समाचार
नाबालिग का अपहरण कर तीन युवकों ने उसके साथ किया बलात्कार
मुजफ्फरनगर। जिले के पुरकाजी इलाके में तीन युवकों ने 15 साल की लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। थाना अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि आरोपियों ने लड़की के घर से उसका अपहरण करके एक वीरान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को सामने आई जब लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। गौतम ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस बीच, एक अन्य घटना में दो युवकों को 14 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट
मुज़फ्फरनगर। अलविदा जुमे की नमाज के लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने जनता से अलविदा जुमे के दिन घर मे ही नमाज पढ़ने की अपील की थी और सड़कों पर पुलिस प्रशासन अलविदा जुम्मे को लेकर अलर्ट रहा, जिसके बाद आज अपील का सम्मान करते हुए लोगों ने मस्जिदों के ताले लगाकर अपने घरों में अलविदा जुमें की नमाज को अदा की साथ ही साथ लोगो को कोरोना वायरस के सक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया। मुज़फ्फरनगर जनपद की सैकडो मस्जिदों में मौलानाओं ने ताला लगाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से अलविदा जुमे की नमाज घर पर ही अदा करने की अपील की, जिसको लेकर अलविदा जुमे की नमाज पहले ही पुलिस द्वारा की गई गाइडलाइन जारी को लेकर लोगों ने घरों में सोशल डिस्टेंस के साथ जुमे की नमाज अदा की। जुमे की नमाज को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जी और एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी निरीक्षण किया और लोगों से जुमे की नमाज घर में अदा करने की अपील की गई। वही मुजफ्फरनगर जनपद में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस फोर्स सड़कों पर तैनात रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए अलविदा जुम्मे की नमाज अपने घरों में ही भाई चारे के साथ अदा की।
भोपा थाना क्षेत्र में मस्जिदों के पास गस्त करती पुलिस
भोपा। लोक डाऊन का कड़ाई से पालन एंव जुम्मे की नमाज को लेकर जिले के आलाधिकारियों के दिशा निर्देशो के चलते थाना प्रभारी भोपा संजीव कुमार अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ दिन भर क्षेत्र में करते रहे गस्त। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पड़ने वाली मस्जिदों के आस पास जहां पुलिस का सख्त पहरा रहा तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समाज के लोगों से थाना प्रभारी ने बीते दिन से ही अपील कर रखी थी की सभी लोग जुम्मे की नमाज अपने अपने घरों पर ही पढ़े। जिसका आज खासा असर भी देखने को मिला जहां सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने जुम्मे की नमाज अपने अपने घरों में पढ़ी तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए एक दूसरे से अपील भी की गई की सभी अपने अपने घरों में ही रहें बिना वजह घरों से बाहर न निकले तथा एक सभ्य नागरिक कहलायें।
गुरु घर का लंगर जारी
मुजफ्फरनगर। वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु की फतेह गुरु घर में श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा गुरु का अटूट लंगर तैयार किया गया श्री गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने बताया कि आज हमने लंगर की मात्रा कुछ बढ़ा दी है जैसे कि नगर में पता चला है कुछ प्रवासी मजदूरों का आगमन लगा हुआ है उन तक भी गुरु घर का लंगर पहुंच सके व उनकी जरूरत पूरी हो सके उनका भी पेट भर सके इसके लिए आज हमने ४५० पैकेट लंगर के तैयार किए जिसमें क्लब के सदस्यों का बहुत सहयोग रहा आज हमारे पास विशेष तौर पर सेवा करने के लिए हमारे शहर की एक संस्था एंब्रॉयड क्लब पहुंची है उनके सभी सदस्यों का श्री गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद जिनमें विशेष तौर पर सरदार बॉबी छाबड़ा, सरदार गुरप्रीत सिंह सिडाना, सिद्धार्थ बाटला, अजय ग्रोवर, अनिल आहूजा, नीरज मुंजाल, श्री अमित अरोरा, रवि अरोरा पहुंचे उनका गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना ने स्वागत व धन्यवाद किया इसके बाद ज्ञानी द्वारा अरदास करके लंगर सरदार बलजीत सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी जिन्हें इस वक्त मुजफ्फरनगर का बच्चा बच्चा जानता है कि वह इस वक्त कितना परोपकारी काम कर रहे हैं कि जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं इसके बाद सरदार बलजीत सिंह ने जनता से अपील की की जैसे-जैसे नगर में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं कृपया सावधान रहें लंगर बनाने में विशेष तौर पर सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार प्रभु दयाल सिंह, सरदार गोपाल, सरदार जसप्रीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शिव सेना ने मांगा मुख्यमंत्री से इस्तीफा 
मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड़ स्थित जिला कार्यालय पर लॉकडाउन नियमों व सोशल डिसटेंशिंग का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी को ई-मेल के माध्यम से भेजा गया। उक्त ज्ञापन मे शिवसेना ने मांग करते हुए कहा कि कल उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदेश में हिन्दू नेताओं की साजिश कर हत्याएं की जा रही हैं जो कि निंदनीय हैं। आई.टी.सेना जिला प्रमुख गौरव सिंह आजाद ने कहा कि शिवसेना प्रदेश सरकार से मांग करती हैं कि रामपुर में हुई शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख की हत्या की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे यदि प्रदेश सरकार जल्द ही कोई सख्त कदम नहीं उठाती हैं तो शिवसेना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालो मे मुख्य रूप से जिला महासचिव विनय बिंदल,जिला उप-प्रमुख राजीव गर्ग,जिला सचिव तेजपाल राणा, विधार्थी सेना जिला प्रमुख राहुल भट्ट,नगर प्रमुख बंटी शर्मा, नगर सचिव मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे ।
मुजफ्फरनगर में मीडिया के नाम पर 200 कार्ड बेचे गए, पांच गिरफ्तार, तीन वांछित
मुज़फ्फरनगर। फर्जी पत्रकारों का गोरख धन्धा जोरो पर है दिल्ली क्राइम प्रेस के नाम से छपे अखबार व् फर्जी कार्ड के द्वारा बनाये जा रहे थे सदस्य ली जा रही थी २१०० रुपये की धनराशि पुलिस का जनपद में फर्जी पत्रकारों के खिलाफ अभियान जारी है। थाना सिविल लाईन पुलिस ने आज फर्जी आईकार्ड बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना सिविल लाईन जनपद पुलिस द्वारा सलमान पुत्र मौ० मुन्ना नि० किदवईनगर थाना कोतवाली नगर को दिल्ली के एक मासिक अखबार के फर्जी प्रेस कार्ड/मैम्बर कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया था जो सिर्फ कक्षा ३ पास था और कबाडी का काम करना बता रहा था। पुलिस के अनुसार सलमान लोगो पर कार्ड का रौब गालिब कर अपने आपको प्रेस वाला बताकर लाकडाउन का उल्लघंन कर रहा था। पूछताछ पंर उसने बताया कि यह कार्ड मुझे सतेन्द्र सैनी पुत्र धीर सिह नि० गाधी नगर थाना नई मण्डी व कल्लन पुत्र तुगल नि० खेडा पट्टी सुजड़ थाना कोतवाली ने २१०० रूपये मे तैयार करा कर दिया था। पुलिस के अनुसार उसने यह भी बताया कि जिले में उसने लगभग २०० कार्ड रूपये लेकर बनाकर बांट रखें हैं। इस पर उक्त सतेन्द्र सैनी इसकी पैरवी में अपने ०३ साथियों के साथ आया। उससे पूछताछ की तो उसने सलमान उपरोक्त के कथन का समर्थन किया और बताया कि मेरा सम्पादक दिल्ली में है, वही उसका आफिस है। तीनों से प्रेस के कार्ड बरामद हुये जो फर्जी हैं। पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर उन चारों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा इस संबंध में रूपये लेकर कम शिक्षित या अशिक्षित लोगो को कार्ड बाँटने को लेकर इनके सम्पादक को भी वांछित किया है। पुलिस द्वारा इस प्रकरण अब तक कुल पांच लोगों सलमान पुत्र मौ० मुन्ना नि० किदवाईनगर थाना को०नगर, सतेन्द्र सैनी पुत्र धीर सिह निवासी गाँधीनगर थाना नई मण्डी, चन्द्रभान पुत्र राधेश्याम नि० कूकडा थाना नई मण्डी, सुरेन्द्र पुत्र इकबाल सिह नि० गांधी नगर थाना नई मण्डी तथा प्रवेश कुमार पुत्र ओमवीर सिह नि० अमित बिहार थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अखबार के सम्पादक को वांछित किया गया है।
सडक हादसे मे मारे गए मजदूरो के परिजनो को सपा ने दिये एक लाख रूपये
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की और से सडक हादसे मे मारे गए मजदूरो के परिजनो को एक लाख रूपये राहत राशि का चैक खाते मे भिजवा कर परिजनो की आर्थिक मदद की।
समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के पुत्र के खाते मे एक लाख रूपये का चैक ट्रान्सफर कर आर्थिक सहायता प्रदान की है। सपा नेता सचिन अग्रवाल ने बताया कि न्याजूपुरा निवासी मृतक हमीमन व कनीजा मेरठ से मजदूरी करके रेहडे द्वारा वापस आ रही थी कि जैसे ही ये दोनो खतौली बाईपास के समीप पहुंची कि इसी बीच सडक हादसे मे इन दोनो की मौत हो गई। दोनो महिलाएं मजदूरी करके अपनी आजीविका चला रही थी। क्षेत्र के नौजवान समाजसेवी अनिल डीलर के आग्रह पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मृतकों के परिजनो को आर्थिक मदद कराने की संस्तुति की। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतका के पुत्र नौशाद के खाते मे आरटीजीएस द्वारा एक लाख रूपये ट्रान्सफर किए। जिसकी रसीद जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने नौशाद को उनके घर जाकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सौंप दी। जिनके साथ पूर्व मंत्री श्रीमति उमा किरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, शहर अध्यक्ष अलीम सिददकी, टीटू पाल, सचिन अग्रवाल, अनिल डीलर प्रधानपति शाहबुददीनपुर नूर हसन आदि मौजूद रहे।
जिला प्रशासन ने शहर के कई इलाके सील किये
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के मौहल्ला ल़द्धावाला को सील कर दिया। पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय चौराहे से अंदर की तरफ जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुलिस द्वारा चुंगी नंबर दो को भी सील किया गया।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन जिला अस्पताल परिसर निवासी एम्बूलैन्स चालक का संक्रमण टैस्ट पॉजिटिव आ गया था।जिसके चलते आला अधिकारियो के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल चौराहे की और से ल़द्वावाला की और जाने वाले रास्ते तथा चुंगी नम्बर दो की और से जाने वाले रास्ते को सील करा दिया। पुलिस ने अस्पातल चौराहे से लेकर चुंगी नम्बर दो तक पूरे मार्ग को बल्ली बांधकर सील कर दिया। ताकि कोई भी व्यक्ति इस और ना आ जा सके। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने अस्पताल चौराहा पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विदित हो कि बीते दिन थाना सिविल लाईन क्षेत्र की सरकूलर रोड एरिया को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उक्त क्षेत्र के हॉट स्पॉट घोषित होने के पश्चात सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार व सीओ सिटी हरीश भदौरिया की मौजूदगी मे पुलिस द्वारा सरकुलर रोड को सील कर दिया गया था।
घरों में पढ़ी अलविदा जुमे की नमाज
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही गाइडलाइंस जारी की हुई थी कि कोई भी नमाज़ी अलविदा की नमाज मस्जिदों में अदा नहीं करेंगा। आज माहे रमज़ान का आख़री जुमा पर नमाजियों ने अलविदा जुमे की नमाज़ अपने घर पर ही पढ़ी ओर कोरोना वायरस से निज़ात दिलाने की खुदा से दुआ भी की तथा वही मुल्क की बेहतरी के लिए रोज़ेदारों ने अपने खुदा के आगे हाथ फैलाकर अम्नो अमान के लिए दुआएं भी मांगी। विदित हो कि लॉक डाउन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही मुस्लिम समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर अपील भी की थी कि वह अलविदा जुमे की नमाज अपने घरों में रहकर पढ़े तथा वही आज रमजान के इस पाक महीने का आखरी जुमा है लेकिन कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन के मुताबिक सभी मुस्लिम भाइयों से कहा गया है कि वहलॉक डाउन की गाइडलाइन का पालन करेंगे और जुमे की नमाज अपने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ेंगे। ताकि इस कोरोना को मिलकर हराया जा सके। लेकिन फिर भी इस गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए पूरे जिले की पुलिस ने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली हर मस्ज़िद के पास अपनी नजर बनाए रखी कि कोई भी लॉक डाउन का उल्लंघन ना कर सकें।
सीएमओ को फेस शील्ड दी
मुजफ्फरनगर। उदय वेलफेयर सोसाइटी ने वैश्विक महामारी को देखते हुए हमारे मुजफ्फरनगर में कोरोना फाइटर्स के लिए सीएमओ डा. प्रवीन चौपडा को सौंपी। आज एनर्जी किट एवं डॉक्टर्स के लिए सीएमओ को फेस शील्ड दी गई इस दौरान संदीप सिंघल एवं निधीश राज गर्ग आदि साथ रहे।

