News
खबरें अब तक...

समाचार

दो को तमंचे सहित दबोचा1 Min 10 |
चरथावल। चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में चरथावल कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने चरथावल नहर पर चौकिंग के दौरान दाउद पुत्र खुर्शीद निवासी नहर पट्टी चरथावल को एक तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है वही दूसरी तरफ हिंडन चोकी इंचार्ज जितेंद्र तेवतिया ने चोकडा पुल पर चौकिंग के दौरान शोएब पुत्र दिलशाद अंसारी को मय तमंचे १२ बोर दो ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

गश्त के दौरान चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी अभिषेक के यादव के निर्देशो के चलते थाना सिविल लाईन मे तैनात सब ंइंस्पैक्टर विनोद राघव ने कच्ची सडक पर गश्त व चैकिंग के दौरान आबिद पुत्र नासिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण2 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्टै्रट व एसपी सिटी की मौजूदगी मे कचहरी व न्यायालय परिसर मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कचहरी परिसर मे घूम रहे कई लोगो की तलाशी ली तथा उनके पूछताछ भी की।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते आज दोपहर सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल आईपीएस के नेतृत्व मे पुलिस ने कचहरी परिसर व न्यायालय परिसर मे चैकिंग अभियान चलाया। इन दोनो अधिकारियो की मौजूदगी मे पुलिस ने कचहरी मे घूम रहे लोगो की तलाशी ली तथा उनसे पूछताछ की। इसके पश्चात सिटी मजिस्टै्रट व एसपी सिटी के निर्देशन मे न्यायालय परिसर मे चैकिंग/तलाशी की तथा न्यायालय परिसर के बाहर खडे वाहनो को भी चैक किया गया। नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने न्यायालय परिसर मे सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर अजय अंबष्ट, कचहरी चौकी प्रभारी विनोद राघव सहित भारी पुलिसबल तैनात रहा। अधिकारियो द्वारा औचक निरीक्षण से कचहरी परिसर मे बिना किसी कारण घूम रहे लोगो मे हडकम्प मचा रहा।

पुण्यतिथि पर किया याद3 Min 9 |
मुज़फ्फरनगर। अंतोदय का नारा देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर केशव मंडल के १ सेक्टर में जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात मानववाद और अंतोदय सिद्धांत पर काम करने का आह्वान किया कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार लगातार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है इसी से साबित होता है कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत पर आगे बढ़कर सर्व समाज का हित कर रही है ऐसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को मैं प्रणाम करता हूं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश की सेवा की हम सबको उनके किए गए कार्यों और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और सरकारी योजनाओं को गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए, आज के दिन को भारतीय जनता पार्टी ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपन मेहनत की कमाई से कुछ धनराशि एक कलश में एकत्रित की जो भारतीय जनता पार्टी को भेंट की जाएगी।

होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत4 Min 4 |
भौराकलां। सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत से पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों में शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार गांव भौराकलां निवासी करीब 52 वर्षीय नरेंद्र पुत्र हरवीर थाना भौराकलां में होमगार्ड था। बताया जाता है कि नरेंद्र बाइक द्वारा लालूखेडी में किसी काम से आ रहा था कि जैसे ही वह लालूखेडी फुगाना मार्ग पर पहुंचा तो इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणो ने पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। सडक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हपुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भिजवाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। नरेंद्र की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। नरेद्र के परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही टै्रक्टर ट्राली में सवार होकर जिला चिकित्सालय पहुचे पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए भागदौड शुरू कर दी।

फेयरवेल पार्टी का आयोजन5 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक डिग्री कालेज महाविद्यालय की स्नातक- परास्नातक छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कालेज की निर्देशिका डा. संतोष गोयल एवं प्राचार्य डा. रावी जैन एवं विभागाध्यक्ष डा. योगिता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गयी। इसके बाद छात्राओ ने रंगारंग गीत व नृत्य प्रस्तुत किये। निर्णायक मंडल द्वारा शालू को मिस फेयरवेल, प्रज्ञा को रनरअप स्नातक तथा भावना एमकाम को मिस फेयरवेल व परा स्नातक में शिवांगी को रनरअप चुना गया। निर्णायक मंडल में डा. योगिता शर्मा, डा. पूजा गोयल, डा. बबीता, डा. रितू गर्ग, कार्यक्रम के अंत में डा. संतोष गोयल ने सभी छात्राओं को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डा. रावी जैन ने सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से सामाजिक भावना व प्रतिभा का विकास होता है।

जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल6 Min 6 |
पुरकाजी। जनपद शामली के स्कूल में हुई प्रतियोगिता में कस्बे के न्यू स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल के छात्रों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल में पहुंचने पर छात्रों व कोच को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य हरि योगवीर संत ने बताया कि सोमवार को जनपद शामली के स्कूल मेपल्स एकेडमी में ताइक्वांडो चौंपियनशिप २०२० आयोजित की गई थी। जिसमें कुल २२ स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में ६० किग्रा वर्ग में स्कूल के अभिनव व वंश ने गोल्ड और आयुष त्यागी ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा ५५ किग्रा वर्ग में आरजू राठी ने सिल्वर, ४८ किग्रा वर्ग में अंशिका त्यागी ने गोल्ड, सूफियाना ने सिल्वर, ४७ किग्रा वर्ग में सृष्टि चौधरी ने सिल्वर, ४५ किग्रा वर्ग में हर्षदीप ने गोल्ड, ४४ किग्रा वर्ग में हर्ष कौशिक ने गोल्ड, ४२ किग्रा वर्ग में गुरसिन ने गोल्ड, साद ने सिल्वर, ३५ किग्रा वर्ग में अंशुल ने सिल्वर, ३२ किग्रा वर्ग में अथर्व ने गोल्ड व सतनाम ने सिल्वर और २५ किग्रा वर्ग में हर्ष कौशिक ने सिल्वर मेडल जीता। मंगलवार को विजेता छात्रों व कोच शिवेंद्र को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, सचिव प्रवीण गर्ग सहित नीलम माहेश्वरी, ममता त्यागी, विजय त्यागी, आयशा खान, दीपक गोयल आदि मौजूद रहे।

चौ. अजित सिंह का जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय छात्र लोकदल ने अन्सारी रोड स्थित पूर्व प्रधानाचार्य हाफिज अशरफ खान के आवास पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ.अजित सिह के 81 वें जन्मदिन पर जन्मदिन पर केक काट कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर छात्र सभा लोकदल के प्रदेश सचिव समद खान ने कहा कि चौ.अजित सिंह किसानो के मसीहा हर दिल अजीज चौ.चरण सिह के आदर्शे को लेकर हर वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्षरत हैं। समद खान ने कहा कि चौधरी अजित सिह ही ऐसे नेता हैं जो जो जाति और धर्म की बंदिशो को तोडकर सभी वर्गो के लोगो को साथ लेकर चलने का कार्य कर रहे हैं। उन्होने सरकार मे रहकर और सत्ता से बाहर होने पर भी गरीबों,असहायो तथा पिछडो के उत्थान के लिए कार्य किया। हमे उम्मीद है कि चौधरी साहब 2024 मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे रालोद एक बडी पार्टी बनकर उभरेगी। बैठक मे समद खान, शुभम चौधरी, नदीम मलिक, उवैस अन्सारी, जावेद चौधरी, रिजवान, समीर आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह का दिल्ली स्थित आवास पर 81वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया केक काटा गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजपाल बालियान, अभिषेक चौधरी, अशोक बालियान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिह का 81 वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर रालोद सुप्रीमो व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ.अजित सिह का 81 वां जन्मदिन बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने चौ.अजित सिह को किसानो का सच्चा हितैशी बताते हुए कहा कि चौ.अजित सिह ने जीवन पर्यन्त किसानो के हितो के लिए संघर्ष किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी, अशोक बालियान, हर्ष राठी,पराग चौधरी, अंकित सहरावत, विकास कादियान, सुधीर भारती सहित सैकडो काय्रकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

