खबरें अब तक...

समाचार

नाले मे गिरजाने से युवक की  मौत

मुजफ्फरनगर। नाले मे गिरजाने से एक युवक की हादसे के तहत मौत हो गई। पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कूकडा के तुलसीनगर निवासी 44 वर्षीय रविकांत पुत्र जल सिंह बीती देर रात शराब के नशे मे अपने मकान से कुछ दूर एक नाले मे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रात मे अपने घर वापिस ना लौटने से युवक के परिजनो मे किसी अनहोनी से चिन्ता बन गई और उन्होने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए लापता हुए रविकांत की तलाश शुरू की। आज सुबह अपने खेतो मे काम करने जा रहे ग्रामीणो ने जब नाले मे पडा शव देखा तो दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना परिजनो व पुलिस को दी। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी और हादसे की जानकारी मिलते ही मय फोर्स के मौके पर पहुंचे नई मन्डी इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

1 22 | 2 23 |पुरकाजी में आने जाने वाले सभी मार्गों पर सबसे हाईटेक कैमरे

मुजफ्फरनगर। एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश पर पुरकाजी नगर पंचायत यू पी बॉर्डर से लेकर पुरकाजी में आने जाने वाले सभी मार्गों पर सबसे हाईटेक कैमरे लगाने जा रही है एसएसपी अभिषेक कुमार ने ज़हीर फ़ारूक़ी की साथ बॉर्डर से लेकर पुरकाज़ी तक हाईटेक कैमरे लगाने की जगह चिन्हित की उत्तराखंड से यू पी बॉर्डर होते हुए मुजफ्फरनगर और पुरकाजी में आने जाने वाली हर गाड़ी यहां तक की मोटरसाइकिल का नम्बर कैमरो में कैद हो जाएगा सन्दिग्ध वाहन अगले पॉइंट तक जा भी नही पायेगा ओर वहां उस नम्बर के लिए एलर्ट जारी हो जायेगा हाईटेक बनने मे नगर पंचायत पुरकाजी अब तक का सबसे लम्बा छक्का मारने जा रही है एसएसपी ने पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय जाकर नम्बर प्लेट रीडर कैमरो को देखा धमात नहर पटरी तक लगाए जा सकते हैं जादुई कैमरे। पुरकाजी के कैमरो ने प्रशासन को की है बड़ी मदद। एसएसपी अभिषेक यादव के मार्गदर्शन में पुरकाजी बनेगा पूरे देश के लिए एक नज़ीर ।।

3 19 |श्री गुरू गोविन्द सिह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

मुजफ्फरनगर। दशमेश पिता श्री गुरू गोविन्द सिह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री गुरू सिंह सभा,मुजफ्फरनगर के मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रातः 7 बजे गांधी कालोनी गली नम्बर 10 स्थित श्री गुरूद्वारा सिंह सभा से सिक्खो के दसवे गुरू गोविन्द सिह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गो व बाजारों से होती हुई रोडवेज स्थित श्री गुरूद्वारा ंसिंह सभा पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान श्री गुरू द्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिह सिडाना, सचिव धनप्रीत सिह चन्नी बेदी सहित समस्त संगत व श्रृद्धालु मौजूद रहे।

 

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी6 19 |

खतौली। श्रद्धालुओं द्वारा गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर जानसठ रोड स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए निकली। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। इस दौरान गुरु के संदेशों से ओतप्रोत शब्दों की प्रस्तुति देकर लोगों से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। आयोजन में सरदार लखबीर सिंह प्रधान, सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार जसवीर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, हरबंस सलूजा, आशीष रावल, सरदार गगन सिंह, सरदार अवतार सिंह, रमित खरबंदा, गौरी शंकर गौरी, सरदार मंजीत सिंह आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर गौरी शंकर गौरी ने बताया कि दो जनवरी को जानसठ रोड स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान रागी जत्थे गुरु की महिमाओं का बखान कर संगतों को निहाल करेंगे।

