खबरें अब तक...

समाचार

अवैध नशीला पदार्थ एवं शस्त्र सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ०नि० करन नागर द्वारा अभियुक्त रूस्तम पुत्र यामीन, अमीर पुत्र गुलजार नि०गण मॉडल टाउन सुजडू चुंगी थाना को०नगर मु०नगर को ए टू जेड तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ किग्रा १०० ग्राम अवैध गांजा एवं ०१ नाजायज चाकू बरामद किया गया।

अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
चरथावल। उ०नि० राजकुमार सिंह द्वारा अभियुक्त इन्दरपाल पुत्र भंवर सिंह नि० ग्राम रोहनीहरजीपुर थाना चरथावल मु०नगर को निरधना मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ मस्कट ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया।
इसके अलावा अभियुक्त इन्दरपाल पुत्र भंवर सिंह नि० ग्राम रोहनीहरजीपुर थाना चरथावल मु०नगर को निरधना मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ मस्कट ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया।

अवैध शराब सहित दबोचा
खतौली। उ०नि० बिजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र टेरिसन सिंह नि० पिकेट स्कूल मिशन कम्पाउण्ड थाना खतौली मु०नगर को मण्डी गेट नं० ०१ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ३२ पव्वे अंग्रेजी शराब अवैध बरामद किया गया।

तमंचे व कारतूस सहित पकडा
मंसूरपुर। उ०नि० अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त विनीत त्यागी पुत्र सतेन्द्र त्यागी नि० ग्राम नांवला थाना मन्सूरपुर मु०नगर को नांवला मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया।

चाकू सहित दबोचा
जानसठ। उ०नि० चन्द्रसेन सैनी द्वारा अभियुक्त सवी हैदर पुत्र अफजाल नि० हुसैनपुरा थाना जानसठ मु०नगर को महादेव मन्दिर के पास कस्बा जानसठ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ चाकू नाजायज बरामद किया गया।

८ बोतल देशी शराब सहित पकडा
बुढ़ाना। थाना बुढाना पर उ०नि० लाकेश चौहान द्वारा अभियुक्त अमरीश पुत्र महावीर सिंह नि० राजपुर छाजपुर थाना बुढाना मु०नगर को नहर पटरी ग्राम जोगिया खेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०८ बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद किया गया।

अवैध शराब सहित दबोचा
शाहपुर। उ०नि० अजय पाल सिंह द्वारा अभियुक्त शमीम पुत्र आस मौहम्मद नि० हरसौली थाना शाहपुर मु०नगर को बरवाला गेट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से २० पव्वे देशी शराब बरामद किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर उ०नि० श्री प्रदीप कुमार मय हमराहीगणों द्वारा अभियुक्त पुषपेन्द्र जाट पुत्र कृपाल सिंह नि० ग्राम कुटबा थाना शाहपुर मु०नगर को बसी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से २० पव्वे वेस्टो व्हिस्की शराब बरामद किया गया।

अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
शाहपुर। थाना शाहपुर पर उ०नि० गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त वाजिद उर्फ छुटका पुत्र समयदीन उर्फ सममन नि० ग्राम हरसौली थाना शाहपुर मु०नगर को हरसौली रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया।

२ वांछित अभियुक्त दबोचे
भौराकला। उ०नि० दिनेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त तरूण पुत्र ओमवीर, गौरव पुत्र करेशपाल नि०गण ग्राम व थाना भौराकलां मु०नगर को ग्राम भौराकलां से गिरफ्तार किया गया।

