समाचार
चोरी के वाहनों सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग में आज एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा हो गया। चोरी की स्कूटी पर नम्बर बदलकर चला रहे आरोपी को पुलिस ने पकडा। जिसके बाद दो और आरोपी पकडे गये। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच स्कूटी बरामद हुई है। सभी आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना के निवासी है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में वाहन चैकिंग कर रही यातायात पुलिस ने स्कूटी सवार युवक के रोककर जब उसका ई चालान करना चाहा तो स्कूटी की नम्बर प्लेट पर लिखा हुआ नम्बर किसी ओर वाहन का निकला। यातायात पुलिस ने आरोपी और उसकी स्कूटी को शहर केतवाली पुलिस को सौंप दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर स्कूटी चोरी कर बेच देता है। कोतवाली पुलिस ने पकडे गये आरोपी की निशानदेही पर चार और स्कूटी बरामद कर उसके दो और साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी
बालेन्द्र उर्फ बाली पुत्र धनप्रकाश, ब्रजपाल उर्फ ब्रिजू पुत्र जयपाल, मोहित उर्फ पांशू पुत्र जसवीर निवासी ग्राम पीनना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर है। पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। अभी इस मामले में और भी बरामदगी हो सकती है।
करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत
जानसठ। विद्युत तार की चपेट मे आकर करीब 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सुबह सुबह हुए इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला काजियान निवासी रिहान पुत्र नौशाद आज सुबह कुछ बच्चो के साथ खेलते पास के मौहल्ला बेरीयान मे चला गया। बताया जाता है कि बच्चो के साथ खेलते वक्त जब वह मौहल्ला बेरियान स्थित एक खण्डहर मकान की और चला गया कि इसी बीच लघुशंका करते वक्त वह बिजली के तार की चपेट मे आकर झुलस गया। इस हादसे मे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे मे बालक की मौत पर मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो ने बालक के परिजनो को दुखद हादसे की सूचना परजिनो को दी। बालक रिहान की मौत की खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा पडौसी मौ.बेरियान पहुंच गए। इसी बीच नागरिको की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनो व कस्बावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
सडक हादसे में युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। ससुराल से अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा के गांव रहमतपुर निवासी रोहित गांव के ही शिवा के साथ अपनी ससुराल पुरकाजी थाने के गांव खेड़की अपनी ससुराल गया था। वापसी के दौरान गोधना गांव के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से २८ वर्षीय रोहित की मौत हो गई जबकि शिवा गम्भीर घयाल हों गया। सूचना पर तुरन्त थाना पुलिस मौके पर पहुच गई और कार्यवाही शुरू कर दी। युवक की मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जानसठ के गांव चित्तौडा निवासी 19 वर्षीय सुमित पुत्र प्रीतम तितावी पुल के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल ाहे गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शाहपुर के गांव सांझक निवासी 36 वर्षीय प्रवीन पुत्र तेजवीर गांव के ही पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एक अन्य सडक हादसा बाईपास पर हुआ। बताया गया है कि हरियाणा के जनपद सोनीपत के तारानगर निवासी विशाल अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर रूड़की अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से विशाल उसकी पत्नी अनिता, पुत्र करण और वीशू गम्भीर रूप से घायल हो गये। चारों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर दो महिलाओं सहित चार लोगों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी रोड निवासी प्रति पत्नी राहुल ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रामपुरी निवासी सरोजबाला पत्नी धर्मवीर ने भी संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सुजडू निवासी मुनफैद पुत्र गयूर व लद्दावाला निवासी इदरीश पुत्र साबिर ने भी अलग अलग मामलों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
उपचार के दौरान वृद्ध की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाये गये वृद्ध की मौत हो गयी। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शव को घर ले गये।
