समाचार
नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन के व्यापारियों द्वारा एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को दिया गया प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा उनको बताया गया कि मंडलायुक्त द्वारा चेयरमैन द्वारा लाए गए व्यापारी विरोधी प्रस्ताव संख्या १६४ को निरस्त करते हुए प्रस्ताव संख्या १३३ मंडल आयुक्त सहारनपुर द्वारा स्वीकृत के आधार पर नगर पालिका को दुकानदारों के किराए संबंधित निस्तारण के तीन रिमाइंडर भी पालिका प्रशासन को आ चुके हैं मंडल आयुक्त के आदेश पालिका प्रशासन के पास है कार्यालय प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय द्वारा पत्र भी दुकानदारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आया है जिसमें जांच आख्या १ सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें व विलंब अपेक्षित नहीं है लिखा गया है पर अभी तक भी दुकानदारों के समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक सिंह द्वारा जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने की बात व्यापारियों को कही गयी,ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र अरोरा,किशन लाल नारंग,विजय मदान, राजेंद्र अरोरा,भानु प्रताप, शिशुकान्त गर्ग, सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,गौरव जैन,जयेंद्र प्रकाश,सुधांशु आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे
अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त शहजाद पुत्र जरीफ अहमद नि0 माता वाली गली फक्करशाह चौक खालापार थाना को0नगर मु0नगर को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग जगह से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 अनित यादव द्वारा वॉछित अभियुक्त कृष्णपाल पुत्र चतरू नि0 आनन्दपुरी थाना सिविल लाइन मु0नगर को आनन्दपुरी गेट नं0 1 से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिखेडा पर उ0नि0 गजेन्द्र सिंह ठैनुआ द्वारा वॉछित अभियुक्त शमशाद खान पुत्र इबने अली नि0 खानपुर थाना काठ मुरादाबाद को इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास पंजाबी ढाबे से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 लोकेश चौहान द्वारा वॉछित अभियुक्त धीरा पुत्र ईलमा, रामभट पुत्र ईलमा, भोपाल पुत्र मनपूला, ब्रजपाल पुत्र जयनारायण, रणवीर पुत्र महेन्द्र, अनिल पुत्र किरण, शामू पुत्र भोपाल नि0गण ग्राम परासौली थाना बुढाना मु0नगर को गढी सखावत चौराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 अजयपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त मुर्सलीन पुत्र मुस्तकीम नि0 पलडी थाना शाहपुर मु0नगर को मौ0 सफीपुर पटटी कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया गया।
अवैध हथियार एवं नशे की गोलियों के साथ किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त अलताफ पुत्र स्व0 शरीफ नि0 ग्राम बरला छपार मु0नगर हाल पता मौ0 सरवठ थाना सिविल लाइन मु0नगर, नौशाद पुत्र स्व0 महमूद मास्टर नि0 कच्ची सडक पेडों वाली गली थाना सिविल लाइन मु0नगर, संजय पुत्र जसराज नि0 ग्राम भैजाहेडी थाना पुरकाजी मु0नगर, मन्जूर पुत्र स्व0 शरीफ नि0 कच्ची सडक पेडों वाली गली थाना को0नगर मु0नगर को फलौदा बाईपास से फलौदा की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01-01 चाकू एवं 240-240 नशे की गोलिया बरामद किया गया।
मीरांपुर। थाना मीरापुर पर उ0नि0 कर्मवीर सिंह द्वारा अभियुक्त अजय उर्फ ठाकुर पुत्र ब्रहम सिंह नि0 ग्राम सिकरेडा थाना मीरापुर मु0नगर को उपाध्याय कैन्टीन के पास मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 480 नशे की गोलिया बरामद किया गया।
भोपा। थाना भोपा पर उ0नि0 वीर सिंह द्वारा अभियुक्त अभिषेक पुत्र परविन्द्र उर्फ रिंकू नि0 ग्राम कूकडा थाना नई मण्डी मु0नगर को कस्बा मोरना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल मय 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।
