News
खबरें अब तक...

समाचार

नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड, पांच गिरफ्तार8 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने रामपुर तिराहे के समीप चल रही नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए पांच लोगो को मोके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान भारी माख नकली सीमेंट व 2 पिकअप कार भी बरामद की है।
पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राईम दुर्गेश कुमार सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल ही मुहिम के अर्न्तगत क्राईम ब्रान्च व छपार पुलिस ने संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही के तहत छपार थाना क्षेत्र के अर्न्तगत रोहाना से रामपुर तिराहा रोड पर नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तो मुदस्सिर पुत्र सिकन्दर बेग निवासी दीन मौहम्मद सूजडू, मारूफ पुत्र फारूख निवासी सिखेडा, मनव्वर पुत्र हसन अब्बास निवासी कृष्णापुरी, आशिक पुत्र आसरीन खान निवासी अम्बा विहार सुजडू तथा अनिल पुत्र श्यामलाल निवासी रोहाना खुर्द को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापामारी के दौरान नकली तैयार सीमेंट व नकली कच्चा सीमेंट व नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने अभियुक्तो की निशानदेही पर 02 गाडी पिकप बरामद की है। जिसमें लदे हुए 183 अपमिश्रित तैयार सीमेंट के कटट भी बरामद किए गए हैं।
एसपी क्राईम दुर्गेश कुमार सिह ने बताया कि इस दौरान नई मन्डी की अग्रसैन विहार कालोनी निवासी फैक्ट्री मालिक राजेश सिंघल, कादिर पुत्र आलम निवासी कृष्णापुरी, अभिषेक निवासी अग्रसैन विहार, मुजम्मिल पुद अब्दुर रशीद निवासी अमरोहा, शामिल राणा पुत्र मुर्तजा निवासी अनमोल विहार चिलकाना रोड सहारपुर फरार हो गए। पुलिस ने छापामारी मे 183 कटटे नकली सीमेंट मार्का अल्ट्राटेक तैयार,510 खाली कटटे मार्का अल्ट्राटेक,1045 कटटै पत्थर सीमेंट की छनी हुई रोडी, 980 कटटे पत्थर पीसी हुई राख, 02 टाटा पिकअप गाडी, एक छन्ना, एक फावडा, एक बाल्टी, एक चाकू, एक इलैक्ट्रानिक कांटा बरामद किया है। पकडे गए आरोपियो के खिलाफ विभिन्न थानो मे मे कई मामलो मे मुकदमे दर्ज है। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे इंस्पैक्टर छपार यशपाल सिह, सब इंस्पैक्टर रविशंकर पाण्डेय, सब इंस्पैक्टर शाकीन खॉ, सब इंस्पैक्टर सतबीर सिह,है.का.रामवीर सिह, का.होमपाल सिह तथा स्वाट टीम प्रभारी सब इंस्पैक्टर प्रवेश कुमार,का.हरवेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, वकार, विनित कपासिया, शिवम यादव समस्त पुलिसकर्मी व अधिकारी स्वाट टीम शामिल रहे।

 

अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किये
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 शिवकुमारद्वारा अभियुक्त सौरभ पुत्र नरेन्द्र निवासी टिकरोल थाना ननौता जनपद सहारनपुर को ए0टू0जेड0 चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए गए। इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा अभियुक्तों गुड्डू उर्फ अकुॅर पुत्र अमरपाल सिंह निवासी ग्राम कुटबा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर, बारू पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम कुटबी थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को कुटबा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 कारतूस जिन्दा 315 बोर को बरामद किया गया।इसके अलावा थाना जानसठ पर व0उ0नि0 बीरबल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त शहनवाज पुत्र अफजाल निवासी नइ्र बस्ती तालडा मोड कस्बा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को गढी पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 गैस का सिलेन्डर खाली व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

फर्जी नमबर प्लेट लगी बुलेरो गाडी पकडी
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 अनिल सागर द्वारा अभियुक्त रामवीर पुत्र बलवान निवासी छोटूराम नगर कॉलोनी थाना रोहतक सिटी जनपद रोहतक हरियाणा को चौकी बीबीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी नमबर प्लेट लगी 01 गाडी बुलेरो नम्बर सी0जी0 13 एल0 1840 बरामद की गयी।