एस. डी. कॉलेज ऑफ लॉ में ‘‘वार्षिक खेल उत्सव-2020’’ का आयोजन7 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। एस. डी. कॉलेज ऑफ लॉ के प्रांगण मे चार-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता-2020 का आरम्भ किया गया। प्रतियोगिंता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एस0डी0 कॉलेज ऑफ मेनेजमेन्ट स्टड्ीज के सचिव श्री नीरज कुमारी, एस0डी0 कॉलेज ऑफ लॉ के अध्यक्ष अशोक सरीन, सहअध्यक्ष दिनेश मोहन, सचिव विनोद संगल व कॉलेज निदेशक श्रीमति मंजू मल्होत्रा, प्राचार्या डा0 रेणु गर्ग व डा0 आलोक कुमार गुप्ता, डा0 संदीप मित्तल, डा0 सचिन गोयल ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया व सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
एस0डी0 कॉलेज ऑफ लॉ के अध्यक्ष श्री अशोक सरीन ने सभी छात्रों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये बधाई दी। कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल ने छात्र/छात्राओं के उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना तथा उनका उत्साहवर्द्यन करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेन्ट होते रहने चाहिए। मीडिया प्रभारी डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एस0डी0 कॉलेज ऑफ लॉ के डा0 मुकुल गुप्ता, अमित चौहान, छवि जैन, अमित त्यागी, वैभव कश्यप, बीता गर्ग, अभिनव गोयल, पूनम रानी, गरिमा तोमर, कॉजोल, प्रतिक्षा पवार, प्रदीप कुमार सिंगल, उमेश त्रिपाठी, प्रीति दीक्षित आदि शिक्षकगणों ने सहयेग किया व एस0डी0 ग्रुप ऑफ कॉलेज्ज के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र/छात्राओं ने उपस्थित रहकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्यन किया।

महिला से दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाई
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ रिश्तेदार ने करीब एक माह पूर्व घर में घुसकर दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से अश्लील क्लिप बना ली। वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपी शोषण करता रहा और विरोध करने पर अपहरण कर बच्चों की हत्या की धमकी दी। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि जनपद बागपत के कस्बा दोघट निवासी रिश्तेदार आस मोहम्मद उस पर काफी समय से बुरी नजर रखता है। करीब दो साल पूर्व उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। आरोप है कि गत सात जनवरी की शाम जब उसका शौहर घर पर नहीं था तो, आरोपी आ गया और तमंचे से आतंकित कर जबरन दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद उक्त क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आस मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खाते में पड़े 8.43 करोड़ को खर्च का इंतजार
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में मची खींचतान से शहर के विकास को ग्रहण लग रहा है। आए दिन के विवादों के चलते विकास को आई करीब 8.43 करोड़ की धनराशि खाते में ही पड़ी है। रकम को खर्च करने की समय सीमा 31 मार्च तक है, लेकिन इसके टेंडर भी जारी नहीं हो पाए हैं।
नगर पालिका को 14वें वित्त से 8.43 करोड़ रुपये मिले थे लेकिन यह राशि अभी तक खाते में ही पड़ी है। राशि को खर्च करने के लिए नगर पालिका अपने प्रस्ताव तैयार करती है। इन प्रस्तावों पर प्रशासनिक कमेटी की मोहर लगती है। जिले में प्रभारी अधिकारी नगर निकाय, दो विभागों के अधिशासी अभियंताओं की कमेटी बनी है। चेयरपर्सन की मौजूदगी में कमेटी में शामिल अधिकारी सूची को अंतिम रूप देते हैं और इसके बाद ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होती है। अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस रकम को खर्च करने के लिए करीब डेढ़ माह का ही समय बचा है। प्रक्रिया पूरी न होने पर रकम लैप्स होने की आशंका है। ब्याज के 3.95 करोड़ खर्च करने की मिली अनुमति
14वें वित्त की धनराशि के ब्याज के बकाया करीब 3.95 करोड़ रुपये खर्च करने को भी शासन की अनुमति मिल चुकी है। इस धनराशि को 31 दिसंबर 2019 तक खर्च किया जाना था लेकिन नगर पालिका खर्च नहीं कर पाई। दिसंबर के बाद रकम को खर्च करने के लिए शासन से अनुमति की आवश्यकता थी। नगर पालिका की ओर से लिखे गए पत्र के आधार पर शासन ने इस धनराशि को खर्च करने की समय सीमा 31 मार्च 2020 तक बढ़ा दी है।
सड़क, सफाई और पेयजल में काम की जरूरत
शहर के कई मोहल्लों में सड़कों की हालत बेहद खराब है। वार्ड चार के अंतर्गत मिमलाना रोड के आसपास क्षेत्र की गलियों में तो सड़क है ही नहीं। जलभराव और कीचड़ से सड़कें बजबजा रही हैं। सभासद सचिन कुमार का कहना है कि रामपुरी, साकेत कॉलोनी में सफाई व्यवस्था एवं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी ठप है। पेयजल पाइप लाइन लीकेज की समस्या भी बनी है।
14वें वित्त की राशि से होने वाले कार्यों की सूची तैयार हो चुकी है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। – विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ।
– विकास कार्यों की सूची समिति के पास है। समिति से सूची स्वीकृत होने के बाद कार्य कराए जाएंगे। – अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन, नगर पालिका।

