समाचार
पोषण विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी
मुजफ्फरनगर। कुपोषण को समाप्त करने के लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष पोषण माह दो मुख्य उद्देश्यों पर केंद्रित है। पहला अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करके उनकी मॉनिटरिंग करना, दूसरा किचन गार्डन को बढ़ावा देने के लिए सब्जी व फल के पौधे लगाना। सभी गतिविधियां कोविड-१९ के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रख कर अमल में लायी जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा, लेकिन इस बार कोविड-१९ के कारण इसका स्वरूप थोड़ा बदल दिया गया है। इसे डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा। तकनीक का प्रयोग करते हुए गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। जनपद स्तर पर अधिक से अधिक वर्चुअल बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया पूर्व राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी के निधन के कारण कार्यक्रम की शुरुआत सात सितंबर से होगी। उन्होंने बताया पोषण माह का मुख्य उद्देश्य अतिकुपोषित (सेम) बच्चों को चिह्नित करना और उनकी सेहत के लिए परामर्श देना है। अभियान के दौरान शिक्षा विभाग के माध्यम से पोषण विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वर्ष २०२२ तक कुपोषण की दर में छह और एनीमिया में नौ फीसद कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, भोजन, लड़कियों की शिक्षा सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर लोगों में जागरूकता पैदा करनी है। उन्होंने बताया जनपद में छह माह से छह साल तक के करीब १३८०२१ बच्चे हैं। गर्भवती व धात्री महिलाओं की संख्या करीब ५४४४२ है, जबकि स्कूल न जाने वाली ११ से १४ साल की किशोरियों की संख्या करीब २२१८ है। जिला अस्पताल के एनआरसी वार्ड में वर्तमान में १७ अतिकुपोषित बच्चे भर्ती हैं।
अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड, दो गिरफ्तार
बुढाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०२ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से १० तमंचे ३१५ बोर, ०२ मस्कट ३१५ बोर, १५ तमंचे अधबने ३१५ बोर, ०१ मस्कट अधबनी ३१५ बोर, १४ नाल १२ बोर, १० नाल ३१५ बोर, ०८ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०५ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, शस्त्र बनाने के उपकरण ( १० बॉडी, १२ पल्ले, ०५ ट्रेगर, १२ हेमर, १० स्प्रिंग, १२ लोहे की लंबी पत्ती, १४ गुटके लकडी के, ०१ बन्दूक की बट, १० रिपिट, ६० लोहे के चोडी पत्ती, ०२ रेमर हेंडलिंग, ०२ धार बनाने वाली सिलिंग, २६ गुल्ले, ०१ वेल्डिंग मशीन, ३० वेल्डिंग रोड, ०१ शिकंजा, ०१ ड्रील मशीन, ०१ ग्राइन्डर मशीन, ०२ हथोडी, ०१ आरी, ०२ ब्लेड आरी, ०१ बॉक, ०४ रेती, ०२ छेनी, ०२ पेचकस, ०१ सूम्मी, ०४ बरमा, २० रेगमार, ०४ बुश, ०१ सरिया बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तनवीर पुत्र फतेहदीन नि० ग्राम भसाना थाना बुढाना मु०नगर, जाबीर उर्फ मुल्ला पुत्र मुस्ताक पुत्र ग्राम जौला थाना बुढाना मु०नगर बताया। अभियुक्त तनवीर उपरोक्त पर लगभग ०२ दर्जन से भी अधिक अभियोग पंजीकृत है, तथा अभियुक्त जाबीर उर्फ मुल्ला पर लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
हादसे में मासूम बच्ची की मौत
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे साईकिल सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित निकटवर्ती गांव मखियाली के समीप आज दोपहर के वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से करीब-पांच छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हा गई। सडक हादसे मे बच्ची की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नही हो सकी। पुलिस सूत्रो का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।
चोरों ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात चोरी किये 
