समाचार
एडीएम को किया चैक भेंट
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह को आज दोपहर जिला पंचाचत सभागार में सेवानिवृत्त अध्यापिता सुखदा कुमार की ओर से मुख्यमंत्री केयर फंड और प्रधानमंत्री केयर फंड के लिए एक-एक लाख रूपये का चैक भेट किया गया। सुखदा कुमारी ने बताया कि वे अन्य अध्यापक व अध्यापिकाओं के संपर्क में है और भविष्य में भी मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के कोष में अधिक से अधिक धनराशि भिजवाने का प्रयास करेगी।
पत्रकारों को मास्ट व सेनेटाइजर के साथ फ्री मूवमेंट की सुविधा जारी
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में जनपद मुख्यालय पर कार्यरत संवाददाताओं एवं ब्यूरों प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की भावनाओं के अनूरूप जिला प्रशासन ने भी सभी पत्रकारों को फ्री मूवमेंट की सुविधा प्रदान की है। इसमें शर्त यह है कि कवरेज के लिए बाहर निकलने वाले पत्रकारों के पास उनकी आईडी हो और उनके वाहनों पर भी समचार पत्र का नाम अंकित हो। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा कराये जा रहे राहत कार्यो की भी चर्चा की और कहा कि जिला प्रशासन समाजसेवी संस्थाओं और एनजीओ के माध्यम से बराबर कार्य कर रहा है और यदि किसी को कोई शिकायत है तो वह समय रहते प्रशासन के अधिकारियों को सूचित करें। उसका तत्काल निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों को मूंह पर लगाने के मास्क और सेनेटाइजर की किट प्रदान की और सहयोग की अपील की। उन्होने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन के लोगों को स्पष्ट निर्देश है कि कवरेज के लिए निकले पत्रकारों को न कहीं रोका जायेगा अपितू उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाये।
क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम श्रीमती सैल्वा कुमारी जै० तथा एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा जनपद में बाहर (अन्य जनपद/राज्य/देश ) आये सदस्यों को क्वारंटाइन कराने हेतु जनपद में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया तथा साथ ही साथ क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किये गए व्यक्तियों हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए । जनता की सुरक्षा/सेवा पुलिस लगातार पुरे मनोबल से करने हेतु अग्रसर है।
पुलिसकर्मियों पर लोगों ने जानलेवा हमले आरोपित की गिरफ्तारी
मुजफ्फरनगर। एक अप्रैल की शाम को भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में लॉकडाउन का उल्लंघन करने से मना करने पर चौकी प्रभारी मोरना लेखराज सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले के मुख्य आरोपित और २५ हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
एक अप्रैल को हमले में चौकी प्रभारी लेखराज सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे, और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था, जबकि मुख्य आरोपित सुदेश पुत्र नाहर सिंह निवासी मोरना मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी पर २५ हजार का इनाम रखा था। सोमवार को गांव रूढ़ कली के जंगल से मुठभेड़ के बाद सुदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ सुशील पुत्र राजवीर निवासी दादरी को भी गिरफ्तार किया गया। बदमाशों से दो तमंचे व बिना नंबर की दो बाइक भी बरामद की गई। पुलिस मुख्य आरोपित से पूछताछ कर रही है।
पालिका के कर्मचारियों के सहयोग से सैनिटाइजर किया गया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा वार्डो में लॉक डाउन के कारण सबसे व्यस्त आलू मंडी दालमंडी को पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने पालिका के कर्मचारियों के सहयोग से सैनिटाइजर किया गया रोज की भांति आज भी अपने अभियान पर निकली पालिका अध्यक्ष भगत सिंह रोड से दालमंडी होते हुए आलू मंडी पान मंडी एवं मेरठ रोड पर स्थानीय सभासद मनीषा तायल के साथ सैनिटाइजर अभियान चलाया मौके पर गंदगी पाए जाने पर पालिका अध्यक्ष ने तुरंत नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर बुलाया और नाराजगी जताई तथा निर्देशित किया गया की तत्काल प्रभाव से सफाई कराई जाए और नियमित सफाई व्यवस्था का पर्यवेक्षण करें आज उपस्थित मीडिया के बंधुओं द्वारा भी अपनी सेवा दी गई और अपने हाथों से सैनिटाइजर किया गया तत्पश्चात वार्ड संख्या ३ एवं १८ साकेत कॉलोनी पुलिस चौकी एवं मोहल्ला ब्रहमपुरी मैं सैनिटाइजर का कार्य स्थानीय सभासदों की मौजूदगी में कराया गया और फिर शाम को २६ एवं ३० वार्ड मैं फॉकिंग का कार्य भी कराया गया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद मनीषा तायल पिंकी सभासद पति लक्ष्मण रानी सक्सेना सभासद पति संजय सक्सेना मनीषा तायल के पति एवं उनके पुत्र रोहित ओम सिंह सलेख चंद तायल नगर स्वास्थ्य अधिकारी रविंदर राठी जेई जलकर शरद गुप्ता इंस्पेक्टर उमाकांत शर्मा कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल लिपिक बिजेंद्र सिंह सफाई कर्मचारी यूनियन के संरक्षक मदन लाल तीनों वार्ड के सफाई नायक स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाया
मुज़फ्फरनगर। लोक डाऊन का अब सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है जिसके चलते अब स्थानीय पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है । जिसके चलते थाना सिविल लाईन सोल्जर बोर्ड के सामने हर आते जाते वाहन चालकों को रोक रोक कर उनके आने जाने का कारण पूछा गया वहीं साथ ही साथ बिना वजह घूमने वालों के साथ पुलिस ने सख्ती भी दिखाई । उधर शहर के अंसारी रोड पर भी कुछ यही आलम रहा तो वहीं जिला परिषद मार्किट के बाहर लगी लोगों की भीड़ को थाना प्रभारी सिविल लाईन डी के त्यागी ने सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाया और उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया । तो वहीं जिला अस्पताल में लगी भारी भीड़ को समझा बुझाकर डिस्टेंस बनाकर दवाई ,मेडिकल चौकप आदि कराने को थाना कोतवाली पुलिस ने जागरूक किया ।।
वाहनों की चकिंग की
मुजफ्फरनगर -पुलिस अधीक्षक देहात नेपाल सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर बिजनौर बॉर्डर, गंगा बैराज पर एसपी देहात ने आवश्यक काम से आ जा रहे वाहनों की चौकिंग की। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद की सभी सीमाएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देश पर सील कर दी गई हैं और जनपद के दोनों एसपी लगातार जनपद की सीमाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
सैनिटाइजेशन का कार्य
मुजफ्फरनगर। अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा शहर क्षेत्र के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ,ट्रांसपोर्ट नगर एवं रोडवेज बस स्टैंड आदि जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया ! सैनिटाइजेशन का यह कार्य दिनांक ०३-०४ -२०२० से अनवरत रूप से किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अभी तक थाना कोतवाली ,थाना सिविल लाइन में स्थित पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, जिला परिषद मार्केट, किदवई नगर ,खालापार ,मीनाक्षी चौक, विकास भवन एवं अन्य सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों आदि में सैनिटाइजेशन का कार्य नगर पालिका परिषद से प्राप्त सोडियम हाइपोक्लोराइट को मिलाकर अग्निशमन विभाग के माध्यम से किया जा रहा है!
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की और से निराश्रितो को भोजन के पैकेट वितरित किए गए
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओ द्वारा प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूगदी मे निराश्रितो को भोजन के पैकेट व खादय सामग्री वितरीत की जा रही है। इसी संदर्भ मे साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की और से निराश्रितो को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। वैश्विक आपदा कोविड 19 के प्रभाव से बचाव के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्गित लॉकडाउन किया गया है। ताकि सभी नागरिक अपने घरो मे रहें। प्रशासन की और से निर्धन व असहाय लोगो के को भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी और विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देशन मे गरीब व असहाय लोगो की मदद जुटी है।। इसी संदर्भ मे साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सरदार बलजीत सिह के आदेशानुसार निराश्रितो को भोजन के 200 पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान राजू सैनी, विक्की चावला, संजय मदान,पंकज प्रजापति, कं्रातिकारी शालू सैनी आदि मौजूद रहे।
लोगों को हडकाते हुए वापिस लौटाया
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हु ए बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर घूम रहे वाहन चालको को रोक कर उनकी तलाशी ली तथा ऐसे लोगों को हडकाते हुए वापिस लौटाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते तथा एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के कृष्णापुरी, खालापार, किदवई नगर, 40 फुटा रोड, मिनाक्षी चौक आदि क्षेत्रो मे भ्रमण किया। इस दौरान शहर कोतवाल अनिल कप्परवान व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी की मौजूदगी मे अस्पताल चौराहा,कच्ची सडक, मालवीय चौक, नावल्टी चौक आदि अनेक क्षेत्रो का भ्रमण कर किया। इसी संदर्भ मे सीओ नई मन्डी धनंजय कुशवाहा के निर्देशन मे इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली दीपक चतुर्वेदी ने पुलिस फोर्स के साथ भोपा रोड,पटेल नगर, संजय मार्ग,राजवाहा रोड आदि अनेक स्थानो का भ्रमण किया तथा नागरिको से घरो मे रहने की अपील की।
जिला कारागार का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम सैल्वा कुमारी जै० तथा एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया तथा जिला कारागार में निरुद्ध अभियुक्तों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु की गयी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है ।
भारतीय जनता पार्टी के 40 वें स्थापना दिवस पर सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए की आयोजित विचार गोष्ठी
मुजफ्फरनगर। संगठन मे ही शक्ति निहित है। पार्टी की नीतियो व कार्यक्रमो का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार होना चाहिए तथा नागरिको को प्रदेश सरकार द्वारा जनहित मे जारी विभिन्न योजनाओ से अवगत कराया जाना चाहिए। ताकि पात्र व्यक्तियो को सरकार की इन योजनाओ का लाभ मिल सके। भारतीय जनता पार्टी के 40 वें स्थापना दिवस पर सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए की आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिलदेव अगवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। गांधीनगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर ४० वा स्थापना दिवस मनाया गया जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता है हमारी भारतीय जनता पार्टी
का स्थापना दिवस है, माननीय प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जी से प्राप्त निर्देशो के आधार पर हम सब कार्यकर्ताओ से कुछ अपेक्षाएं की हैं उन्होंने कहा कि सभी अपने निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराएंगे। दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने हैं तथा फोटो खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मित्र परिजनों को भेजने हैं। कल हम सभी को उपवास रखना है संभव हो तो दो समय का रखेंगे। घर पर माताओं बहनों से मास्क बनवाने हैं अपने लिए एवं अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों के लिए उनको वितरित करने हैं प्रत्येक बूथ पर निवास करने वाले सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर ४० लोगों से संपर्क करेंगे .कम से कम ४०लोगों को प्रेरित करके उनसे भी प्रधानमंत्री राहत कोष मे आर्थिक योगदान कराएं । प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर ५ धन्यवाद पत्र तैयार करें जिसमें अपने बूथ पर रहने वाले लोगों के हस्ताक्षर कर करोना महामारी से लड़ने में हमारी मदद करने के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य सेवा ,पुलिस सेवा ,सफाई सेवा ,बैंक सेवा, डाक सेवा से जुड़े लोगों को धन्यवाद पत्र देना है.श्प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना ६ अप्रैल १९८० को हुई उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया वह पार्टी की रीत नीतियों के बारे में अवगत करायाश्भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सभी मंडलों पर वह सभी बूथों पर मनाया जा रहा है जिसमें लॉक डाउन के नियमों का पालन किया जा रहा है.श्जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ,जिला महामंत्री रोहिल जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ,विजेंद्र पाल, अमित चौधरी राजीव सिंह गुर्जर, रोहतास पाल, जिला मंत्री रेणु गर्ग ,सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा, विशाल गर्ग, साधना सिंघल, राजेश पाराशर, हरपाल सिंह महार रजत त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