सूत्रों ने जानकार देते हुए बताया कि सुभाषनगर सरवट निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को उसके परिजन गम्भीर हालत में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाये थे जहां उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शव को घर ले गये।
विदेशी कंपनियो के लिए भारत छोड़ो का नारा लगाया
मुजफ्फरनगर। स्वदेशी जागरण मंच मुजफ्फरनगर के द्वारा विदेशी कंपनियो भारत छोड़ो का नारा लगाते हुए जन जागृति प्रदर्शन मुजफ्फरनगर नगर के अहिल्याबाई चौक व मालवीय चौक सहित अन्य कई स्थानों पर दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रांत संयोजक अनिल लुहारी जी उपस्थित रहे। अनिल लुहारी ने कहा कि वर्ष १९९१ से स्वदेशी जागरण मंच हर वर्ष इस दिवस को विदेशी कंपनियों भारत छोड़ो अभियान के रूप में मनाता चला आ रहा है। इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख विकास वर्मा एड्वोकेट ने बताया कि ९ अगस्त को उत्तर प्रदेश में लोक डाउन होने के कारण यह आयोजन आज १० अगस्त को पूरे प्रदेश के जिलों में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया है। इस तरह के आयोजन भारत की आत्मनिर्भरता के लिए अति महत्वपूर्ण है। देश में रोजगार उत्पादन को बढ़ाने के लिए अति आवश्यक है कि हम विदेशी कंपनियों विशेष रूप से चाइना के सामान तथा सेवाओं का उपयोग करना बंद करें अपने भारतीय लोकल उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करें। इस अवसर पर प्रांत संयोजक अनिल लुहारी, जिला संयोजक संदीप गुप्ता जी सौरव त्यागी,सुभाष सैनी एडवोकेट, अजय कांत शर्मा,अंशुल कुमार सिंह, अमित वर्मा एडवोकेट, परवीन सैनी, संजय आहूजा, शुभम शर्मा,अक्षय,सार्थक शर्मा, विनय जी, विजय पाल आदि सहित जिले के अन्य सदस्य तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थिति रहे।
सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की और से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर के विभिन्न वार्डो मे सफाई व्यवस्थाओ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियो ने अनेक स्थानो पर साफ-सफाई कर कली का छिडकाव किया।
पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशो के चलते श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मददेनजर नगर के विभिन्न वार्डो एवं क्षेत्रो नई मन्डी, गांधी कालोनी,शिव चौक, हनुमान चौक आदि विभिन्न स्थानो ेएवं मन्दिरो के समीप सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराते हुए कराते हुए कली का छिडकाव किया गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया 
मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मंगलवार को हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में व्रत की तैयारियों ने लिए श्रद्धालुओं ने व्रत के सामान की खरीददारी की वहीं बुधवार को व्रत करने वालो ने आज भी ठाकुर जी व राधा रानी की ड्रेस, श्रृंगार का सामान, व्रत का सामान, पूजा की सामग्री इत्यादि खरीदी।
श्री राधा कृष्ण मंदिरों में साफ सफाई व सजावट पूर्व में ही कर दी गयी। कुछ प्रमुख मंदिर रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाए गए जबकि कुछ मंदिरों को सिर्फ अंदर से ही सजाया गया। प्रशासन की सख्ती के चलते मंदिरों को बाहर से नहीं सजाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी घर पर मनाने की तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। गली-मुहल्ले के कुछ बच्चे हालांकि सोशल डिस्टेन्स के साथ घर पर ही मटकी फोड़ व राधा कृष्ण की झांकियां सजाने की तैयारियों में जुटे रहे। महिलाओं ने लड्डू गोपाल के आकर्षक पोशाकें खरीद कर रख ली हैं।
जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए सोमवार की भांति मंगलवार के भी लोग बाजार पहुंचे और व्रत के लिए सामान की जमकर खरीदारी की। व्रतधारियों के लिए सूखे मेवे, मावा, चीनी, बूरा आदि की खरीद की गई। सूखे मेवों के अलावा फलों में केला, सेव, अनार आदि की भी खरीदारी की। सूखे मेवों व फलों के दाम अन्य दिनों की भांति सामान्य रहे। श्रद्धालुओं ने लड़्डू गोपाल के लिए नई एवं आकर्षक पोशाकों की खरीद की। श्रद्धालुओं ने भगवान के तीन बार श्रृंगार के लिए अलग-अलग पोशाकें मोरपंखी पोशाक, लहंगे वाली पोशाक तथा लाल रंग की पोशाक की खरीद की।
मुर्ति खण्डित कर माहौल बिगाडने का प्रयास किया
चरथावल। असामाजिक तत्वों मुर्ति खण्डित कर माहौल बिगाडने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनका यह कुत्सित प्रयास सफल नही हो सका। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव मे असामाजिक तत्वो ने धार्मिक स्थल पर मूर्ति खंडित करने का प्रयास किया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ चरथावल सूबे सिह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी और सीओ सदर कुलदीप सिह भी गांव मे पहुंच गए। सीओ व थाना प्रभारी ने गुस्साये ग्रामीणो को समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा शाम तक उक्त स्थान पर नई मुर्ति स्थापित करा दिए जाने व आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने व कडी कार्यवाही के आश्वासन पर यह मामला पूरी तरह शान्त हो गया। पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात मे मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व भागदौड कर जल्द ही कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। एतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दीप जलाकर के उत्सव को मनाया
मुजफ्फरनगर। वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा एक सभा चतर सिंह शिव मंदिर कुकड़ा में संपन्न हुई सभी ब्राह्मणों ने एक साथ मिलकर रामलला भूमि पूजन को शुभकामनाएं दी एवं दीप जलाकर के उत्सव को मनाया सभा में मुजफ्फरनगर के माननीय ब्राह्मण उपस्थित रहे। पंडित बृजलाल शास्त्री, पंडित जितेंद्र शास्त्री, पंडित रामचंद्र मिश्रा, पंडित विजेंद्र शास्त्री, पंडित सतीश तिवारी, पंडित अशोक मिश्रा, पंडित बजे लाल शास्त्री, पंडित जी, पंडित राम चंद्र मिश्रा, संतू पंडित, पंडित विजेंदर शास्त्री, सतीश तिवारी, पंडित अशोक मिश्रा, यश मिश्रा, पंडित रोहित मिश्रा, पंडित विजय मिश्रा, पंडित अमित तिवारी, पंडित, पंडित संजय मिश्रा, पंडित कृष्णानंद आदि ब्राह्मण सभा में मौजूद रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव जी के निर्देशानुसार आजादी मेरा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों को सम्मानित कर सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें पुरानी घांस मण्डी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हाजी हकीम तराबुददीन के पौत्र डॉ नईम अहमद जी और अहिल्या बाई चौक स्थित लद्धावाला मेन रोड निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हाजी बदरूद्दीन के पुत्र हाजी ताजुद्दीन जी को उनके घर जाकर फूल मालाओं और प्रतीक स्वरूप शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद रऊफ, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव व मुजफ्फरनगर प्रभारी सन्नी नागर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रजत सिंघल, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, सबी अनवर, अपूर्व गुप्ता, शशांक पाल, शिबली सिद्दिकी, असलम सिद्धिकी आदि उपस्थित रहे।
जांच के लिए सैम्पल लिए
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव से पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा भी नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत तथा कोरोना के प्रभाव को निष्फल करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कोरोना के लेकर जांच सैम्पल व अन्य कार्य किए जा रहे हैं ताकि जनस्वास्थ्य के मददेनजर कार्ययोजना सफल हो सकें। इसी संदर्भ मे आज दूसरी दिन भी कलैक्टै्रट मे कोरोना टैस्टिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियो की मौजूदगी मे कई लोगो के जांच सैम्पल लिए।
बसों में परिचालक भी अपने साथ मास्क रखेंगे
मुजफ्फरनगर। अब बिना मास्क यात्रा करने के लिए बहाना नहीं चल सकेगा। डिपो पर आने वाले यात्रियों को रोडवेज मास्क उपलब्ध कराएगा। वहीं, बसों में परिचालक भी अपने साथ मास्क रखेंगे। इन्हें बिना मास्क बस में सवार होने वाले यात्री को दिया जाएगा। मास्क की ऐवज में रोडवेज केवल छह रुपये वसूल करेगा।
रोडवेज बसों में अब यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इससे आय में इजाफा हो रहा है। साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम नहीं है। अक्सर देखा गया है कि यात्री जल्दबाजी में बस में सवार हो गए हैं, लेकिन मास्क नहीं पहन रखा है। इस पर यातयात निरीक्षक जांच-पड़ताल करते हैं तो यात्री रूमाल, गमछा आदि लगा लेते है। यह कारगर उपाय नहीं है। इसको लेकर कई परिचालक और यात्री के बीच झड़प में सामने आई है। इससे निपटने के लिए बस अड्डे पर ही मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। सोमवार को एआरएम संदीप अग्रवाल ने मास्क बैंक का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिपो पर बिना मास्क के आए यात्रियों को मास्क दिए गए है। एक मास्क का डिपो ने छह रूपये वसूल किया है। परिवहन निगम द्वारा यह मास्क नो-लॉस, नो-प्रोफिट पर उपलब्ध कराया गया है। मास्क बैंक की जिम्मेदारी वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर को दी गई है। इसके साथ ही परिचालकों को भी मास्क दिए जाएंगे। यह भी बिना मास्क वाले यात्रियों को छह रुपये में मास्क देकर यात्रा कराएंगे।

