News
खबरें अब तक...

समाचार

वार्डों में मैनुअली नाला सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर आज वार्ड संख्या ३७ अहमद अली एवं वार्ड संख्या ४८ गुलशन अनु कुरेशी मान्य सभासद गण के वार्डों में मैनुअली नाला सफाई अभियान युद्ध स्तर पर जारी है इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या १ श्रीमती ममतेश पत्नी मुनीश कुमार व वार्ड संख्या १३ अरविंद धनकर मान्य सभासद गण के वार्ड में मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया जा रहा है।

कोरोना से 16 लोगों की मौत, मरने वालों का टेस्ट संभव नहींः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में हुई एक पत्रकार वार्ता में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा ने पत्रकारों को बताया कि अब तक सरकारी स्तर पर जिले में 16 लोग कोरोनावायरस के कारण मौत की चपेट में आ चुके हैं और भारी संख्या में मरीजों का इलाज चल रहा है जिला पंचायत के सभा कक्ष में पत्रकारों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए डॉक्टर चोपड़ा ने बताया कि सरकारी अस्पताल में कोरोना के मरीजों को एक ही कमरे में इकट्ठा कर दिया गया है जहां उन्हें बढ़िया डाइट और रेस्ट कराया जा रहा है और 10 दिन बाद उनकी छुट्टी कर दी आ रही है और बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में 400 लोगों को को आइसोलेट करने की व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि यहां जिले में  मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि कोरोनावायरस के लिए यहां प्रचार प्रसार की कमी हो रही है वहीं पर जागरूकता पैदा करने में भी विभाग असमर्थता महसूस कर रहा है इसके लिए मीडिया से दूरी भी एक कारण बनी हुई है मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या निरंतर बढ़ रही है और जिले में हॉटस्पॉट के क्षेत्रों में लगातार सर्वे का कार्य चल रहा है उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत हो गई है और वे प्रकट हो रहा है कि उनकी मौत के कारण हुई है तो शासनादेश के कारण वे मृतक करो ना के लोगों का टेस्ट नहीं करा सकते उन्होंने सीमित संसाधनों का रोना रोते हुए कहा कि पीपीके और वाहनों की कमी के कारण अपेक्षित व्यवस्था नहीं हो पा रही है उन्होंने कहा कि लोगों ने शिकायत की है कि जो लोग डिस्चार्ज हो रहे हैं वे अपनी-अपनी दुकानों पर जाकर बैठ रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि 2 मीटर की दूरी और मास्क लगाने तथा हाथों कोशिश कर और जरूरत पड़ने पर ही बाजार में जाने लोग फैसला लें और अपना सहयोग बनाए रखें पत्रकार वार्ता में एवं राजेश कुमार जिलाधिकारी हल्का जिला सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

गाजियाबाद के मृतक पत्रकर को एक करोड की आर्थिक सहायता मिलेंः
सरकारी तंत्र पत्रकारों के कार्य में रूकावट पैदा न करें
मुजफ्फरनगर। अग्रणी न्यूज चैनल पूजा न्यूज एंड फीचर्स नेटवर्क के कार्यालय पर जिले के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक आायोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरोना योद्धा श्यामा चरण पंवार ने की तथा संचालन दैनिक शाह अलर्ट के जीएम मुनशाद अंसारी ने किया।
बैठक में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार संजय अग्रवाल ने कहा कि गाजियाबाद में एक कर्मशील पत्रकार की जिस प्रकार से हत्या कर दी गयी है वह निंदनीय है सरकार से मांग है कि दोषी लोगों को कडी से कडी सजा दी जायें और प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों को निर्देशित किया जायें कि जिलों में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और उन्हें काम करने की आजादी हो और सरकारी तंत्र उनके कार्य में रूकावट पैदा न करें।
सभी उपस्थित पत्रकरों ने एक स्वर से मांग की कि मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड रूपये की आर्थिक सहायत की जायें और पत्रकार के बच्चों की पढाई-लिखाई से लेकर उनकी परवरिश और सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जायें।
इस दौरान अमित वर्मा, संदीप वत्स, विजय कैमरिक, सरताज खान, मौ. अकरम, साजिद अंसारी, साकिब खान आदि मौजूद रहे।

