फिल्मी चक्कर

इन बड़ों को जगाना है- मत जाने दो बाहर: ऋतिक रोशन

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपने फैंस से एक खास अपील की है. उन्होंने अपने नन्हे मुन्ने फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि बच्चों को अब आगे आना होगा.कोरोना से लड़ने के लिए घर पर ही रहना होगा. इससे पहले ऋतिक रोशन ने बीएमसी कर्मियों को मास्क भी दिए थे.

ऋतिक रोशन ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं कि अब घर के बच्चों को अपने कंधों पर ये जिम्मेदारी उठानी होगी कि वो अपने बड़ों को समझाएं. बच्चों को घर के बड़ों को ये समझाना होगा कि घर से बाहर जाने में कोई समझदारी नहीं है.

 पहले भी ऋतिक कई बार लोगों से अपील करते नजर आ चुके हैं कि कोरोना से लड़ने के लिए घर पर ही रहना होगा. इससे पहले ऋतिक रोशन ने बीएमसी कर्मियों को मास्क भी दिए थे.

उन्होंने इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा था, ‘‘ऐसी कठिन घड़ी में हमें समाज और उन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर वह काम करना चाहिए जो हम कर सकते हैं. मैंने एन-95 और एफएफपी3 मास्क बीएमसी कर्मियों और अन्य देखरेख करने वाले लोगों के लिए खरीदे हैं.’’Bado Ko Jagaana Hai, Corona Ko Haraana Hai': Hrithik Roshan Sends ...

उन्होंने कहा, ”बच्चों मुझे आपकी मदद चाहिए. मुझे ऐसा लगता है कि आपकी मदद से ही हमें कोरोना को हरा पाएंगें. कुछ बड़े हैं जो सिर्फ नाम के ही बड़े ही होते हैं और वो किसी की नहीं सुनते. ये बड़े सिर्फ आपकी सुनते हैं. इसलिए आपको ये जिम्मेदारी लेनी होगी और उन्हें समझाना होगा कि कोरोना को घर पर रहकर हराना होगा.”

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =