वैश्विक

West Bengal News: ममता के घर के बाहर मानस साहा का शव रखकर बीजेपी ने काटा बवाल

West Bengal News: बंगाल चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहे मानस साहा की मौत के मामले में  साहा के शव को लेकर बीजेपी के बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सांसद अर्जुन सिंह, प्रियंका टिबरेवाल सीएम ममता बनर्जी के घर के सामने जा पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन लोगों को वहां से हटा दिया। इसे लेकर बीजेपी अध्यक्ष की पुलिस के साथ भी झड़प हुई।

बीजेपी ने पुलिस पर ममता के खिलाफ अपनी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। बीजेपी नेता ममता के कालीघाट स्थित आवास के पास शव को ले जाने की कोशिश कर रहे थे। मानस मगराहाट पश्चिम से बीजेपी के उम्मीदवार थे। वह मथुरापुर के उपाध्यक्ष भी थे।

मानस साहा की बुधवार को मौत हो गई थी। चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन 2 मई को मानस साहा पर कथित रूप से तृणमूल के लोगों ने हमला किया था। डायमंड हार्बर कॉलेज के मतगणना केंद्र से वापस जाते समय उन पर हमला हुआ था। उसके बाद से वह बीमार थे। बीते दिन उनकी मौत हो गई थी।

बैरकपुर से बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल में हिंसा हुई है, अब यह साबित हो गया है। हम लोग मृतक के शव को सीएम ममता बनर्जी के आवास के पास ले जाना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस पूरी तरह से टीएमसी की गुलाम हो गई है।

बीजेपी नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है। बंगाल में चुनाव के बाद सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं की जान गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। लेकिन ममता बनर्जी की सरकार हत्यारों का साथ दे रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − two =