समाचार
जिले में 15 स्थानों पर किसानों का जाम
मुजफ्फरनगर। कृषि बिलों के विरोध में तथा सरकार द्वारा एमएसपी पर कृषि उपज की खरीद की गारंटी दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसान संगठनों द्वारा बुलाया गया चक्का जाम जिले में 15 स्थानों पर शुरू हो गया है। अचानक जाम शुरू होने से कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
खतौली में नावला कोठी के पास भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत एवं तहसील अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में किसानों ने नेशनल हाईवे 58 पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया है। यहां रोडवेज बसों समेत कई वाहन जाम में फंस गए हैं। एनएच 58 पर किसानों ने रामपुर तिराहे पर जाम लगाया तो फलौदा में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुरकाजी बाईपास के पास हाईवे पर टेंट लगाकर ट्रैफिक जाम कर दिया। सहारनपुर रोड पर रोहाना में भाकियू तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा और मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में जाम लगाया गया है। शामली रोड पर जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान के नेतृत्व में किसानों ने जाम लगा दिया। इसके अलावा दिल्ली पौड़ी मार्ग पर मोंटी तिराहे पर मोरना में चौधरी चरण सिंह चौक पर शाहपुर में बड़ौत रोड पर बुढ़ाना में बाय वाला पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया और कृषि बिलों को वापस लेने की मांग की।
काशीराम आवास विकास कॉलोनीवासियों ने की पानी उपलब्ध कराने की मांग
मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाईन अंतर्गत काशीराम आवास विकास कॉलोनी की काफी महिलाएं एंव पुरुष आज क्रांति सेना नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में एकत्रित होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदया के नाम एडीएम प्रशासन अमित कुमार को सौंपते हुए कालोनी में पानी की उप्लब्धत्ता की मांग की है। शहर के सरकुलर रोड पर स्थित काशीराम कालोनी से जुड़ा है जहां अनेक परिवार रह रहें है जिनका आरोप है की हमारी कालोनी में महीने के पन्द्रह दिन पानी आता है और पंद्रह दिन ट्यूबवेल की मोटर ठीक कराने के नाम पर व्यतीत हो जाते हैं जिससे हम लोगों को पीने के पानी एंव अन्य जरूरतों के लिए पानी दूर दराज से लाना पड़ता है। उन्होंने बताया की कॉलोनी वासियों को पानी पीने व नहाने धोने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा पड़ रहा है/ महिलाओं को काफी दूर से पानी लाकर घर का गुजारा चलाना पड़ रहा है जबकि आठ वर्षों से तैयार पानी की टंकी की सप्लाई जिला प्रशासन के ढुल-मुल रवैये के कारण अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। यहां पहुंचे क्रांति सेना के नगर संगठन मंत्री जोनी पंडित ने कहा की कॉलोनी में बने पार्कों में कुछ दबंगों ने टीन शेड व छप्पर डालकर गाय भैंस बांध कर अवैध कब्जा कर रखा है गाय भैंस का गोबर शिविर में डालने के कारण शिविर बंद हो चुके हैं । थोड़ी सी बरसात होते ही कॉलोनी की सड़कों पर गंदगी फैल जाती है जिसके सम्बन्ध में प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं क्रांति सेना नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा की आम जनता का शोषण ऐसे ही होता रहा तो क्रांति सेना उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी पीड़ित लोगों सहित ज्ञापन देने वालों में नगर उपाध्यक्ष, अखिलेश पूरी ,नगर मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी, नरेंद्र पाल ,नितिन वर्मा ,ब्रह्मपाल, ब्रजमोहन, दर्शन सिंह ,सुरेश, सविता रानी ,कमलेश देवी, भगवती देवी ,रामवती, रेनू रानी, प्रेमो देवी, पिंकी ,सोन देवी, विजेंद्र सिंह, पुनीत कश्यप ,संजय सिंह ,सुरेश भगत जी आदि लोग उपस्थित रहे।।