 

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 श्री लेखराज सिंह द्वारादहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त इरशाद उर्फ मिट्टू पुत्र नफीस निवासी मौहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को भूराहेडी चैक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अक्षय पुत्र विनोद निवासी पीरबड थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को कस्बा चरथावल से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारावांछित अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र अली हसन निवासी ग्राम भराहेडी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को हरसौली धर्मकाटें के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर थानाध्यक्ष उ0नि0 अजय कुमार द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त आस मौहम्मद पुत्र निसार निवासी ग्राम शिकारपुर थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुकत के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा महिला थाना पर उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा दहेज अधि0 में वांछित अभियुक्त लाइक पुत्र अमीर बेग निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ को जनपद मु0नगर की कचहरी के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। तथा महिला थाना पर म0उ0नि0 सविता त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त गुलफराज पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम पचपैडा थाना भावनपुर जनपद मेरठ को जनपद मु0नगर की कचहरी के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं महिला थाना पर उ0नि0 ओमदत्त शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्तों शहनवाज पुत्र शाहिद, शाहिद पुत्र अब्दुल हक निवासीगण शाहजहॉगीरपुर थाना नगीना जनपद बिजनौर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

कच्ची शराब के साथ दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पर उ0नि0 वरूण कुमार तेवतिया द्वारा अभियुक्तों गोविन्द पुत्र खचेडू निवासी ग्राम समाना उर्फ रामराज थाना रामराज जनपद मु0नगर, गुरजयंत सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम सिखरेडा थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को तारापुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 05-05 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।

डीएम ने सुनी समस्याएं 1 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय पहुंचे नागरिको की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का निस्तारण करने के साथ शेष बची समस्याओ के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आज दोपहर के वक्त अपनी समस्याओ के समाधान के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे फरियादियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निराकरण किया तथा शेष समस्याओ समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द जनसमस्याओ का निराकरण किया जाए। ताकि पीडित व्यक्ति को विभाग/अधिकारियो के चक्कर ना काटने पडें।

 

एकता कपूर का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। फिल्म डायरेक्टर एकता कपूर का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन आज पाल समाज के युवाओं ने एकता कपूर के द्वारा निर्मित वेब सीरीज फिल्म में पाल समाज की आराध्य अहिल्याबाई के बारे में वह हॉस्टल में दिखाई गई गलत दृश्य व अर्नगल टिप्पणी को लेकर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अहिल्याबाई चौक पर आज एकता कपूर का पुतला फूंका पाल समाज के युवाओं ने एकता कपूर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए पाल समाज सभासद अरविंद धनगर ने कहा कि एकता कपूर ने मीडिया के सामने आकर पाल समाज से माफी नहीं मांगी और इस वेब सीरीज को बंद नहीं किया तो हम मुंबई जाकर एकता कपूर के घर में आग लगा देंगे कल भी पाल समाज के संगठनों द्वारा मुंबई स्थित घर मे तोड़फोड़ की गई है और आगे भी धार्मिक, सैनिकों, महिलाओं और महापुरूषों पर इस तरह की टिप्पणी की तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे और उसे सबक सिखा देंगे पुतला फूंकने में पाल समाज के दर्जनों युवा मौजूद रहे।

भाकियू भानू ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन3 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पर एसडीएम अजय अम्बष्ट को भारतीय किसान यूनियन भानू ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा भानु के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि रुहाना टोल प्लाजा पर किसानों के साथ कर्मचारीयो द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है और अवैध उगाही की मांग की जाती है जबकि 15 किलोमीटर के दायरे में किसी भी टोल प्लाजा पर किसानों से और स्थानीय निवासीयो से १५ लेने का निर्देश है लेकिन रुहाना टोल कर्मचारीयो द्वारा २०० की मांग किसानों व स्थानीय निवासीयो से की जाती है और उनसे दुर्व्यवहार किया जाता है रोज लड़ाई झगड़े स्थानीय लोगों के साथ किए जाते हैं और भी अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा गया है वही महासचिव ने बताया कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो भारतीय किसान यूनियन भानु धरने प्रदर्शन करेगी ज्ञापन देने वालों में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