 

कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया
1 Min 14 |मुजफ्फरनगर। कोर्ट को २ दिन लॉक डाउन और २ दिन कोरोना वायरस के मरीज मिलने से बंद कर दिया गया था जिसको आज २३ जुलाई में खोला गया है तो वही आज कोर्ट खुलते ही एसपी देहात नेपाल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ वह डॉग स्क्वायड टीम और कई टीमों के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे और पूरे कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया एसपी देहात नेपाल सिंह ने कोर्ट के हर कोने को डॉग स्क्वायड टीम के साथ मिलकर बारीकी से छाना लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि यह अभियान सुरक्षा कारणों के चलते लगातार चलता रहेगा एसपी देहात नेपाल सिंह के साथ डॉग स्क्वायड व एलआईयू टीम सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

 

पुलिस की जबरदस्त मुठभेड-एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित एक मैडिकल एजेंसी में लूटपाट करने वाले बदमाशों के साथ गुरूवार सुबह पुलिस की जबरदस्त मुठभेड हुई। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड में भी एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। पुलिस ने लूटी गयी रकम में से 1 लाख 30 हजार रूपये भी बरामद कर लिये है।
जनपद मुजफ्फरनगर में हो रही ताबडतोड अपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस ने बदमाशों की धरपकड के लिए एक विशेष योजना बनायी हुई है जिसके चलते जनपद में रात भर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस को उस समय बडी सफलता हासिल लगी जब पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन लोगों को रूकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बाइक लेकर भागने लगे। बदमाशों की ओर से की गयी फायरिंग में थाना सिविल लाइन में तेनात सिपाही इसरार घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसमे कुछ ही दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसलकर तिगर गयी। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस व एक लाख 30 हजार रूपये की नकदी बरामद की है। उक्त नकदी 2 दिन पूर्व ही एक दवाई की एजेंसी से दिनदहाडे लूटी गयी थी। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में काम्बिंग भी की थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। थाना प्रभारी सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि बाइक सवारों को रोकने के प्रयास में बदमाशों की ओर से फायरिंग की गयी जिसमें हमारा एक सिपाही इसरार घायल हो गया है। डीके त्यागी ने बताया कि दो बदमाश मौके से फरार हो गये है जबकि एक पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। पकडे गये घायल बदमाश ने अपना नाम जोनी उर्फ शुभम पुत्र राकेश निवासी सुन्हेटी खरखडी थाना गांगलहेडी जनपद सहारनपुर बताया है। उसने बताया कि उसने 21 जुलाई को सिविल लाइन क्षेत्र में महावीर चौक के निकट स्थित देव एन्टरप्राईजेज नामक दवाई एजेंसी में घुसकर वहां के कर्मचारियों को आतंकित करते हुए डेढ लाख की नकदी लूट ली थी और ुफरार हो गये थे। बदमाशों ने दिनदहाडे लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी थी जिसे पुलिस ने स्वीकार करते हुए एक बदमाश को मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया।

ब्राहमण महासभा के कार्यालय पर कार्यक्रम सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। महामना मालवीय परोपकारी समिति के तत्वाधान मे आज ब्राहमण महासभा के कार्यालय पर देश के दो महान स्वतन्त्रता सैनानियो पं.बाल गंगाधर तिलक एवं पंडित चन्द्र शेखर आजाद की जयन्ति के अवसर पर दोनो महापुरूषो के चित्रो पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए संक्षेप मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमुख समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा, पं.सुभाष चन्द शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, अरूण शर्मा,कपिल मिश्रा, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

नई बिल्डिंग बनाने के निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने जर्जर बिल्डिंग का निरीक्षण कर नई बिल्डिंग बनाने के निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने दोपहर के समय कचहरी प्रांगण स्थित जर्जर बिल्डिंग का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियो को बिल्डिंग का नवनिर्माण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस दौरान मौके पर मौजूद जूनियर इंजिनियर एवं सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। जे.ई व अन्य अधिकारियो ने जिलाधिकारी को एस्टीमेट के विषय मे जानकारी दी। वहीं सम्बन्धित अधिकारियो ने 2 महीने मे बिल्डिंग का पूर्ण निर्माण कर जिलाधिकारी को सुपुर्द करने का आश्वासन दिया।

 

दो बाइकों की भिडन्त में तीन युवक घायल
भोपा। दो बाइकों की भिडन्त में तीन युवक घायल हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया।
सूत्रो के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के नंगला बुजुर्ग विलायत नगर मार्ग पर आज दो विपरीत दिशा से आ रही बाइकों की आमने सामने की भिडन्त हो गयी जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। ईद-उल-जुहा के अवसर पर मस्जिद फक्कड़ साह थाना कोतवाली नगर पर एलआईयू इंस्पेक्टर राजेश शर्मा सहित एलआईयू कर्मचारियों ने जनपद के प्रमुख मौलानाओं के साथ एक बैठक कर प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया ओर वही सभी से आग्रह किया क़ई सरकार की गाइडलाइन का पालन करे,सरकार के आदेशों का उलंघन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी,वही सभी मौलानाओं ने सरकार के आदेशों का पालन करने का एलआईयू इंस्पेक्टर राजेश शर्मा को विस्वास दिलाया।

महलकी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार

भोपा। थाना भोपा पर हैड0का0 593 प्रमोद कुमार मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्तों ताहिर पुत्र शमशाद, रियासत पुत्र फारूख निवासीगण ग्राम नरसिंहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को नरसिंहपुर तिराहे से महलकी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 15-15 पव्वे नाजायज शराब तोफा मार्का बरामद की गयी।

गिरफ्तार किया

तितावी। थाना तितावी पर उ0नि0 मनोज शर्मा द्वारापोक्सो अधि0 में वॉछित अभियुक्तों, शमीम पुत्र शरीफ, मोसीन पुत्र समयदीन निवासी ग्राम गढी देशराज थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तों के मकान से गिरफ्तार किया गया।

शराब सहित पकडा
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 श्री जीतसिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त बलदेव पुत्र दर्शनसिंह निवासी ग्राम मीरजापुर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अपमिश्रित व 05 लीअर कच्ची नाजायज शराब, शराब बनाने के उपकरण व 02 किलो ग्राम यूरिया बरामद किया गया। पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

 

शहर भर में घर-घर भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव और संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर रही आशा-आगंनबाड़ी कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में स्वास्थ्य महकमा जहां दिन रात एक किये हुए है, वहीं आशा-आगंनबाड़ी कार्यकर्ता भी पीछे नहीं है। जिले के सभी ब्लॉक मोरना, जानसठ, पुरकाजी, शाहपुर, खतौली, बुढ़ाना और शहर भर में घर-घर भ्रमण कर यह लोगों को कोरोना से बचाव और संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम हर ब्लॉक में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही है। आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को साधारण खांसी जुकाम और कोरोना के लक्षणों में फर्क समझा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कोरोना काल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को कोरोना के साथ-साथ मच्छरों से फैलने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा-आगंनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बता रही हैं कि बरसात के मौसम में घरों के आसपास पानी न भरने दें। पानी में ही मच्छर पनपते हैं और इनके काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी फैलती हैं। आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को डेंगू- मलेरिया बुखार और कोरोना के लक्षण के अंतर के बारे में समझा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों अक्सर लोग साधारण खांसी-जुकाम को कोरोना मान बैठते हैं और परेशान हो जाते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह समय कोरोना के साथ-साथ मच्छर जनित रोगों से बचाव का भी है। इन दिनों डेंगू-मलेरिया फैलने की आशंका रहती है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में ही पनपते हैं। इसलिए पानी की टंकी,कूलर, गमलों आदि में साफ पानी एकत्र न होने दें। इन्हें सप्ताह में एक बार साफ कर अवश्य सुखा लें। दिन में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। तेज बुखार, आंखों के नीचे दर्द, बदन में चकत्ते होने पर तुरंत जिला अस्पताल या नजदीकी सामुदायिक केंद्र में जांच कराएं। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, सैनिटाइजर इस्तेमाल करने, हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोने और दो गज की दूरी बनाए रखने की भी अपील की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
फ्लू और कोरोना के लक्षणों में फर्क
सीएमओ ने बताया फ्लू और कोरोना दोनों में बहुत बारीक फर्क है। शुरुआती लक्षण काफी-कुछ मिलते-जुलते हैं, लेकिन, पहचान करना संभव है। फ्लू में जुकाम (नाक बहना), खांसी, सिरदर्द, आंखों का लाल होना और आंखों से पानी आना मुख्घ्य लक्षण हैं। वहीं, कोविड-१९ (कोरोना संक्रमण) में सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ और बुखार प्रमुख लक्षण हैं।

