News
खबरें अब तक...

समाचार

भोजन के पैकेट वितरित किये
मुजफ्फरनगर। कोविडे-19 के प्रभाव के मददेनजर प्रशासनिक व्यवस्थाओ के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी मे जरूरतमंदो को भोजन के पैकेट एवं खादय सामग्री वितरित की जा रही है। इसी संदर्भ मे साक्षी वेलफयेर ट्रस्ट की ओर से जनसेवा को समर्पित प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देशन मे चाय बिस्कुट आदि वितरित किए गए। इस दौरान क्रान्तिकारी शालू सैनी, राजू सैनी, निक्की त्यागी, अजय त्यागी, चरण सिह प्रजापति, अमित सैनी आदि का सहयोग रहा।

 

पीपीआई किट, मास्क व सैनेटाईजर वितरित किये1 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। अधिशासी अभियंता नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय पंकज कुमार व समाजसेवी कमल मित्तल ने खंड कार्यालय से सम्बंधित समस्त कैश लिपिको जावेद अख्तर, अमित कुमार कश्यप ,दीपक कुमार, तरुण राजपूत, नीरज कुमार, सुरेंद्र नेगी आदि को पीपीआई किट ,मास्क व सैनेटाईजर वितरित किये। पंकज कुमार ने उन कैश लिपिको से अनुरोध किया जिन्हें आज पीपीआई किट नहीं मिल पाई है वह खंड कार्यालय आकर अपनी पीपीआई किट व अन्य सामग्री प्राप्त कर लें।

एसएसपी अभिषेक यादव ने किया भंगेला बॉर्डर का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा भंगेला बॉर्डर (मुजफ्फरनगर-मेरठ, जनपदीय बार्डर) का निरीक्षण किया गया। चैकिंग पवाईंटस पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से स्वंय को सुरक्षित रखने के साथ डियूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। बिना अनावश्यक कार्य के आने वाले दोध्चार पहिया वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा फल, सब्जी, दूध, मेडिकल, एम्बूलेंस व अन्य जरुरी सामान लाने वाले वाहनों को न रोकने हेतु निर्देशित किया गया जिससे जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सम्पूर्ण देश में लागू लॉकडाउन एवं नगरवासियों की सुरक्षा में लगी जनपदीय पुलिस को कोरोना से बचाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं (प्रत्येक कर्मचारीगण के पास में सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता) को चैक किया गया तथा सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोने/सेनिटाईज करने हेतु निर्देशित किया गया।

बसपा ने उठाई मीट की दुकाने खुलवाने की मांग, एडीएम को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर जब शराब की दुकान खुल सकती है तो मीट की क्यो नही?
मुजफ्फरनगर। रमजान के महीने में मीट की हो रही दिक्कत के चलते बसपा नेताओ ने गोश्त का सेवन करने वाले लोगो का दर्द समझा और अफसरों को अवगत कराया।बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गौतम व महानगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह से मुलाकात कर मीट की दुकानें खुलवाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में बसपा नेताओ ने मांग उठाई की रमजान का महीना चल रहा है वही जिले में लॉक डाउन भी चल रहा है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगो को गोश्त की दिक्कत हो रही है। जबकि शहरी इलाके में मीट के लाइसेंस की लगभग ४० से ५० मीट है, जब खाद्य सामग्री को अनुमति है तो मीट की दुकाने भी खुलवा दी जाए। यह दुकाने ४५ दिन से पूर्ण रूप से बंद है। सभी दुकानदार मजदूरी पेशा है जो अब लॉक डॉउन के चलते बेरोजगार हो गए हैं । इन दुकानों पर सहायक भी रहते हैं। उपरोक्त लोग इस कार्य के अलावा कोई कार्य भी नहीं कर सकते। उपरोक्त सभी लोग मीट फैक्ट्री से लाकर मीट बेचते है। ज्ञापन में कहा गया कि मीट की दुकानें सुबह ६ः०० बजे से ९ः०० बजे तक मिलने वाली छूट में ही खोलने की इजाजत दे दी जाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मीट विक्रेता सोशल डिस्टेन्स का पूरी तरह पालन करेंगे। इसके लिये दुकानदार शपथ पत्र भी देने को तैयार है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मियों को निलम्बित
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा भंगेला चेक पोस्ट पर ड्यूटी की चेकिंग के दौरान चेकिंग पॉइन्ट पर अनुपस्थित पाए गए उप०नि० अक्षय खारी, का० ४३८ कुलदीप व म०का० १६१९ सुमित चौधरी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। उल्लेखनीय है कि एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र एवं सीमाओं पर निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये जा रहे है इसी संदर्भ में आज दोपहर के समय खतौली कोतवाली क्षेत्र की हाईवे स्थित भंगेला चैकपोस्ट का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में उक्त पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया।