सपाईयों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। किसान एवं श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विधेयकों का समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध करते हुए आज मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिला मुख्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप, राकेश शर्मा, पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली, मेराजुद्दीन तेवड़ा, मुकेश चौधरी, मिथलेश पाल, चंदन सिंह चौहान, जिया चौधरी, अंसार आढ़ती, साजिद हसन, गौरव जैन,शलभ गुप्ता ,शौकत अंसारी, ने सपा हाईकमान के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर किसानों एवम श्रमिकों के विरुद्ध केंद्र व यूपी सरकार की योजनाओं व विधेयकों का विरोध करते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि किसान एवं श्रमिकों का भला सिर्फ समाजवादी पार्टी सरकार में ही संभव है, भाजपा सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में किसानों मजदूरों एवं सभी वर्गों का उद्योगपतियों के इशारे पर बड़ा आहत किया है,केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानून से किसानों के लिए स्थापित मंडिया धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी, कॉन्ट्रैक्ट खेती से किसान देर सवेर बदहाल और बर्बाद हो जाएगा।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ज्ञापन सौंपने के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की भाजपा सरकार की नीति देश की संपदा को निजी क्षेत्रों को सौंप देने की है इसलिए ही ऐसे काले कानून लाए जा रहे हैं जिससे कर्मचारी बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे, उन्होंने मुजफ्फरनगर की सभी शुगर मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान के भी मांग की हैं।।
केन्द्र व प्रदेश की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को साकार कर रहीः कपिल देव
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी जनपद मुजफ्फरनगर में एकात्म मानवाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर, राष्ट्रवादी महान विचारक और हमारे पद प्रदर्शक पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती जनपद के २१६७ बूथ ३०३ सेक्टर व २९ मण्डलो में पुष्पांजलि/श्रद्धाजलि का कार्यक्रम पार्टी समस्त जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नेता के द्वारा मनाया गया।
इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में गाँधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ० आर. एन. त्यागी क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजीव गर्ग रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल व डॉ० आर.एन त्यागी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार पंडित दीनदयाल जी के सपनो को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाए पहुचा रही है इसमें गरीब महिलाओ के लिए उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना से प्रत्येक गाँव व घर को बिजली बेघरो को घर, शोचालयो का निर्माण, प्रत्येक व्यक्ति को बैंक से जोडकर जनधन खाते खुलवाये, वृद्ध विधवा व दिव्यांगो को पेंशन देकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने कार्य रही । आज भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारतवर्ष को विश्वगुरू बनाने के लिए प्रयास व मेहनत कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि हमारे प्ररेणा स्त्रोत जनसंघ के संथापक प० दीनदयाल उपाध्याय जी के मार्ग पर चल रहे सरकार के कार्यकर्ता व योजनाओ का हम सब कार्यकर्ताओ को जन जन तक प्रचार प्रसार करके लाभ दिलाना है। प्रधानमंत्री द्वारा किया गया आव्हान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कुटिर उद्योग को बढ़ावा देकर प्रत्येक व्यक्ति को स्वालम्भी बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना है। कार्यक्रम प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष/जिला संयोजक संजय गर्ग, बिजेन्द्र पाल, अमित प्रमुख, जिला महामंत्री सुशील पुंडीर, जिला मंत्री सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, सचिन सिंघल, रेनु गर्ग, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तेजपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, हिमांशु सैनी, सन्नी वर्मा युवा मोर्चा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। गांव बेहड़ा आस्सा कार्यक्रम संयोजक योगेश त्यागी के आवास पर एकात्म मानववाद के प्रणेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खतौली विधायक श्री विक्रम सैनी, विशिष्ट अतिथि व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राठी एवं अतिथि के रूप में व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,बूथ अध्यक्ष कर्म सिंह,बूथ अध्यक्ष सुरेश चौधरी,सेक्टर अध्यक्ष नरेश त्यागी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मामचंद जी द्वारा की गई इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को नमन करते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया,कार्यक्रम में शिव कुमार धीमान, वैभव त्यागी, सुरेंद्र त्यागी,अनिल त्यागी वीरेंद्र चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्राइमरी स्कूलों में तेजी से हो रहा बदलाव
मुजफ्फरनगर। गांव में परिषदीय स्कूलों में अब तेजी से बदलाव हो रहा है और इसमे जी जान से मेहनती अध्यापक भी दिन रात एक किये हुए है। अध्यापकों ने कोरोना काल में ही मेहनत कर अपने स्कूलों की सूरत सवार दी और कक्षाओं में स्मार्ट टीवी बच्चों की पढ़ाई हेतु उपलब्ध करा दिये। सदर विकास खण्ड के गांव सीमली उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट अन्य स्कूलों के लिए मिसाल बन गया है। यहां अध्यापकों ने अपने सहयोग व विभागीय प्रयासों से विद्यालयों की प्रत्येक कक्षा में स्मार्ट एलईडी टीवी लगवा दिये है जिससे कि बच्चे स्मार्ट टीवी के माध्यम से पाठ्यक्रम के कंन्टेन्ट अच्छी तरह से देख व सुन सकेंगे। आज इन अध्यापकों के कार्य की पशंसा खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने खुद विद्यालय पहुंचकर की और विद्यालय के साथ-साथ स्मार्ट टीवी युक्त कक्षाओं का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि ़़़शासन ई पाठशालाओं को बढावा दे रहा है। अध्यापक विभिन्न संचार माध्यमों से कोरोना में बच्चों के घर तक शिक्षा पहुंचा रहे है और उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट गांव सीमली में अध्यापकों ने जो स्मार्ट टीवी लगाकर शिक्षा में नवाचार किया है यह मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसके लिए सभी अध्यापकों की पीठ थपथपाई। यहां उन्होंने विद्य़ालय निरीक्षण के दौरान यूनिफार्म वितरण, विद्यालय की व्यवस्थाएं, मिड-डे-मिल, पुस्तक वितरण, कोरोना काल में नये नामांकन, अध्यापकों की उपस्थिति, विद्युतीकरण, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं आदि की अध्यापकों के साथ बैठक कर समीक्षा की। विद्यालय के इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल में शिक्षक बच्चां को ई पाठशाला के माध्यम से गूगममीट आदि की सहायता लेकर और व्हाट्सग्रुप बनाकर पढ़ाई करा रहे है साथ ही कोरोना काल में ही विद्यालय में भवन का रख रखाव, साफ सफाई व अन्य कार्यो को शिक्षक प्रतिदिन आकर करा रहे है और विद्यालय में लगातार ई पाठशाला चलायी जा रही है। खण्ड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने विद्यालय की प्रशंसा की और कहा कि ई पाठशाला में संचार माध्यमों से पढ़ाई को आगामी समय में ओर तेजी से विस्तार किया जाये। उन्होंने हर्बल गार्डन का भी निरीक्षण किया और यहां हर्बल गार्डन में लगे एलोविरा व तुलसी के पौधां को देखकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह, डा. संजीव चौधरी, संजय गर्ग, रवि कुमार, जगतपाल सिरोही, हेमलता शर्मा, कविता पाल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग जगह से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त कलीम पुत्र हाजी हसीब नि0 मौ0 कस्सावान थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना पुरकाजी पर उ0नि0 विक्रम भाटी द्वारा वांछित अभियुक्त शहीद उर्फ मियां पुत्र नजबूददीन नि0 भैसली वाला थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना छपार पर उ0नि0 रवि शंकर पाण्डेय द्वारा वांछित अभियुक्त नईम पुत्र शरीफ नि0 मौ0 जुम्मा मस्जिद बागोवाली थाना नई मण्डी मु0नगर को बागोवाली से सिसौना जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर उ0नि0 आनन्द पोसवाल द्वारा वांछित अभियुक्त विपुल पुत्र सुरेश चन्द, मुराद पुत्र आजाद नि0 ग्राम व कस्बा चरथावल मु0नगर को नहर पटरी ग्राम रोनी हर्जीपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अदद चाकू नाजायज, 15 हजार रूपये एवं 01 आधार कार्ड उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित बरामद किया गया। वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 राजकुमार द्वारा वांछित अभियुक्त विजय वतन पुत्र घसीटू नि0 लुहारी खुर्द थाना चरथावल मु0नगर को लुहारी गेट से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 करतार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त हरीश कुमार अरोरा पुत्र सुरेन्द्र नाथ अरोरा नि0 18 नई मण्डी मु0नगर को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर उ0नि0 नवीन कुमार सैनी द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू, मोनू पुत्रगण महेन्द्र नि0गण ग्राम कासमपुर खोला थाना मीरापुर मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना ककरौली पर उ0नि0 शीतल शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त इश्तयाक पुत्र काला, बिलाल पुत्र बाबू नि0गण ग्राम खुजेडा थाना ककरौली मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 वीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त समरपाल पुत्र झडिया नि0 महमूदपुर माजरा थाना भोपा मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर उ0नि0 ब्रहमजीत सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त युसुफ पुत्र बन्दा नि0 रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना मु0नगर को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर उ0नि0 जितेन्द्र तेवतिया द्वारा वांछित अभियुक्त सन्नी पुत्र राजेन्द्र नि0 कस्बा सिसौली थाना भौराकला मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना तितावी पर उ0नि0 प्रहलाद सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र मनोज नि0 पीपलहेडा थाना तितावी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
अवैध हथियार व शराब के साथ दबौचा
छपार। थाना छपार पर उ0नि0 राकेश गौतम द्वारा अभियुक्त रवि पुत्र भारत सिंह उर्फ पप्पू नि0 तेजलहेडा थाना छपार मु0नगर को ग्राम तेजलहेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
ककरौली। थाना ककरौली पर व0उ0नि0 वाजिद सिददीकी द्वारा अभियुक्त विजय कुमार पुत्र छतर सिंह नि0 कस्बा व थाना हस्तिनापुर मेरठ, पप्पू पुत्र बनवारी लाल नि0 मौ0 देवीदास कस्बा व थाना खतौली मु0नगर, फरमान पुत्र निजामुददीन नि0 ग्राम तावली थाना शाहपुर मु0नगर को ककरौली रजवाहा पटटी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16-16 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद किया गया।
भौराकला। थाना भौराकलां पर उ0नि0 जितेन्द्र तेवतिया द्वारा अभियुक्त आदित्या पुत्र दिनेश नि0 ग्राम व थाना भौराकलां मु0नगर को ग्राम भौराकलां शमशान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
सडक हादसो में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार जानसठ के गांव घटायन निवासी शावेज आज दोपहर के वक्त बाईक द्वारा चरथावल के दधेडू रिश्तेदारी मे जाते वक्त जानसठ रोड पर प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गउशाला निवासी तेजस्वी शर्मा पुत्र स्व.राजीव शर्मा अपने छोटे भाई प्रियांशु के साथ स्कूटी द्वारा चरथावल मोड पर जाते वक्त नदी के पुल के समीप सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। आसपास के कुछ लोगो ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी सहेन्द्र टै्रक्टर-ट्राली से गिरकर चोटिल हो गया। घायल को उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। तितावी के गांव जसाई निवासी शाहवेज पुत्र रफी भी बघरा बस स्टैण्ड के समीप कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक शाहवेज गांव नसीरपुर से वापिस अपने घर लौट रहा था कि जैसे ही वह बघरा बस स्टैण्ड के समीप पहुंचा कि इसी बीच शामली की ओर से तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आ जाने से उक्त युवक घायल हो गया। शाहवेज के परिजनो ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मेरठ शास्त्री नगर निवासी मुकुल गोयल बाईक द्वारा पुरकाजी जाते वक्त राणा चौक के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। घायल मुकुल को पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन व अन्य कागजात सहित स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिला। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा उनको सभी कागजात के साथ नगरपालिका व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें उनके द्वारा कागजों को देखकर प्रभारी नगर पालिका अजय अम्बष्ट से फोन पर वार्ता कर कागजों के आधार पर जल्द से जल्द व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया मंत्री कपिल देव द्वारा कहा गया कि सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो और व्यपारियो की तीनों समस्याएं सिकमी, वारिसान एवं १५ साला का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में भानु प्रताप, वीरेंद्र अरोरा, राजेंद्र अरोरा,किशन लाल नारंग, विक्की चावला, विजय मदान, जयेन्द्र प्रकाश, प्रतीक, सुधांशु आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई 
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने अपने कैंप कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर चित्र पर पुष्प अर्जित कर पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम में पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊँटवाल,हिमांशु सैनी, श्याम लाल वाल्मीकि ,अमित कुमार,रजत धीमान आदि बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही गांव बेहड़ा आस्सा में योगेश त्यागी के आवास पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खतौली विधायक विक्रम सैनी, विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया,कार्यक्रम में शिव कुमार धीमान,सुरेंद्र त्यागी,अनिल त्यागी वीरेंद्र चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत सरकार द्वारा ५ जून २०२० को जारी कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य अध्यादेश-२०२० के को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के नाम अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह को सौंपा जिसमें उन्होंने मंडी के बाहर व्यापार करने पर कोई मंडी शुल्क नहीं देना होगा जबकि मंडी के अन्दर व्यापार करने वाले व्यापारियों को मंडी शुल्क देना होगा। यह व्यवस्था ना तो किसानो के हित में है और न ही आढतियों के हित में है। किसान और व्यापारी एक गाडी के दो पहिये है चिर-काल से यह व्यवस्था रही है कि किसान अपनी उपज मंडियों में लेकर आता है तथा आढतिया उसकी उपज का सही दाम लगवाकर बेचता है तथा उसका भुगतान किसान को नकद मिल जाता है किसान तो पहले से ही आजाद है। वह पहले से ही अपनी उपज किसी भी राज्य में ले जाकर बेचने को आजाद था। हमारी बहुत पुरानी मांग थी कि मंडी शुल्क समाप्त किया जाये कई राज्यों ने तो पहले ही मंडी बोर्ड भंग किया हुआ है अगर मंडीयों से मण्डी शुल्क समाप्त नहीं हुआ तो वो दिन दूर नहीं है जब किसान अपनी उपज मंडीयों में नही लायेगा जिससे किसान के माल का भाव भी सही नहीं मिलेगा तथा मंडी व्यवस्था भंग हो जायेगी व मंडीयों में बैठे करोड़ो व्यापारी, कर्मचारी व मजदूर सभी बर्बाद हो जायेंगे। इस कोरोना काल में देश के व्यापारियों ने