संपादकीय विशेष

ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल की शुभ-अशुभ स्थिति की वजह से भूमि से संबंधित काम खाततौर पर प्रभावित होते हैं। 25 दिसंबर को मंगल ग्रह तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगे। इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। यहां जानिए सभी राशियों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन कैसा रहने वाला है…

१.-मेष राशि- इस राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। मित्रों का और परिवार का सहयोग मिलेगा एवं धार्मिक कर्म करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

२.-वृषभ- धन-धान्य में वृद्धि होगी। कार्य समय पर संपन्न होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

३.-मिथुन- आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। आय बढ़ेगी और घरेलु सुख प्राप्त होंगे।

४.-कर्क- मंगल की वजह से कोई बड़ा लाभ के मिलने की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार में कुशलता बनी रहेगी।

५.सिंह- पुराने समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। कामकाज में फिर से गति में आ सकती है।

६.कन्या- कर्ज से छुटकारा मिलने के आसार बनेंगे। संबंधियों से मान-सम्मान मिलेगा।

७.तुला- आपकी परेशानियों का अंत होगा। लाभ की स्थिति उत्तम होगी। अपने कार्यों के प्रति ईमानदार रहेंगे।

८.वृश्चिक- अब इस राशि के लोगों को राहत महसूस होगी। किसी बड़े काम के होने की संभावनाएं हैं। कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

९.धनु- मंगल के राशि बदलने से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। धर्म लाभ होगा।

१०.मकर- परिवार से लाभ होगा और मतभेद समाप्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषणों को प्राप्ति होगी।

११.कुंभ- पारिवारिक माहौल में सुधार होगा। बीमारियों से रक्षा होगी। नए व्यापार की शुरुआत होगी।

१२.मीन- व्यापार में आवश्यक पुंजी की व्यवस्था हो जाएगी। नए काम आरंभ होंगे।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk