विश्व मतदाता दिवस के अवसर पर डीएवी डिग्री कॉलेज प्रांगण से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
डीएवी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के सैकड़ो की तादाद में छात्र व छात्राओ के द्वारा विश्व मतदाता दिवस के अवसर पर जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी
इस रैली का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह मतदाता जागरूकता रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर आर्य समाज रॉड,मीनाक्षी चोक से होते हुए नुमाइश ग्राउंड पर समाप्त हुई,इस रैली के दौरान छात्र व छात्राओ ने लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विश्व मतदाता दिवस के अवसर पर डीएवी डिग्री कॉलेज प्रांगण से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली,ओर साथ ही उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र व छात्राओ ने बनाए विभिन्न तरह के पोस्टर. जानकारी देती डॉ शशि शर्मा (प्राचार्या,डीएवी डिग्री कॉलेज मुज़फ्फरनगर) pic.twitter.com/p5lq6KVXO6
— News & Features Network (@mzn_news) January 25, 2021
वही इसी के साथ साथ महाविद्यालय प्रांगण में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्कॉउट गाइड के छात्र ओर छात्राओ के द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज
इस पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान छात्र व छात्राओ ने विभिन्न तरह के सुंदर पोस्टर बनाए जिन्हें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शशि शर्मा के द्वारा अवलोकन करने के पश्चात छात्र व छात्राओ की जमकर तारीफ की।
ओर साथ ही आज महाविद्यालय प्रांगण में मिशन नारी शक्ति अभियान के अंतर्गत फिजिक्स विभाग के द्वारा नारी मिशन के ऊपर एक बहुत ही खूबसूरत कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने छात्र व छात्राओ को महिला सुरक्षा शपथ दिलाई।जिसमे छात्र व छात्राओ को बताया गया को हम भारत के जिम्मेदार नागरिक है
ओर हमे सैदेव बालिकाओ व महिलाओ का सम्मान करना चाहिए,उनके अधिकारों की सुरक्षा करनी चाहिए,ओर महिलाओ को उनके विकास के लिए अवसर प्रदान करने चाहिए।
