल एक शातिर लूटेरे को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर ८ जून को ढांसरी से जानसठ जाने वाले रास्ते पर थाना क्षेत्र ककरौली व १९ जून को चीतल कट थाना क्षेत्र खतौली में हुई लूट की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त के दो अन्य साथी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा अंकुर पुत्र रणपाल निवासी ग्राम समसपुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ है।

उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, एक बिना नम्बर की स्कूटी व ककरौली में लूटी गई रकम में से २७ हजार ४ सौ रुपये तथा खतौली में लूटी गई रकम में से २५ हजार रुपये और लूट का शिकार बने पीड़ित का आधार कार्ड बरामद हुआ है।

बरामदगी-
1. 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
2. 01 स्कूटी बिना नम्बर ( दोनों लूट की घटनाओं में प्रयुक्त)
3- लूटे हुए 27,400 रूपए , 01 आई0 डी0 कार्ड, 01 पिठ्ठू बैग, 01 आधार कार्ड (CN-95/20 SU-392 Ipc से सम्बंधित थाना ककरौली )
4- लूटे हुए 25,000 रूपए , 01 वादी का आधार कार्ड (CN-255/20 SU-392 Ipc से सम्बंधित थाना खतौली )

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 14 =