हादसो मे कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू ठाकुर बाईक द्वारा चरथावल मोड से लौटते वक्त शामली की और से तेजगति से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे मौके पर एकत्रित लोगो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी इलमचन्द अपने खेतो से चारा लाते वक्त टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने पडौसियो की मदद से सीएचसी भिजवाया। एक अन्य हादसे के तहत बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी हासिम पुत्र कासिम अपनी बाईक द्वारा शाहपुर से लौटते नदी के पुल के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी राकेश पुत्र शिवनारायण शर्मा मिल मन्सूरपुर बाजार मे जाते वक्त जीप की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल राकेश को आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कालेज भिजवाया तथा परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गउशाला निवासी तेजस्वी शर्मा पुत्र राजीव शर्मा शामली बस स्टैण्ड के समीप सरिये से लदी टै्रक्टर ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया।

आपसी कहासुनी मे मारपीट
मुजफ्फरनगर। पडौसी के साथ हुई आपसी कहासुनी मे मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवईनगर निवासी यामीन का अपने पडौसी सादिक से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो के बीच हुई आपसी कहासुनी मे मारपीट हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर एकत्रित हो गए। गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पडौसियो के बीच समझौता करा दिया।

जहरीले पदार्थ का सेवन किया
तितावी। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजन पडौसियो की मदद से आनन-फानन मे उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि इस सम्बन्ध मे पुलिस के पास कोई सूचना नही है।

 

बाईक की चपेट मे आने से बुजुर्ग घायल
चरथावल। गली मे तेजगति से पहुंची बाईक की चपेट मे आकर अपने घर के बारह खडा एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला मुर्दा पटटी निवासी बशीर अहमद आज दोपहर के वक्त अपने घर के बार गली मे खडा हुआ था कि इसी बीच गली मे तेजगति के साथ पहुंची बाईक की चपेट मे आकर उक्त व्यक्ति घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी युवक अपनी बाईक सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद शोर मचाने पर बुजुर्ग व्यक्ति के परिजन व पडौसी मौके पर पहुंचे तथा घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

दो आरोपियो को तमंचे व कारतूस सहित दबौचे
मुजफ्फनगर। पुलिस ने गश्त के दौरान दो आरोपियो को तमंचे व कारतूस आदि के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सिखेडा पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान खालिद व उसके साथी सुरेन्द्र को मिली सूचना केआधार पर तमंचा फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम खालिद पुत्र अफरोज निवासी मिमलाना रोड निवासी निराना तथा उसके साथी सुरेन्द्र को कई बने व अधबने तमंचो तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

अवैध उगाई को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष रेवतीनंदन सिंगल के नेतृत्व में नगर पालिका के अवैध उगाई को लेकर व विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया व्यापारियों ने पालिका प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाये। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, वरिष्ठ नेता प्रमोद मित्तल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र काठी ,राहुल वर्मा ,विश्वदीप गोयल, राकेश त्यागी आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।

चित्रकारी प्रतियोगिता कार्यक्रम में आकर्षक कलाकृतियां बनायी5 Min 6 |
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा न्यू चित्रकारी प्रतियोगिता कार्यक्रम में आकर्षक कलाकृतियां बनायी। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर की अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है जिसमें शिक्षण कार्य के अतिरिक्त भी कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनेकों कार्यक्रम भी समय-समय पर कराए जा रहे हैं आज इस कड़ी में संस्था की इंटरमीडिएट की छात्राओं रहनुमा,प्राची सैनी,बुशरा,सना,साक्षी सैनी,आईला, शिबा, इशिका ने न्यू चित्रकारी प्रतियोगिता के अंतर्गत घर पर रहकर मनमोहक और आकर्षक रंगारंग कलाकृतियां प्रस्तुत करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाया सभी बच्चों का चित्रकारी के प्रति प्रयास सराहनीय है। विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। प्रधानाचार्या श्रीमती ऊषा अस्थाना जी, श्रीमती रिंकी ,श्रीमती आदेश, श्रीमती शिवानी अरोरा और श्रीमती अंजलि आदि का सहयोग रहा। संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव जी व प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने छात्राओं के स्वाभाविक प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है ।विद्यालय खुलने पर उत्तम कलाकारी करने वाले बच्चों को अपनी ओर से पुरस्कार देने की घोषणा की।

 

मुआवजे को लेकर धरना दिया
मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर किसानों द्वारा मुआवजे को लेकर धरना दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार पानीपत खटीमा राजमार्ग पर तितावी थाना क्षेत्र के किसानों की जमीन राजमार्ग के चौड़ीकरण हेतु अधिग्रहण की गई थी किसानों का कहना है कि उन्हें ना तो एक समान मुआवजा मिला और नहीं मुआवजा समय पर मिल रहा है जिसको लेकर आज भाकियू के बैनर तले ग्रामीणों ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी के आरोप लगाये। इस दौरान भाकियू नेता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

जिला प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया
मुजफ्फरनगर। एडीजी मेरठ जोन मेरठ श्रीमान राजीव सब्बरवाल महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में जिला प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया। इस दौरान डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर उपेन्द्र अग्रवाल, एसएसपी अभिषेक यादव व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरूआत की
मुजफ्फरनगर। .राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवकों की बेरोजगारी की समस्या दूर करने और प्रदेश के हुनरमंद व कर्मठ युवाओं को अपने पैरो पर खड़ा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरूआत की है। इस योजना का मुख्य उदद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपना उद्योग शुरू कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए २५ लाख रू० तक एवं सेवा क्षेत्र हेतु १० लाख रू० तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसमें राज्य सरकार द्वारा २५ प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान लाभार्थी को उपलब्ध कराया जाता है, जो कि उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रू० ६.२० लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु रु० २.५० लाख तक देय होता है। जो उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जाता है।
प्रदेश में बहुत से ऐसे युवा है जो शिक्षित और किसी न किसी टेऊड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना खुद का कोई उद्योग, स्वरोजगार शुरू नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री जी का ध्येय है कि राज्य के ऐसे युवा इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करें और अपना रोजगार शुरू करे, इसके लिए सरकार उनकी आर्थिक सहायता करेगी। प्रदेश के युवाओं को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभान्वित कराते हुए उनको आत्मनिर्भर एवं सशक्त तथा आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए सरकार बड़ी तेजी से कार्य कर रही है।
कोरोना के समय में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के अर्द्धकुशल, कुशल श्रमिक, कारीगर, शिक्षित युवा प्रदेश मे लौटे हैं। इन प्रवासी श्रमिकों को स्थाई रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार बड़ी तत्परता से कार्य कर रही है। इसके तहत सरकार सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़ी कई योजनाओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाया है। जहां से कोई भी पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकता है। प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को खुद का उद्योग स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को बढ़ावा दे रही है। इस योजना के अन्तर्गत लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि लाभार्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो और बेरोजगार हो। आवेदनकर्ता की आयु १८ से ४० वर्ष के बीच की होनी चाहिए। और वह किसी बैंक का डिफाल्टर न हो। लाभार्थी को कम से कम हाईस्कूल पास होना जरूरी है तथा इस योजना के अन्तर्गत लाभ लेने के पहले से इस तरह की किसी अन्य योजना का लाभ न उठा रहा हो।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत आवेदनकर्ता को आनलॉइन आवेदन करना होता है। आवेदनकर्ता के पास जन्मतिथि सम्बन्धी हाईस्कूल प्रणाम पत्र, आधारकार्ड, वोटर, आई०डी० कार्ड, उ०प्र० का स्थाई निवासी होने का प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि/भवन का विवरण अभिलेख, मशीनरी उपकरण, साज-सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन, जाति प्रमाण पत्र, यदि उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्राप्त किया है तो उसका प्रमाण पत्र, बी०पी०एल० राशनकार्ड की प्रतिलिपि आदि अभिलेखों का आवेदन के समय लगाने पड़ते है। बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जिला स्तर पर जिला चयन सीमिति के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र द्वारा सम्बन्धित उद्योग के ऋण आदि की पत्रावली बनाकर अभिलेखों सहित सम्बन्धित बैंकों को भेजी जाती है, जहां से लाभार्थी को ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवा लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर हो रहे हैं। युवाओं द्वारा लगाये जा रहे उद्यमों से अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है, साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 9 =