देश की तरक्की में अहमद योगदान देने के लिए आज के दौर में शिक्षा बहुत जरूरी8 Min 3 |
चरथावल। ग्राम नंगला राई के जामिया अल हिदाया जामिया नगर में पहुंचने पर मौलाना कलीम सिद्दीकी फुलत का जारेदार स्वागत किया गया इस मौके पर उन्होंने मुसलमानों को दीनी शिक्षा के साथ साथ दुनियावी शिक्षा पर ध्यान देने,बुराइयों से दूर रहने पर जोर देते हुए देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई गई। चरथावल के ग्राम नंगला राई स्थित जामिया अल हिदाया जमियानगर में पहुंचने पर मौलाना कलीम सिद्दीकी फुलत का जारेदार स्वागत किया गया इस मौके पर मौलाना कलीम सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज मे फैली बुराईयों को दूर किया जा सकता हैं लेकिन आजकल लोगो ने अपने बच्चो को शिक्षा दिलाना छोड़ दिया है।उन्होंने दीनी शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा पर भी जोर दिया उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। समय लगे तो बच्चों को माता पिता से भी अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए शिक्षा लेनी चाहिए। हजरत मौलाना ने कहा कि युवा वर्ग नशे की लत में पड़ रहा है। जिस कारण आने वाली नस्लें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने नशे को जड़ से खत्म करने की अपील की। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से बुराईयों से बचने के साथ ही अपनी औरतों को पर्दे में रहने की नसीहत दी।मौलाना वसी सुलेमान नदवी ने शिक्षा पर पर जोर देते हुए कहा हुआ कि कुरआन में भी पहला पैगाम शिक्षा को सीखने और सिखाने का दिया गया शिक्षा हर औरत व मर्द पर फर्ज है। जामिया अल हिदाया जामिया नगर के मैंनेजर मौलाना मूसा कासमी ने मुख्य अथिति का स्वागत करते हुए उन्हें जामिया अल हिदाया ओर हिदाया पब्लिक स्कूल के मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस इदारे का अहम मकसद दीनी शिक्षा ओर आधुनिक शिक्षा के साथ साथ उनमे तहजीब ओर देश की सेवा का जज्बा पैदा हो उन्होंने कहा कि हाईस्कूल इंग्लिश मीडियम के साथ साथ हाफिज ए कुरआन बनाना मुख्य मकसद है ।इस मौके पर मौलाना कलीम सिद्दीकी,मौलाना वसी सुलेमान नदवी,हाफिज मौ०फुरकान असअदि, मौलाना मूसा कासमी,मौलाना अहसान कासमी,कारी मौ०शुएब,हाजी अफजल राही, डॉक्टर साजिद त्यागी,मौलाना मौ०जुनेद हाशमी,कारी शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 13 =