एसडीएम ने अवैध कब्जे को जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद मे चल रहे स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत काली नदी के साफ-सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत एसडीएम अजय अंबष्ट ने रामलीला काली नदी पर पहुंच कर काली नदी के आसपास अवैध कब्जे को नाराजगी व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी के निर्देशो के चलते जनपदभर मे स्वच्छता अभियान के अर्न्तगत विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण एवं सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जनपद मे अनेक स्थानो पर सौन्दर्यकरण का कार्य चल रहा रहा है। बीते दिन जिलाधिकारी ने काली नदी पहुंच कर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत हो रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर निर्देशित किया था। स्थानीय नागरिको का आरोप है कि कुछ लोग काली नदी के किनारे अवैध कब्जे के प्रयास मे लगे रहते हैं। अतः जिला प्रशासन को इस और ध्यान देते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।
टोल प्लाजा को फ्री करने की मांग
मुजफ्फरनगर। भाकियू भानू के कार्यकर्ताओ ने रोहाना टोल प्लाजा पर एकत्रित हो धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर के नेतृत्व रोहाना टोल प्लाजा पर एकत्रित कार्यकर्ताओ ने टोल प्लाजा को फ्री करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओ को समझा बुझाकर शान्त कराया। जिसके पश्चात धरनारत कार्यकर्ता वापिस लौट गए।
पूर्व मंत्री स्व. विद्या भूषण की ८७ वीं जयन्ती मनाई
मुजफ्फरनगर। स्व. विद्या भूषण की ८७ वीं जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। स्व. विद्या भूषण के रेनबो विहार निवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हरीश भूषण ने की तथा संचालन पंडित सतीश शर्मा निवासी करवाडा कांग्रेस नेता ने किया। विद्या भूषण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सन् १९७३ से १९७७ तक नगर पालिका के निकट सहयोगी ने विद्या भूषण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सन १९७३ से १९७७ तक नगरपालिका चौयरमेन रहे । १९८० में नगर विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मन्त्री रहे। आजादी के बाद जितने विकास कार्य विद्या भूषण जी पूर्व मंत्री , उप्र सरकार ने कराये आज तक किसी मन्त्री ने नही कराये जिस विभाग के मन्त्री रहे उत्तर प्रदेश में अमिट छाप छोड़ दी। स्टेडियम , मोटल , रेस्टोरेन्ट , हाट मिक्स प्लान्ट की सड़कें , वृक्षारोपण की हरियाली , एसडी कॉलेज मार्किट , शहर कोतवाली मार्किट , आँसी की रानी पार्क , विद्या भूषण की याद दिलाते है। मुजफ्फरनगर के इतिहास में विद्या भूषण का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है। हरीश भूषण प्रदेश महासचिव उप्र, मंडल प्रभारी सहारनपुर ने कहा मुजफ्फरनगर के इतिहास में विद्या भूषण की याद में स्मारक एवं नगर पालिका द्वार का निर्माण विद्या भूषण स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की थी जो घोषणा ही रही मुजफ्फरनगर में विद्या भूषण स्मारक बनाया जाये यही सच्ची श्रद्धांजजि होगी । विद्या भूषण के ८७ वें जन्म दिवस पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किये गये। अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि विद्या भूषण दबंग नेता विधायक विद्या भूषण बोलते थे कि शासन प्रशासन डोलता था। विद्या भूषण के जन्म पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा तू शहनशाह था बिना ताज का तू नेता था बिना राज का सहारा बना था तू हर किसी का मुजफ्फरनगर शहर को तुझ पर नाज था। हरीश भूषण , पंडित सतीश शर्मा, चौ ० जितेन्द्र हर्ष भूषण, दीपांशु भूषण, पवन अरोरा, इरफान मलिक, मुशर्रफ अली सिद्दीकी, गौरव कुमार, सलेक चन्द्र कश्यप, मोतीराम कश्यप, राकेश पुण्डीर, सुक्रमपाल कश्यप, महफूज राना, आनन्द त्यागी, रविन्द्र चौधरी, राजू, सन्दीप अग्रवाल, पंकज गोयल, सुशील प्रमुख, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस बिलकिश चौधरी, अनुज आदि ने स्व विद्याभूषण की जयंती पर पुष्प अर्पित किये गए।
सडक हादसो म कई लोग घायल