हादसे मे घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना निवासी युवक दीपक पुत्र कैलाश बीते दिन ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेडा मे अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे पर मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने घायल युवक के परिजनो को इसकी सूचना देने के साथ घायल युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। इसी बीच घायल दीपक के परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। निजी चिकित्सक के कहने पर युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ प्राईवेट अस्पताल ले गए। जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे से मृतक के परिजनो मे शोक छा गया। मृतक के परिजनो का कहना है कि उन्होने इस हादसे की कोई जानकारी पुलिस को नही दी थी। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

पत्रकार को किये श्रद्धासुमन अर्पित
रोहाना। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के रोहाना स्थित जिला कार्यालय पर परकार विक्रम जोशी की हत्या को लेकर बुलाई गई ऑनलाइन मीटिंग की गई। रोहाना स्थित अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि विकास दूबे की तर्ज पर पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारोपियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। बैठक के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा की उत्तर प्रदेश में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं गाजियाबाद में हुए इस पत्रकार हत्याकांड में पत्रकार विक्रम जोशी की मौत सरकार के लिए एक चुनौती है जिसे स्वीकार कर अपराधियों को सजा ए मौत मिलनी चाहिए और पत्रकार साथी के परिवारजनों को ५०००००० रुपए सहायता राशि व उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए जिससे वह अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण कर सके! कहा कि अगर उन अपराधियों का एनकाउंटर कर सजा-ए-मौत ना दी गई तो सभी पत्रकार साथी प्रशासन व सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे! की प्रशासन अगर समय रहते विक्रम जोशी की सहायता करता तो आज पत्रकार साथी हमारे बीच में होता! पत्रकारों को सच्चाई लिखने के बाद आए दिन कोई ना कोई धमकी देता रहता है और पत्रकार प्रशासन के भरोसे निडर होकर उस लेख को जरूर लिखता है जिससे देश हित में व सामाजिक हित में कुछ लाभ मिल सके लेकिन प्रशासन द्वारा की गई अनदेखी पत्रकार की मौत का कारण बनती है!
इसके अलावा संगठन के ओम प्रकाश जैन ,ज्योति मेहता ,मणिकांत वत्स, अजय त्यागी, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ,शराफत खान ,जतिन शर्मा, कुलदीप कश्यप, कुणाल, राकेश कुमार, राजीव चौधरी, इफ्तिखार खान ,पंकज राणा, योगेश कुमार ,भारत कश्यप, देवेंद्र एडवोकेट आदि सभी पत्रकार साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सब कार्य में प्रशासन द्वारा सही समय पर सहायता प्राप्त ना होने के कारण ही हमारे पत्रकार साथी के साथ इतनी बड़ी घटना हो पाई है इसलिए प्रशासन से अपील है कि अपराधियों को गिरफ्तार ना करके उनका एनकाउंटर कर सजा ए मौत मिलनी चाहिए! संगठन के सभी पत्रकार साथियों ने पत्रकार साथी की मौत पर शोक प्रकट किया और २ मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =