entertainment

‘केजीएफ चैप्टर 2’ का हिस्सा होंगे संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. संजय दत्त साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘के.जी.एफ.’ के दूसरे भाग ‘के.जी.एफ. चैप्टर 2’ का हिस्सा होंगे. फिल्म के अभिनेता यश ने संजय दत्त का फर्स्ट लुक जारी करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का हिस्सा बनने पर खुशी ज़ाहिर की.

https://www.instagram.com/p/B0fQBpMH1MQ/?utm_source=ig_embed

संजय दत्त ने अपना पहला लुक शेयर करते हुए लिखा, “शुक्रिया यश. के.जी.एफ. में अधीरा के तौर पर हिस्सा बनकर हकीकत में बहुत खुश और उत्साहित हूं. जल्दी मिलता हूं.”यश ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा, “”60 साल का होने के बाद भी इस खलनायक का जलवा बरकरार है और इसे कोई नहीं रोक सकता. संजय दत्त अपनी विरासत को जारी रखें. हैप्पी बर्थडे सर, के.जी.एफ की दुनिया में आपका स्वागत है.”

https://www.instagram.com/p/B0fSXt0HUyG/?utm_source=ig_embed

 संजय दत्त का ये पोस्टर काफी दमदार है. फर्स्ट लुक पोस्टर में संजय दत्त का पूरा चेहरा नज़र नहीं आ रहा है. उन्होंने कपड़े से अपना आधा चेहरा छिपाया हुआ है. आपको बता दें कि फिल्म का पहला चैप्टर सुपरहिट रहा था और उसकी खूब चर्चा हुई थी. अब इस फिल्म के साथ संजय दत्त के जुड़ने से फैंस में इसको लेकर उत्सुकता दोगुनी होनी तय है. रिपोर्ट्स के मुताबकि ‘के.जी.एफ चैप्टर 1’ कन्नड़ भाषा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ था. पहले भाग की तरह दूसरे भाग का निर्देशन भी प्रशांत नील कर रहे हैं. होंबले फिल्म के बैनर तले बन रही इस फिल्म को विजय किरागंदूर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 2 =