मुजफ्फनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी मनोज वर्मा पुत्र किशन चन्द बाईक द्वारा बुढाना मोड से लौटते वक्त काली नदी के पुल के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। शाहपुर के गांव सौरम निवासी पिन्टू स्कूटी द्वारा बुढाना के विज्ञाना मे अपनी रिश्तेदारी मे जाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। घायल पिन्टू के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार से लौटते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
नरसिहां नंद जी महाराज का स्वागत किया
भोपा। आध्यात्मिक गुरू यति नरसिहां नंद जी महाराज का पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया गया। इस दौरान सन्त समाज के अलावा अनेक भाजपाई तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
टी.वी.डिबेट मे अक्सर संत समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले और आध्यात्मिक गुरू यति नरसिंह नंद जी महारात का पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे परम योगिनी मां राज नंदनंदेश्वरी के आश्रम पर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा.वीरपाल निर्वाल तथा अनिल प्रमुख आदि अनेक गणमान्य लोगो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि आध्यात्मिक गुरू यति नरसिंहा नंद जी महाराज शुकतीर्थ मे योगिनी मां राज नंदनंदेश्वरी के आश्रम मे एक सप्ताह तक चलने वाले आध्याम्मिक कार्यक्रम मे सम्मलित होने के लिए शुकतीर्थ पधारे हैं।
नाले-नालियो की सफाई का कार्य किया
मुजफ्फरनगर। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर नगरपालिका के सफाईकर्मियो ने नगर क्षेत्र के अर्न्तगत विभिन्न स्थानो पर नाले-नालियो की सफाई का कार्य किया। नगरपालिका चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देशो के चलते कोविड-19 व जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत चल रहे स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत आज पालिका सफाईकर्मियो ने नगर के विभिन्न नालो की साफ-सफाई की। इस दौरान ईदगाह रोड, मिमलाना रोड, चूंगी न.2,कच्ची सडक, वहलना चौक आदि कई स्थानो पर सफाई कार्य कराया गया। पालिकाध्यक्ष अंतू अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ स्टैनो गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
’’विश्व शान्ति दिवस’’ मनाया
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में ’’विश्व शान्ति दिवस’’ के मौके पर ऑनलाईन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका विषय संयुक्त राष्ट्र संघ के की थीम ष्ैंचपदह च्मंबम ज्वहमजीमतष् रहा। इस ऑन लाईन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने विश्व शान्ति दिवस के अन्तर्गत पूरे विश्व में शान्ति एवं सौहार्द को बनये रखने के लिए अपने-अपने विचार प्रकट किये। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमि में डा0 वन्दना वर्मा एसो0 प्रो0 (दृश्य कला विभाग) जैन कन्या, पाठशाला पी0जी0 कॉलेज, मुजफ्फरनगर व डा0 रजनीश गौतम असि0 प्रो0 (दृश्य कला विभाग) डी0ए0वी0 पी0जी0 कॉलेज, मुजफ्फरनगर रहे। प्रतियोगिता का संचालन श्रीमति मानसी अरोरा व संकेत जैन ने किया। आपने वक्तव्य में बी0कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा तक्षिका चौधरी ने कहा कि यह दिवस केवल एक दिन का न होकर अपितु हर दिन मनाना चाहिए ताकि पूरे विश्व में सभी देशो एवं उनके नागरिकों के बीच में शान्ति एवं सौहार्द की भावना कायम रहे। भुमिका भण्डारी व रूचि कथूरिया ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के चलते हुए हम सभी नागरिको को व्यक्तिगत शान्ति के अतिरिक्त जनजागरण में जागरूकता की मशाल को जलाना चाहिए तथा इस विश्वव्यापी महामारी से लडने के लिए सभी नागरिको को जागरूक करना चाहिए क्योंकि हम सभी को बीमारी से लडना है, बीमार से नही। बी0एस0सी0(विज्ञान) की छात्रा दिव्या गोयल ने भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के शांति के स्वरूप के रूप में पंचशील सिद्धान्त के बारे में बताते हुए कहा कि यह पंच सूत्र जिसे पंचशील सिद्धान्त भी कहते है मानव कल्याण तथा विश्वशान्ति के आदर्शो की स्थापना के लिए है। बी0एस0सी0(होम सांइस) संकाय से शाजिया, दीपांशी, लवि, काजल ईशा, रिया, हिमानी, नुरसबा, प्रतिभा, स्वाति, खुशी, निधि व बी0एफ0ए0 संकाय से शिवानी गुलनाज, अक्षय, आकाश, बुशरा, संगीता, पायल, चांदनी, प्राची, मुक्ता, युक्ता, सलोनी, मुस्कान, शिखा, राधिका, वैशाली, किरन, मधु, निदा आदि छात्राओं ने विश्व शान्ति को प्रेरित करने वाले अनेक मनमोहक चित्रों को प्रस्तुत किया।