News
खबरें अब तक...

समाचार

राशन डीलर को सिखाया अनुशासन का पाठ
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में पुलिस स्टीकर लगा घूम रहा था राशन डीलर अलमासपुर चौराहे पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने चेकिंग के दौरान राशन डीलर को सिखाया अनुशासन का पाठ पुलिस लिखी मोटर साईकिल का किया चालान चालान होने के बाद स्टीकर उतारता नजर आया व्यक्ति लॉक डाउन में फर्जी पुलिस और प्रेस लगे वाहनो पर अब पुलिस की विशेष नजर लग रही है। जहां पुलिस अभियान चलाकर सख्ती से पूछताछ में जुटी है।

 

लॉक डाउन में अवैध शराब की तस्करी 4 शराब तस्कर गिरफ्तार।15 Min 1 |
बुढाना। लॉक डाउन के चलते जंहा कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जन मानस को अपने अपने घरो में रहने की हिदायत दी गयी है वंही इस लॉक डाउन में शराब तस्कर कानून को ताक पर रख कर ना सिर्फ अवैध शराब की तस्करी कर रहे है बल्कि बंद पड़ी शराब की दुकानों से चोरी छुपे शराब निकालकर ब्लेक में शराब की खरीद फरोख्त कर रहे है। ऐसे ही शराब तस्करो पर शिकंजा कस्ते हुए मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस क्षेत्र के गढ़ी शेखावतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश शर्मा और उनकी टीम ने वहाँ चेकिंग के दौरान एक वेगनआर गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद करते हुए चार शराब तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

मेडिकल मोबाइल यूनिट एम एम यू शहर से लेकर गांव गांव तक नागरिकों की सेवा व उपचार कर रही
2 Min 7 |मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग करोना से बचाव हेतु नागरिकों की सेवा दिन रात कर रहा है ,इसी कड़ी में उसकी सहयोगी यूनिट मेडिकल मोबाइल यूनिट एम एम यू शहर से लेकर गांव गांव तक नागरिकों की सेवा व उपचार कर रही है ।मेडिकल मोबाइल यूनिट की पूरी टीम कर्म योद्धा बनी हुई है और वह दिन रात एक कर शहर के विभिन्न हिस्सों और विभिन्न गांवों में प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिससे की नागरिक कोरोना की चपेट से बचे रहे,शुक्रवार को भी इन कर्म योद्धाओं ने खेड़ी फिरोजाबाद व नावला और अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों की जागरूक कर करोना से बचाव हेतु चिकित्सा कैम्प लगा उपचार व काउंसलिंग की और ग्रामीणों का चिकित्सा चेकअप कर परामर्श दिया गया। दवाइयां दी गई बुखार शारीरिक ताप की जांच की गई। इस बारे मे मोबाइल मेडिकल यूनिट के सहारनपुर मंडल के मंडलीय प्रभारी अधिकारी काव्य शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को एमएमयू की दो आधुनिक सुविधाओ से युक्त चलते फिरते असपताल नुमा गाड़ियां गांव खेड़ी फिरोजाबाद व नावला में लगाई गई थी । जिसमें चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने हर दिन की तरह काफी मेहनत कर सभी ग्रामीणों को जांच की चिकित्सअ अधिकारियो ने सभी को आवश्यकतानुसार परामर्श देकर दवाइयां भी दी ओर मानसिक तनाव की स्थिति मे काउसलर के फोन नम्बर भी सभी को लिखवाये गये । इस दौरान ग्रामीणों को साफ सफाई के साथ चिकित्सकों ने सही तरह से हाथ धोना भी सिखाया और कहा कि मास्क व कपडे का प्रयोग मुह ढकने मे करें और सभी प्रतिदिन सैनेटाईजर का प्रयोग करें ओर ग्रामीण अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले काव्य शमॉ ने बताया कि यूपी में सहारनपुर मंडल मे ही जिले शामली ,जिले मुजफ्फरनगर , जिले सहारनपुर मे एम एम यू टीम अपना काम कोरोना से बचाव हेतू नागरिको के बीच उम्दा तरीके से करती है। एम एम यू बस मे मेडिकल मोबाइल यूनिट मशीनों के साथ ईसीजी व अन्य सुविधा नागरिको को निशुल्क दी जाती है । इस मोबाइल वैन बस में सभी सुविधाएं उच्च स्तर की होती हैं । मोबाइल मेडिकल यूनिट मे इस समय कोरोना से बचाव व उपचार सेवा देने वाले डा० सत्यपाल सिह, फारमसिसट रजत, अजेदर ,दूसरी टीम मे डा० राम मोहन ,उद्देश्य , दिलीप, जसवंत व पियरका दिनओर समाज मे नागरिको के बीच कोराना से बचाव के लिए काम कर रहे है । सभी फील्ड मे मेहनत कर करोना से नागरिको को बचाये रखने के लिए काम कर रहे है। ओर कर्म योद्धा की तरह यह टीम सबसे आगे गाव गाव जाकर शहर की गलियों मे जाकर काम कर रही है। १फोटो गाव खेडि फीरोजाबाद व नावला मे नागरिको का उपचार करती एम एम यू टीम ।

