समाचार
आरटीआई के तहत सूचना मांगने पर जिलापूर्ति अधिकारी ने खोया आपा, आरटीआई मांगने वाले युवक पर जाति सूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार को उजागर करने वाला हथियार सूचना का अधिकार अब आरटीआई के तहत सूचना मांगने वालों पर ही अपमान, गाली गलौच और धमकी की वजह बनता जा रहा है। वैसे तो संविधान के मुताबिक हर एक व्यक्ति को समान अधिकार है। सबका साथ सबका विकास के नारे पर वोट बटोरने वाली सरकार के राज में कानून की कोई अहमियत नहीं रह गई, अधिकारों की बात करने पर अभद्रता और जाति-सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मामला मुजफ्फरनगर के जिलापूर्ति कार्यालय का है जहां सूचना के अधिकार आरटीआई के तहत सूचना मांगने पर जिलापूर्ति अधिकारी ब्रिजेश शुक्ला ने जानकारी मांगने वाले युवक पर आरटीआई वापिस लेने का दबाव बनाया, जब युवक नहीं माना तो डीएसओ इस कदर नाराज हो गए कि गाली-गलौच पर उतारु हो गए, इतना ही नहीं साफ-शब्दों में जाति-सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
युवक सूर्यकांत को जिलापूर्ति अधिकारी ब्रिजेश शुक्ला ने युवक द्वारा लगाई गई आरटीआई के जवाब के लिए लाया था, जो युवक ने अपने पिता धर्मपाल के नाम से डाली थी। जब युवक कार्यालय पहुंचा तो डीएसओ ब्रिजेश शुक्ला ने युवक को बहला-फुसलाकर सहमति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाने चाहे, लेकिन युवक के जवाब मांगने पर डीएसओ ब्रिजेश शुक्ला ने आरटीआई वापिस लेने के लिए दबाव बनाया। जब युवक नहीं माना तो ब्रिजेश शुक्ला बतमीजी पर उतारु हो गए। इतना ही नहीं युवक के साथ गाली-गलौच करते हुए जाति-सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और झूठे केस में फसाने की धमकी दी। ब्रिजेश शुक्ला भूल गए कि वे मुजफ्फरनगर में जिलापूर्ति अधिकारी है और एक जिम्मेदार अधिकारी है। इस मामले में युवक ने जिलाधिकारी, एसएसपी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जब जिलापूर्ति अधिकारी ब्रिजेश शुक्ला से बात करनी चाही तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया और कहा कि मेरा कोई क्या बिगाड सकता है। अब अधिकारी के ऐसे शब्दों को तानाशाही कहे या रौब इसका जबाव तो खुद अधिकारी के कारनामे बयान करते है। बहरहाल अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है या फिर जिलापूर्ति अधिकारी की तानाशाही यूं ही बरकरार रहेगी।
मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, सनसनी फैली, पुलिस ने शव कब्जे में लिए
मीरापुर। कस्बे के मुख्य बाजार में एक व्यापारी व उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मीरापुर के मुख्य बाजार में व्यापारी सुनील डागा पुत्र सलेकचन्द डागा की किरयाना की दुकान है तथा इसका मकान दुकान के ऊपर ही है। शनिवार की सुबह सुनील डागा व इसकी पत्नी नीरा डागा की मौत हो गई। पुलिस को मकान में व्यापारी का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला, जबकि इसकी पत्नी नीरा डागा का सिर में गोली लगा हुआ शव बरामदे में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव के पास से ३१५ बोर का तमंचा कब्जे में ले लिया। व्यापारी पति-पत्नी की मौत की सूचना पर दर्जनों व्यापारी मौके पर आ गए। सीओ जानसठ शकील अहमद ने स्वजनों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि व्यापारी सुनील डागा के पिता स्व. सलेकचन्द डागा लंबे समय तक मीरापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे तथा उन्होंने व्यापारियों व नागरिकों के हित में कई धरना प्रदर्शन किए। उन्होंने कस्बे में बिजली समस्या के निस्तारण के लिए भूख हड़ताल भी की थी। कस्बे में व्यापारी सुनील डागा व नीरा डागा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद व्यापार मंडल के दर्जनों पदाधिकारी मोके पर आ गए। व्यापारी सुनील डागा की मौत को परिजन हार्टअटैक से होना बता रहे थे, लेकिन जैसे जैसे भीड़ बढ़ती गई वैसे ही अलग अलग बात सामने आने लगी। कोई व्यापारी की मौत बीमारी से तो कोई सल्फास खाकर मौत होने की बात कर रहा था। नीरा के सिर में लगी हुई गोली इस बात को स्पष्ट नहीं कर पा रही थी कि नीरा ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। मीरापुर के मुख्य बाजार में व्यापारी सुनील डागा की पुस्तैनी किरयाना की दुकान है। सुनील डागा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिस कारण कारोबार चौपट हो गया था और वह आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव में थे। इस दुखद हादसे से कस्बे में शोक छाया हुआ है पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने किया निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में दिन निकलते ही पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल सड़कों पर नजर आईं ,जहां पालिकाध्यक्ष ने शहर भर में चल रहे विकास कार्यों सहित साफ-सफाई का पैदल ही औचक निरीक्षण किया तो वहीं दूसरी तरफ साफ- सफाई के कार्य में लापरवाही बरतने वालों को फटकारा भी ,तो वहीं साथ ही साथ जो लोग निष्ठा से अपना काम कर रहे हैं ऐसे लोगों की पीठ भी थप-थपाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः शहर में नगर पालिका टीम सड़कों पर घूमती दिखाई दी यहां पालिका कर्मचारियों का नेतृत्व खुद पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व् उनकी टीम करती देखी गई । टीम द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी, फ्रेंड्स सहित कई अन्य कालोनियों में पहुंची जहां शहर में चल रहे साफ- सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। सफाई अभियान के निरीक्षण में कुछ कर्मचारी अपनी डियूटी से नदारद भी मिले जिन्हें पालिकाध्यक्ष ने मोके पर ही बुलवाकर कड़ी फटकार भी लगाई तो वहीं दूसरी तरफ जो कर्मचारी निष्ठा के साथ समय से पहुंचकर अपना कार्य करते मिले उनकी पीठ भी पालिकाध्यक्ष द्वारा थपथपाई गई इस मोके पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल , नगर स्वास्थ्य अधिकारी राठी, स्टेनो गोपाल त्यागी सहित नगर पालिका परिषद् के कई अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्रीय वार्ड मेंबर भी मौजूद रहे।।
भाई ने बहन व उसके प्रेमी को मारी गोली ,प्रेम प्रसंग से था नाराज
मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह दिन निकलते ही खतौली थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी सगी बहन व उसके प्रेमी को गोली मार दी, जिससे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है । दोनों को गंभीर अवस्था में मोदीपुरम के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और गोली मारने के आरोपी युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी । बताया जा रहा है कि पीपलहेड़ा निवासी युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही युवक संगम के साथ चल रहा था, जिससे युवती का भाई नाराज था और गांव में बदनामी होने के कारण कई बार उन्हें चेतावनी भी दे चुका था, लेकिन दोनों चोरीछिपे मिलने से बाज नहीं आ रहे थे। आज सुबह इसी बात को लेकर युवती के भाई की अपनी बहन से कहासुनी हुई, तैश में आकर भाई ने तमंचे से बहन को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन उसे घायल अवस्था में मोदीपुरम के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है । इसके बाद भी युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह उसके प्रेमी को तलाश करता हुआ खेतों पर पहुंचा, जहां वह ट्यूबवेल पर पानी चला रहा था। उसने अपनी बहन के प्रेमी को भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । युवक व युवती को गोली मारे जाने की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर खतौली सीओ आशीष प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस ने गोली मारने के आरोपी युवक राहुल को भी एक घर से दबोच लिया, जहां वह घटना को अंजाम देने के बाद छुपा हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी । घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। विकास खण्ड जानसठ ग्राम समाना उर्फ़ रामराज में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान एवं गंगा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरुकता के कार्यक्रम/गतिविधियां आयोजित किये गये। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई एवं कन्या पूजन आंगनवाड़ियों के द्वारा करवाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी गई ।ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी। गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता चल सकेगा। ग्विभिन्न प्रकार के महिला/बालिका मुद्दां एवं कानूनों के प्रति जागरुकता/क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया, जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण/स्टीकर लगाने का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर १० घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन भी हुआ। उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड-१९ कोरोना संबंधी गाइडलाईन/दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में तथा ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में क्चष्ठह््र जानसठ संत प्रकाश सिंह,स्वास्थ्य विभाग की टीम से मेडिकल ऑफ़िसर डॉक्टर अंजू सिंह ,आई०सी०डी०एस० विभाग की टीम, महिला कल्याण विभाग की टीम, विद्यालय के प्रधानाचार्य, श्रम विभाग से वीरेंद्र सिंह रावत लेबर इनवेस्टमेंट ऑफ़िसर, ग्राम प्रधान सचिन सिंह , वन स्टॉप सेंटर से सुविधा, जिला बाल संरक्षण इकाई काउंसलर बिलकिस जहां ,महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, जिला समन्वयक रेनू सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने प्याज व्यापारियो की दुकानो पर प्याज का स्टॉक चैक किया, मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। आलू प्याज के दामो मे एकाएक हुई वृद्धि के दृष्टिगत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर जिला पुर्ति अधिकारी वी.के.शुक्ला एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार,क्षेत्रिय खाद्य निरीक्षक अनिल भारद्वाज, पुर्ति निरीक्षक अनूज कुमार सिह, मन्डी समिति के निरीक्षक आदि अधिकारियो ने कूकडा नवीन मन्डी स्थल पहुंंच कर प्याज के व्यापारियो की दुकानो पर प्याज का स्टॉक चैक किया। इस दौरान अधिकारियो ने आलू प्याज के दाम एवं स्टाक आदि के सम्बन्ध मे निर्देशित किया। उल्लेखनीय है शासनादेश के चलते जिलाधिकारी सेल्व कुमारा जे. के निर्देश पर कूकडा नवीन मन्डी स्थल पहुंचे अधिकारियो ने प्याज के व्यापारियो के यहां स्टॉक चैक किया। शासनादेश के अनुसार प्याज का थोक व्यापारी 25 मिट्री टन एवं फुटकर व्यापारी अधिकतम 2 मिट्री टन तक ही प्याज का स्टॉक कर सकता। अधिकारियो का कहना है कि इस दौरान आलू की बिक्री एवं आलू के स्टॉक को भी चैक किया गया। ताकि कोई व्यापारी अनावश्यक भण्डारण ना करे तथा बाजार मे आलू-प्याज की ब्लैकमेलिंग से बचा जा सके। अधिकारियो द्वारा की गई छापामारी से आलू प्याज के व्यापारियो मे हडकम्प मचा रहा। उल्लेखनीय है कि आमजन की सुविधा के लिए प्रशासन के निर्देश पर कूकडानवीन मन्डी के गेट न.1 व गेट न.4 पर बिक्री काउन्टर बनाए गए हैं। जहां जनसामन्य को प्याज 35 रूपये प्रतिकिलो,टमाटर 35 रूपये प्रतिकिलो व आलू 30 रूपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।
भाकियू की महापंचायत में उमडा किसानों का जनसैलाब
जब तक किसानो की समस्याओ का समाधान नही होगा तब तक आन्दोलन जारी रहेगाः नरेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान महापंचायत मे आसपास के जनपदो सहित हजारो किसानो ने हिस्सा लिया। भाकियू की महापंचायत के कारण रैली स्थल व उसके आसपास दूर तक वाहनो की लम्बी कतार लगी रही।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 5 जून को लागू किए गए अध्यादेशों का देश के किसान विरोध कर रहे हैं। वहीं केन्द्र सरकार द्वारा इन अध्यादेशों को एक देश एक बाजार के रूप मे कृषि सुधार की दशा मे एक बडा कदम बता रही है। भाकियू सुप्रीमो चौ.नरेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन इन अध्यादशों को कृषि क्षेत्र मे कम्पनी राज के रूप मे देख रही है। उन्होने कहा कि कुछ राज्य सरकारों द्वारा भी इसको संघीय ढांचे का उल्लंघन मानते हुए इन्हे वापिस लिए जाने की मांग कर रही है। कुछ राज्य सरकारों द्वारा इसको संघीय ढांचे उल्लंघन मानते हुए इन्हे वापिस लिए जाने की मांग कर रही हैं। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश के अनेक हिस्सो में इसके विरोध मे किसान आवाज उठा रहे हैं। भाकियू नेता चौ.नरेश टिकैत ने महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षो से गन्ना मूल्य न बढने के कारण गन्ने की उत्पादन लागत मे वृद्धि हुई है। जिस कारण गन्ना किसानो को घाटा हो रहा है। उन्होने कहा कि भाकियू सरकार से मांग करती है कि आगामी वर्ष मे गन्ने का मूल्य 450 रूपये प्रति कुन्तल किया जाए।
प्रदेश के गन्ना किसानो का बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित अविलम्ब किया जाए। उत्तर प्रदेश गन्ना अधिनियम तथा शुगर केन कंट्रोल आर्डर 1996 की क्लाज 3ए के प्रावधान के अनुसार गन्ना खरीद के उपरांत 14 दिन के अन्दर गन्ने के भुगतान न करने पर लम्बित अवधि के ब्याज सहित गन्ना किसानो का बकाया गन्ना भुगतान अविलम्ब कराया जाए। उन्होने कहा कि प्रत्येक गन्ना किसान की लेखा-जोखा हेतु गन्ना पासबुक जारी की जानी चाहिए। गन्ना खरीद नीति मे कोई बदलाव ना किया जाए। चौ.नरेश टिकैत ने कहा कि भाकियू हमेशा से किसान हितो की लडाई लडती रही है। जब तक किसानो की समस्याओ का समाधान नही होगा। तब तक भाकियू का आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानो की समस्याओ की अनदेखी कर रही है। जो उचित नही है। सरकार को किसानो की समस्या पर गंभीरता से विचार करना होगा। चीनी मिलो द्वारा बकाया गन्ना भुगतान ना हो पाने से किसान आर्थिक तंगी का दंश झेल रहा है। श्री टिकैत ने कहा कि पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ की तर्ज पर उत्तर प्रदशे मे भी न्यूनतम समर्थन मूल्य सेकम पर फसलों की खरीद को अपराध घोषित किया जाना चाहिए। इसका सब से बडा लाभ यह होगा कि दिनरात खेतो मे मेहनत मशक्कत करने वाले किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम मिल सकेगा। चौ. नरेश टिकैत ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण अवार्ड में कानून के विरूद्ध बिना फसल का मुआवजा दिए मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मिर्जापुर,सहारनपुर एवं शामली मे किसानो की तैयार फसलें नष्ट कर दी गई। ऐसा करने वाले जिम्मेदार व्यक्तियो के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए तथा किसानो की नष्ट की गई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। उत्तर प्रदेश मे किसानो पर दायर फर्जी मुकदमे तुरंत वापिस लिए जाए। इस दौरान ओमपाल मलिक, राजू अहलावत,धीरज लाठियांन,अशोक ,मांगेराम त्यागी बुलंदशहर, दिनेश खेड़ा हापुड़,चाँदवीर सिंह, कपिल सोम,मोहित बालियान, देव अहलावत, कुशलवीर,संजीव पंवार, महकार सिंह,मोनू ठाकुर,सतेंद्र पुंडीर,योगेश शर्मा,मानसिंह,राजसिंह आर्य,सतेंद्र फौजी,अंकित राठी,नवीन राठी,मनीष प्रधान ,सतेंद्र रसूलपुर, बिजेंद्र बालियान, शाहिद आलम ,पीयूष पंवार ,धन सिंह काकड़ा, राजपाल सिंह ,विपिन बालियान सहित हजारो किसान मौजूद रहे। रैली के अंत में भाकियू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
सपा की मासिक मीटिंग सम्पन्न
मुजफ्फरनग। सपा के जिला मीडिया प्रभारी सजिद हसन ने बताया कि सपा की प्रत्येक माह होने वाली मीटिंग सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में सम्पन्न हुई।
सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा के स्नातक प्रत्याशी शमशाद मलिक एडवोकेट व शिक्षक प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को सपा नेता कार्यकर्ता अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर प्रत्येक मतदाता को बूथ तक पहुंचाकर विजयी बनाएंगे उन्होंने सेक्टर इंचार्ज व उनके साथ सपा नेताओ वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की टीम बनाकर चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है सभी को अपने क्षेत्रों में प्रत्याशी के लिए जुट जाना चाहिए।पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व प्रत्यशी मीरापुर हाजी लियाक़त अली ने अपनी अपने विधानसभा क्षेत्रों में स्नातक व शिक्षक मतदातातो में पहुंच बनाकर सपा प्रत्याशियो के पक्ष में बहुमत लाने का आश्वासन दिया।पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी व सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सपा के स्नातक व शिक्षक प्रत्याशियो को मुजफ्फरनगर से भारी बहुमत से निष्ठा व मेहनत से सफल बनाने की अपील की।सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा नेता सजिद हसन ने अपने सम्बोधन में स्नातक व शिक्षक चुनाव में सफलता के लिए अपील के साथ ही नगर पालिकाओं में बढ़ाये गए उत्पीड़नात्मक हाउस टैक्स व बिजली की बढ़ने वाली प्रस्तावित दरों पर सपा द्वारा बडे आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया।
सपा नेता गौरव जैन,असद पाशा,हरीश कुमार व शौक़त अंसारी ने सपा द्वारा जनहित के मुद्दों की अनदेखी पर सरकार के विरुद्ध व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।मीटिंग को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी,सपा महिला जिलाध्यक्ष शाहिन बेगम,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,सपा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष मासूम त्यागी,मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशेर मलिक,ब्रजराज सैनी,डॉ इसरार
अल्वी,विधानसभा अध्य्क्ष खतौली प सत्यदेवशर्मा,विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर मुन्ना ककराला,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन,अरशद मलिक,सलमान त्यागी,पंकज सैनी,सपा नगर अध्यक्ष जानसठ तन्नू क़ुरैशी,इरशाद जाट ने भी सम्बोधित किया।मीटिंग में मुख्य रूप से सुमित पंवार बारी,निधिशराज गर्ग,बालमुकुंद ग्रेड,रमेशचंद शर्मा,जोगेंद्र सैनी,आशीष त्यागी,इकराम प्रधान,हाजी लियाक़त अली,पवन पाल,संजीव कुमार त्यागी,आबाद त्यागी,सोफिया बेगम,जेबा परवीन,मास्टर अल्ताफ,गौरव कुमार,अमित कुमार,वीरेंद्र कुमार तेजियांन,दिलशाद क़ुरैशी,गोलू त्यागी,रेशमा खान,गुफरान तेवड़ा,प्रदीप बर्मन,सावन कुमार एडवोकेट,रामधन कश्यप एडवोकेट,हसीब गौर,राहुल कम्बोज, सत्यपाल कश्यप,काजी सरफराज,जावेद सैफी,सुकर्म पाल,जावेद त्यागी आदि मौजूद रहे।
किसानों पर फर्जी मुकदमें बर्दाश्त नहीं होगेंः शाह आलम
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की एक बैठक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के आवास पर हुई बैठक में मौजूद किसानों ने बताया कि गन्ना भुगतान ना होने से किसान परेशान है और इस कारण बिजली विभाग छोटे-छोटे बकाया भुगतान ना होने पर किसानों के कनेक्शन काट रहा है फर्जी मुकदमे दर्ज करने का काम कर रहा है विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ट्यूबवेल के कनेक्शन आवेदन लंबे समय से रुके आ रहे हैं कोविड-१९ के चलते आमजन परेशान है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है आम जनता को परिवार का पालन पोषण करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इन सभी समस्याओं को लेकर भाकियू अंमबावता आगामी १९ ११ २०२० को पुरकाजी बिजली घर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष सलीम त्यागी जिला उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी जिला सचिव उबेद चौधरी पुरकाजी ब्लॉक महासचिव अमित कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ब्लॉक सचिव फरीद आलम युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वह सभी ग्राम अध्यक्ष मौजूद रहे।
आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले तीन गिरफ्तार
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले ०३ सटोरी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के नाम सालिम पुत्र मुस्तफा मौ० इब्राहिम पट्टी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल मु०नगर, सालिम पुत्र सफी मौ० इब्राहिम पट्टी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल मु०नगर, आजम पुत्र अब्दूल खालिक नि० मौ० इब्राहिम पट्टी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल मु०नगर। जिनके कब्जे से ०३ हजार रु०, ०३ ए०टी०एम० कार्ड व ०२ ग्रीन कार्ड, ०३ मौबाईल फोन , सट्टा मैसेज की हार्ड कॉपी, ०१ प्रोजेक्टर बीन्क कम्पनी मय स्पीकर, ०१ सैट-टॉप बॉक्स एयरटेल कम्पनी बरामद की।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर उ0नि0 प्रदीप कुमार चीमा द्वारा वॉछित अभियुक्ता रश्मी पत्नी राजेश निवासी मौहल्ला कोटला कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को मोन्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। थाना भोपा पर उ0नि0 वीरनारायण सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त चॉदवीर पुत्र तीर्थराम निवासी ग्राम कादीपुरा थाना भोपा जनपद मु0नगर को ग्राम कादीपुरा से गिरफ्तार किया गया।