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को समझाना चाहिए कि मानव कल्याण की सेवा से बढकर कोई सेवा नही है हमारी भाषा, संस्कृति, पहनावे भिन्न-भिन्न हो सकते है लेकिन विश्व के कल्याण का मार्ग एक ही है मनुष्य को नफरत छोडकर प्रेम के मार्ग पर चलना चाहिये। इस ऑनलाईन प्रतियोगिता को सफल बनाने में वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष, डा0 दीपक मलिक बी0ए0 संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति नीतु गुप्ता, डा0 रवि अग्रवाल, सौरभ शर्मा, नुपुर, सपना, ज्योति, विपाशा, प्रियंका, रूखसार, आकांक्षा, अंकित धामा, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, दीपक गुप्ता आदि का योगदान रहा।
साप्ताहिक बंदी के दौरान कोरोना जांच केन्द्र में जांचों को बंद किया
मुजफ्फरनगर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान महावीर चौक पर होने वाले जांच केन्द्र में जांचों को बंद किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि महावीर चौक पर जांच केंद्र में मामलों की अधिकता के चलते अब मंगलवार को महावीर चौक का कोरोंना जांच केंद्र बन्द रहा करेगा साथ ही उसका सैनिटाइजेशन किया जाया करेगा ताकि कोरोना का संक्रमण कम हो सके। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में जांच पहले की तरह बादस्तूर चलती रहेगी।
हमे दायित्वों का उचित प्रकार से निर्वाह करना चाहिएः कुलदीप
मुजफ्फरनगर। सेवा मे ही सुख है वही व्यक्ति जीवन मे आशातीत सफलता प्राप्त करता है जो पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करता है। अतः प्रत्येक जिम्मेदारी का पूरे मनोयोग एवं सेवाभाव संलग्नता के साथ निर्वाह करना चाहिए।
भोपा रोड भोपा पुल के समीप श्री जी इन्फोकॉम मोबाइल शॉप के उदघाटन अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे आरएसएस के विभाग प्रचारक व्यवस्था प्रमुख कुलदीप जी ने उक्त उदगार व्यक्त किए। विभाग प्रचारक कुलदीप जी ने कहा कि हमे दायित्वों का उचित प्रकार से निर्वाह करना चाहिए। उन्होने कहा कि किसी भी दुकानदार के लिए ग्राहक उसका भगवान होता है। अतः ग्राहक की सेवा व संतुष्टि ही दुकानदार का लक्ष्य होना चाहिए। उत्तम ग्राहक सेवा से ही व्यापारिक प्रतिष्ठान लाभान्वित होता है। उदघाटन अवसर पर आयुष बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा.सुभाष चन्द शर्मा, प्रमोद त्यागी,भाजपा नेता नीरज बालियान,वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल,रंजनवीर सिह,युवा व्यापारी नेता तरूण मित्तल,वार्ड सभासद बोबी गोयल,व्यापारी नेता राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे। प्रतिष्ठान स्वामी पराग अग्रवाल,गौरव जैन एंव अतुल गर्ग,सभासद प्रियांशु जैन आदि ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।
9 नवम्बर को मनाया जाएगा उर्दू दिवस
उर्दू प्रेमियों और उर्दू विषय में मेरिटोरियस बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
मुजफ्फर नगर। उर्दू डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन मुजफ्फर नगर के तत्वाधान में एक आवश्यक बैठक संस्था के संयोजक तहसीन अली के आवास पर आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कलीम त्यागी ने की। संचालन सचिव शमीम कस्सार ने किया।
बैठक में संस्था की ओर से हर साल आयोजित किये जाने वाले उर्दू दिवस को लेकर वार्तालाप हुआ।
कलीम त्यागी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी 9 नवम्बर को उर्दू दिवस मनाया जाएगा। लेकिन देश में चूंकि कोरोना वायरस के चलते सामाजिक दूरी का प्रावधान है इसलिए इस प्रोग्राम को भी कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए कम संख्या में उर्दू प्रेमियों की मौजूदगी में किया जाएगा।
