समाचार
पुलिस लाइन का एसएसएपी ने किया निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। रिजर्व पुलिस लाईन स्थित डायल-११२ परिवहन शाखा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया गया,साथ ही साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस लाईन स्थित जिम में मौजूद उपकरणों का निरीक्षण किया गया तथा खराब हो चुके उपकरणों को तत्काल बदलकर नये उपकरण लाने एवं जनपद स्तर से प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
शातिर को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
भौराकला। मैन वाजार कस्वा सिसौली के ०१ गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा ०२ बडे बैटरे, ०२ गरम चादर व ०४ साडी चोरी के सम्बन्ध में थाना भौराकलां पर मु०अ०सं०-१६१/१९ धारा-३८० भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसके सम्बन्ध में 14 जनवरी को थाना भौराकलां पुलिस द्वारा प्रकाश में आये ०१ शातिर चोर अभियुक्त अनुराग पुत्र विनय कुमार निवासी ग्राम भवीसा थाना कांधला जनपद शामली को सिसौली बस स्टैण्ड से ०२ बडे बैटरे, ०२ छोटे विस्तर, ०१ बडे विस्तर व ०२ थान अस्तर का कपडा (चोरी का सामान) सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकडे गये अभियुक्त ने अपना नाम अनुराग पुत्र विनय कुमार निवासी ग्राम भवीसा थाना कांधला जनपद शामली बताया जिसके कब्जे से ०२ बडे बैटरे, ०२ छोटे विस्तर, १ बडे विस्तर, ०२ थान अस्तर का कपडा (चोरी का सामान) बरामद हुआ।
नागरिकों को यातायात नियमों की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। एस.डी.डिग्री कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना सेवा शिविर के अर्न्तगत सडक दुर्घनाओ पर रोक लगाने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नागरिको को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की कार्यक्रम अधिकारी डा.बबीता गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अगवत कराया कि एस.डी.कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य एस.सी.वार्ष्णेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डा.बबीता गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्लवित कर किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय से ेेेेदुर्घटना रोकने हेतु यातायात नियमों के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का उदघाटन प्राचार्य डा.एस.सी.वार्ष्णेय द्वारा किया गया तथा स्वयं सेविको एवं स्वयं सेविकाओं को यातायात नियमो की जानकारी दी गई। रैली मे नारे लगाते हुए स्वयं सेवको एवं सेविकाओं ने जनसाधारण को दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात नियमो से अवगत कराया। इस दौरान स्वयं सेवको एवं सेविकाओें ने विश्वकर्मा चौक पर एकत्रित होकर हैलमेट प्रयोग को प्रोत्साहित करने हेतु हैलमेट का प्रयोग कर रहे व्यक्तियों को पुष्प एवं चॉकलेट देकर प्रेेरित किया गय ा तथा हैलमेट का प्रयोग ना कर रहे व्यक्तियो को हैलमेट से होने वाले लाभो के विषय मे बताया। इस अवसर पर नुक्कड नाटक का आयोजन कर लोगो को यातायात के नियमो से अवगत कराया गया। इस अवसर पर डा.गौरव यादव, धीरज गिरधर,पल्लवी गर्ग, अभिषेक गोयल, विकास कुमार, राहुल मिश्रा, सोनाक्षी धीमान, गीता आदि का योगदान रहा।
प्रमुख सचिव के निरीक्षण से मचा हडकम्प
मंसूरपुर। प्रमुख सचिव कृषि/नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने मंसूरपुर दो दिवसीय जनपद दौरे के अर्न्तगत आज आज मंसूरपुर थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव थाने मे साफ-सफाई और व्यवस्था देखकर संतुष्ट नजर आए। इस दौरान एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एसडीएम खतौली अजय अम्बष्ट, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह, थाना प्रभारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
दवाई छिडकते समय हुआ बेहोश
मुजफ्फरनरनगर। खेतों में दवाई छिडक रहा युवक दवाई के प्रभाव से बेहोश हो गया। उसे उपचर हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भौराकलां थाना क्षेत्र के गाव छितौली निवासी राहुल पुत्र ओमपाल सिंह अपने खेतों में दवा छिडक रहा था। कीटनाशक के प्रभाव से वह बेहोश हो गयां उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर एक विवाहिता सहित दो लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुरकाजी निवासी 18 वर्षीय रूकैया पत्नी शौकत व चरथावल के गांव न्यामू निवासी 36 वर्षीय शहराज पुत्र इमरान ने अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
दो को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो आरोपियो को तमंचे, कारतूस तथा चाकू आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नई मन्डी चौकी प्रभारी नरेन्द्र सिह ने एटूजैड कालोनी के समीप संदिग्धो की चैकिंग के दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को बदमाश होने के शक पर जब रोकने का प्रयास किया तो उक्त दोनो आरोपियो ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से भाग रहे उक्त दोनो युवको का पीछा कर उन्हे हिरासत मे ले लिया। पुलिस ने इन दोनो की जामा तलाशी के बाद एक तमंचा 315 बोर, कारतूस व चाकू आदि बरामद किए है।पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे अभियुक्तो ने अपना नाम अजमल पुत्र सोनू व जावेद पुत्र बाबू निवासीगण गांव भण्डूरा थाना सिखेडा बताया। पुलिस ने दोनो अभियुक्तो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
किसान की मौत से शोक
खतौली। गन्ने से भरे ट्राले के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में फेरू पुत्र सुगरा की देर रात गन्ने से भरे ट्रोले के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम अजय अम्बष्ट व सीओ खतौली आशीष प्रताप ने हंगामा कर रहे ग्रामीणो को समझा-बुझाकर शान्त कराया। गन्ने के ठेकेदार की तरफ से मृतक के परिवार को 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की गई। खतौली तहसील की और से अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रूपये दिलाए गए। 5 लाख रूपये कृषक बीमा का आश्वासन दिया। खतौली शुगर मिल प्रशासन ने मृतक के परि के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया।
मकर संक्रांति पर खिचडी के प्रसाद का वितरण
मुजफ्फरनगर। जीयो गीता एवं कृष्ण कृपा परिवार द्वारा कचहरी रोड पर खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें अमरकांत एडवोकेट, डा. मनोज काबरा, सुभाष गर्ग, सुनील शर्मा, संदीप दास एडवोकेट आदि मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा व भक्तिपूर्वक खिचडी के प्रसाद का वितरण कराया।
तुलसी पार्क के बाहर आचार्य कुल द्वारा खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें होतीलाल शर्मा, उपमंत्री विनोद शर्मा, संदीप दास एडवोकेट, मा. सीताराम, गंगाप्रताप, मनोहर लाल, इं. लोकश चन्द्रा, पूनम शर्मा, सीमा ठाकुर, ठा. पुष्पा रानी, अम्बरीश, निर्मला, कांता, सुमित मलिक पीनना आदि मौजूद रहे।
ं वर्कशाप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस डी कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट के कम्प्यूटर प्रयोगशाला में 02 दिवसीय हार्डवेयर एवं नेटवर्किगं वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप का उदेश्य मुख्य रुप से बी0सी0ए0 एवं बी0एस0सी0 कम्प्यूटर साईस के छात्रो को कम्प्यूटर नेटवर्किग से संबंधित अग्रणी टैक्निलोजी से अवगत कराना था। कार्यक्रम में बोलते हुए सर्वप्रथम कम्प्यूटर विभाग के प्रोफेसर तरूण शर्मा ने बताया कि आज के समय में डेटा नेटवर्किग कितना अनिवार्य है। और अपने डेटा को भविष्य में किस प्रकार सुरक्षित कर सकते है। उस संदर्भ में आज के समय विभिन्न प्रकार की तकनीकें उपलब्ध है। जैसे की लोकल एरिया नेटवर्किग एवं वाईड एरिया नेटवर्किंग आदि। इन दोनो तकनीकों से आप अपना डेटा दुनिया में कही पर भी इस्तेमाल कर सकते है। एवं इन दोनों तकनीकों के बारे में तरूण शर्मा ने विस्तार से बताया।
इसके पश्चात कम्प्यूटर विभाग के राहुल शर्मा ने हार्डवेयर एवं कम्प्यूटर डाटा ट्रांसमिशन के बारे में बताया। क्योकि डाटा में संग्रहित जानकारी अतयन्त महत्वपूर्ण होती है अगर उस पर कोई सिक्योरिटी नही होगी तो कोई भी व्यक्ति हमारे डाटा को गल्त इस्तेमाल कर सकता है। जोकि बहुत की खतरनाक साबित हो सकता है।
इस अवसर पर कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल के द्वारा इंटरनल मोबिलीटी सॉफटवेयर के संबंध में जानकारी दी गयी जिसके अंर्तगत कम्प्यूटर से आप अपने संग्रहित डाटा को एक डिवाईस से दूसरी डिवाईस तक सुरक्षित रुप से नेटवर्किगं के द्वारा कैसे पहुचा सकते है इस विषय पर उन्होने काफी बारीकी से बताया।
मीडिया प्रभारी आलोक गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर विभाग के वैभव वत्स, चंदना दीक्षित, नवनीत चौहान, रोबिन गर्ग, प्रतीक गर्ग, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, प्रशान्त, विनिता चौधरी, सतीश आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहे।
गंगा में स्नान किया
मोरना। मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर गरीब, असहाय लोगों दान दिया और संतों से आशीर्वाद लिया। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। गंगाघाट के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ श्रद्धालु की मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई, श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दक्षिणा दी। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर गरीब, असहाय लोगों को अनाज, चावल, दाल, शक्कर, घी, वस्त्र आदि का दान किया। नगर के शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, हनुमानधाम, गणेशधाम, शिवधाम, पीताम्बराधाम, गोडियामठ धाम, शनिधाम, दुर्गाधाम, राम आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम, बाबा खिचड़ी वाले उदासीन आश्रम, मानव निर्माण आश्रम, परमधाम आश्रम, गुरुकुल संस्कृत आश्रम आदि अन्य धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज, स्वामी महेश्वर महाराज, महामण्डलेश्वर गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज, स्वामी वेद दास महाराज, स्वामी गीतांनद महाराज, स्वामी भक्ति भूषण महाराज, माता राजनंदेश्वरी आदि नगर के अन्य संतों से आर्शीवाद प्राप्त किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने मंदिरों के दर्शन कर फूल प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।
मैडल जीतकर किया नाम रोशन
सिसौली। 40 वी नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप केरल के कोझीकोड शहर में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से लगभग २२ खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया । किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ में कार्यरत ग्राम लांक जनपद शामली के राजीव मलिक ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। राजीव मलिक प्रतियोगिता के पहले ही दिन ५००० मीटर दौड़ के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण गंभीर रूप से चोटिल हो जाने के बाद भी प्रतियोगिता के अंतिम दिन १०००० मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया और सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने गांव के साथ-साथ प्रदेश का गौरव बढ़ाया। राजीव मलिक एक अंतरराष्ट्रीय धावक है और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल प्राप्त कर चुके है। राजीव मलिक के गाँव लांक मे ग्रामीणों ने मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया।सिसौली मे भी मिठाई बटी।
केक काटकर मनाया जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। बसपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती का 64 वॉ जन्मदिन बहुत धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती तथा बसपा सुप्रीमो के दीघायु जीवन की कामना की गई। पार्टी नेताओं ने केक काटकर अपनी प्रिय नेता के जन्मदिन पर खुशी का इजहार किया।
महावीर चौक स्थित बहुजन समाज पार्टी पर बसपा सुप्रीमो मायावती का 64 वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे सहारनपुर मण्डल प्रभारी जनेश्वर प्रसाद मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी वक्ताओ ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा पार्टी अध्यक्ष के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम ने की व संचालन नगर अध्यक्ष माजिद सिददकी ने किया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक नूर समीम राणा, सहारपुर मण्डल कोर्डिनेटर चांदवीर कश्यप, जिला इंचार्ज सत्यप्रकाश, जिला इंचार्ज जियाउर्रहमान, राजकुमार कसिया,राकेश कुमार, विनोद सहगल, शिवान सैनी, पुश्पांकर पाल आदि मौजूद रहे।
श्रीराम कॉलेज के खिलाडियों ने ताइक्वांडो अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में जीते पदक
मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वाधान में चल रही अंतरमहाविद्यालयी ताइक्वांडों प्रतियोगिताओं (पुरूष व महिला) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 व 14 जनवरी 2020 को जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत में किया गया जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के खिलाडियों ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए कई पदकों पर कब्जा किया। ताइक्वांडों प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर महाविद्यालय आगमन पर अनुज कुमार, कु0 पिंकी व कु0 नेहा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं क्रीडा अधिकारी प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता के विषय में बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से सम्बद्धता प्राप्त अनेक महाविद्यालय के ताइक्वांडों खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र अनुज कुमार ने 58 किग्रा के वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही बीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा कु0 पिंकी ने भी भार 49 किग्रा के वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बीपीईएस प्रथम वर्ष की छात्रा कु0 नेहा ने 46 किग्रा के वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि श्रीराम कॉलेज खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में जनपद की एक अग्रणीय शिक्षण संस्थान है, यहॉे पर खेल प्रतिभाओं को बढावा देने के लिये अनुकूल सुविधाएं, खेल मैदान एवं उत्कृष्ट कोटि के शिक्षक एवं कोच उपलब्ध है। महाविद्यालय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण कराकर खिलाडियो के लिए एक बेहतरीन मंच उपलब्ध कराता है जिसमें प्रतिभाग करके खिलाडी अपने प्रदर्शन को और अधिक निखारते है तथा अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान पक्का करते है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डा0 अब्दुल अजीज खान ने खिलाडियों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाडी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते है इस प्रतियोगिता में भी इस महाविद्यालय के प्रतिभागियो ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की। भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्तागण प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, सन्दीप कुमार, आशु शर्मा, अमरदीप, डॉ0 धर्मेन्द्र तथा अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