मुजफ्फरनगर के नयी मंडी में हॉट स्पॉट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण,दिए सख्ती के निर्देश
मुजफ्फरनगर। डीएम श्रीमती सेल्वा कुमारी जे० व एसएसपी अभिषेक यादव महोदय द्वारा थाना नई मंडी के हॉटस्पॉट किये गये क्षेत्र मौहल्ला अग्रसेन विहार अलमासपुर चौराहा का भ्रमण किया गया तथा कोरोना वायरस(कोविड-१९) से बचाव हेतु हॉटस्पॉट किये क्षेत्र में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा की गयी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस बल को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी अधि०/कर्मचारीगण को अपने अपने पास सेनेटाइजर, साबुन तथा मास्क की उपलब्धता को बनाये रखने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस के साथ डियूटी करने व हाथों को समय-समय पर साबुन से धोनेध्सेनिटाईज करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

शराब तस्करों को दबोचा8 Min 4 |
चरथावल। अवैध शराब की भटटी का भंडाफोड करते हुए पुलिस ने ०२ शातिर अवैध शराब तश्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार जिनके कब्जे से अवैध अपमिश्रित व कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व यूरिया बरामद किया।
थाना चरथावल पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में ग्राम दूधली से मुखबिर की सूचना पर ०२ शातिर अवैध शराब तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम अंकित पुत्र कैलाश निवासी ग्राम दूधली थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर, रोहित पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पावटी खुर्द थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर। बरामदगी का विवरण ०५ लीटर अपमिश्रित शराब, १० लीटर शराब खाम, ०२ किग्रा यूरिया, अवैध शराब बनाने के उपकरण।

एसएसपी अभिषेक यादव को प्रशस्ति पत्र दिया6 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण रोकने को पुलिस महकमा और स्वास्थ्य विभाग महती भूमिका निभा रहा है। कोरोना वारियर्स पर लोग पुष्प बरसा रहे हैं।
इसी क्रम में शहर के शांतिनगर निवासी साहित्यकार सत्यपाल विश्वकर्मा एसएसपी कार्यालय पहुंचे। कप्तान अभिषेक यादव को साहसिक और सूझबूझ भरे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। उन्होंने कार्यालय में पत्र की पंक्तियां भी गुनगुनाई। कहा कि कोरोना से लड़ाई में कप्तान कुशल योद्धा की भांति मैदान में डटे हैं। एसएसपी ने कहा कि साहित्य के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जाए कि सभी लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। कोरोना की लड़ाई में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अक्षय चौधरी, हर्ष कुमार आदि मौजूद रहे।

 

मुजफ्फरनगर के लिए आज फिर आयी अच्छी खबर, अब जिले में केवल 6 मरीज शेष11 |
मुजफ्फरनगर। जनपद मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या मे कमी होने की खबर से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियो के साथ साथ नागरिको ने भी राहत की सांस ली। प्रशासन द्वारा कोविड-10 के प्रभाव के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है।
कोरोना वायरस के प्रभाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा गई है। स्वास्थ्य विभाग की और से भी विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं।
कोविड-19 के दृष्टिगत की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओ के बीच मिली 82 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। कुल दस पॉजिटिव मरीजो मे से चार मरीजो के ठीक हो जाने से जनपद मे अब सिर्फ 06 पॉजिटिव मरीज रह गए हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव सहित समस्त पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियो तथा सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा के निर्देशन मे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की जा रही दिन रात की कडी मशक्कत केेे फलस्वरूप जनपद मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम हो जाने से प्रशासन के साथ नागरिको ने भी राहत की सांस ली।

छात्र-छात्राएं ने की ऑनलाइन पढ़ाई7 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। लाकडाउन में अधिकांश स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं का प्रबंध किया हुआ है। बावजूद इसके घरों में कोरोना संक्रमण से बचाव को कैद बच्चे-किशोर को पॉजिटिव रखने की आवश्यकता है। पढ़ाई के साथ एसडी पब्लिक स्कूल नई मंडी ने यह पहल की, जिसमें विद्यार्थियों को वीक में एक दिन हैंडीक्राफ्ट, पोस्टर, क्रिएटिव वर्क आदि करने को प्रोत्साहित किया गया।
लंबे लॉकडाउन में छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई में अपनी कक्षा के बच्चों को देखकर तथा नई कक्षा की टीचर्स से जुड़कर खुश हैं। स्टूडेंट के मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एसडी पब्लिक स्कूल ने नई पहल प्रारंभ की है। घर में लगी कक्षाओं में बच्चों को एक पूरा दिन क्रिएटिव वर्क करने का मंच दिया। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह से अपनी विविध प्रतिभा प्रस्तुत की। नैना गर्ग ने बैग, आन्या मित्तल ने फ्लावर पॉट, दिविता कांबोज ने आकर्षक हैंड बैग, विनायक भारद्वाज ने लैटर बॉक्स, श्रद्धा बिंदल व मनन लूथरा ने पेन स्टैंड, मानस बाटला ने बर्ड नेक्स्ट तैयार किया। वेदांश तायल, देवांश, अवयव त्यागी, स्वाति बंसल, सार्थक अरोरा, गौरी अग्रवाल, अर्थव गुप्ता, अनन्या कुच्छल, पार्थ अरोरा, परिधि गर्ग, मान्या वर्मा आदि ने पोस्टर, पेंटिंग बनाकर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपनी बनाए हैंडीक्राफ्ट और अन्य वर्क को बच्चों ने ऑन लाइन शेयर कर खुशियां मनाई। शिक्षकों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। शिक्षिका नेहा त्यागी ने बताया कि सृजनशीलता से विद्यार्थी लॉकडाउन के वक्त को साहस, उत्साह और खुशी से बिता पाएंगे। उन्हें ऑनलाइन होमवर्क के साथ क्रिएटिव कार्य करने को दिया गया, ताकि वे व्यस्त रहे और घरों में रहना कैद नहीं लगे। अभिभावकों रुचि गर्ग, ज्योति बाटला, अंजली वर्मा, रेनु गोयल, नेहा लूथरा, शिल्पा मित्तल आदि कहती है कि बीते ४० दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा पाए हैं। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ उन्हें रचनात्मक कार्यों को प्रेरित करने की कोशिश मानसिक दृढ़ता दे रही है। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने कहा कि स्टूडेंट ऑनलाइन पढ़ाई को गंभी०रता से ले रहे है। टीचर्स विषयों की सारी सामग्री ऑनलाइन शेयर करते है। हेंडीक्राफ्ट, ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग आदि वर्क से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरेगी।

जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा प्रतिदिन की भांति आज भी स्वच्छ मिशन अधिकारी बलजीत सिंह को बुलाकर जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट सौपे गए प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि हमारे व्यापार मंडल की सेवा प्रतिदिन इसी प्रकार चलती रहेगी इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल जिला अध्यक्ष महेश चौहान जिला महामंत्री राजेंद्र काठी नगर महामंत्री नीरज बंसल जिला मंत्री रणपाल सिंह नीलरतन मित्तल नरेश सिंगल आदि उपस्थित थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − three =