संयोजक तहसीन अली ने कहा कि इस वर्ष उर्दू विषय मेरिट अवार्ड दिया जाएगा जिसमें हाई स्कूल, इंटर और मदरसा बोर्ड के 5-5 टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ० शमीमुल हसन ने कहा कि उर्दू दिवस पर कुछ उर्दू के चाहने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में डॉ० शमीमुल हसन, हाजी औसाफ अहमद, कलीम त्यागी, शमीम कस्सार, तहसीन अली, बदर खान और मौलाना मूसा कासमी, गुलफाम अहमद मा० रईसुद्दीन राणा आदि मौजूद रहे। बाद में संस्था से जुड़े हकीम रब्बानी साहब और डॉ० उस्मान साहब के इंतकाल पर अफसोस का इजहार किया गया और उनकी मगफिरत के लिए दुआ की गई।
महिलाओं को दी मौलिक अधिकारों की जानकारी
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मखियाली के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं के मौलिक व विधिक अधिकार विषय पर लगे शिविर में लोगों को मौलिक कर्तव्यों व कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूक किया।
प्राधिकरण सचिव सलौनी रस्तोगी ने संविधान में महिलाओं व लड़कियों को प्राप्त अधिकारों की जानकारी दी। बताया कि बालिकाओं के कल्याण के लिए विभिन्न धाराओं के साथ बाल विवाह संरक्षण अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, यौन हिंसा से बच्चों का संरक्षण आदि अधिनियम बनाए गए हैं। बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मरक्षा, सामाजिक सोच व विचारधारा और सुरक्षित वातावरण आदि पर काम करने की जरूरत है। अपर सिविल जज गगनदीप ने बताया कि संविधान महिलाओं व पुरुषों में कोई भेदभाव नहीं करता। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में महिलाओं को संपत्ति अधिकार प्राप्त है, लेकिन मिले अधिकारों का महिलाएं इस्तेमाल कर लाभ नहीं उठा पाती। प्राधिकरण साक्षरता अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक कर रहा है। जेजे बोर्ड सदस्य बीना शर्मा नीना त्यागी, मानसी शर्मा, प्रमीला, किरण सिंह, इंद्रेश, ताहिरा और आशिया आदि मौजूद रहे।
तबादले के लिए 488 शिक्षकों ने किया आवेदन
मुजफ्फरनगर। सीएम योगी ने परिषदीय विद्यालयों के 54120 शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की मंजूरी दी है। शासन के निर्देश मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनपद के 488 अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने दूसरे जिले में स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इनमें से 70 ने पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन किए है। यदि काफी शिक्षकों के दूसरे जिले में तबादले हुए तो जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी होगी। वैसे भी छात्र संख्या और विद्यालयों के अनुसार जिले में करीब 1200 शिक्षकों की कमी पहले से चल रही है।
सीएम योगी की अंतरजनपदीय तबादले मंजूर किए जाने की घोषणा से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक सक्रिय हो गए है। कई सालों से अंतरजनपदीय तबादले नहीं हुए हैं। दूसरे जिले के रहने वाले शिक्षक और खास कर शिक्षिकाएं अपने गृह जनपदों में तबादला चाहते है। गत वर्ष जनपद के ऐेसे 488 शिक्षक और शिक्षिकाओं ने विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए थे। इनमें से 70 शिक्षकों ने पारस्परिक तबादले (दो जिलो में एक दूसरे के स्थान पर शिक्षकों का स्थानांतरण) के लिए आवेदन किए थे। बाद में यह प्रक्रिया रुक गई थी। जनपद में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 1263 है, जिनमें 881 प्राथमिक विद्यालय और 382 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों में 3513 शिक्षक कार्यरत है, जिनमें प्राथमिक के 2542 और जूनियर के 971 शिक्षक, शिक्षिकाएं कार्यरत है। वर्तमान में परिषदीय विद्यालयों में 136244 बच्चे पंजीकृत हैं। जिनके सापेक्ष जिले में करीब 1200 अध्यापकों की पहले से कमी चल रही है।
जिले में 36 एकल स्कूल, 35 में नहीं शिक्षक
मुजफ्फरनगर। जनपद में वर्तमान समय से 36 एकल विद्यालय संचालित है, जहां पर केवल एक ही शिक्षक नियुक्त है। इसके अलावा 35 विद्यालय शिक्षक विहीन है, जहां पर केवल शिक्षा मित्र ही नियुक्त है।