7 21 |शुकदेव आश्रम में गर्म वस्त्र, कंबल आदि का वितरण

मोरना। पौराणिक शुकतीर्थ में भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने जरूरतमंद वृद्धजनों को कंबल, ऊनी वस्त्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि पुण्य फल की प्राप्ति को असहाय, जरूरतमंद और वृद्धजनों की सेवा करें, यहीं भगवान की सच्ची आराधना है।
शुकदेव आश्रम में सर्दी के बचाव हेतु जरूरतमंद और वृद्ध साधु, महिलाओं को गर्म वस्त्र, कंबल आदि का वितरण पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने किया। गोशाला के सेवक, रसोइया, सफाई कर्मचारी को भी ठंड से बचाव को कंबल, लोई वितरित की गई। स्वामी ओमानंद ने कहा कि परोपकार की भावना से किया दान पुण्य कर्म है। गरीब, असहाय और जरूरतमंद की सामर्थ्य के अनुरूप सेवा का संकल्प लें। जीवन में पुण्य कर्म सौभाग्य से मिलता है। ईश्वर की सच्ची भक्ति निर्धन और गरीब की सेवा में है। परिवार में सुख, शांति और संतान की उन्नति को यज्ञ, सत्संग, दान तथा सेवा भाव में समय लगाएं। सीएनडीएस यूनिट-३१ गाजियाबाद के परियोजना प्रबंधक विक्रम सिंह , वास्तुविद पंडित प्रेम स्वरूप शर्मा, जेई अर्जुन सिंह, कथा व्यास अंचल कृष्ण शास्त्री, राजू आदि मौजूद रहे।

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु दावे और आपत्तियॉं

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि मा०भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक ०१ नवम्बर, २०१९ के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु दावे और आपत्तियॉं प्राप्त करने की निर्धारित अन्तिम दिनांक २६-१२-२०१९ को आगे बढ़ाते हुए संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि दावे और आपत्तियॉं दाखिल करने की अवधि ०-१२-२०१९ (मंगलवार) से ०३-०१-२०२० (शुक्रवार), दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण२०-०१-२०२० (सोमवार) तथा नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन २८-०१-२०२० (मंगलवार) तक होगी। जनपद के सभी पात्र स्नातक एवं शिक्षकों से अनुरोध है उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत कराने हेतु फार्म-१८(स्नातक) एवं फार्म-१९(शिक्षक) में आवेदन दिनांक ०३ जनवरी, २०२० तक अपने से सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदनामित अधिकारी अथवा अतिरिक्त पदनामित अधिकारी को उपलब्ध कराये ताकि कोई पात्र स्नातक/शिक्षक उक्त नामावली में मतदाता बनने से वंचित न रह पाये। कृपया इस अवसर का लाभ उठाते हुए पुनरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

बुजुर्ग व्यक्ति घायल

खतौली। बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी रामेश्वद दयाल नामक बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर के बाहर गली मे धूप मे खडा हुआ था कि इसी बीच गली मे तेजगति से पहुंची बाईक की चपेट मे आकर उक्त व्यक्ति घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी बाईक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनो व पडौसियो ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

 

बालक छत से गिरकर घायल

पुरकाजी। बन्दरो के भय से एक बालक छत से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। उल्लेखनीय है कि कस्बे मे आजकल बन्दरो का आतंक चरम पर है। जहां-तहां घूमती बन्दरो की टोली से कस्बावासियो मे भय बना रहता है। कस्बावासियो का कहना है कि ये बन्दर अक्सर छोटे बच्चों व बुजुर्गो पर हमला बोलते है। कस्बे के मौहल्ला उत्तरी चमारान निवासी वीशू पुत्र उत्तम नामक बालक कुछ बच्चो के साथ अपने मकान की छत पर खेल रहा था कि इसी बीच वहां पहुंची बन्दरो की टोली से घबराया बालक वीशू छत से नीचे गया। बच्चो की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनो व पडौसी तुरन्त ही घायल बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे तथा उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

 

दो बाईको के बीच हुई  भिडन्त

ककरौली। दो बाईको के बीच हुई आमने-सामने की भिडन्त मे दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवडा मार्ग पर आज सुबह घने कोहरे के कारण तथा भैंसा बोगी को ओवरटेक करते वक्त दो बाईको मे आमने-सामने की भिडन्त हो गई। इस हादसे मे दोनो बाईक चालक घायल हो गए। मौके पर एकत्रित ग्रामीणो की सूचना पर कुछ ही देर मे घटना स्थल पहुंची पीआरवी 2229 मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरना पहुंचाया। जहां उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

नाली विवाद मे मारपीट

मुजफ्फरनगर। पडौसी के साथ चल रहे नाली विवाद मे मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अलमासपुर निवासी ब्रजमोहन पुत्र रामानन्द सैनी का अपने पडौसी अरूण पुत्र फकीरा से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियो के बीच आपसी विवाद हो गया। जो देखते ही देखते कहासुनी से मारपीट मे तब्दील हो गया। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो ने आपस मे झगड रहे ब्रजमोहन व अरूण को समझा-बुझाकर शान्त कराया।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन

शाहपुर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सौरम निवासी गौरव नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने उक्त युवक को पडौसियो की मदद से आनन फानन मे कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

शिव इच्छा तक चाय का वितरण

मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी के द्वारकापुरी मोड पर श्री अनंतेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर के संस्थापक की और से आरती के पश्चात शिव इच्छा तक चाय का वितरण किया गया। मंदिर के संस्थापक महात्मा सर्वदानन्दपुरी ने जानकारी देकर बताया कि सर्दी के माह मे वर्ष 2014 से प्रातः 5 बजे से शिव इच्छा तक चाय के प्रसाद का वितरण किया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक सोमवार को भी शाम की आरती के पश्चात चाय के प्रसाद का वितरण किया जाता है। इसमे हरीश अरोरा, महेश, जानकीनन्दन, सुक्रमपाल आदि का सहयोग रहता है। महात्मा सर्वदानन्दपुरी ने बताया कि गर्मी के मौसम मे संस्था की और से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठण्डे पानी का वितरा किया जाता है।

बाईक से गिरकर घायल

मंसूरपुर। बाईक से गिरकर एक व्यक्ति चोटिल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जौहरा निवासी मुकेश अपने पिता प्रेमनारायण शर्मा को बाईक द्वारा मिल मन्सुरपुर बाजार मे किसी काम से लेकर जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो बाप-बेटा जैसे मंसूरपुर फाटक के समीप पहुंचे कि इसी बीच सामने की और से तेजी से आ रही जीप से बचने के चक्कर मे बाईक असंतुलित हो गई। इस हादसे मे मुकेश का पिता प्रेमनारायण बाईक से गिरकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो की मदद से उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

मोटर व र्स्टाटर आदि चोरी

मुजफ्फरनगर। चोरो ने टयूबवैल पर लगे मोटर व र्स्टाटर आदि चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए भागदौड शुरू की। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटतर्वी गांव पिन्ना निवासी किसान सुरेन्द्र पुत्र अतर सिह, लीलू पुत्र विनोद तथा गजेन्द्र पुत्र कृष्णपाल के खेतो मे लगे टयूबवैल तथा र्स्टाटर बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिए। रोजाना की भांति आज सुबह अपने खेतो पर काम करने के लिए पहुंचे इन किसानो ने जब टयूबवैल का मंजर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। बताया जाता है कि चोरो ने छत फाडकर टयूबवैल पर लगी मोटर चोरी कर ली। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची कोतवाली पुलिस ने नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की।

सैनिक सम्मेलन: क्षेत्राधिकारीगण और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया
8 17 |मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस लाईन सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसएसपी अभिषेक यादव एक अभिभावक के रूप में पेश आए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ उनका दर्द साझा करते हुए ड्यूटी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ करने के लिए निर्देशित किया।

किशोरियों और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारीगण को संवेदनशीलता के साथ सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन के दौरान विभिन्न थानों और प्रकोष्ठों से आए हुए पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके तत्काल निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

साथ ही थानास्तर पर पुलिस कर्मियों के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए क्षेत्राधिकारीगण और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जिससे पुलिस कर्मियों को थानास्तर पर आ रही समस्यों का अविलम्ब निस्तारण किया जा सके। कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत रू उत्तर प्रदेश सरकार व एसएसपी द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए प्रारंभ की गयी/ प्रारंभ हो चुकी कल्याणकारी योजनाओं से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया। कानून व्यवस्था की समीक्षा रू इसके बाद जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण व अवैध शराब,अवैध शस्त्र, जुआ व अवैध ड्रग्स/नशीले पदार्थ के विरू( और तेजी से अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा थाना क्षेत्रों में गश्त बढाने के लिए भी निर्देशित किया गया।

महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अपराधियों के विरु( प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। प्रभारी एंटी रोमियो को शहर, बाजार, बस स्टैंड, चौराहा, रेलवे स्टेशन, पार्क आदि जगहों पर मिलने वाली लड़कियों और महिलाओं से उनके सुरक्षा के संबंध में बात कर उनकी परेशानियां पूछ कर उनके सुरक्षा के दृष्टिकोण से यूपी डायल 1123, महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया। आइजीआरएस, जनशिकायत के प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अंत में एसएसपी द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को नव वर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk