समाचार
पुलिस ने कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारावांछित अभियुक्त इमरान पुत्र इस्लाम नि0 म0नं0 709/23 मौ0 रहमतनगर थाना को0नगर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना नई मण्डी पर उ0नि0 राजेश अवस्थी द्वारा वांछित अभियुक्ता गीता पत्नी विनोद नि0 शान्तिनगर तिलकनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को अभियुक्ता के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा ें वांछित अभियुक्त रफी पुत्र मजीत उर्फ छंगा, मुजम्मिल पुत्र सई उर्फ सईद, छोटू उर्फ आशिफ पुत्र नकी नि0गण मौ0 कस्सावान थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 रफी के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त राशिद अली पुत्र मौ0 नसीम नि0 खन्ना नगर थाना लौनी गाजियाबाद को परई चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र सतपाल उर्फ पप्पू नि0 ग्राम बिराल थाना बुढाना मु0नगर को चरण सिंह तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कई शातिर दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त आकाश पुत्र महेन्द्र, संचित पुत्र रविन्द्र नि0गण ग्राम मुस्तफाबाद थाना नई मण्डी मु0नगर को जानसठ बाईपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 1 चैन पीली धातू व 1-1 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 अनिल सागर द्वारा अभियुक्त ताज मौहम्मद उर्फ ताजू पुत्र बलेदीन नि0 ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डी मु0नगर, सादिक पुत्र जुल्फकार नि0 ग्राम तिस्सा थाना भोपा मु0नगर को शेरनगर बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से पर्चा सटटा गत्ता पेन्सिल व 710 रूपये नगद बरामद किया गया।
कई को अवैध शराब के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब के साथ दबोच लिया। थाना मीरापुर पर उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा अभियुक्त नबी हसन पुत्र मुराद अली नि0 ग्राम शाहपुर थाना बहसुमा मेरठ को पेट्रोल पम्प नंगला खेपड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 नवीन कुमार सैनी द्वारा अभियुक्त अजय पुत्र उदयवीर नि0 ग्राम सिखरेडा थाना मीरापुर मु0नगर को चमनपुरी को जाने वाले रास्ते पर टयूबवैल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अपमिश्रित 200 ग्राम यूरिया बरामद किया गया। इसके अलावा थाना रामराज पर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त संजय पुत्र मंशाराम, रोहित पुत्र किरणपाल नि0गण ग्राम मेहराजनगर थाना भोपा मु0नगर को जमालपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05-05 लीटर अवैध शराब खाम बरामद किया गया।
दो को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया। थाना ककरौली पर उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मुशर्रफ उर्फ गुडडू पुत्र इमरान नि0 मौ0 काली मन्दिर के पास कस्बा व थाना मीरापुर मु0नगर को खोकनी चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना रतनपुरी पर उ0नि0 श्री जोगेन्द्र पाल सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त फिरोज पुत्र हबीब नि0 ग्राम नंगला थाना रतनपुरी मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही मण्डावली खादर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 02 जिन्दा कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में दर्ज कराए बयान, मची हलचल
मुजफ्फरनगर। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिददकी की पत्नि कडी सुरक्षा के बीच न्यायालय मे पेश हुई। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। चर्चा है जनपद के कस्बा बुढाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुददीन सिददकी का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नि से विवाद चल रहा है। जिसके चलते नवाजुददीन सिददकी व उनकी पत्नि के बीच तलाक का मामला न्यायालय मे विचाराधीन है। इसी संदर्भ मे आज दोपहर फिल्म अभिनेता नवाजुददीन सिददकी की पत्नि आलिया सिददकी न्यायालय मे पेश होकर 164 के बयान दर्ज कराये। इस दौरान न्यायालय परिसर मे कडी सुरक्षा व्यवस्था रही। एसपी देहात नेपाल सिह ने कचहरी परिसर व न्यायालय परिसर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि बुढाना निवासी प्रमुख सिने स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया की ओर से मुंबई में अनेक आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस ने आलिया की शिकायत पर अभिनेता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा ३५४, ३२३ (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाना), ५०४ ;शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करनाद्ध, ५०६ ;धमकानाद्ध और धारा ३४ (सामान्य इरादे से आपराधिक कृकृत्य करना के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम के साथ चैकिंग के दौरान डॉग स्कवायड भी मौजूद रहा।
हत्यारोपी सहित चार गिरफ्तार
मंसूरपुर। थाना क्षेत्र मंसूरपुर में ग्राम पुरबालियान से जीवना मार्ग से ०४ अभियुक्तों व ०१ अभियुक्ता को गिरफ्तार कर हत्या के अभियोग का अनावरण किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता रिजवान पुत्र रफीक निवासी ग्राम साँझक थाना शाहपुर मुज़फ्फरनगर। सलीम पुत्र अमली खां निवासी ग्राम साँझक थाना शाहपुर मुज़फ्फरनगर। सालिम पुत्र उमरजान निवासी ग्राम साँझक थाना शाहपुर मुज़फ्फरनगर। हुसैना पुत्र मुनसब निवासी ग्राम साँझक थाना शाहपुर मुज़फ्फरनगर। जैबुन पत्नी हुसैना निवासी ग्राम साँझक थाना शाहपुर मुज़फ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर (घटना में प्रयुक्त ) बरामद किया। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त हुसैना की पुत्रवधु के मृतक सुधीर कुमार से अवैध सम्बन्ध थे, जिसके कारण हमने मिलकर सुधीर की हत्या कर दी थी।
कोतवाल ने व्यापारियो से सुरक्षा सम्बन्धी समस्या जानी
बुढाना। पुलिस ने बाजार मे गश्त कर कस्बे के व्यापारियो से सुरक्षा सम्बन्धी समस्या बारे मे पूछा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते इंस्पैक्टर बुढाना एम.एस.गिल ने पुलिस फोर्स के साथ बाजार मे पैदल गश्त कर कस्बे के व्यापारियो से सुरक्षा सम्बन्धी समस्या के बारे मे पूछा। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से कस्बे के व्यापारी काफी खुश नजर आए। इंस्पैक्टर एम.एस.गिल ने सर्राफा बाजार पहुंच कर सुनारो के पास जाकर मालूम किया कि उन्हे कोई दिक्कत तो नही, कोर्ठ बदमाश परेशान तो नही कर रहा। इसके अलावा कोई दिक्कत हो तो बताएं। इस दौरान थाना प्रभारी के साथ सिपाही प्रदीप कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मास्क लगाए बिना बाजार मे घूमने वालो के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कई लोगो से जुर्माना वसूला। पुलिस की इस सख्ती से बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वालो मे हडकम्प मचा रहा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर के विभिन्न चौराहो पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से नागरिको मे हडकम्प मचा रहा।
तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही धमात नहर पुल से रुडकी की तरफ नहर पटरी से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लूट के अभियोग का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता आस मोहम्मद उर्फ़ आशू पुत्र बाँदा हसन निवासी मुंडलाना थाना मंगलौर हरिद्वार बताया। जिनके कब्जे से ८४०० रुपए लूट की रकम, ०१ मो०सा० बजाज पल्सर, बैंक की ०१ पोज मशीन, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बताया।
ठेकेदार के साथ मारपीट कर किया घायल
भोपा। आपसी विवाद मे कुछ लोगो ने ठेकेदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार कस्बा भोपा निवासी चिनाई के ठेकेदार तौफीक पुत्र हबीब का कस्बा निवासी साजिद से पैसो के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। जिस कारण पूर्व मे भी इन दोनो पक्षो के बीच आपसी कहासुनी हो चुकी है। बताया जाता है कि आज सुबह पैसो के लेनदेन के मामले मे इन दोनो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। आरोप है कि साजिद ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर ठेकेदार तौफीक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा इस सम्बन्ध मे तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
महिला की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया
ककरौली। जमीनी विवाद मे महिला का गला दबाकर मारने के प्रयास से हडकम्प मच गया। महिला के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कम्हेडा निवासी महिला ममतेश का जानसठ मे भूमि बंटवारे को लेकर मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि महिलाको उसी के चाचा के लडके ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनो ने पडौसियो कीमदद से उक्त महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पीडित ममतेश के परिवारजनो ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
बीमार बछड़ों को चारा एवं दवाईयाँ उपलब्ध कराई
मुजफ्फरनगर। सर्वादय समाज कल्याण संस्था ने गुड़ मंडी गौशाला में निराश्रित बीमार बछड़ों को चारा एवं दवाईयाँ उपलब्ध कराई और साकेत-धर्मपुरी सेवा बस्ती में गरीब असहाय लोगों को राशन सामग्री वितरित की।
निराश्रित गोवंश का संरक्षण सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता है किंतु स्थायी व अस्थायी गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंश अधिक संख्या में होने से उनके रख-रखाव में असुविधा हो रही है। ऐसे में सर्वादय समाज कल्याण संस्था द्वारा गुड़ मंडी गौशाला में निराश्रित बीमार गौवंश को चारा एवं दवाईयाँ उपलब्ध कराई गयी।
संस्था की अध्यक्षा अनु अग्रवाल ने बताया कि निरीह जानवर और पक्षियों के भोजन, पानी का प्रबंध हम सब की जिम्मेदारी है, हमें इसे समझना होगा और पूरी ईमानदारी से इसका निर्वहन भी करना होगा। इसके बाद उन्होंने साकेत-धर्मपुरी सेवा बस्ती में कोरोना संक्रमण से प्रभावित गरीब असहाय लोगों को खाद्य सामग्री दी और कहा कि हमें वैश्विक महामारी कोविड-१९ से बचने के लिए शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत् पालन करना है और इसका साहस के साथ सामना करना है। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे के अवसर पर हमें स्वच्छता के साथ जीवन यापन करने का संकल्प लेना है। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष मधु गोयल, सचिव चंचल जैन, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, उप सचिव नीति अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, अरूणा राणा, सुमन गोयल, सीमा गोयल, सुशील राठी आदि उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यापक/अध्यापिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे 
मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग मे नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान नवनियुक्त अध्यापक/अध्यापिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
वैश्विक आपदा कोविड-19 के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग मे अध्यापको को नियुक्ति दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में 31,277 अध्यापकों को नियुक्ति दी जा रही है। इसी संदर्भ मे आज कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे जनपद के करीब 250 नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरीत किए गए। जिला पंचायत सभागार मे आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अतिथियो के रूप मे राज्यमंत्री विजय कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति अांचल तोमर,बुढाना विधायक उमेश मलिक,खतौली विधायक विक्रम सैनी आदि जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियो ने कहा कि हालांकि पूरा देश आज वैश्विक आपदा कोविड-19 के दंश को झेल रहा है। लेकिन इस सब के बावजूद योगी सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग मे शिक्षकों की नियुक्ति बहुत सराहनीय है। कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच बेसिक शिक्षा विभाग मे रोजगार श्रृजित करते हुए शिक्षकों की भर्ती की गई है। इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियो सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद रहे।
एक माह के लिए गंगनहर हुई बंद
मुजफ्फरनगर। गंगनहर की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य के लिए गंगनहर एक माह के बंद कर दी गई है। सिचाई विभाग के अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वह अपने निजी स्त्रोत से फसलों की सिचाई का प्रबंध कर लें। अब 14 नवंबर की मध्य रात्रि को पानी छोड़ा जाएगा।
दशहरा पर्व पर प्रत्येक साल गंगनहर बंद की जाती है। इस दौरान गंगनहर से सिल्ट निकलाने का कार्य किया जाता है। साथ ही मरम्मत का कार्य भी होता है। इसके साथ ही रजवाहे, माइनर और कुलावे की भी सफाई की जाती है। गंगा नहर के अधिशासी अभियंता हरि शर्मा ने बताया कि नहरों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 15 अक्टूबर की मध्य रात्रि से 14 नवंबर की मध्य रात्रि तक ऊपरी गंगा नहर शीर्ष से पानी की सप्लाई बंद रहेगी। किसान से अपील है कि ऊपरी गंगा नहर की इस वार्षिक बंदी अवधि से फसलों व खेतो की सिचाई अपने तरीके से निजी साधनों से करें।
विकास खण्ड मोरना के ग्राम रहकडा में जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 17.10.2020 को पूर्वाहन 11ः00 बजे से विकास खण्ड मोरना के ग्राम रहकडा में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत जन-जागरुकता के विभन्न कार्यकमों का आयोजन किया जाना है, जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं हीमोग्लोबिन की जांच, नुक्कड नाटक के द्वारा विभिन्न मुद्दो के प्रति जन-जागरुकता, ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाना, ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण, ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना, ग्राम पंचायत में स्कूल से ड्रॉपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण एवं उनकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहन, विभिन्न प्रकार के महिलाध्बालिका मुद्दो एवं कानूनों के प्रति जागरुकताध्क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरणध्स्टीकर लगाने का कार्य, ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाना तथा ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित करना, हस्ताक्षर अभियान तथा ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार आयोजित होने वाले उपरोक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराकर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन/दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा जाये।
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद् पुनरीक्षण कार्य के अर्न्तगत बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करने की अवधि 05.11.2020 तक
मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अधिसूचना दिनांक 15.09.2020 के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने हेतु समय सारिणी की घोषणा की गयी है। दिनांक 01.01.2020 तक 18 वर्ष या अधिक की आयु प्राप्त करने वाले अर्ह व्यक्तियों का नाम सम्मिलित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशसान ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के अर्न्तगत बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करने की अवधि दिनांक 01.10.2020 से 05.11.2020 तक है। इस अवधि में बी0एल0ओ0 सौपें गये क्षेत्र में मतदाता सूची की आधार प्रति लेकर घर-घर जायेगें एवं प्रत्येक घर में परिवार के मुखिया अथवा अन्य जिम्मेदार सदस्य से मिलकर निर्वाचक गणना कार्ड में 01.01.2020 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नये सदस्यों के नाम परिवर्धन के रूप में , मृत हो चुके अथवा वहॉं से शिफ्ट हो चुके सदस्यों के नाम विलोपन के रूप में एवं किसी सदस्य के नाम में संशोधन की प्रवष्टि गणना कार्ड में करेगें। बी0एल0ओ0 द्वारा मतदान केन्द्र की आधारभूत सुविधा जैसे पेयजल, शौचालय, रैम्प, विद्युत व्यवस्था आदि एवं मतदान केन्द्र का फोटो एवं किये गये कार्य की साप्ताहिक सूचना तथा ई-बी0एल0ओ0 ऐप पर भरेगें। बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों के कार्यो की आकस्मिक जांच हेतु सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ-साथ 18 जनपद स्तरीय अधिकारी लगाये गये है। निर्वाचक नामावली किसी भी निर्वाचन की आधारशिला होती है। यह नामावली जितनी अधिक शुद्ध होगी उतने ही निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की अपेक्षा की जा सकती है। अतः यह अत्यन्त आवश्यक है कि निर्वाचक नामावली में ऐसे सभी व्यक्तियों के नाम सम्मिलित हों जो कानूनन मतदान के हकदार हैं और ऐसे किसी व्यक्ति का नाम सम्मिलित न हो जिसे यह अधिकार प्राप्त नहीं है। यह सैद्धान्तिक मन्त्र निर्वाचक नामावली को तैयार करने वाले प्रत्येक अधिकारीध्कर्मचारी को व्यवहृत करना है। राज्य निर्वाचन आयोग,उत्तर प्रदेश , लखनऊ के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्य मेहनत, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता क्षम्य नही होगी एवं संज्ञान में आने पर सम्बन्धित बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षको के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।
उक्त के क्रम मे जनसामान्य से अनुरोध है कि अपना और अपने परिवार के सभी अर्ह सदस्यों के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हैं अथवा नहीं, की जाँच कर लें। यदि दर्ज नहीं है तो अवश्य दर्ज कराएं और इस हेतु घर पर पहुँचने वाले बी0एल0ओ0 को वाँछित सूचना दिए बिना कदापि वापस न करें। यदि आप के अथवा आप के परिवार के किसी नाम व प्रविष्टि में कोई संशोधन होना है या किसी नाम व प्रविष्टि को विलोपित किया जाना है तो उसे घर पर पहुँचने वाले बी0एल0ओ0 को अवश्य अवगत करा दें।