जरूरतमंदो की तन-मन-धन से सेवा की है तथा प्रधानमंत्री राहत कोष व मुख्यमंत्री राहत कोष में भी व्यापार ठप्प होने पर भी पूरी मदद की है। फिर आपका नारा सबका साथ सबका विकास वह भी फलीभूत न होगा। इसलिए कृषि उत्पादन मंडीयों के अन्दर से भी मंड़ी शुल्क समाप्त होना चाहिएद्य इस दौरान अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सुंदर सैनी, हरिशंकर मूंधडा, कृष्णचन्द मूंधड़ा, अरविन्द गोयल, जितेन्द्र कुच्छल, संजीव गोयल, अशोक कुमार गोयल, रमेश कुमार सिंघल, अरूण खण्ड़ेलवाल, राजेश गोयल, दिनेश चौधरी, संजय मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, पुलकित गुप्ता, अनुज िंसंघल, अंचित मित्तल, श्याम सुन्दर बेड़िया, नितिन सिंघल, अमित जैन, मनीष चौधरी, अशोक कुमार बंसल, हरिशंकर तायल, सुशील कुमार मित्तल, अनिल प्रकाश बंसल, रवि शर्मा, संदीप कुमार गुप्ता, अनिल बिन्दल, अनुज कुमार अग्रवाल, विजय कुमार, नितिन कुमार संगल, राजेन्द्र सिंघल, सुरेश चन्द, मुकेश जैन (टीटू), संदीप जैन, अनुज मोहन सिंघल, व आशीष मलिक आदि मौजूद रहे।
मोदी सरकार के कार्यो की सराहना की
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खाली पदो को भरने के निर्देश की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई प्रेषित की है।
भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अगवत कराया कि संगठन की एक बैठक नई मन्डी के गांव अलमासपुर निवासी शिव कुमार कश्यप के निवास पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदीप उत्तरेजा ने की व संचालन संजीव बाठला ने किया। विजय कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस विभाग,सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहाकरिता, व्यावसायिक शिक्षा व अन्य विभागो मे खाली पदो को भरने पर उत्तर प्रदेश की समस्त जनता योगी सरकार की जमकर सराहना कर रही है। बैठक के दौरान निर्दोश त्यागी,अमन सैनी, विवेक मित्तल, विकास गर्ग, शुभम गोयल, किशनलाल, अमन सैनी, राजू प्रजापति, अशोक शर्मा, विजय कश्यप असलम खान, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन विधेयक जो बनाये गये है उससे कान्टेक्ट फार्मिग भारत की कृषि व्यवस्था अनुरूप नहीं है। मंडी के अंदर व बाहर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रखा जाये। कोई भी पैनकार्ड धारक कम्पनी या व्यापारी किसानों से एमएसपी पर ही फसल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान दिया जाये। इस दौरान प्रदीप देशवाल, संजीव देशवाल, सचिन, अमित कुमार, पंकज, सुनील दत्त, आशीष त्यागी, शुभम आदि मौजूद रहे।
जन्म से लेकर दो साल की आयु तक बच्चे के कुपोषण से ग्रस्त होने की आशंका अधिक होती हैःसीएमओ
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि बच्चा बार-बार बीमार पड़ जाता है, जल्दी थक जाता है और बातों को समझने में देर लगाता है। तो सतर्क हो जाना चाहिए। इस तरह के लक्षण कुपोषण की गिरफ्त में आने के संकेत हैं। जन्म से लेकर दो साल की आयु तक बच्चे के कुपोषण से ग्रस्त होने की आशंका अधिक होती है। यह बच्चे के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोई पौधा उचित देखभाल, मिट्टी, पानी, ताजा हवा और धूप के बिना विकसित नहीं हो सकता उसी प्रकार एक बच्चा उचित देखभाल और पोषण के बिना स्वस्थ किशोर के रूप में विकसित नहीं हो सकता।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मुख्यतः पौष्टिक पदार्थ और भोजन में संपूर्ण तत्व नहीं मिल पाने के कारण पूरा पोषण शरीर को नहीं मिल पाता है। इसी वजह से बच्चे और गर्भवती महिलाएं कुपोषण की जद में आ जाती हैं। भोजन में उचित मात्रा में प्रोटीन, कार्बाहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज तत्व नहीं मिलने पर कुपोषण का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए गर्भवती और बच्चों के खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा का कहना है कि बच्चों के १००० दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं जिसमें से २७० दिन गर्भवस्था और ७३० दिन बाल्यावस्था के होते हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण, आयरन की गोली, संतुलित डेढ़ गुना आहार, दो घंटे दिन में आराम जरूरी है, ताकि बच्चा स्वस्थ पैदा हो। बच्चे के पैदा होने के एक घंटे के अंदर उसे स्तनपान, छह माह तक सिर्फ मां का दूध (शहद, पानी, घुट्टी कुछ भी नहीं) सात माह से अर्द्धठोस ऊपरी आहार की शुरुआत एवं दो वर्ष तक लगातार स्तनपान और ऊपरी आहार, नियमित टीकाकरण, प्रत्येक माह बच्चे का वजन, इन सब बातों का ध्यान रख कर बच्चों को कुपोषण से दूर रखा जा सकता है । उन्होंने बताया कुपोषण को मात देने के लिए विभाग द्वारा हर माह पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। हर वर्ष सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। कुपोषण की पहचानः शरीर की वृद्धि रुक जाना, मांसपेशियाँ ढीली होना अथवा सिकुड़ जाना, त्वचा का रंग पीला पड़ना, शीघ्र थकान होना, मन में उत्साह का अभाव चिड़चिड़ापन तथा घबराहट होना, बाल रूखे और चमक रहित होना, आँखें धँसना, ऑंखों के चारों ओर काला वृत्त बनाना, शरीर का वजन कम होना तथा कमजोरी, नींद तथा पाचन क्रिया का गड़बड़ होना, हाथ पैर पतले और पेट बढ़ा होना या शरीर में सूजन आना। कुपोषण से बचावः प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन युक्त तत्वों को भोजन में शामिल करें। दालें प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होती हैं। नियमित हरी सब्जियों, दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करें। कुपोषण के लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी चिकित्सक से परामर्श करें।
गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक अभियुक्त को दस साल की कैद
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे में युवक को गाड़ी से टक्कर मारकर जख्मी करने और उसे डाक्टरी उपचार के लिए ले जाने की बात कहकर बागपत क्षेत्र में ले जाकर डालने के मामले में सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नंबर 2) राधे श्याम यादव ने एक अभियुक्त को दोषी मानते हुए दस वर्ष के कारावास व कुल 25 हजार रुपए के अर्थदंड अदा करने की सजा सुनाई। वहीं पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने पर कोर्ट से तीन अभियुक्तों को बरी कर दिया गया है।
अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार उर्फ कमलकांत ने बताया कि बुढ़ाना के मौहल्ला पछाला निवासी जमालुद्दीन 23 दिसंबर 2017 को अपने छोटे पुत्र रिजवान के साथ कस्बे में कांधला रोड पर वैल्डर की दुकान पर किसी निजी कार्य से पहुंचे। जमालुद्दीन तो वैल्डर की दुकान पर व्यस्त हो गए उनका पुत्र रिजवान वहीं सड़क किनारे बाइक लिए खड़ा हुआ था। तभी तेजगति से आई गाड़ी ने रिजवान को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकप से चालक कांधला क्षेत्र के रायजादगान मौहलला निवासी खुर्शीद पुत्र इस्लाम अपने तीन अन्य साथियों के साथ उतरा और घायल रिजवान को मरहम पट्टी कराने के लिए अस्पताल ले जाने की बात कहकर पिकप में डालकर ले गया। खुर्शीद घायल रिजवान को डाक्टर के यहां नही ले जाकर बागपत के गांव भडल के जंगल में ले गया और उसे गभीरावस्था में वहीं भडल के जंगल में फेंककर गाडी समेत फरार हो गए। इस मामले में जमालुद्दीन की ओर से पुलिस ने खुर्शीद के साथ ही ताहरपुर भभीसा निवासी सरफराज व उसके दो पुत्रों अमजद व आमिर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 201 व 427 में मामला दर्ज किया। सेशन्स कोर्ट नंबर 9 के पीठासीन अपर सत्र न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने अभियुक्त खुर्शीद को गैरइरादतन हत्या के मामले में दोषी मानते हुए आईपीसी की धारा 304 में दस वर्ष की कैद व बीस हजार रुपए अर्थदंड, धारा 201 में तीन वर्ष की कैद व तीन हजार रपए अर्थदंड और धारा 201 के अंतर्गत दो वर्ष की कैद व दो हजार रूपए अर्थदंड अदा करने की सजा सुनाई।र् कोर्ट ने इस मामले में सरफराज, अमजद व आरिफ को दोषमुक्त कर दिया।

