लालच में मदद करने वालों पर ही महिला ने लगाए घिनौने Rape केआरोप: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को भी किया दागिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव निर्धना के पीड़ितों ने अपने ऊपर लगे बलात्कार (Rape) के आरोपों को निराधार बताते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने महिला पर जबरन मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि फैसला होने के बावजूद अतिरिक्त रुपयों की मांग की गई थी, जिसको पूरा करने से मना करने पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाया जा रहा है।
रविवार को पुरानी तहसील मार्केट स्थित मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता करते हुए पीड़ितों ने बताया कि क़रीब डेढ़ साल पहले गांव की महिला रानी से मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हूई थी। बताया कि रानी की शादी पहले कही ओर हुई थी, जो पति से तलाक लेकर अपने मायके में ही रह रही थी। बताया कि इस दौरान पीड़ित आरिफ द्वारा शादी का दावा करते हुए रानी से शादी करने के बाद अपने साथ लेकर खालापार में किराए के मकान में रहकर गुजर बसर कर रहा था। वहीं शादी के बाद से ही दोनों में छोटीदृछोटी बातों को लेकर मन मुटाव रहने लगा।
पीड़ित आरिफ ने बताया कि बात को ज्यादा बिगड़ती देख गत आठ फ़रवरी को कचहरी परिसर में गवाहों की मौजूदगी में डेढ लाख रुपए में फैसला किया गया था। महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि गवाहों के रूप में आए महिला के मुंह बोले भाई एजाज पुत्र नूर मोहम्मद पर भी बलात्कार का आरोप लगाया गया है, जबकि महिला द्वारा ही जबरदस्ती कर मुंह बोले भाई को गवाही देने के लिए तैयार किया गया था। पीड़ितों ने बताया कि चंद रुपयों के लालच में महिला ने बहन भाई के पवित्र रिश्ते को भी दागिल करते हुए बलात्कार (Rape) जैसा घिनौना आरोप लगाया हैं।
मीडिया के माध्यम से पीड़ितों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि महिला द्वारा हमारे ऊपर थोपी गई तमाम दलील बेबुनियाद एवं निराधार है। उन्होंने बताया कि कचहरी परिसर में पंचों एवं अधिवक्ता के बीच में तलाक का फैसला किया गया था जिसके लिए डेढ़ लाख रुपए मुकर्रर किए गए थे। पीड़ितों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यदि जांच होने के बाद दोषी हम लोग पाए गए तो हमें बेशक फांसी की सजा दी जाए, वहीं कहा कि जांच में अगर महिला दोषी पाई गई तो उसको भी फांसी की सजा मुकर्रर होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के आरोप-प्रत्यारोपों के उत्पीड़न को कोई भी दूसरा व्यक्ति न झेल पाए। प्रेस वार्ता के दौरान आरिफ, एजाज, परवेज एवं कल्लू के अलावा दर्जनों गांव वासी मौजूद रहे।

