वैश्विक

Yamunanagar blind murder case: पत्नी कोमल और सहेली सोनम ने मौत के घाट उतारा था अजय को, साथ दिया पत्नी के प्रेमी अमित ने

Yamunanagar blind murder case देवी लाल आयुर्वेदिक कालेज के पास खेतों में जली हुई हालात में एक युवक का शव मिला था. ब्लाइंड मर्डर के इस केस में पुलिस ने 24 मार्च को बड़ा खुलासा किया है. मरने वाले शख्स की पत्नी कोमल और उसकी सहेली सोनम ने अजय को मौत के घाट उतारा था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, 21 मार्च को चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कालेज के सामने मैदान में हत्या कर अजय का शव फेंका गया था. जांच की गई तो मृतक अजय की पत्नी कोमल और कोमल की सहेली सोनम ही इस हत्याकांड की मास्टर माइंड निकली. इसमें कोमल के प्रेमी अमित ने साथ दिया. वह फिलहाल फरार है. तीनों ने मिलकर अजय की हत्या की और उसके शव को खुर्दबुर्द कर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया.

एसएचओ नरेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि मृतक की गर्दन आधी कटी हुई थी. उसके पेट पर भी ब्लेड से निशान बने हुए थे. मृतक की बाजू पर कोमल और अजय कुमार लिखा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी व काल डिटेल खंगाली. पूछताछ में सामने आया कि अजय और कोमल गोल्डनपुरी में रहते थे.

कुछ समय से अजय उसे छोड़कर बिहार चला गया था. इस दौरान कोमल अमित कुमार के संपर्क में आ गई. कोमल के साथ उसकी एक सहेली सोनम भी रहती थी. इस बीच, अजय दोबारा उसके पास आ गया और उसे अपने साथ बिहार लेकर जाने का दबाव बनाने लगा. जिस पर कोमल ने अपनी सहेली सोनम व अमित को इस बारे में बताया तो उन्होंने उसकी हत्या करने की योजना बनाई. 20 मार्च की रात को अजय की हत्या कर दी गई और इसके बाद शव को ई-रिक्शा में डालकर मैदान में फेंक दिया गया.

पहचान मिटाने के लिए अजय के शव को जलाया भी गया, लेकिन अजय की बाजू पर लिखे कोमल नाम से पुलिस को लीड मिली. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी नरेंद्र राणा ने बताया की  पुलिस ने कातिल पत्नी और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया है और अधिकारी दावा कर रहे हैं कि फरार अमित को भी बहुत जल्द काबू कर लिया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − sixteen =