भूखे एव बेसहारा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था
4 Min 9 |मुजफ्फरनगर। उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि चैयरमेन, डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक सतपाल पाल की उपस्थिति एव प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के मार्गदर्शन में भूखे एव बेसहारा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था संगठन के व्यापारी महिपाल जैन, अंकित जैन (आदिनाथ मोटर) द्वारा की गयी,भोजन के २०० पैकिट ’जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह जी को सोशल डिस्टेन्सिग रखकर वितरण के लिए सौंपे गए। संकट की इस घड़ी में जिन सभी के द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए जो सहयोग प्रदान किया जा रहा है उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि उनका आभार प्रकट करता है, भोजन सौपने के दौरान पवन वर्मा, अजब सिंह, तरुण मित्तल, गौरव जैन (आइडिया), अभिलक्ष मित्तल उपस्थित रहे।।

रमजान माह के अवसर पर एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन
मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र की बरला चौकी पर सीओ सदर कुलदीप सिंह ने क्षेत्र में पढ़ने वाले गांवो के सभी मस्जिदों के इमाम व जिम्मेदार लोगों को बुलाकर रमजान माह के अवसर पर एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया। सी ओ सदर कुलदीप सिंह ने सभी उपस्थित मुस्लिम वर्ग के गणमान्य लोगों से लॉक-डाऊन का पालन करने और अपने घरों में नमाज अदा करने अपील की वह अपने अपने गांव के लोगो को समझाने की बात कही की वह लोग भी अपने घरों में रहें तथा नमाज घर पर ही पढ़े।

उत्तम शुगर मिल खाइखेड़ी गावों को सैनिटाइज करवा रही है।
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ से चल रही लड़ाई में उत्तम शुगर मिल खाइखेड़ी गावों को सैनिटाइज करवा रही है। मिल उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने बताया कि गांवों व सरकारी दफ्तरों को संक्रमण से बचाने के लिए मिल की ओर से सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसमें कर्मचारी सुबह से शाम तक मिल के ट्रैक्टर व टैंकर को लेकर गांव दर गांव जाते हैं। गांवों के भीतर गलियों व चौराहों को सैनिटाइज किया जाता है। बताया कि ब्लाक परिसर, थाना परिसर, छपार थाने की बरला चौकी, मांडला अब्दुलपुर, फलौदा आदि गांवों में कीटनाशक का छिड़काव कराया है। छिड़काव करने वालों में आरके सिंह, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, ब्रज मोहन त्यागी, दीपक, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

लॉक डाउन तोड़ने वाले व्यक्तियों पर मोहर लगाकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए
मुजफ्फरनगर। प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा थाना छपार मय सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल सुरजीत सिंह , हैड कांस्टेबल इंदरजीत सिंह के साथ लॉक डाउन तोड़ने वाले व्यक्तियों पर मोहर लगाकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए।।

 

शांति समिति की बैठक का आयोजन
मीरापुर। रमजान माह को लेकर थाना परिसर में बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बैठक में कस्बे के जिम्मेदार लोगों को अपने गली-मोहल्ले के लोगों को समझाकर उनसे लॉकडाउन का पालन कराने की अपील की। रमजान माह में लोगों से घरों में ही रहकत तरावीह पढ़ने व नमाज अदा करने के लिए कहा गया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने मस्जिद-मदरसा प्रबंधन से बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिए कहा। मौलाना अल्लामेहर मजरूह, मौलाना अरशद कासमी, चेयरमैन पति जहीर कुरैशी, हाजी अनवर, हाजी महबूब, बाबू कुरैशी आदि मौजूद रहे।

कई वाहनों के चालान किए- २८ लोगों के खिलाफ कार्रवाई
चरथावल। पुलिस ने लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों के हाथ पर मुहर लगानी शुरू कर दी। ऐसे लोगों के शपथ पत्र भरवाने शुरू कर दिए। कई वाहनों के चालान किए। साथ ही २८ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति लॉकडाउन में घूमता मिला, तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। जो लोग कानून का पालन नहीं करेंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। जो लोग मुहर लगने के बाद भी नहीं सुधरे, तो दुबारा घूमते पाने पर कार्रवाई को तैयार रहे।
एसओ ने बताया कुछ दुकानदार दिन में दुकान बंद कर अंदर से सामान दे रहे हैं। उनकी सूची बनाई जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस ने न्यामू, कुटेसरा और पावटी में २८ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर होम डिलीवरी चस्पा की है। बिरालसी चौकी प्रभारी संदीप ने विरेंद्र, अंकित, राजेंद्र, प्रमोद, राजन, भूषण, जमत और यशपाल के खिलाफ रिपोर्ट हुई। वहीं पावटी में आसिफ , असलम, मुस्तफा, वाजिद और विकास और हिंडन प्रभारी जितेंद्र तेवतिया ने न्यामू के अमित, मनोज, निरभा, सत्यपाल, उदय, गौतम, मनोज और अमरीश, फोनी, राजू, सुमित, आरिफ, लुकमान, आलम और चिनवा के खिलाफ होम डिलीवरी की रिपोर्ट दर्ज हुई।

टेलीफोनके माध्यम से चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराये जाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे बताया कि कोरोनाध्लॉकडाउन केदृष्टिगत जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्रों में कार्यरत चिकित्सको द्वारा सामान्य रोगियो के इलाज हेतु टेलीमेडिसिन टेलीफोनके माध्यम से चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराये जाने के निर्देश एवं व्यवस्था करने केआदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सामान्य रोगियोंके लिए चिकित्सकों द्वारा परामर्श समय प्रातः ८ बजे से अपरान्ह २ बजे तक होगा। उन्होने बताया कि डा0 अजय कुमार, मोबाइल नंबर7906415030, डा0 अर्जंह्नन सिंह,मोबाइल नंबर 7451035593, डा0अशोक, मोबाइल नंबर 9634092037, डा0 अवनीश, मोबाइल नंबर 9412807556, डा0 महक, मोबाइल नंबर 7417883583, डा0 एन0पी0 सिंह, मोबाइल नंबर 9634224242, डा0 पूनम, मोबाइल नंबर 8755327494, डा0 वी0के0 जैन, मोबाइल नंबर 9412742313, डा0 राजेश डावरे, मोबाइल नंबर 9412230799, डा0 विक्रान्त, मोबाइल नंबर 9125450572, तथा डा0 सतीश कुमार, मोबाइल नंबर 9012283376 परसम्पर्क कर परामर्श लिया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियो से अपील की है कि कोविड-१९ के तहत जारी लॉकडाउन में घर सेबाहर न निकले। लॉकडाउन का पालन करे। उन्होने बताया कि जनपद में सरकारी चिकित्सालय/सीएचसी/पीएचसीमें कार्यरत चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोगियो के इलाज हेतु टेलीमेडिसिन टेलीफोन केमाध्यम से चिकित्सीय परामर्श हेतु उपलब्ध है। घर पर ही रहकर इस सुविधा का लाभपरामर्श समय प्रातः ८ बजे से अपरान्ह २ बजे तक ले सकते है।

जपजी साहिब का पाठ गुरुद्वारा साहिब में प्रातः १०ः०० बजे से १०ः३० बजे तक किया
मुजफ्फरनगर। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह वैसे तो रोजाना श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए तैयार भोजन की व्यवस्था की जा रही है परंतु आज सिखों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाते हुए हर साल की तरह इस साल भी सेवक परिवार की तरफ से परसों प्रातः से रखे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति प्रातः ७ः०० बजे व ज्ञानी हरजीत सिंह ने जपजी साहिब का पाठ गुरुद्वारा साहिब में प्रातः १०ः०० बजे से १०ः३० बजे तक किया व इसका सीधा प्रसारण फेसबुक पर किया गया जिसका आनंद सभी संगतों ने अपने-अपने घरों में बैठकर किया पाठ की समाप्ति के बाद सरदार जितेंद्र पाल सिंह द्वारा तैयार किया गया लंगर स्वयं श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी सेक्रेटरी, सरदार हरजीत सिंह गुराया, सरदार जगप्रीत सिंह, सरकार प्रभु दयाल सिंह, सरदार गोपाल सिंह ,सरदार गगनदीप सिंह, सरदार जसप्रीत सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह भोपे वाले द्वारा स्टेशन पर व जगह जगह जरूरतमंद लोगों को पंगत में बिठाकर बड़ी श्रद्धा व प्रेम के साथ लंगर छकाया गया।

गुल्लक में जमा की गयी पूंजी को देश के नाम समर्पित कर दिया
12 Min 3 |मुजफ्फरनगर। दुनिया में फैले कोरोना वायरस ने देश में भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है जहाँ देश मे कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 23 हजार के पार हो गयी है और कोरोना को हराने के लिये हर कोई तैयार है, मगर भारत में चिकित्सा की सुविधा पर्याप्त ना होने और आगे की किसी भी परिस्थितियों के निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाये गए प्रधानमंत्री राहत कोष में देश के उद्यमी घराने से लेकर बॉलिवुड अभिनेता और क्रिकेट खिलाडी, करोड़ों का दान देकर देश को कोरोना से लड़ने को मजबूती प्रदान कर रहे हैं सवहीँ कोरोना की लड़ाई लड़ने के लिए छोटे छोटे मासूम बच्चे भी आगे आ गए है ।आज जनपद मुजफ्फरनगर में थाना तितावी क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी एक ९ वर्षीया ज्योति ने अपने पिता के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपनी गुल्लक में जमा की गयी पूंजी को देश के नाम समर्पित कर दिया । बच्ची ने जिला अधिकारी कार्यालय पर अपनी गुल्लक जो ८ वर्षों से जमा कर रही थी, को जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे को सौंप दिया ।अपनी गुल्लक कोरोना राहत कोष में देते हुए ज्योति का कहना है कि मैं गुल्लक में जमा किये गए पैसे प्रधान मंत्री राहत कोष में जमा करा रही हूँ , ताकि कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाई जा सके।

मास्क बांटे
मुजफ्फरनगर। शिव चौक और मीनाक्षी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आने जाने वाले राहगीरो को मास्क बांटे साथ में नगर अध्यक्ष शाहिद आलम, चौधरी शक्ति सिंह, राशिद मंत्री शाहनवाज राणा, कुलदीप सिरोही, कफील अंसारी और सर्भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर ग्राम प्रधान से वार्ता14 Min 1 |
मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ग्राम प्रधानों व सचिवों से बातचीत की। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में जनपद के ग्राम पंचायत के प्रधानों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री ने सीधा संवाद स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर ग्राम पंचायत में किये गये कामों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने ग्राम प्रधानों से उनके योगदान की सराहना भी की और कोविड-१९ की रोकथाम में किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी और सुझाव भी मांगे।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा व उनके पति पंडित भगवान शर्मा सहित विभिन्न ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले आज सुबह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा व उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा ने ग्राम पंचायत सचिव आलोक कुमार व सफाई कर्मचारी श्रीमती कुन्तेश को वस्त्र, मास्क व सैनेटाइजर देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना भी की। इस मौके पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीडीओ आलोक यादव, डीपीआरओ, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति व ग्राम पंचायत सचिव आलोक कुमार भी मौजूद रहे।

वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार दम्पत्ति घायल

भोपा। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार दम्पत्ति घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार लॉक डाउन मे छूट के वक्त बाईक द्वारा बाजार मे सब्जी आदि लेने जा रहा प्रेम प्रजापित व उसकी पत्नि सविता घायल हो गए। भोपा गंग नहर पटरी के समीप सडक हादसे के पश्चात आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। डक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ भोपा राममोहन शर्मा व इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार मौके पर पहुंचे तथा एम्बूलैन्स की मदद से घायल दम्पत्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसे मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर आरोपी गाडी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

