खबरें अब तक...

समाचार

11 |भाकियू ने मुजफ्फरनगर में जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर ताला बन्दी कर एसडीएम सदर का किया घेराव
मुजफ्फरनगर। भाकियू ने तहसील परिसर सदर मुजफ्फरनगर में जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर ताला बन्दी कर एसडीएम सदर का घेराव किया है। इस बीच एसडीएम पंचायत के बीच पहुंचीं हैं। भाकियू का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष चैधरी धीरज लाटियान के नेतृत्व में एसडीएम सदर मुजफ्फरनगर से वार्ता कर रहा है।

 

 

शराब तैयार कर रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया1 1 |

शाहपुर। पुलिस ने टयूबवैल के पास अवैध रूप से शराब तैयार कर रहे चार अभियुक्तों को भारी मात्रा मे शराब व तमंचे,कारतूस, चाकू व बुलेरो कार, प्लास्टिक की बाल्टी आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुुलिस ने पकडे गए अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की है।
थाना प्रंागण मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात नेपाल सिह ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की जा रही गश्त तथा चैकिंग के दौरान थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिह, सब इंस्पैक्टर विजयपाल सिह ने गश्त करते हुए जब ग्राम काकडा पहंुचे तो इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि गंाव काकडा निवासी धर्मेन्द्र की टयूबवैल जो निरमानी जाने वाले रोड के पास है। उक्त स्थान पर कुछ लोग अवैध शराब बना रहे हैं।
गश्त के दौरान मुखबीर से मिली सूचना पर सब इंस्पैक्टर विजयपाल सिंह मय हमराज फोर्स के ग्राम काकडा के धर्मेन्द्र की टयूबवैल पर पहंुचे। जहंा पहंुची पुलिस पार्टी ने देखा कि कुछ लोग अवैध रूप से शराब तैयार कर रहे थे। पुलिस टीम ने मुठभेड के बाद अभियुक्त रविन्द्र उर्फ रवि जाट पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम तमेलागढी थाना दोघट,जनपद बागपत, देवराज पुत्र त्रिपाल निवासी गंाव तमेलागढी,दोघट तथा धर्मेन्द्र सिह पुत्र जगवीर सिह निवासी ग्राम काकडा,शाहपुर को गिरफ्तार कर लिया व मौके से अभियुक्त सोहनवी उर्फ टंडर पुत्र दरियाव सिह निवासी काकडा फरार हो गया।
एसपी देहात नेपाल सिह ने बताया कि पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तांे के कब्जे से कुल 25 पेटी शराब व 20 पेटी शराब अलग-अगग मार्का बरामद की तथा दो कनस्तरी प्लास्टिक 5-5 लीटर अपमिश्रित शराब, 315 बोर के दो तमंचे, 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर,2 खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद चाकू, एक बुलेरो कार न.यूके-08एम-4035 बरामद की है। एसपी देहात नेपाल सिह ने आगेे बताया कि पकडे गए अभियुक्त रविन्द्र उर्फ रवि जाट के खिलाफ धारा 307,3/25,धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अन्र्तगत मामला दर्ज है। अभियुक्त देवराज पुत्र त्रिपाल निवासी ग्राम तमेलागढी थाना दोघट के खिलाफ भी उपरोक्त धाराओं मे मुकदमा दर्ज है। अवैध रूप से शराब तैयार कर रहे अभियुक्तांे को गिरफ्तार करने वाली टीम मे शाहपुर एसओ धर्मेन्द्र सिह, सब इंस्पैक्टर विजयपाल सिह, सब इंस्पैक्टर निर्दोष त्यागी,का.विनीत कुमार, का.संदीप कुमार, का.विनीत कुमार, का.जितेन्द्र कुमार,का.पुष्पेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

3 1 |गुल्लू  गिरफ्तार

चरथावल। उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ कुटेसरा पुल पर चेकिंग के दौरान गुल्लू उर्फ गुलजार पुत्र जमीर निवासी गांव नंदी फिरोजपुर थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर को एक तमंचा ३१५ बोर व दो जिंदा कारतूस ३१५ बोर के गिरफ्तार किया गया।