– शासन का आदेश मिलने पर शिक्षकों के तबादले से संबंधित प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। हालांकि अभी तक एनआईसी लखनऊ से संचालित बीएसए का पॉर्टल बंद है। फिर भी मिले निर्देशों के अनुसार कार्य शुरु किया गया है। जनपदीय समिति की ओर से आवेदनों के सत्यापन का कार्य शुरु कराया जाएगा। पहले 28 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। – भीम सिंह, प्रभारी बीएसए
जिलाउपाध्यक्ष बनने पर हुआ जबरदस्त स्वागत
पुरकाजीः प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान (युवा वर्ग) का जिलाउपाध्यक्ष बलविन्दर सिंह चट्ठा को बनाये जाने पर उनके समर्थको ने फूलमालाओ व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।
खादर के गांव भदौला निवासी बलविन्दर सिंह चट्ठा भाजपा में काफी समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे है। उनकी सक्रियता को देखते हुए प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान युवा वर्ग के जिलाध्यक्ष परीक्षित सिंह चौहान ने जिलाउपाध्यक्ष मनोनित किया है। उनके जिलाउपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थको ने पुरकाजी लक्सर रोड स्थित प्रतिष्ठान पर फूलमालाओ से जबरदस्त स्वागत करते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई है। सरदार गुरमेल सिंह बाजवा, कुलदीप सिंह, देविन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, सोहन सिंह,दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
किसानो ने विभिन्न मांगो लेकर लगाया हाईवे पर जाम
पुरकाजीः भारतीय किसान यूनियन तोमर ने विभिन्न मांगो को लेकर एनएच-58 हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। घंटो चले जाम में किसानो के बीच एसडीएम सदर पहुंचे। जहां उन्होन किसानो को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम सदर को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उसके बाद जाम खुलवाया गया। धरना स्थल पर कई थानो की पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात की हुई थी।
भारत सरकार ने अभी जो 3 अध्यादेश पारित किए है उसका भाकियू तोमर विरोध करता है। जो किसानो के हित में नही है इन जैसी समस्याओं को लेकर दर्जनो समस्याओ को लेकर एनएच 58 फलौदा कट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए हाईवे को जाम किया गया। हाईवे जाम के दौरान वाहनो की लम्बी कतार लगी रही। वही किसान वक्ताओ ने अपनी अपनी बातो के अधिकारियो को किसानो के बीच में रखा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानो की 14 मांगे है जिस सबंध में आज प्रदर्शन किया जा रहा है और धरने के साथ हाईवे जाम किया गया है। एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया है अगर मांगे पुरी नही होती तो आगे उत्तर प्रदेश और पुरे भारत में जाम लगाया जाएगा। किसानो के करीब चार घंटे चले धरने के बाद एसडीएम सदर दीपक कुमार सी ओ सदर कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया है, ज्ञापन में मतृक अनुज कर्णवाल के परिजनो को 50 लाख की आर्थिक सहायता, हत्यारो की जल्द गिरफतारी की मांग, रेलवे में गई किसानो की जमीन का मुआवजा, बिजली दरे कम, छपार गांव में शुगर मील के अलग अलग मीलो के दो कांटे लगवाने की मांग, बरला रास्ते पर पुल से उतरते ही लोके का पैदल पथ पुल लगाना,गन्ने का भुगतान, डीजल के रेट 30 रूपए प्रति लीटर करने की मांग, खादर में सोलानी नदी के डूडी घाट पर पुल का निर्माण, जंगल में स्थित बिजली के जर्जर तार बदले जाए, 6 माह की स्कूल फीस माफ, लाकडाउन के दौरान 30 से 35 प्रतिशत महंगाई पर रोकथाम लगे, 60 वर्ष से अधिक के किसानो की पैंशन मिले। इन सब मांगो को एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया है। इस मौके पर पवन त्यागी, चौधरी राममेहर फौजी, अखिलेश चौधरी, अंकित गुर्जर,राव मोहसीन,बूटा सिंह,जावेद अली,श्याम सिंह राणा, अजय त्यागी,प्रमोद शर्मा, सद्दाम, चौधरी मनीष गुर्जर,नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे। वही एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि किसानो ने हाईवे पर जाम किया गया था किसानो की मांगे का एक ज्ञापन लिया गया। धरना समाप्त करा दिया गया है।