नया साल मनाने हरिद्वार जा रहे युवकों की कार डीसीएम में घुसी, एक की मौत 1 |
छपार। सडक हादसे मे एक कार सवार एक युवक की मौत हो गई। तथा उसके साथी घायल हो गए। घायलो मे से एक युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर किया गया। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी करीब 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र राकेश धीमान अपने चार अन्य साथियो के साथ ब्रेजा गाडी द्वारा नए साल पर हरिद्वार घूमने के लिए जा रहा था कि ब्रेजा गाडी सवार ये सभी युवक जैसे ही छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसौना के समीप पहुंचे कि इसी बीच इनकी गाडी हाईवे पर ढाबे के समीप सडक किनारे खडे डीसीएम मे जा घुसी। इस हादसे मे ड्राईवर सीट के बराबर मे बैठे युवक अभिषेक पुत्र राकेश धीमान की मौके पर ही मौत हो गई। तथा कार सवार चारो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि इस दौरान नई मन्डी की माढी की धर्मशाला के समीप रहने वाला मनीष पुत्र चन्दन सिह गाडी चला रहा था। सडक हादसे मे कार सवार मनीष,आशू पुत्र ब्रहमपाल निवासी पटेल नगर नई मन्डी, तुषार पुत्र संदीप निवासी भरतिया कालोनी सूरज पुत्र सतवीर निवासी गांधीनगर घायल हो गए। सडक हादसे मे युवक की मौत तथा घायलो को देख कुछ अन्य वाहन सवार मौके पर एकत्रित हो गए। उक्त वाहन चालको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलते ही इंस्पैक्टर छपार पवन कुमार शर्मा तुरन्त ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। तथा मृतक के विषय मे जानकारी लेते हुए उसके परिजनो को इस घटना से अवगत कराया।
नए साल पर दुखभरी खबर मिलते ही परिजनोेेे मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी तुरन्त ही सिसौना पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। वहीं दूसरी और सरकारी अस्पताल मे डाक्टरो ने पटेल नगर निवासी युवक आशू पुत्र ब्रहमपाल की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। युवक की मौत से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।

गुरूद्वारे मे कीर्तन व अन्य कार्यक्रम आयोजित4 | 5 |
मुजफ्फरनगर। श्री गुरू गोबिन्द सिह जी महाराज के 353 वें प्रकाश पर्व पर जनपद सहित नगर ़क्षेत्र के गुरूद्वारे मे कीर्तन व अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जिनमे सभी श्रृद्धालुओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
श्री गुरू सिंह सभा मुजफ्फरनगर के मीडिया प्रभारी स.हरप्रीत सिह सन्नी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि दशमेश पिमा श्री गुरू गोविन्द सिह जी महाराज का प्रकाश पर्व के अर्न्तगत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज श्री गुरूद्वारा निकट रोडवेज बस स्टैण्ड में बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रकाश उत्सव पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी श्रृ़द्धालुओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री गुरू सिह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिह सिडाना, सचिव धनप्रीत सिह चन्नी बेदी, सतनाम हंसपाल, हन्नी शेखो, सरदार गुरप्रीत सिह, ज्ञानी गुरबचन सिह,स.महकार सिह,स.जंगसिह आदि मौजूद रहे।

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ठिठुरते लोगों को बांटे कंबल7 1 |
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रैन बसेरे में ठिठुरते लोगों के लिए कंबल लेकर देर रात राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल पहुंचे। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल शेल्टर होम पहुंचे। उन्होंने यहां प्रत्येक व्यक्ति को दो कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि यदि इसके बाद भी कोई ठंड के कारण कंबल मांगता है तो उसे कंबल उपलब्ध कराया जाए। ठंड में कोई ठिठुरना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश हैं कि कोई भी आदमी खुले आकाश के नीचे न सोए, सभी के रात्रि विश्राम की व्यवस्था प्रशासन करे।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय एवं रामलीला टिल्ला पर भी कंबलों का वितरण किया। यहां जो भी पात्र दिखाई दिया सभी को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, भी मौजूद रहे।

युवक की हादसे मे मौत
मुजफ्फरनगर। युवक की हादसे मे हुई मौत पर दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास मे जुट गई। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कालोनी गली न.13 से होकर कहीं जा रहे साईकिल सवार युवक की अचानक दौरान पडने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे पर आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नई मन्डी पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए।

मुजफ्फरनगर में 5 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूलDownload |
मुजफ्फरनगर। जनपद में शीतलहर और सर्दी के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने स्कूलों में चल रहे आवकाश को बढ़ाया है। अब जनपद के स्कूलों में ५ जनवरी तक अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को इससे अवगत कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में कक्षा १ से कक्षा ८ तक का शिक्षण कार्य ५ जनवरी तक बन्द रहेगा। इसके लिए कक्षा ८ तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा ९ से १२ और सभी डिग्री कॉलेज व अन्य उच्च शिक्षण संस्थान ३ जनवरी से यथावत खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का उल्लंघन करने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

अवैध हथियार व नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अवैध हथियार व नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
नईमंडी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने एटूजेड रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली, तो एक के पास से गांजा तथा दूसरे के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में गांजा वाले युवक ने अपना नाम रूस्तम निवासी मॉडल टाउलन तथा चाकू वाले युवक ने अपना नाम आमिर निवास मॉडल टाउन बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर किया हमला
मुजफ्फरनगर। पारिवारिक विवाद में हुई कहासुनी के बाद चचेरे भाइयों व चाचा ने घर में घुसकर एक युवक व उसकी बहन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंगरपट्टी निवासी शुजाअत राना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका अपने चाचा शहंशाह राना व उसके पुत्रों के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते उसके चाचा व चचेरे भाई उसके घर में घुस आये और हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे तथा उसकी बहन आसमा को मारपीट कर गंभीर रूप से घालय कर दिया। आरोप है कि पीड़ितों को बचाने के लिए जब उसकी भाभी आई, तो आरोपियों ने उसकी भाभी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी उसकी भाभी के गले में पडी सोने की चेन भी लूटकर ले गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शमशान की भूमि की नपाई की
मुजफ्फरनगर। आला अधिकारियो 8 1 |की मौजूदगी मे तहसीलकर्मियो ने शमशान की भूमि की नपाई की। इस दौरान रोहाना स्थित आईपीएल चीनी मिल के अधिकारी व क्षेत्र के दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।
उल्लेखनीय है कि थाना छपार क्षेत्र के गांव बहेढी गांव मे शमशान की भूमि को लेकर आईपीएल चीनी मिल प्रशासन व बहेढी के ग्रामीणो मे विवाद चल रहा था। जिला प्रशासन के निर्देशो के चलते आज उक्त मामले के पटाक्षेप के लिए आईपीएल चीनी मिल प्रशासन व बहेढी के ग्रामीणो के बीच आपसी समझौते के तहत आईपीएल चीनी मिल अधिकारियो की मौजूदगी मे तहसीलकर्मियो ने शमशान की भूमि की नपाई की।

नगर पालिका के तीन करोड़ होंगे लैप्स
मुजफ्फरनगर। अंतिम तिथि बीतने के बावजूद नगर पालिका 14 वें वित्त की धनराशि को खर्च नहीं कर पाई। 31 दिसंबर रात 12 बजे तक भुगतान करने के बावजूद अभी करीब तीन करोड़ की धनराशि बची रह गई। यह राशि लैप्स हो सकती है। हालांकि नगर पालिका अधिकारी धनराशि खर्घ्च करने की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कह रहे हैं। नगर पालिका में 14 वें वित्त की धनराशि को लेकर खूब उठापटक चल रही है। पालिका में करीब 14 करोड़ की धनराशि से 131 कार्य कराए जाने हैं। इनमें से करीब छह करोड़ के कार्य 31 दिसंबर तक पूरे होने थे। इसके बाद इस धनराशि का उपयोग नहीं किया जा सकता। 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक पालिका अधिकारी भुगतान करने में जुटे रहे। इसके बावजूद करीब तीन करोड़ का ही भुगतान हो पाया। बाकी धनराशि लैप्स हो रही है। अब इस धनराशि का उपयोग नहीं किया जा सकता। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि करीब तीन करोड़ का भुगतान नहीं हो पाया है। इस रकम को खर्च करने में लिए शासन से अनुमति लेनी जरूरी है। इस संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही धनराशि का उपयोग किया जाएगा।

युवती को प्रेमी संग रहने की इजाजत मिली
मुजफ्फरनगर। घर से चली गई युवती ने प्रेमी के पक्ष में कोर्ट में बयान दिए। युवती के बयान दर्ज करने के बाद कोर्ट ने उसे प्रेमी पक्ष के सुपुर्द कर पुलिस को उनकी सुरक्षा के आदेश दिए। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना निवासी युवती 26 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने हरसंभव तलाश के बावजूद युवती का सुराग नहीं लगने पर पड़ोस के ही युवक व उसके परिजनों पर युवती को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मंगलवार शाम युवती खुद थाने पहुंच गई थी। उसने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी संग पूर्व में ही आर्यसमाज मंदिर में शादी करने का दावा कर उसी के साथ रहने की बात कही थी। वहलना चौकी प्रभारी एसआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान कराए गए। इसमें युवती ने प्रेमी संग शादी कर लेने का हवाला देते हुए उसी के साथ रहने की बात कही। वहीं, अपने परिजनों से जान का खतरा भी जताया। बयान दर्ज कर कोर्ट ने युवती को उसके प्रेमी पक्ष के सुपुर्द करते हुए उनकी सुरक्षा के आदेश दिए हैं। एसआई ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद युवती के परिजनों को बुलाकर उन्हें प्रेमी युगल के बीच न आने की चेतावनी देकर युवक-युवती को एक साथ भेज दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =