खबरें अब तक...

समाचार

समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं4 5 |
जानसठ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी व एसएसपी ने क्षेत्र के दर्जनो गांवो से पहुंचे ग्रामीणो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुन कर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के निर्देशो के चलते आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है। जिसमे तहसील स्तर पर ही नागरिको की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। इसी संदर्भ मे आज माह के प्रथम मंगलवार को जानसठ तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्ष्ता प्रभारी जिलाधिकारी अलोक कुमार ने करते हुए जानसठ तहसील क्षेत्र से जुडे दर्जनो गांवो व कस्बे से पहुंचे नागरिको की विद्युत, सिंचाई, जर्जर हो चुके तारो को बदलवाने, ुुफुके हुए ट्रान्सफार्मर को बदलवाने नाली व खडंजा निर्माण तथा भूमि विवाद आदि विभिन्न समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ ही उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया।
वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस विभाग से जुडी समस्याओ का निस्तारण कराया। इस दौरान सीएमओ डा.आर.पी.मिश्रा, एसडीएम जानसठ, तहसीलदार जानसठ, सीओ जानसठ, सीओ भोपा, इंस्पैक्टर जानसठ,ईओ नगर पंचायत जानसठ तथा विद्युत अधिकारियो सहित पुलिस व प्रशासन से जुडे अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

कुष्ठ रोगियों के इलाज में कारगर साबित हो रहा एमडीटी, जागरूकता के चलते खत्म हो रही हैं भ्रांतियाँ 
मुजफ्फरनगर। कुष्ठ रोगियों के लिए मल्टी ड्रग्स ट्रीटमेंट (एमडीटी) कारगर साबित हो रहा है। इससे इलाज का रोगियों पर असर जल्दी नजर आता है। जिले में कुष्ठ रोगियों को निशुल्क इलाज मिलता है। इसके अलावा उन्हें सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. अनिल जैन ने बताया कि इस रोग के प्रति फैली भ्रांतियां भी अब धीरे-धीरे कम हो रही हैं। सरकारी प्रयासों से लोगों में जागरूकता आयी है। डा. जैन ने कहा कि कुष्ठ रोग वंशानुगत नहीं है। यह छूआछूत से फैलने वाला रोग भी नहीं है। माइको बैक्टिरियम लेप्राई और माइकोबैक्टेरियम लेप्रोमेटासिस जैसे जीवाणुओं की वजह से यह रोग होता है। यह मनुष्यों में विकलांगता का एक बड़ा कारण बन जाता है। आंखों, हाथों तथा पैरों में विकलांगता पैदा करता है। एमडीटी के नियमित उपचार से कुष्ठ रोग पूर्ण रूप से सही हो जाता है। कुष्ठ रोग की जांच जिला अस्पताल सहित सामुदायिक,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी  निःशुल्क की जाती है। विभाग की ओर से मरीजों को बैसाखी, स्पिलंट एमसीआर चप्पलें भी निरूशुल्क प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा मरीजों को आपरेशन के दौरान सरकार की ओर से चार किस्तों में 8000 रूपये  प्रदान किये जाते हैं। कुष्ठ रोग निवारण के लिए विभाग की एक दर्जन से अधिक टीमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डा. जैन ने बताया वर्ष 2019 में 115 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग सभी हैं। इन सभी का उपचार किया जा रहा है।  ऐसे होता है उपचार – कुष्ठ रोग अधिकारी ने बताया कुष्ठ रोग का उपचार दो तरह से किया जाता है। अगर किसी रोगी के शरीर पर 1 से 5 चकत्ते  हैं या एक नस ब्लॉक है तो उसका छ माह का इलाज किया जाता है। अगर किसी रोगी के शरीर में पांच से अधिक चकत्ते  हैं या दो नस ब्लॉक हैं तो 12 माह का उपचार किया जाता है। दोनों प्रकार के मरीजों को पहली खुराक चिकित्सक के सामने खानी होती है। उसके बाद 28 दिन की दवा का सेवन करना होता है। 
  उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों को उपचार के दौरान बैसाखी, स्पिलंट, एमसीआर चप्पलें नि.शुल्क प्रदान की जाती है। फिजियोथेरपी के लिए मरीज को प्रथम किस्त के रूप में 4000 रूपये, दूसरी व तीसरी बार 2000-2000 रूपये दिये जाते हैं। यह धनराशि मरीज के खाते में सीधे भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से विकलांग हुए मरीजों को सरकार की ओर से पेंशन के रूप में प्रति माह 2500 रूपये दिये जाते हैं। इसके लिए उन्हें विकलांगता का सर्टिफिकेट स्वास्थ्य विभाग में जमा करना होता है

शिवचौक पर किया खुशी का इजहार1 4 |
मुज़फ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद् – बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शिव चौक पर भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर राज्य के संबंध में लाए गए संकल्प पत्र के समर्थन में पटाखे जला कर व दीप जलाकर खुशियां मनाई गईं इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर मिठाईयां भी बाटी ।
विश्व हिन्दू परिषद् के नगर मीडिया प्रभारी दीपांशु त्यागी ने सरकार द्वारा लाए गए इस अध्यादेश के समर्थन में कहा कि धारा ३५्र व ३७० इस देश के लिए एक नासूर के समान थी जिसने पूरे देश को नुक्सान पहुंचाने के साथ-साथ जम्मू कश्मीर राज्य को आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से खोखला कर दिया था तथा जम्मू कश्मीर राज्य में अलगाववादी मानसिकता को इस हद तक पोषित कर दिया था कि इस मानसिकता ने धीरे- धीरे कश्मीर एवं कश्मीरियत को ही समाप्त कर दिया तथा धीरे-धीरे यह प्रदेश आतंक की फैक्ट्री बन गया था जिस कारण इस प्रदेश से उद्योग धंधे पूरी तरह चौपट हो गए थे तथा आम कश्मीरी युवा का भविष्य अंधकार में हो गया था आज का दिन हमारे देश एवं कश्मीर राज्य के लिएक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज वास्तव में आम कश्मीरी अपने आप को आजाद महसूस कर रहा है । अब आने वाले समय में इस पूरे क्षेत्र की जनता के लिए विकास के नए रास्ता खुल गए हैं और इस नए विकास के साथ भारत का विकास भी नई ऊंचाइयों को छुएगा इस संकल्प पत्र के माध्यम से मोदी जी ने यह साबित कर दिया है कि यदि नियत साफ हो तथा देश की जनता उस साफ नियत के लिए पर्याप्त जनादेश भी दे तो सरकार के लिए देश के पक्ष में लिए जाने वाले निर्णय लेना आसान हो जाता है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल के जिला मंत्री अतुल त्यागी कि अध्यष्ता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राधेश्याम विश्वकर्मा , सचिन त्यागी ,दीपांशु त्यागी , शंकी शर्मा , अक्षय वर्मा , शिवम् मेघलान , अनमोल चौहान , गौरव वर्मा , देवांश पंडित , नमन , कार्तिक , प्रिंस , हेमंत ग्रोवर , आशुतोष खन्ना , आशु त्यागी , आदित्य पाल नीतू पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

हादसे में कई घायल3 3 |
मुजफ्फरनगर। भोपा-मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में कई लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। थाना भोपा क्षेत्र के भोपा बिजली घर के सामने मोटरसाइकिल आमने सामने जा टकराई जिसके चलते राहगीरों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी थानाअध्यक्ष भोपा एमएस गिल अपनी टीम को लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।

 

 

समस्याआें को सुना
मुजफ्फरनगर। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील सदर में जनसुनवाई करते एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र सीओ सदर धनंजय सिंह कुशवाहा तहसीलदार सदर अमित कुमार। जनसुनवाई के दौरान लगभग ५० शिकायतें मिली हैं जिनमें से मौके पर ही ५ शिकायतों का निस्तारण कर दिया तथा बाकी बची शिकायतों को जल्द निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस और बदमाशों के बीच चैकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में १ शातिर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, वही २ शातिर अपराधी मौके से फरार हो गए, पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से १ मोटरसाइकल, १ तमंचा, ४ खोखा कारतूस बरामद किए, वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल मामला चरथावल थाना क्षेत्र के घिस्सू खेड़ा पाऊटी रोड का है जहां चेकिंग कर रही पुलिस ने जब बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायरिंग की तो मुठभेड़ में एक शातिर इस्तियाक निवासी जोला पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, वही उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मुठभेड़ से भाग निकले, पुलिस ने फरार आरोपियोंं की गिरफ्तारी के लिए जंगलों में घंटों कांबिंग ऑपरेशन चलाया लेकिन फरार बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए, पुलिस ने पकड़े गए शातिर के कब्जे से १ बाइक, १ तमंचा, ४ खोखा कारतूस बरामद किए, वही पुलिस ने बताया पकड़े गए घायल बदमाश पर आधा दर्जन लूट डकैती के मुकदमें जनपद में दर्ज है, वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

ब्राहमण महासभा की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.सुभाष चन्द शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए के हटाये जाने की घोषणा का ब्राहमण महासभा द्वारा स्वागत किया गया। ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं.सुभाष चन्द शर्मा ने धारा 370 की समाप्ति की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कश्मीरी पंडित के जख्मो पर मरहम लगाने का काम करने वाला कदम है। जिसका ब्राहमण समाज तहेदिल से स्वागत करता है। जो कश्मीरी भाई अपना वतन छोड कर इधर उधर भटक रहे थे। अब उनका ही नही बल्कि अन्य प्रान्तो के नागरिक भी उनके साथ जाकर कश्मीर मे अपना आशियाना बना सकते हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रहित मे लिया गया अच्छा फैसला है। परन्तु करीब 70 वर्ष पूर्व लागू इस धारा के लिए केवल पंडित नेहरू को दोष देना उचित नही है। उस समय हमारे पास क्या था। सैकडो वर्षो की गुलामी काट चुका एक लुटा-पिटा देश, कोई ताकत नही कश्मीर थी। बैठक मे ब्राहमण महासभा से पंडित अमलेश शर्मा, बिटटू प्रधान, पंडित उमादत्त शर्मा, विरेन्द्र शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कप्तान के निरीक्षण से हड़कम्प6 3 |
जानसठ। एसएसपी ने कोतवाली का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानसठ तहसील के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्मलित होने के पश्चात जानसठ कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने कोतवाली परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, अभिलेख,मैस,बैरक,हवालात, शौचालय इत्यादि को किया एवं पुलिसकर्मियो से वार्ता कर उनकी समस्याओ को जाना, कमियो को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने इस दौरान थाना प्रांगण मे पौधा रोपण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

खुशी का किया इजहार
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व धारा 35 ए हटाये जाने पर शिव चौक पर एकत्रित हो आतिशबाजी की गई। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा व श्रीमति सरिता शर्मा अरोरा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिली संगठन के नेतृत्व मे नगर की हृदय स्थली शिवचौक पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमन्त्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सरकार के इस कदम की जितनी प्रशंसा की जाए। उतनी ही कम है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, पंकज शास्त्री, संजीव मलिक, अनिरूद्ध शर्मा, अमित भारद्वाज,प्रमोद वर्मा, सचिन वर्मा, प्रमोद उपाध्यक्ष, शोभित गर्ग, अजय वर्मा, राजू व अंकित पाल आदि मौजूद रहे।

पौधारोपण कर दिया संदेश9 2 |
चरथावल/मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश के अनुपालन में खण्ड विकास अधिकारी व ट्रेनी आईएएस कुलदीप सिंह मीणा व ग्राम प्रधान ने ग्राम ज्ञाना माजरा में समूह की महिलाओं को सहजन के पौधे भेंट किए तथा सार्वजनिक स्थल पर पौधरोपण भी किया इसके अलावा समूह की महिलाओं को जल संरक्षण व जल संचयन के बारे में जागरूक किया।
खण्ड विकास अधिकारी व ट्रेनी आईएएस कुलदीप सिंह मीणा चरथावल विकास खण्ड के ग्राम ज्ञाना माजरा में पहुंचे तथा समूह की महिलाओ को जल संरक्षण एवं जल संचयन के तहत समूह की महिलाओं को जागरूक किया तथा उनके कार्यों के बारे में जानकारी तथा झाड़ू बनाना,सिरके का उत्पादन,अचार बनाकर मार्किट में बेचना आदि के बारे में प्रोत्साहित किया उसके बाद जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के अनुपालन में समूह की महिला सदस्यों को को सहजन के पेड़ भेंट किये।इसके बाद उन्होंने प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया तथा ग्राम प्रधान कंवरपाल द्वारा बनाये जा रहे सोख पिट का निरीक्षण किया इसके बाद शमशान घाट की भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण,बरसात के पानी को रोकने के लिए बनाए गए ट्रंच को देखा इसके बाद ग्राम प्रधान कंवरपाल, एडीओ पंचायत संदीप बालियान, एडीओ आइएसबी राजेन्द्र सिंह के साथ वृक्षारोपण भी किया ओर ग्राम प्रधान के कार्यों से संतुष्टि व्यक्त की।

स्वतन्त्रता दिवस को हर्षोल्लास, भव्यता के साथ मनायेः डीएम
मुजफ्फरनगर। प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को हर्षोल्लास व भव्यता के साथ सभी के जनसहयोग एवं सहभागिता के साथ मनाये। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर देश के गौरवमयी इतिहास तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के त्याग को देश की भावी पीढ़ी तक पहुंचाने वाले कार्यक्रम को अधिकारी व शैक्षिक संस्थाएं आयोजित कराये। ताकि देश की नौजवान पीढ़ी देश भाक्ति की धारा में बह सके। इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता को भी आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि पूर्ण उत्साह के साथ स्वतंत्राता दिवस मनाये।
प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार आज जिला पंचायत सभागार में 73वें स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण करते हुए किया अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिये कि 15 अगस्त को सभी कार्यालयों में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा, जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारियों की ध्वजारोहण के समय व कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों को सजा दिया जाये तथा शहर के प्रमुख चौराहों को प्रकाशमान देशभक्ति गीतों का प्रसारण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी संचालित की जायेगी, जो नगर पालिका से आरम्भ होकर लक्ष्मीबाई चौक, शिवचौक से वापस नगर पालिका पर समाप्त होगी। 6रू30 बजे 5 किमी. दौड़ स्टेडियम से प्रारम्भ होगी, जो आईटीआई व राणा चौक होते हुए वापस स्टेडियम जाकर समाप्त होगी।
इसके संयोजक जिला क्रीडा अधिकारी होंगे। ठीक प्रातरू 8 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जायेगा तथा इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया जायेगा। प्रातः 9 बजे जिला जेल व जिला अस्पताल में फल वितरण किया जायेगा। प्रातरू 11 बजे एनएचएआई व डीएफओ के द्वारा नुमाइश कैम्प में वृक्षारोपण किया जायेगा। 11 बजे ही मानसिक रूप से पीडित बच्चों को फल वितरण होगा। उन्होंने बताया कि 11 बजे से नगर में मार्च पास्ट, जिसमें पुलिस बैंड, स्थानीय बैंड, छात्र-छात्राओं, स्वैच्छिक संस्थाओं व विकास विभाग व अन्य संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मार्च पास्ट पुलिस लाईन से मालवीय चौक, सरवट चौराहा, शिव चौक से नगर पालिका पर समाप्त होगा। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर शहर व तहसील के सभी चौराहों पर प्रकाश की व्यवस्था व देश भक्ति गीत प्रसारित कराये जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को स्कूलों में निबन्ध, डिबेट, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाये। इसी प्रकार से एसडीएम स्वतन्त्रता दिवस पर सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित कराये। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका ईओ को निर्देश दिये कि सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई करा ली जाये तथा सभी जगह सफाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जनपद मे सभी जगह वृक्षारोपण भी किया जायेगा। बैठक में ज्वाईट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा, एसडीएम, सीओ सिटी, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी सहित कालेजों व स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पर लगाई दूल्हेरा गांव के पीड़ित परिवार ने न्याय की उम्मीद में गुहार
पीड़ित महिला का आरोप ग्राम प्रधान के इशारे पर, पीड़ित परिवार को किया घर से बेघर
ग्राम प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए, अकेली महिला पर उसके घर में जाकर की मारपीट
मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक पीड़ित परिवार ने न्याय की उम्मीद में दस्तक देते हुए, शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दूल्हेरा निवासी पीड़ित महिला, राखी पत्नी राहुल ने अपने 3 महीने के बच्चे को साथ लेकर पहुंची जहां उन्होंने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि उसका पति राहुल कुमार के परिवार में उनके पिता तेजपाल व दो अन्य भाई हैं। अब से करीब कुछ दिन पूर्व राखी के पति एवं देवर मोनू जेठ सतेंद्र एवं ससुर तेजपाल के बीच अपने अपने हिस्से के बटवारे को लेकर एक लिखित समझौता 8 जुलाई 2019 को हुआ था। जिसमें प्रार्थीया के पति को अपने पिता को कुछ रुपए देते हुए प्रार्थीया के पति के हिस्से में एक दुकान और कमरा दिया जाना लिखा गया था, प्रार्थिया के पति द्वारा रकम की अदायगी के लिए करीब दो महीने का समय रखा गया था, प्रार्थीया के पति के हिस्से में आने वाला कमरा व दुकान के लिए परिवार एवं गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में लिखित कराया गया था, जिसके बाद प्रार्थिया अपने पति व 3 महीने के मासूम बच्चे के साथ अपने हिस्से में आए मकान में ही रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन अचानक प्रार्थीया के ससुर एवं परिवार के अन्य लोगों के दिलो-दिमाग में वर्तमान ग्राम प्रधान अरविंद के द्वारा मेरे व मेरे पति के बारे में आरोप प्रत्यारोप लगाकर, उनके मन मे खोट भरा गया है, और हमें ग्राम प्रधान के कहने पर हमारे घर से बाहर निकाल दिया गया था,

घटना की शिकायत प्रार्थीया द्वारा तुरंत डायल हंड्रेड पर की गई थी, इस दौरान पुलिस ने मौके पर आकर प्रार्थीया के ससुर तेजपाल पुत्र चंद्रू को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद दूल्हेरा का ग्राम प्रधान अरविंद को थाने से जमानत करा कर ले आया था, जिसके बाद से ही ग्राम प्रधान अरविंद प्रार्थीया उसके बच्चे व पति से रंजिश रखने लगा है। इतना ही नही दिनाँक, 03, अगस्त 2019 को शाम करीब 8ः30 बजे प्रार्थिया का पति मजदूरी के उद्देश्य से पानीपत गया हुआ था, और प्रार्थिया अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी, उसी दौरान ग्राम दुल्हेड़ा प्रधान अरविंद के फोन द्वारा प्रार्थीया के फोन कर उसे देख लेने की खुलेआम धमकी दी गई।
फोन कॉल रिकॉर्डिंग के अनुसार प्रार्थिया के साथ ग्राम प्रधान अरविंद के द्वारा अभद्र विषैली भाषा मे बतमीजी से बात करते हुए, उसको उसी के घर आकर देख लेने की धमकी दी गई, और कुछ ही देर बाद ग्राम प्रधान अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को लेकर प्रार्थिया को उसके घर आकर उसके साथ गलत कृत्य, करने के इरादे से प्रार्थिया के साथ तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए, जोर जबरदस्ती करते हुए मारपीट की है, इस दौरान प्रार्थिया का तीन महीने का बच्चा रोता बिलखता रहा लेकिन ग्राम प्रधान अरविंद को जरा भी रहम नही आया और इस वक्त प्रार्थीया सर के ऊपर छत न होने के कारण, अपने मासूम बच्चे और पति के साथ दर बदर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। और ग्राम प्रधान निरंतर अलग अलग तरीके से प्रार्थीया व उसके पति को आतंकित करते हुए, किसी भी झुटे मुकदमे, में फसवाने बर्बाद करने कराने को लेकर पीछे लगा हुआ है। इस दौरान प्रार्थीया ने पुलिस द्वारा दी गई शिकायत पर जांच कर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार, ससुर तेजपाल पुत्र चंद्रू, देवर मोनू जेठ सतेंद्र, पुत्रगण तेजपाल, के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए। अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई, प्रार्थिया ने उसके बच्चे को उसका अधिकार दिलाने को लेकर न्याय की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 2 =