फांसी लगाकर आत्म हत्या

मुजफ्फरनगर। घरेलू कलह के कारण एक व्यक्ति ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन की।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से कस्बा भोपा निवासी रिषीपाल पुत्र मदन नामक व्यक्ति ने पिछले कुछ समय से अपने परिवार सहित नई मन्डी के जानसठ रोड स्थित निकटवर्ती गांव अलमासपुर मे रह रहा था। तथा मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चला रहा था। चर्चा है कि घरेलू कलह के कारण आज सुबह रिषीपाल ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिषीपाल द्वारा अपने घर मे खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस हादसे पर उनके पडौसी मौके पर पहुंचे। पडौसियो की सूचना पर मौके पर पहुंचे नई मन्डी इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेरी एवं एसएसआई संजय कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले कीछ छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

पुलिस ने जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी अनेक स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के अनुपालन के लिए पुलिस ने जनपद सहित नगर क्षेत्र मे भी अनेक स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया।पुलिस ने बिना किसी जरूरी काम के बाजार मे निकले व्यक्तियो को वापिस घर लौटाया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के मददेनजर पुलिस ने नगर के शिव चौक, शामली पुलिस चौकी, मिनाक्षी चौक, महावीर चौक, किदवईनगर आदि अनेक स्थानो पर जबरदस्त वाहन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा दर्जनो वाहनो को सीज किया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सिटी हरीश भदौरिया की मौजूदगी मे पुलिस ने शिव चौक, शामली रोड व मिनाक्षी चौक आदि स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुसि ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे। वहीं दूसरी और सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने जानसठ रोड, भोपा रोड, चौडी गली, गउशाला रोड आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग की तथा वाहनो के चालान काट कर समन शुल्क वसूला। थाना सिविल लाईन पुलिस ने मालवीय चौक, अस्पताल चौराहा तथा कच्ची सडक गाजावाली पुलिया आदि स्थानो पर चैकिंग की गई। पुलिस द्वारा लॉक डाउन के पालन के लिए की गई सख्ती से लोगो मे हडकम्प मचा रहा। कई दुपहिया वाहान चालक तो चैकिंग पाइंट देख दूर से ही रफू चक्कर हो गए।

टैस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने से अधिकारियो ने राहत की सांस ली

मुजफ्फरनगर। आज दूसरे दिन भी कोरोना टैस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने से अधिकारियो ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण संकट का दौर चल रहा है। कोविड 19 के मददेनजर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। तथा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। कोरोना के प्रभाव से जूझ रहे जनपद के लिए आज का दिन राहत भरा रहा। सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा ने बताया कि आज कुल 20 टेस्ट रिर्पोट आई हैं। जो सभी की सभी नेगेटिव हैं। ज्ञात हो कि बीते दिन 105 टैस्ट रिर्पोटस आई थी। जो सब नेगेटिव थी। दूसरे दिन लगातार नेगेटिव रिर्पोट आने से अधिकारियो ने राहत महसूस की।

गंभीर रूप से घायल अंकित की मौत
छपार। विद्युत विभाग का संविदाकर्मी नही बल्कि विद्युत सामग्री बनाने की फैक्ट्री मे कैशियर के रूप मे कार्यरत था। पुलिस ने इस समबन्ध मे मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि बीती देर शाम छपार थाना क्षेत्र के बसेडा भोकरहेडी मार्ग पर मोटरवाकिल सवार युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सिकन्दरपुर निवासी अंकित पुत्र ओमदत्त बसेडा बिजली घर से कुछ काम निपटा कर बाईक द्वारा वापिसअपने गांव सिकन्दरपुर लौट रहा था कि जैसे ही उक्त युवक बसेडा-भोकरहेडी मार्ग पर पहुंचा किसी इसी बीच बाईक सवार किसी अज्ञात ने उसे गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अंकित की मौत हो गई। मृतक अंकित को विद्युत विभाग का संविदाकर्मी बताया जा रहा था। किन्तु एसडीओ पुरकाजी का कहना है कि बीती रात छपार थाना क्षेत्र मे एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसे कुछ लोग बिजली विभाग का संविदाकर्मी बता रहे हैं जबकि वह विद्युत सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री मे कैशियर के रूप मे कार्य करता था। वहीं दूसरी और पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + one =