खबरें अब तक...

समाचार

गोदाम में हजारो की चोरी1 9 |
मुजफ्फरनगर। चोरो ने अनाज के गोदाम मे नकब लगाकर चावल व अनाज के कटटे चोरी कर लिए। व्यापारी की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर चतरसैन अनिल कुमार के नाम से अनाज की दुकान है। बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने गोदाम मे रखे दाल,चावल,बेसन आदि के कटटे चोरी कर लिए। बताया जाता है कि किसी अन्य व्यक्ति की आहट पर उक्त चोर चार कटटे मौके पर ही छोड कर फरार हो गए। रोजाना की भंाति आज सुबह अपनी दुकान खोलने पहंुचे दुकान स्वामी निशंाक गर्ग पुत्र चतरसैन गर्ग ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात चोर उनके गोदाम की खिडकी/जंगला फाडकर गोदाम मे रखे अनाज,दाल, चावल आदि के कई कटटे चोरी कर ले गए। अनाज के गोदाम मे चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान व्यापारी नेता संजय मित्तल,श्याम सिह सैनी, अचिन्त मित्तल, सचिन सिंघल आदि मौजूद रहे।

 

विद्युत कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन2 11 |
मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, मुजफ्फरनगर के बैनर तले एकत्रित विद्युत अधिकारियों/कर्मचारियों ने जी.पी.एफ./सी.पी.एफ. घोटाले का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
नगर के टाउन हाॅल प्रागण से एकत्रित हो एक जूलूस के रूप मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे सैकडो विद्युत कर्मचारियो व अधिकारियो ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। सौपे गए ज्ञापन मे े अवगत कराया गया कि अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन से माहवार कटौती करे जी.पी.एफ/सी.पी.एफ. ट्रस्ट मे जमा करायी गयी धनराशि को विभागीय जी.पी.एफ./सी.पी.एफ. का पैसा लगभग 4600 करोड रूपया डिफाल्टर कम्पनियो मे निवेश किए जाने से कर्मचारियो की संचित निधि डूबने के आसार उत्पन्न हो गए है। जिससे सभी कर्मचारियो के मन में अपनी सेवानिवृत्त् िएवं सेवानिवृत्तिक लाभो को लेकर भारी असंतोष की स्थिती उत्पन्न हो गयी है। सरकार द्वारा पुरान पेंन्शन योजना को समाप्त करके पहले ही नयी पेंशन योजना लागू की गई है, जिसमें भी कर्मचारियो को मिलने वाली पेंशन धनराशि की कोई न्यूनतम सीमा तय नही है। विद्युतकर्मियो की मांग है कि कर्मचारियो की जो धनराशि डिफाल्टर कम्पनी मे निवेश किए जाने के कारण,धनराशि डूबने का प्रकरण सामने आया है इस धनराशि की प्रतिपुर्ति सरकारी कोष से करते हुए जी.पी.एफ./सी.पी.एफ. ट्रस्ट के खाते मे समतुल्य धनराशि जमा करायी जाए तथा आरोपी अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही की जाए। केन्द्रीय कार्यकारिणी के प्रस्तावित प्रस्ताव के अनुसार 18 एवं 19 नवम्बर 2019 को 48 घन्टे के पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौपने वालो मे अभिनव गोयल, अमित मलिक, यू.सी.वर्मा, दिनेश गौतम, रामनिवास त्यागी, आशू माहेश्वरी, विमल कुमार, सौरभ पाठक, राजमोहन गुप्ता, नन्हे सिह, गोविन्द, शिवकुमार गर्ग, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

पुलिस ने शातिर को तमंचे व कारतूस सहित किया गिरफ्तार6 11 |
पुरकाजी। पुलिस ने शातिर बदमाश को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते इंस्पैक्टर हरसरन शर्मा के निर्देशन मे विभिन्न मामलो मे वंाछित/शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर मे चल रहे अभियान विशेष के तहत कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल यादव ने चैकिंग व तलाशी अभियान के दौरान हिस्ट्रीसीटर कस्बा निवासी सोमपाल उर्फ बन्दरू को एक तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। इंस्पैक्टर हरसरन शर्मा ने कहा कि सोमपाल नशे का आदी है और वह किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की।

