पानीपत खटीमा मार्ग पर हुए सड़क हादसे का वीडियो वायरल, वीडियो बनाने के दौरान हुआ था भीषण हादसा
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें चलती कार में कुछ युवक वीडियो शूट करते हुए दिखाई दे रहे है
लेकिन वीडियो शूट के दौरान अचानक उनकी कार एक ट्रक से टकरा जाती है, जिसमे एक बड़ा हादसा हो जाता है, जिसमें 3 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वायरल वीडियो मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग की है, जहाँ शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्विफ्ट कार सवार तीन युवक अरुण, रजत और प्रिंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में दो युवक आकाश और विकास गंभीर रूप से घायल हो जाते है
तितावी @muzafarnagarpol थाना क्षेत्र के अंतर्गत काजी खेड़ा गांव के पास एक ट्रक ने स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। pic.twitter.com/y6fqZcBjl4
— News & Features Network (@mzn_news) May 14, 2021
जिन्हे घटना के बाद सुचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी। हादसे के शिकार युवकों के परिजन की माने तो पांचों युवक शुक्रवार की शाम को खतौली से दवाई लेकर स्विफ्ट कार द्वारा अपने गांव गुर्जरहेड़ी जा रहे थे
उसी दौरान पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित काजीखेड़ा गाँव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ओर कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी, जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया
जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट जरूर गई है, लेकिन इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी मीडिया से बात करने तक को तैयार नहीं है।
हरियाणा के करनाला जनपद के गांव रामपुर घरोंडा निवासी प्रिंस दूर की रिश्तेदारी में भतीजा लगता है। वहीं, घायल दोनों युवक आकाश व विकास भी महिला प्रधान के भतीजे बताए जा रहे हैं।
— News & Features Network (@mzn_news) May 15, 2021