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना मे पीड़ित परिवार बीती घर मे सोया हुआ था तभी रात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर नगदी व घर मे आभूषण चोरी कर लिये।वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब घर के मुखिया बाथरूम जाने के लिए उठे तो उन्होंने घर का दरवाजा खुला हुआ देखा तो वह हक्के बक्के रह गए। उन्होंने अंदर कमरे में जाकर देखा तो अंदर का हाल देखकर उनके पैरों की जमीन सरक गयी,जिसके पश्चात उन्होंने अपने बेटे को आवाज देकर उठाया तो वह भी घटनास्थल की ओर गया जब उसने भी घर का मंजर देखा तो वह भी परेशान हो गया। घर के अंदर रखा सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था,संदूक के अंदर से भी समान निकाल कर बाहर फेंका गया हुआ था। घटना के पश्चात जब परिजनों ने अपने सामान व नगदी को देखा तो वह भी अपने स्थान से गायब मिली। वही घटना के संबंध में बीती रात्रि ही पीड़ित व्यक्ति के द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी को राघवेंद्र सिंह चौहान को दी गयी जिस पर सूचना मिलने पर ही रात में ही घटनास्थल पर पहुचीं पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली। वही अब सुबह के समय पीड़ित परिजनों ने दोबारा से पहुँचे चौकी प्रभारी को अपने नुकसान के बारे में बताते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया है। वही घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह बीती रात्रि अपने यही नजदीक शाहबुद्दीन पुर रोड पर शादी में गया हुआ था,ओर वह शादी में से आकर सो गया क्योकि वह शादी में थक गया था,आधी रात के समय जब उसके पिता बाथरूम जाने के लिए उठे तो दरवाजा खुला देखकर हमारे ऊपर गुस्सा हुए की दरवाजा बंद करके भी नही सोते,फिर अंदर जाकर देखा तो कमरे का सभी सामान बिखरा हुआ था और घर मे रखे नगदी सहित आभूषण भी गायब मिले।
तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकडी, एक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्तजार पुत्र बसीर नि० उमरपुर थाना बुढाना मु०नगर बताया। जिसके कब्जे से ०१ बन्दूक १२ बोर, ०६ तमंचे ३१५ बोर, ०४ अधबने तमंचे , २० नाल ३१५ बोर, ०५ नाल मस्कट १२ बोर, ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ जिन्दा कारतूस १२ बोर, शस्त्र बनाने के उपकरण-(१७ ट्रेगर, ३६ गुल्ले, १५ लोहे की पत्ती, ११ स्प्रिंग, ०४ पत्ती मुडी हुई, ४४ बडी रिपिट, ०१ ड्रील मशीन, ०१ आरी लोहे की, २० ब्लैड, ०४ रेती, ०१ सिण्डासी, ०२ जम्बूर(पाईप रिंच), ०१ प्लास, ०१ जैक, ०२ हथौडी(छोटी-बडी), ०१ छैनी, ०५ छोटे-बडे बर्मा, १२ रेगमार) बरामद किया। अभियुक्त इन्तजार उपरोक्त पूर्व में भी ०२ बार तमंचा फैक्ट्री के आरोप में जेल भेजा गया था।
दो को अवैध शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो को अवैध शराब सहित दबोच लिया। थाना सिखेडा पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह ठैनुआ द्वारा अभियुक्त अजय कुमार पुत्र सुरेन्द्र नि0 अमित बिहार थाना नई मण्डी मु0नगर को भगवानपुरी जौली रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद किया गया।वहीं थाना फुगाना पर व0उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त सोनू सैनी पुत्र जगपाल सैनी नि0 हबीबपुर सीकरी थाना फुगाना मु0नगर को हबीबपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद किया गया।
कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 सुभाष चन्द द्वारांछित अभियुक्त गौरव पुत्र सतीश नि0 कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को फलौदा कट पुरकाजी से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 संजय राणा द्वारा वांछित अभियुक्त जावेद उफ्र कुल्हाडी पुत्र अशरफ नि0 सीकरी थाना भोपा मु0नगर , अहसान पुत्र अंसारी नि0 हसन अली नि0 कम्हैडा थाना पुरकाजी मु0नगर को बेलडा नहर पुल भोपा से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 संजय राणा द्वारा वांछित अभियुक्त ब्रजवीर उर्फ हूडा पुत्र श्याम सिंह नि0 ग्राम सिकन्दरपुर थाना भोपा मु0नगर को आनन्द हास्पिटल मु0नगर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर पकड़ा, चार बाइकें बरामद
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चौकिंग के दौरान बुढ़ाना रोड से अन्तर्राज्य बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य पकड़ लिया। जिसकी निशान देही पर पुलिस ने चार चोरी की बाइकें भी बरामद की। चोर कोतवाली से कई मामलों में वांछित चल रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन चोर का चालान कर दिया। कोतवाल संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि बुधवार को एसआई राधेश्याम टीम के साथ बुढ़ाना तिराहे पर वाहनों की चौकिंग कर रहे थे। एसआई ने संदिग्ध घुम रहे बाइक सवार को रोक लिया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो कोतवाली से कई मामलों में वांछित चल रहा था। पकड़ा गया युवक मेरठ के लिसाड़ी गेट फतेल्लापुर इस्लामनगर निवासी शुऐब पुत्र निजामूदीन है। युवक अपने गैंग के साथ अलग-अलग राज्यों से बाइकें चोरी करता है। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं। आरोपी के साथियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने वांछितों को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पर उ0नि0 संजय राणा द्वारा गैंगेस्टर अधि0 में वांछित अभियुक्त फैजान उर्फ काला पुत्र नफीस नि0 ग्राम सीकरी थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम सीकरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 गुरूवचन सिंह द्वारा अभियुक्त सुभाष पुत्र देशराज नि0 ग्राम मौल्लाहेडी थाना मन्सूरपुर मु0नगर को रास्ता ग्राम जडौदा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
भाकियू ने की डीएम से मुलाकात, किसानों की समस्याओं पर की चर्चा
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने किसानों के मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की और किसानों की भूमि अधिग्रहण के मुद्दों को लेकर व किसानों को कम मुआवजा मिलने पर बातचीत की राजू अहलावत ने बताया कि कुछ जगह पर किसान मुआवजा रेट से ५०प्रतिशत अधिक तक है लेकिन कुछ गांव में रेट से बहुत नीचे मुआवजे का रेट है जिसमें किसान को जमीन सरकारी अधिकरण करवाने के बावजूद कुछ भी नहीं बचता जिससे किसान भुखमरी के कगार पर आ जाएगा मुआवजे के रेट बढ़वाने को लेकर जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर बातचीत की है वई जिलाधिकारी ने अपनी असमर्थता मुआवजे बढ़ाने को लेकर जताई है हम अब एक बड़ी पंचायत किसान हितों के लिए वे भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर जल्दी ही करने वाले हैं और शासन प्रशासन से इस बात का जवाब मांगेंगे और किसानों को शोषण नहीं होने देंगे वही जनप्रतिनिधि भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं जो केवल वोट लेने के वक्त ही किसानों के बीच में दिखाई देता है उन्हें भी केवल अपना हित साधना अच्छा लगता है किसान भले ही भूखों मर जाए हम उन्हें जनप्रतिनिधियों को चेताना चाहते हैं कि वह लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने से बजाएं और किसानों की भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर शासन प्रशासन से बात करें और उन्हें उचित मुआवजा उनकी जमीनों का दिलवाया जाए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी से बातचीत करने में भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव राजू अहलावत के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।
आरोपी पुलिस की पकड से दूर
ककरौली। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भागदौड शुरू की। जानकारी के अनुसार पीआरवी-2230 पर तैनात का.वालक विनीत कुमार ने ककरौली थाने पर लिखित तहरीर मे अवगत कराया कि टिक-टॉक/सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जो कि पीआरवी-2230 गाडी पर 01 व्यक्ति के द्वारा पी-कैप धारण कर खींचा गया, जिसकी जानकारी की गयी तो उक्त फोटो आज से करीब 4-5 माह पूर्व रिजवान पुत्र वकील निवासी मौ.नई बस्ती कस्बा मोरना के द्वारा ग्राम मोरना मुजफ्फरनगर रोड स्थित कार मकैनित वसीम मिस्त्री के गैराज पर फोटो खिंचा गया था। का.चालक विनीत कुमार ने ककरौली थाने पर आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं.-174/20 धारा-171 भादवि बनाम रिजवान उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
फरियादियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुने अधिकारीः डीएम
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने फरियादियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कचहरी स्थित अपने कार्यालय पर पहंचे फरियादियो की समस्याओ को सुन कर उनमे से अधिकतर समस्याओ का निस्तारण कराने के साथ शेष समस्याओ के निराकरण के लिए अधिनस्थ अधिकार को निर्देशित किया कि पीडित व्यक्ति की समस्या का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। ताकि नागरिको को अपनी समस्याओ के समाधान के लिए कार्यालयो के चक्कर ना काटने पडें। इस दौरान जनपद की विभिन्न तहसीलो से पहुंचे लोगो ने डीएम को अपनी समस्याओ से अवगत कराया। वहीं दूसरी और एडीएम प्रशासन व सिटी मजिस्टै्रट ने भी अपने कार्यालय पर बैठ कर समस्याओ को जाना व उनका निराकरण कराया।
दुर्घटना का शिकार हो रहे राहगीर
मुजफ्फनगर। नेशनल हाईवे-५८ का निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। कस्बे में यातायात का संचालन कच्ची सड़क पर होने के कारण राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
कस्बा छपार में पिछले दो सप्ताह से नेशनल हाईवे-५८ पर निर्माण कार्य चल रहा है। राज श्यामा कंट्रक्शन कम्पनी के द्वारा बेहद धीमी गति से कार्य किए जाने से ग्रामीण परेशान हैं। अभी तक केवल रोडी व डस्ट फैलाने का कार्य ही हो सका है। कस्बे में कच्ची सड़क पर ही यातायात का संचालन होने के कारण राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। कच्ची सड़क पर वाहनों के आवागमन से उड़ने वाली धूल-मिट्टी लोगों के घरों व दुकानों में घुसने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दुकानदार राहुल पंवार, संदीप गर्ग, नीटू त्यागी, चिटू कर्णवाल का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क से दुकानदारी प्रभावित हो रही है और धूल-मिट्टी उड़ने से बीमारी का खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम सेल्वा कुमारी जे. से हाईवे का शीघ्रता से निर्माण कराने की मांग की है।
कम्पोजिट विद्यालय में स्कूली बच्चो को किया गया निःशुल्क ड्रेस का वितरण
चरथावल। ग्राम नगला राई स्थित कम्पोजिट विधालय में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 305 छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक मौ०इकराम व स्टाफ द्वारा ड्रेस वितरित की गई इसके अलावा विद्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रबन्धक समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई।
चरथावल विकास खण्ड के ग्राम नगला राई स्थित कम्पोजिट विद्यालय प्राइमरी व जूनियर में निःशुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे 305 छात्र-छत्राओं को प्रधानाध्यापक मौ०इकराम,शिक्षिका पूजा रानी,दर्शना पुंडीर,नेहा शर्मा आदि ड्रेस वितरित की इस मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि सरकार की ओर से बच्चो को निःशुल्क स्कूल ड्रेस व पुस्तको का वितरण जा रहा है इसके अलावा विद्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रबन्धक समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई। जिसमे ऑनलाइन क्लास,ड्रेस वितरण, सुमंगला योजना,अवशेष खाधान्न वितरण आदि मुद्दों पर बातचीत हुई।
मुजफ्फरनगर से लौट रहे रिलायंस के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
मुजफ्फरनगर/मेरठ। देर रात मुजफ्फरनगर से वापस लौट रहे एक युवक की गंगानगर थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक रिलायंस की एक कंपनी में कर्मचारी था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, सिखेड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय विनीत सिवाच पुत्र मनवीर सिंह टीपी नगर स्थित रिलायंस ट्रांसकनेक्ट कंपनी में सेल्समैन था।
विनीत के छोटे भाई रोहित के मुताबिक, बुधवार को विनीत कंपनी के काम से मुजफ्फरनगर गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे विनीत की अपनी पत्नी स्वाति से मोबाइल पर बात हुई थी। विनीत ने बताया था कि वह दौराला में है और 20 मिनट में घर पहुंच रहा है। इसके बाद रात करीब दो बजे गश्त कर रही पुलिस को विनीत का शव दौराला टोल प्लाजा से गंगानगर जाने वाले मार्ग पर गंगानगर रोड से कुछ दूर पहले बरामद हुआ।
विनीत की हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी। लाश के पास ही विनीत की स्कूटी और एक तमंचा भी बरामद हुआ। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। गंगा नगर थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