 

आला अधिकारियों ने पैदल गश्त की7 8 |
मुजफ्फरनगर। डीएम व एसएसपी की मौजूदगी मे शंाति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर फ्लैग मार्च निकाला गया। आला अधिकारियो के निर्देशन मे कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च के साथ साथ भ्रमण किया गया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव की मौजूदगी मे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भारी मात्रा मे पुलिस तथा पीएसी बल के साथ नगर के रूडकी रोड, अस्पताल चैराहा, बर्फ खाने वाली गली, कच्ची सडक, किदवईनगर,फक्कर शाह चैक,मिनाक्षी चैक के साथ शिव चैक, भगत सिह रोड,सर्राफा बाजार, कटहरा मौचियान सहित नगर के मुख्य बाजारो तथा भीड भाड वाले क्षेत्र मे पैदल भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्टेªट अतुल कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ सिटी दीक्षा शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, सिविल लाईन थाना प्रभारी समयपाल अत्री आदि मौजूद रहे।

पशु पैठ के विरोध में सौंपा ज्ञापन8 9 |
मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिला मीडिया प्रभारी वैभव यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे आरोप लगाते हुए बताया कि जनपद के अनेक क्षेत्रों मंे अवैध पशु पैठ बन्द कराये जाने की मांग के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
शिव सेना नेताओ ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानो पर अवैध पशु पैठ लगाई जा रही है। जिन्हे बन्द कराया जाना चाहिए। इस दौरान मनोज सैनी, नरेंद्र पंवार, डा. योगेंद्र शर्मा, देवेंद्र चैळान, शरद कपूर, राजेश कश्यप, आनं प्रकाश गोयल, आलोक अग्रवाल, अनुज चैधरी, वैभव यादव, राजेश शर्मा, सुनील सैनी, लोकेश सैनी, अखिलेश पुरी, रविंद्र कलसानिया, संजय गोयल, अवनीश चैहान, अंकित पाल, राजकुमार पैराई आदि मौजूद रहे।

समस्याओं से कराया अवगत9 4 |
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय बाल्मीकि अम्बेडकर एकता मंच ने डीएम कार्यालय पहंुच कर जनसमस्याओ तथा बढाई जा रही विद्युत दरों के विरोध मे जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौपा। राष्ट्रीय बाल्मीकि अम्बेडकर एकता मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष काजल कटारिया के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे पदाधिकारियो ने जनसमस्याओ तथा बढाई जा रही विद्युत दरो के विरोध मे जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे बताया कि आगामी 16 नवम्बर को खतौली के गांव मनव्वरपुर कलंा मे जनसमस्याओ के संदर्भ मे प्रातः 11 बजे दलित समाज का महासम्मेलन किया जाएगा। ज्ञापन सौपने वालो मे काजल कटारिया, प्रमिला, कविता, ओमवती, रमेशो, लोकेश, सरिता,कुन्ती, सुमन, कुन्ती, सन्तोष, पिंकी, सोनिया, प्रवेश, महावीरी, राजेश, जगबीरी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

स्टेशन, बस अड्डे पर चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया3 10 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा नगर के भीडभाड वाले क्षेत्र मे जबरदस्त चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते थाना सिविल लाईन पुलिस, एलआईयू ने डाॅग स्कवायड के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा नगर के भीडभाड वाले स्थानो पर सघन चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बस स्टेशन पर बसो मे बैठी सवारियो के सामान की तलाशी ली तथा कुछ स्थानो पर लोगो को रूकवाकर उनसे पूछताछ भी की। वहीं दूसरी और पुलिस व थाना जीआरपी पुलिस तथा एलआईयू ने रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने टेªन के डिब्बो मे चढकर यात्रियो के सामान बैग, ब्रीफकेस आदि चैक किए। पुलिस सूत्रो का कहना है कि यह रूटिन चैकिंग/तलाशी अभियान है जो उच्चाधिकारियो के निर्देश पर चलाया गया है।
पुलिस ने इस दौरान पार्किग मे खडे वाहनो की भी तलाशी ली।