 

जिला चिकित्सालय में तीन लोगो की मौत

मुजफ्फरनगर। अलग अलग मामलों में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाये गये तीन लोगो की मौत हो गयी। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शवों को घर लेकर चले गये।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिमलाना रोड निवासी अब्दुल खान पुत्र मंजूर खान को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा रामपुरी निवासी फेरू सिंह शर्मा पुत्र कृपाराम शर्मा को भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया था जहां उसकी मौत हो गयीं आदर्श कालोनी निवासी श्रीकृष्ण पुत्र रामानंद को भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शवों को घर ले गये।

कई लोग गम्भीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। अलग अलग सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहाना के पास हुए सडक हादसे में बहेडी निवासी 20 वर्षीय शुभम पुत्र. सोनी गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। नई मंडी थाना क्षेत्र के बागोवाली चैकी के पास हुए सडक हादसे में बधाईखुर्द निवासी 38 वर्षीय जोगंेद्र पुत्र सुरेशचंद गम्भीर रूप से घायल हो गया। शामली रोड पर हुए सडक हादसे में बुटराडा निवासी सुहैल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस

मुजफ्फरनगर। दो लोग विद्युत करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गये। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरवाला निवासी 38 वर्षीय अनीस पुत्र रफीक और नदीम पुत्र मुरसलीम शहर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव में स्थित ईट भटटे पर काम करते है। देर रात्रि दोनों ईट भट्टे पर करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गये। दोनों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

4 1 |क्षेत्र में भ्रमण

मुजफ्फरनगर। डीएम सुश्री सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने एवं क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्र में भ्रमण किया तथा डयूटी में लगे पुलिस बल को सतर्कता के साथ डयूटी करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सडक हादसे के तहत मजदूर की मौत

मीरापुर। तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर सडक हादसे के तहत मजदूर की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त मीरापुर थाना क्षेत्र के हाईवे मोन्टी चैराहे के समीप तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी कार चालक इस घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सडक हादसे मे मजदूर की मौत पर कुछ अन्य वाहन चालक व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे मजदूर की मौत की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर पंकज त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहंुचे।
पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद पुलिस की मदद से जब मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो मृतक की पहचान कस्बे के मौहल्ला नमक मन्डी निवासी घोडा बोगी चालक सुरेश पुत्र शम्भू के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। सडक सुरेश की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग कुछ ही देर मे घटना स्थल पर पहंुच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। तथा परिजनो द्वारा आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर लेते हुए भागदौड व छानबीन शुरू की। इस दुखद हादसे से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  ने जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा
5 1 |मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह मांडी के नेतृत्व मे कचहरी मे एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने राजभर महाराजा सुहेल देव पर आधारित निर्णाणाधीन फिल्म के नाम एक सूत्रीय मंाग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह मंाडी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर जिला प्रशासन के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के लेखक अमीश त्रिपाठी की किताब पर आधारित अभिनेता अजय देवगत की बनने वाली हिन्दी सिनेमा महाराणा सुहैल देव को फिल्म कलाकारों द्वारा महाराजा सुहैल देव को राजभर के स्थान पर राजपूत राणा के रूप में दिखाना ऐतिहासिक तथ्यों के साथ जानबूझकर किया गया। छेडछाड प्रतीक होता है। सुहेैल देव भारतीय समाज पार्टी भारत सरकार सूचना व प्रसारण मंत्रालय तथा केन्द्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड को आवश्यक कार्यवाही के लिए एक सूत्रीय मांग पत्र सौपा। ज्ञापन सौपने वालो मे रामपाल सिह मंाडी,राकेश त्यागी,राजकुमार राणा, प्रबुद्ध बालियान, अशोक शर्मा, रोहित चन्देल,योगेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।

 

भारतीय मजदूर संघ ने  ज्ञापन सौपा
6 1 |मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संघ ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। जिसमें अवगत कराया कि सरकार द्वारा केन्द्रीय सार्वजनिक प्रतिष्ठानो को बन्द करने व बेचने के निर्णय पर रोक लगायी जाए एवं उन्हे पूर्ण क्षमता के साथ चलाया जाये। उद्योगो का निजीकरण करने पर लगायी जाये। रेलवे के निगमीकरण व निजीकरण पर रोक लगायी जाये। असंगठित क्षेत्र के बीडी उद्योग को बन्द करने ेरोक लगायी जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे राजेन्द्र राणा, अनुराधा, अवनीश, आतिश त्यागी,देवेन्द्र राणा, जसमेन्द्र आदि मौजूद रहे।

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने  ज्ञापन सौपा
7 2 |मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल इकाई रूडकी रोड के अध्यक्ष संदीप मित्तल व महासचिव नरेश गुप्ता के नेतृत्व मे कचहरी स्थित सिटी मजिस्टैªट कार्यालय पहंुचे व्यापारियो ने सिटी मजिस्टैªट अतुल कुमार को एक ज्ञापन सौपा। जिसमे अवगत कराया गया कि गाजावाली पर नाले को ढक कर सडक बनाई जा रही है। यह सडक लिंक रोड की तरह है एवं 30 फूट चैडी है। रोजाना अहिल्याबाई चैक पर लगने वाले जाम से निजात पाने हेतु यह सडक बहुत उपयोगी है। इस सी.सी.रोड के बनने के कुछ घंटो पश्चात ही मौहल्ले के कुछ लोगों जिनका निवास गली के अंदर है, उक्त लोगो ने घरो के सामने पशु बंाध लिए हैं। कुछ लोगो ने पिंजरे रख लिए है। जिससे गंदगी व बदबू हो रही है। ज्ञापन सौपने वालो मे सतनाम सिह हंसपाल, गेापाल मित्तल, दीपक वर्मा, प्रमोद टंाक, दीपक नारंग, संदीप मित्तल, प्रदीप शर्मा, अरविन्द धनगर शामिल रहे।

जानसठ पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर डाला – ट्रक सहित २५ टन चावल भी बरामद
2 1 |मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस ने गत दिनों २४/१२/१९ को मीरापुर जानसठ रॉड से गायब बताए हुए एक १२ टायरा ट्रक नम्बर जिसमे करीब २५ तन चावल भरा हुआ बताया गया था कि उक्त घटना का आज थानाप्रभारी जानसठ योगेश शर्मा ने व एस आई राज कुमार शर्मा,एस आई संजय कुमार,कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार,कॉन्स्टेबल प्रमोद नागर,कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार,कॉस्टेबल शुशील कुमार ने खुलासा करते हुए बताता की अभियुक्त गण ट्रक मालिक अशोक कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बड़ोदा पिलखुवा जनपद हापुड़,सलमान पुत्र इकबाल निवासी डेहरी थाना कोतवाली देहात जनपद बीजनोर (चालक),नितिन कुमार पुत्र सुनील निवासी अनवर पुर थानां पिलखुआ,मनोज कुमार पुत्र गंदा लाल निवासी अशोक नगर पिलखुवा जनपद हापुड़,आशिफ़ पुत्र शकील निवासी ग्राम उबारपुर थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ को गिरफ्तार किया हैं तथा ट्रक सहित २५ टन चावल भी बरामद किया हैं जिसकी कीमत करीब साढ़े छह लाख बताई जा रही है तो वही थानां जानसठ पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए इस मामले में पूरी गहन जांच शुरू कर दी थी जिसपर जांच में जानसठ पुलिस ने पाया कि ट्रक के मालिक अशोक कुमार के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक में लदे चावल को गायब करने के उद्देश्य से स्वंम ही इस घटनाक्रम को बनाया और ट्रक में लदा २५ टन चावल जिसकी कीमत करीब साडे छह लाख थी, अपने मुनाफे के लिए ट्रक ड्राइवर सलमान में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद हापुड़ में निजामपुर स्थित आढ़ती मनोज कुमार को बेच दिया तथा ट्रक मालिक उक्त ट्रक में चावल की लूट की फर्जी रिपोर्ट लिखाने के लिए प्रयास में लगा हुआ था लेकिन थाना जानसठ पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पाए और जानसठ पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर डाला तो वही सभी आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

10 | 9 |अच्छा गुरू ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक एवं व्यावहारिक मूल्यों का समावेश कर उन्हें जीवन जीने की कला सिखाताः एस0सी0कुलश्रेष्ठ
मुजफ्फरनगर। श्रीराम काॅलेज के सभागार मे शिक्षकों के शिक्षण कौशल को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिये 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें श्रीराम ग्रुप आॅफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0कुलश्रेष्ठ ने शिक्षकों को शिक्षक से लेकर एक अच्छा एवं प्रेरक गुरू बनने का मूल मंत्र दिया।
कार्यशाला के पहले दिन श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0कुलश्रेष्ठ ने पावर पवाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से व्याख्यान दिया। उन्होने अपने वक्तव्य में कहा कि एक शिक्षक विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान देता है जबकि एक अच्छा गुरू ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक एवं व्यावहारिक मूल्यों का समावेश कर उन्हें जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह एक कुम्हार कच्ची मिट्टी को आकार देकर एक मूल्यवान वस्तु का रूप प्रदान करता है, ठीक उसी प्रकार एक गुरू भी अपने शिष्यों को अच्छे एवं सांस्कारिक गुणों को प्रदान कर उनके व्यक्तित्व को निखारकर उन्हें सुपथ पर चलने के लिये प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि गुरू मानव जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभागार में मौजूद सभी शिक्षकों का आहवान करते हुये कहा कि एक अच्छा शिक्षक वहीं है जो अपने व्याख्यान को मनोरंजक एवं आकर्षक रूप से प्र्रस्तुत करें जिससे विद्यार्थी का अपने अध्यापक से जुड़ाव बना रहें। उन्होंने आगे कहा कि एक सफल शिक्षक वहीं है जो अपने ज्ञान एवं अनुभव को कक्षा में उपस्थित बुद्धिमान विद्यार्थियों से लेकर अंतिम बैंच पर बैठे विद्यार्थियों तक पहुॅंचा सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन को सकारात्मक रूप से आकार प्रदान करने में गुरूओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिये यह आवश्यक है कि गुरूओं को शिक्षा के क्षेत्र में नित नये आयामों को छूने के लिये प्रत्येक क्षण प्रयासरत रहना चाहिये। इस मौके पर इलैक्ट्रोनिक्स कम्यूनिकेशन विभाग की विभागाध्यक्षा ई0 साक्षी श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ;छ।।ब्द्ध को शिक्षण संस्थान के लिये आवश्यक बताते हुये कहा कि मूल्यांकन एवं प्रत्यायन ;छ।।ब्द्ध किसी भी शैक्षिक संस्था की गुणवत्ता की स्थिति को समझने के लिये प्रयोग किया जाता है। यह मूल्यांकन निर्धारित करता है कि कोई भी शैक्षिक संस्था या विश्वविद्यालय प्रमाणन एजेंसी के द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के मानकों को किस स्तर तक पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा संस्थान है जो भारत के उच्च शिक्षा एवं अन्य शिक्षा संस्थानों के आंकलन तथा प्रत्यायन का कार्य शैक्षिक प्रक्रियाओं में संस्था का प्रदर्शन, पाठयक्रम चयन एवं कार्यान्वयन, शिक्षण अधिगम एवं मूल्यांकन तथा छात्रों के परिणाम, संकाय सदस्यांे का अनुसंधान कार्य एवं प्रकाशन, बुनियादी सुविधायें, संस्साधनों की स्थिति, संगठन, प्रशासन व्यवस्था, आर्थिक स्थिति तथा छात्र सेवाओं आदि मानदंडों के आधार पर करती है। साथ ही संस्थान को उसके गुणों के आधार पर ग्रेड प्रदान करती है।
इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम गल्र्स काॅलेज के निदेशक डा0 मनोज धीमान, श्रीराम ग्रुप आॅफ कालिजेज के प्रमुख निदेशक डा0 आर0एस0 चैहान, श्रीराम कालेज आॅफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, श्रीराम काॅलेज आॅफ लाॅ के प्राचार्य डाॅ0 आर0पी0 सिंह, श्रीराम काॅलेज आफ पोलिटैक्निक के प्राचार्य डा0 अश्वनी कुमार, डीन मैनेजमेन्ट पंकज कुमार, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन निशान्त राठी तथा श्रीराम ग्रुप आॅफ कालिजेज के सभी संकायों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।

धूप निकली, ठंड का असर फिर भी बरकरार
मुजफ्फरनगर। धूप खिलने के बावजूद ठंड का असर बरकरार रहा। शाम होते ही शीतलहर चलने से ठिठुरन फिर बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 4.3 और अधिकतम 21.2 डिग्री रहा। सर्दी के असर को देखते हुए जिले में कक्षा-8 तक सभी स्कूलों में पांच जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया है। बीते तीन दिनों से रोजाना धूप निकलने के बावजूद गलन भरी सर्दी का असर बना हुआ है। जनपद में इस सीजन का सबसे कम 0.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया था। अच्छी धूप निकली, लेकिन हवा चलने से ठंडक बनी रही। सर्दी से परेशान लोगों ने खुले में बैठकर धूप का आनंद लिया, लेकिन ठंडी हवा चलती रही। गलन भरी सर्दी से धूप में बैठकर तो राहत मिली, लेकिन शाम होते ही मौसम का रुख फिर पलट गया। सूरज छिपने के साथ ही सर्दी का असर बढ़ गया। मौसम विभाग एक-दो दिन में मौसम खराब होने की संभावना जता रहा है। यदि बारिश हुई ठंड में और इजाफा हो जाएगा। मौसम खराब होने की आशंका तथा सर्दी के असर को देखते हुए जिले में स्कूलों का अवकाश पांच जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। बीएसए राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी, मदरसों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों समेत कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का पांच जनवरी तक अवकाश रहेगा। इस दौरान यदि कोई शिक्षण संस्था खुली पाई गई तो कार्रवाई होगी।

सर्राफा शोरूम से तीन अंगूठी ले भागा बदमाश
मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क पुलिस चैकी के समीप स्थित महागौरी ज्वैलर्स शोरूम पर एक बदमाश ने शातिराना अंदाज में सोने की तीन अंगूठियों पर हाथ साफ कर दिया। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गया। वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन की।
पुलिस चैकी के समीप महागौरी ज्वैलर्स नाम से सर्राफा शोरूम है। शोरूम पर सर्राफ अमित गोयल बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और सर्राफा से अंगूठी दिखाने को कहा। अमित गोयल ने उन्हें सोने की अंगूठियां दिखाई। युवक ने तीन अंगुठियां पसंद आने की बात कहते हुए पैक करने को कहा। साथ ही और अंगूठी दिखाने की बात कही। जैसे ही सर्राफ ने और अंगूठी दिखाने के लिए मुड़े, युवक काउंटर पर रखी तीनों अंगूठी लेकर फरार हो गया। सर्राफा व्यापारी ने शोर मचाया। इससे पहले लोग वहां पहुंचते युवक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जांच पड़ताल की। प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बदमाश कैमरे में साफ दिखाई दिया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। सर्राफा ने पुलिस को तहरीर दी है।
सिविल लाईन थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि अंगूठी लेकर भागे युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्री बोर्ड परीक्षाओं में विलंब होने से परीक्षार्थी परेशान
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा विलंब होने से परीक्षार्थी दबाव में है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के कारण हुए हिंसक प्रदर्शन एवं उपद्रव के कारण ऐसा प्री बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थीं। अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीख आने से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं 31 दिसंबर से पहले कराने के आदेश दिए थे। क्योंकि इसके बाद एक जनवरी से सात फरवरी तक सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी करानी हैं। इस बार सीबीएसई ने एक मार्च के बजाय बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से कराए जाने की घोषणा की। लेकिन 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर शहर में उपद्रव हो गया। प्रशासन ने स्कूल कालेजों में एक जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया। इसी कारण हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं अधर में लटक गईं। इसी दौरान प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीख आ गई। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों पर दबाव आ गया है। गांधी कालोनी निवासी इंटर की छात्रा उन्नति चैधरी, खतौली निवासी छात्रा प्रज्ञा का कहना है कि प्री बोर्ड परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षा एक साथ आने तनाव में है। शारदेन स्कूल के प्रबंधक विश्व रत्न का कहना है कि उपद्रव के कारण प्री बोर्ड परीक्षाओं की तिथि बदलनी पड़ी है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल खतौली के प्रबंधक रंजन अहलावत कहते हैं कि इस उपद्रव के बाद हुए अवकाश ने पूरा शेडयूल बदल दिया है, जिससे विद्यार्थी परेशान है। अब प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। उधर, सीबीएसई की जिला कॉर्डिनेटर एवं एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना का कहना है कि बच्चों पर दबाव तो है, क्योंकि इस बार बोर्ड परीक्षा 15 दिन पहले शुरू हो रही हैं और प्री बोर्ड परीक्षाओं में भी विलंब हो गया है। फिर भी सभी स्कूलों को अपनी प्री बोर्ड परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षाएं समय पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

मुजफ्फरनगर की तीन निकाय ओडीएफ प्लस घोषित
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की दो निकाय नगर पालिका परिषद खतौली एवं नगर पंचायत बुढ़ाना ओडीएफ प्लस घोषित। क्यूसीआई टीम के द्वारा संबंधित समस्त मानकों पर जांच की गई थी, दोनों निकाय जांच के दौरान सभी मानकों पर खरे पाई गई ,उनको भारत सरकार द्वारा चयनित क्यूसीआई द्वारा ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। अब जनपद में तीन निकाय नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, नगर पालिका खतौली, नगर पंचायत बुढ़ाना ओडीएफ प्लस का सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। मुजफ्फरनगर में कुल दस नगर निकाय है जिनमे से तीन ओडीएफ प्लस घोषित हो गई हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन शहरी मुजफ्फरनगर सरदार बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले क्यूसीआई क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम के द्वारा ओडीएफ प्लस के मानको पर सर्वेक्षण किया गया था, उसके रिजल्ट आउट हो गए हैं। हमारी नगर पालिका परिषद खतौली और नगर पंचायत बुढ़ाना को ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया गया है और उससे पहले हमारी नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर भी ओडीएफ प्लस घोषित हो चुकी है। कई मानक थे जैसे बाहर से लोग आते हैं तो हमारे पास क्या सुविधा है सार्वजनिक शौचालय की, हमारे सामुदायिक शौचालय बने हुए हैं उन्होंने उसको देखा है ,हमारे विद्यालयों में शौचालयों को देखा, रेजिडेंशियल इलाकों में शौचालय बने हुए हैं या नहीं उनको चेक किया ,सारी चीजें देखी गई उन सब पर हम खरे उतरे हैं और हमारी तीन निकाय ओडीएफ प्लस घोषित हो गई है। हमारी जो बाकी निकाय हैं उन सभी पर प्रयास किए जा रहे हैं, जो हमारी कमियां हैं उन त्रुटियों पर काम किया जा रहा है ,बहुत जल्द पूरा मुजफ्फरनगर ओडीएफ प्लस घोषित हो जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − four =