इनामी पुलिस मुठभेड में घायल4 12 |
मुजफ्फरनगर। मोरना में बिहारगढ़ मार्ग पर देर रात को पुलिस मुठभेड़ में २५ हजारी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया। इस दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से जख्मी हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि शुकतीर्थ पुलिस चैकी प्रभारी जगपाल सिंह गुरुवार की देर रात्रि पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मोरना के बिहारगढ़ मार्ग पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा दो दोनों ने पुलिस को देखते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों में भाग गया। इस दौरान गोली लगने से सिपाही लोकेंद्र भी जख्मी हो गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम डैनी गांव इनामपूरा थाना मंडावर जिला बिजनोर बताया वह भागने वाले का नाम ओमप्रकाश उर्फ ओमा बताया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस वह चोरी के जेवरात बरामद किए। सूचना पर पहुचे सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पर २५ हजार का इनामी है जो छछरौली व कस्बा भोकरहेड़ी में हुई चोरियों की घटनाओं में भी वांछित चल रहा थे।

अलग अलग सडक दुर्घटनाओं में दो घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नईमंडी थाना क्षेत्र के गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास हुई सड़क दुर्घटना में अजय कुमार निवासी मुस्तुफाबाद घायल हो गया, जबकि कासमपुरा में हुई सड़क दुर्घटना में सुनील पुत्र नत्थू निवासी मखियाली घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक युवक को रोककर उसकी तलाश ली, तो उसके पास से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया ।

जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते दो युवक ने अलग-अलग स्थानों पर जहर खा लिया। युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन निवासी २२ वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर खा लिया, जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी एक २१ वर्षीय युवक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने से दोनों की हालत बिगड़ गई जिनके परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वांरटी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। दहेज एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को पुलिस ने सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ धारा-४९८ए,३२३,५०६ भादवि व ३/४ डीपी एक्ट में वारण्टी शाहनवाज पुत्र मुन्ना निवासी मौहल्ला दीन मौहम्मद सुजडू ट्रांसफार्मर वाली गली को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

युवक को बनाया शिकार
मुजफ्फरनगर। जहर खुरानी गिरोह ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक ४५ वर्षीय युवक रोडवेज पर अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों युवक को बेहोशी की हालत में देखा, तो उन्होंने पुलिस का सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि युवक जहर खुरानी गिरोह का शिकार बना है।

मंडल अध्यक्ष नियुक्त
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव शुरू हो गए है जिनमे आज मंडल अध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए है। जिले के चुनाव अधिकारी सत्यदेव पचैरी व सह चुनाव अधिकारी सुमन त्यागी ने बताया कि सर्वसम्मति से हुए चुनाव में मुजफ्फरनगर के हनुमंत मंडल के लिए रोहित तायल,केशव मंडल के लिए कपिल त्यागी,नयी मंडी/महावीर मंडल के लिए सुनील शर्मा सभासद और कुकड़ा मंडल के लिए हरेन्द्र पाल को अध्यक्ष चुना गया है।
पुरकाजी के बरला मंडल के लिए पवन त्यागी,रोहाना के लिए अशोक कुमार,सरवट के लिए संजय चैधरी,पुरकाजी के लिए मनोज जोधा को अध्यक्ष चुना गया है। मीरापुर के बेहडा में दिनेश सैनी,भोपा/मोरना में संतराम बंजारा,मीरापुर में शिवम राजवंशी,संभलहेडा में इन्दर सिंह कश्यप,शुक्रतीर्थ में वीरपाल सहरावत को अध्यक्ष बनाया गया है। खतौली के बडसू में वीरेंदर चैहान ,मंसूरपुर में मनोज राठी,जानसठ में राजीव गुप्ता, चरथावल के बघरा में डॉ वीरेन्द्र शर्मा,चरथावल में मनीष गर्ग,बिरालसी में विकास आर्य और वहलना में महेश सैनी को अध्यक्ष चुना गया है। बुढाना के नगर मंडल में मुकेश शर्मा,फुगाना में राकेश राजपूत,शाहपुर में एकांश त्यागी,शौरम में सुधीर सैनी व सिसौली में यशपाल को अध्यक्ष बनाया गया है। अभी पीनना,खतौली नगर,तिसंग,हरसौली मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव परिणामांे की घोषणा नहीं की जा सकी है।

गणमान्यों की ली बैठक5 14 |
छपार। एसएसपी के आदेश पर थाना छपार में गणमान्यों की बैठक लेकर सीओ सदर ने अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हालात शांतिपूर्वक बनाने में क्षेत्र के लोगों की बडी भागीदारी रही है। थाना छपार परिसर में गणमान्यों की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ सदर कुलदीप सिंह ने कहा कि अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसला आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस का कदम से कदम से मिलाकर सहयोग किया। पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी घटना नही हुई। लोगों ने नई मिसाल कायम की है, जो बहुत ही सराहनीय है। प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा, एसआई इंतजार अहमद, बिजेंद्र शर्मा, बसेडा चैकी इंचार्ज कपिलदेव, जुबैर प्रधान रहे।

 

जामिया अल हिदाया जामिया नगर में अबुल कलाम आजाद की याद मे मनाया गया शिक्षा दिवस
चरथावल। ग्राम नंगला राई स्थित जामिया अल हिदाया जामिया नगर में आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद की याद मे शिक्षा दिवस मनाया गया जिसमें सामजसेवियो और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाले लोगो को भी सम्मानित किया गया। चरथावल के ग्राम नंगला राई स्थित जामिया अल हिदाया जामिया नगर में आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद की याद मे शिक्षा दिवस मनाया।प्रोग्राम की अध्यक्षता हाफिज मोहम्मद फुरकान असअदी ने की जबकि संचालन जामिया अल हिदाय एवं अल हिदाय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मौलाना मूसा कासमी ने किया। इस अवसर पर छात्र,छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रसतुत किये।इस अवसर पर मौलाना मूसा कासमी ने कहा कि इस्लाम ने जितना जोर शिक्षा पर दिया है इतना किसी और चीज पर नहीं दिया उन्होंने कहा कि कुरान का सबसे पहला जो पैगाम था वह तालीम के संबंध में था मौलाना मूसा कासमी ने कहा कि सरकार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नहीं बल्कि भविष्य में बेटा बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्लोगन देना पड़ेगा क्योंकि लड़कियों के मुकाबले में लड़कों के शिक्षा के क्षेत्र में गिरावट आई है

इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए हाफिज फुरकान असअदी ने कहा कि दीनी शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक आधुनिक शिक्षा को भी सीखने के लिए कोशिश करनी होगी उन्होंने कहा अंग्रेजों ने जहां हम सबको धार्मिक तौर से बांटा है वहीं उन्होंने शिक्षा को भी दीनी और दुनियावी तालीम में बांट दिया, अंग्रेजों से पहले हर किसम की शिक्षा एक ही जगह पर मिलती थी मौलाना अबुल कलाम आजाद ने कहा था कि शिक्षा हासिल करो नौकरियों के लिए नहीं बल्कि बेहतर इंसान बनने के लिए इस अवसर पर किसान नेता अशोक बालियान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा सबसे अहम है। हर व्यक्ति का जीवन उसकी शिक्षा पर निर्भर होता है। जैसी शिक्षा व्यक्ति को दी जाएगी, उसका जीवन उसी अनुसार चलेगा। इसलिए समाज में क्रांति लाने के लिए शिक्षा के स्तर को सुधारना होगा। सभी धर्म एक समान है। यदि शुरू में ही बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक विकास नहीं हो पायेगा, तो उसकी नींव कमजोर हो जायेगी। यूरोप के अनेक देशो में शिक्षा व्यवस्था को दुनिया की बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था माना जाता है, वहां पर बच्चे छह साल के बाद स्कूल में दाखिला लेते हैं।

इस अवसर पर पत्रकार माजिद निजामी ने कहा कि आप किसी भी मजहब के मानने वाले हो ,अगर आपके पास अच्छी तालीम है तो उसी वक्त आप अच्छे इंसान बन सकते हैं स्वंत्रतासेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर पर मनाया जाता है ,मौलाना कलाम की शख्सियत सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर भी बड़ी शख्सियत थी ,मौलाना आजाद भी मदरसे के ही प्रोडक्ट थे, जिनकी शख्सियत को महात्मा गांधी भी बड़े सम्मान के साथ देखते थे इस अवसर पर दारुल उलूम देवबंद के उस्ताद मौलाना सदाकत कासमी ने कहा कि मुसलमान वह कौम है जिसको सबसे पहला जो हुकुम मिला वह तालीम का था, इंसान को रब्बे कायनात ने कलम के जरिए सिखाया शिक्षा का पैगाम आम है इसमें मर्द औरत सभी शामिल है, उन्होंने मौलाना कलाम के नजरिया ए तालीम पर बोलते हुए कहा कि बेहतरीन आलिम होने के साथ सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि वर्ल्ड लेवल पर एक बड़े माही रे तालीम थे ,वह उस समय भारत के शिक्षा मंत्री बने ,जब देश में तालिमी ढांचा बिल्कुल खत्म था

उन्होंने शिक्षा का ऐसा सिस्टम बनाया जो पूरी कौम को एकता के रास्ते पर लाता है, उन्होंने निजाम ए तालीम का जो नमूना पेश किया उसको हर एक भारतवासी ने तस्लीम किया, और वह नमूना तमाम धर्मों के लिए फायदेमंद था वह किसी भी धर्म और कल्चर के खिलाफ नहीं था, उनका एक नजरिया था कि तालीम बिल्कुल मुफ्त हो डिग्री हासिल करने और नौकरी हासिल करने के लिए तालीम न हो, बल्कि इंसान को इंसान बनाने के लिए हो।पत्रकार वसीम अकरम त्यागी ने कहा मौलाना अबुल कलाम आजाद आधुनिक भारत के निर्माता थे , उनके साथ सबसे अच्छी मोहब्बत यही होगी कि उनका मिशन है उनका पैगाम है उसको बढावा मिले इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद फुरकान असअदी, मौलाना मूसा कासमी, अब्दुल माजिद निजामी व,सीम अकरम त्यागी ,मौलाना अहसान कासमी , कारी शोएब आलम, कारी शाहनवाज कासमी ,मौलाना जुनैद हाशमी साजिद अततार, अबरार अल्वी, प्रधान अफसरून डीलर ,अशोक बालियान प्रधान मतलूब राई, हाजी शमीम,हाजी गुलफाम, हाजी सलीम जावेद आलम, प्रिंसिपल मास्टर का सबिया खानम,आफरीन त्यागी, इफ्फत त्यागी, नुसरत जहां शाफिया राहत उपस्थित रहे।

फाॅर्मेसी के विद्यार्थियों को हिमालय प्राइवेट लिमिटेड में कराया औद्योगिक भ्रमण
मुजफ्फरनगर। श्री राम काॅलेज आॅफ फाॅर्मेसी द्वारा आयुर्वेदिक दवाईयों को बनाने की प्रक्रियाओं एवं उनके फायदों के बारे में प्रयोगात्मक ज्ञान देने के लिए बी0फाॅर्मा प्रथम वर्ष और डी0फाॅर्मा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को हिमालय प्राइवेट लिमिटेड, देहरादून में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। औद्योगिक कार्यशैली को भली-भांति समझने के लिए विद्यार्थियों को हिमालय प्राइवेट लिमिटेड में हो रहे कार्यों का अवलोकन कराया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ-चढकर भाग लिया तथा कंपनी द्वारा की जा रही आयुर्वेदिक दवाईयों के उत्पादन की प्रक्रिया का गहनता से अध्ययन किया। कंपनी के अध्यक्ष डा0 एस0 फारूख ने विद्यार्थियों को कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी की स्थापना 1930 में एम0 मनाल द्वारा बंगलुरू में की गई। यह आयुर्वेदिक दवाईयों की उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। भारत देश के अतिरिक्त कंपनी 56 अन्य देशों में अपने आयुर्वेदिक उत्पादों की सेवाएं प्रदान करती है। देशभर में प्रतिवर्ष कंपनी के लगभग 3 करोड़ उत्पादों की बिक्री होती है। औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम कंपनी के टैस्टिंग विभाग में आयुर्वेदिक दवाईयों की टैस्टिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त कंपनी के अध्यक्ष डा0 एस0 फारूख ने विद्यार्थियों को कंपनी के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की जानकारी देते हुए बताया कि प्लांट में कई आॅटोमेटिक एडवांस्ड दवाईयां बनाने की मशीनों का उपयोग किया जाता है। ये मशीन प्रति घंटा 1800 दवाईयों का निर्माण करती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को कंपनी के आयुर्वेदिक गार्डन का भी भ्रमण कराया जहां पर तरह-तरह के आयुर्वेदिक पौधें लगे हुए थे। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने कंपनी के अध्यक्ष से आयुर्वेदिक दवाईयों और कंपनी की प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल भी किए जिनका उत्तर देकर अध्यक्ष, डाॅ0 एस0 फारूख ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
श्रीराम काॅलेज आॅफ फाॅर्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में आयुर्वेदिक दवाईयों के फायदे से अवगत कराते हुए बताया कि आयुर्वेदिक दवाईयां प्राकृतिक संसाधनों से निर्मित होती हैं। ये दवाईयां जहां एक ओर बीमारियों को जड़ से खत्म करती हैं, वहीं इन दवाईयों से शरीर को कोई साइडइफेक्ट नहीं होता। उन्होंने आगे बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा का इतिहास लगभग तीन हजार साल पुराना है। आयुर्वेदिक चिकित्सा से हमारे ऋषि- मुनियों ने कई बड़ी-बड़ी बीमारियों का उपचार किया है। कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जिनका उपचार आयुर्वेदिक दवाईयों से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा सिर्फ बीमारियों को ही ठीक नहीं करती, बल्कि यह मनुष्य को जीवन जीने की कला भी सिखाती है। एलोपैथिक चिकित्सा से बीमारियों में तुरंत आराम तो मिलता है लेकिन यह निश्चित नहीं हो पाता कि बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी, जबकि आयुर्वेद चिकित्सा रोग के कारण को समझकर उसको जड़ से खत्म करने में सक्षम होती है। इसके पश्चात् उन्होंने विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी देने के लिए कंपनी के अध्यक्ष को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने में फाॅर्मेसी संकाय के प्रवक्ताओं टिंकू कुमार, श्वेता पुण्डीर, छवि गुप्ता, शफकत जैदी, रोहित मलिक, विकास कुमार, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बंद कमरे में मिला पुजारी का शव, जांच में जुटे अफसर, जड़ी-बूटियों की दवा से करते थे उपचार
मुजफ्फरनगर। जनपद के गांव रहकड़ा में काली मंदिर के पास कच्चे मकान में रहने वाले पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कच्चे मकान के बंद कमरे में पड़ा मिला, जिसके सिर में चोट के निशान थे। पुजारी पैरों में जूते पहने थे। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल प्रांत के जनपद नदिया निवासी गौतमदास (50) पुत्र रविंद्र मोहन करीब 12 साल से क्षेत्र के गांव रहकड़ा स्थित काली मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। मंदिर के पास ही गांव निवासी सतेंद्र के खाली पड़े कच्चे मकान के कमरे में उन्होंने डेरा डाला हुआ था। पुजारी के दिखाई नहीं देने पर कुछ ग्रामीण एकत्र होकर उन्हें देखने मकान में पहुंचे, जहां पुजारी का कमरा अंदर से बंद मिला। ग्रामीणों ने किसी तरह कमरे का जर्जर गेट खोलकर अंदर कदम रखा तो चारपाई पर पुजारी का शव पड़ा मिला। उनके सिर में चोट का निशान था, जिससे थोड़ा सा खून निकला हुआ था। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर सीओ राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कमरे से बाहर निकाला। सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
चार साल पूर्व पत्नी व दो बेटियां लौट गईं थीं घर-गांव रहकड़ा में काली मंदिर के पुजारी गौतमदास के साथ उनकी पत्नी रेखा व दो बेटियां भी रहतीं थीं। हालांकि करीब चार साल पूर्व पत्नी व बेटियां घर लौट गईं थीं, जिसके बाद पुजारी कभी-कभी उनसे मिलने पश्चिम बंगाल आते-जाते रहते थे।
जड़ी-बूटियों की दवा से करते थे उपचार-गांव रहकड़ा में पुजारी गौतमदास देशी उपचार भी करते थे। अक्सर उनके पास से गांव-देहात के लोग जड़ी-बूटियों से निर्मित दवा बनवाकर ले जाते थे।
सीओ भोपा राममोहन शर्मा का कहना है कि पुजारी का शव बंद कमरे में मिला है। प्रथम दृष्टया जांच में देर रात पुजारी को चारपाई से उठते समय अचानक हार्ट की शिकायत होने पर चारपाई के पाए पर गिर जाने से सिर में चोट लगना प्रतीत हो रहा है। संभवतरू सिर में चोट लगने व हार्ट अटैक होने से पुजारी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिलेगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

बुखार ने पैर पसारे, सैकड़ों बीमार
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव जड़वड़ में बुखार ने महामारी के रूप में पैर पसार लिए हैं, जिसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहन समेत सैकड़ों लोग बुखार से बीमार हैं। जिनका मीरापुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ के प्राइवेट नर्सिंगहोम में उपचार चल रहा है। गांव में बीमारी को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव में टीम भेजने की मांग की है।
सीएचसी जानसठ से जुड़े गांव जड़वड़ में बीते दस दिन से बुखार का कहर जारी है। जिसके चलते पिकी विशाल, प्रियांशी, सुनीता, प्रमोद, मनोज, अर्जुन, महकारी, रश्मि, विपिन, मोनू, मीना, आंगनबाड़ी कमलेश शर्मा, आशा शुभलेश, आशा शिमला, आशा मुनेश, मिथलेश, संतरेश, प्रमोद, रेखा आंगनबाड़ी, यश, कृष्णा, निशा, धनीराम, अमित कुमार आदि गांव के सैकड़ों लोग बुखार की बीमारी से पीड़ित हैं।
जिनमें पिकी (40) को मेरठ व आंगनबाड़ी कमलेश (45), संदीप (26), सुनीता (38) का जिला मुख्यालय तथा प्रमोद (35), मनोज (38), अर्जुन (22) विशाल (15) अजब सिंह (50) महकारी (49) का मीरापुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा अन्य मरीज गांव व आसपास के गांव में चिकित्सक से दवाई ले रहे हैं।
गांव में बीमारी को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने गांव में आकर कोई सुध नहीं ली है। उधर, इस संबंध में सीएचसी जानसठ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव में एक टीम भेजकर कैंप लगाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk