समाचार
जनपद भर में मना भैयादूज पर्व-जाम से पटा रहा शहर, बसों में रही भीड 
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर सहित देशभर में आज भाई दूज का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने मस्तक पर तिलक कर अपने भाई की लंबी आयु की मंगल कामना की
वही भाइयों को आज बहनों के घर पहुंचने में जाम के साथ-साथ भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के चारों ओर हाईवे पर पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती नजर आई । भोपा गंग नहर, लालू खेड़ी चौक के साथ शहर की तमाम सड़कों पर पुलिस एवं जनता जाम से जूझती नजर आई। नगर की सडकों पर जाम लगा रहा। लोगों के एक दूसरे स्थान पर जाने में काफी समय लग गया। कोई भैयादूज पर्व पर अपने वाहन दुपहिया व चौपहिया से अपनी बहनों के घर गया तो कोई बस से गया। जहां लोगों ने कई जगह सोशल डिस्टेन्स का पालन किया तो कहीं जगह बिल्कुल भी पालन नहीं होता दिखाई दिया। बसों में भी भीड काफी हद तक अधिक थी।
कार पेड़ से टकराई महिला सहित तीन अन्य घायल
मुजफ्फरनगर। भैया दूज लेकर जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकराने पर महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग पर भैया दूज लेकर जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग में मौजूद पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि कार चालक कार के पेड़ से टकराने के बाद मौके से फरार हो गया।
गोदाम में आग लगन से लाखों का नुकसान
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रसिद्ध फर्नीचर शोरूम के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सूजडू में दीप फर्नीचर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के गोदाम में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने जैसे ही आग की लपटें देखी तत्काल रुप से पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर बामुश्किल का मुखिया बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में दीप फर्नीचर के मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
कार की भिड़ंत में बुग्गी चालक की मौत 
मुजफ्फरनगर। जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बडसू के सैमी के जंगल में खतौली बुढाना रोड पर तेज गति से आ रही कार ने बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बुग्घ्गी चालक मेंहेदर पुत्र खजान सिंह निवासी सिकंदरपुर कला घायल हो गया और बुग्घ्गी भी क्षतिग्रस्त हो गईं। भैंसा भी घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची रतनपुरी पुलिस ने घायल को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। कार सवार हरियाणा के कैथल जिले के निवासी हैं, जो कल साधुओं की नंगली आश्रम में आये थे। आज सुबह ये सभी वापस हरियाणा जा रहे थे। गांव बडसू के पास कार ने बुग्घ्गी में टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कार चालक से भी पूछताछ की जा रही है।
अनियंत्रित होकर कार गंग नहर में गिरी
मुजफ्फरनगर। गंग नहर मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। गंग नहर में पानी ना होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ । मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गंग नहर पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली सवार चार लोग गंग नहर के रास्ते हरिद्वार जा रहे थे तभी अचानक कार के अनियंत्रित हो जाने पर कार गंग नहर में गिर गई।
अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभियुक्त अमित उर्फ मंगल पुत्र सीताराम निवासी गउशाला के पास पचैण्डा रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को नावल्टी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना सिविल लाइन पर उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्त विनय पुत्र रमेशचन्द निवासी आवास विकास कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को जेल फाटक मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किये गये।
एंटी करप्शन के सदस्यों ने दीपावली मनाई
मुजफ्फरनगर। शामली रोड स्थित श्री मदनानंद वृ( आश्रम में ऑल इंडिया एंटी करप्शन के सदस्यों ने आश्रमवासियों के संग दीपावली पर्व मनाया। उपस्थित सभी बुजुर्गो को फल एवं दीपावली के उपहार वितरित किये गये और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा, प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, पीआरओ डा. संजय अग्रवाल, कु. हंसिका जैज, डा. नीतिन जैन, अमित धीमान सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवा बंजारा सेवा संगठन ने किया जनसभा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। मिर्जाटिल्ला में युवा बंजारा सेवा संगठन के तत्वाधान में एक जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुजफ्फरनगर सहित शामली जिले के सैंकड़ों युवाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित करना रहा। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह और अध्यक्षता गिरवर सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रतिज्ञा लेकर की गई। जिसमें कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों ने अपने पूर्वजों के आदर्शों पर चलने की एक स्वर में प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में संगठन की नवगठित कार्यकारणी का स्वागत किया गया तथा उन्हें अपनी जिम्मेदारी की शपथ भी दिलाई। वक्ताओं की श्रेणी में सर्वप्रथम राष्ट्रीय रचनाकार पुरुस्कार से सम्मानित कविराज महेश सोनू राठौर राजपुरगढ़ी ने अपने संबोधन में समाज की एकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा युवा समाज की एक रीढ़ होती है, जिस समाज का युवा जागरूक हैं, उसी समाज का उज्ज्वल भविष्य तय है। इसलिए आज समाज के सभी युवा को संगठित होने की जरूरत है। इसके पश्चात उन्होंने समाज के लोगों को हर समय नए-नए आयामों से जागरूक होने का आह्वान भी किया। इसके बाद पंकज नायक राजपुरगढ़ी ने समाज की घटती राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया और समाज के प्रत्येक युवा को राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस बीच शामली जिले से पहुंचे बंजारा युवा सेना के अध्यक्ष श्री पिंका नायक ने अपने ओजस्वीपूर्ण विचारों ने संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता में जोश भरने का काम किया। उन्होंने संगठन के प्रत्येक युवा को संगठित रहने और समाज को जोड़ने का आह्वान किया। वही काका बंजारा, संदीप नायक तुगलकपुर, सन्नी बंजारा, लवप्रीत सिंह बंजारा, अर्जुन सिंह बंजारा आदि प्रखर वक्ताओं ने अपने दमदार भाषणों से सभा स्थल को गुंजायमान किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चरण सिंह नायक, भोपा मंडल के भाजपा अध्यक्ष सतनाम सिंह बंजारा, हिन्दू युवा वाहिनी के मोरना मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह बंजारा, युवा बंजारा सेवा संगठन (वाईबीएसएस) के अध्यक्ष रोबिन सिंह नायक, बंजारा युवा सेना के अध्यक्ष पिंका नायक, काका बंजारा, अमित सिंह बंजारा, संगठन प्रवक्ता रवि नायक, धर्मपाल सिंह नायक, आदी बंजारा, अक्षय नायक,विपुल नायक सहित आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
प्रसाद का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड स्थित सि(पीठ श्री शनिधाम मंदिर में गौवर्धन पूजा के उपरान्त अनकूट का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना का कार्य पंडित संतोष मिश्रा ने संपन्न कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेन्द्र पंवार, शरद कपूर, डा. संजय अग्रवाल, विपुल शर्मा सहित अन्य अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं गांधी कालौनी सरवट स्थित सुभाषनगर शनि मंदिर कें प्रांगण में गौवर्धन पूजा के साथ अनकूट का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्य में संयोजक बंटी भाई प्रेस वाले धीरज खुराना, अमित मैनी एडवोकेट, गोपाल शर्मा, राहुल अग्रवाल, योगेश पंडित जी, सतेन्द्र और संजय अग्रवाल आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
शुगर इंडस्ट्री की स्थापना से क्षेत्र के आसपास के किसानों को होगा बड़ा लाभरू-धीरज लाटियान
ग्राम कुटेसरा में एचएएम शुगर इंडस्ट्री का भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने उदघाटन–
चरथावल। ग्राम कुटेसरा में पावटी मार्ग पर एचएएम शुगर इंडस्ट्री का भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने फीता काटकर उदघाटन करते हुए कहा कि इस शुगर इंडस्ट्री से आसपास के किसानों को बड़ा फायदा होगा पर्ची न आने की स्थिति में किसान अपना गन्ना आसानी से इसमें डाल सकते है।इसके बाद गांव में एक पँचायत का आयोजन किया गया जिसमे किसानों की समस्याओं सुनते हुए जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
चरथावल विकासखण्ड के ग्राम कुटेसरा में भाकियू जिला संयोजक शाहबाज त्यागी के द्वारा आसपास के किसानों की समस्या को देखते हुए गांव में एचएएम शुगर इंडस्ट्री का निर्माण किया है।जिसका भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने फीता काटकर उदघाटन करते हुए कहा कि जिले में किसानों का मोह गन्ने की फसल से हट नहीं रहा है।किसान हर साल गन्ने के रकबे में बढ़ोतरी करते हैं लेकिन चीनी मिलों की पेराई क्षमता में कोई वृद्धि नहीं होती है। ऐसे में चीनी मिल के देरी से चलने या कोई टूट फूट होने पर मिल संचालन प्रभावित होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि कोई परेशानी होने पर किसान अपना गन्ना पावर कोल्हू में बेचते थे, लेकिन वहां गन्ने का दाम व्यापारी की मर्जी पर निर्भर रहता है। इसके बाद गांव में एक पँचायत का आयोजन किया गया जिसमे जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान,ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह,जिला संयोजक शाहबाज त्यागी आदि ने किसानों की समस्याओ सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया इस मौके पर चौधरी धीरज लाटियान जिला अध्यक्ष भाकियू,चौधरी नीटू दुल्हेरा जिला प्रवक्ता भाकियू,संदीप बालियान, दानिश प्रधान जिला सचिव,ठाकुर कुशल वीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल, सत्तार, ठाकुर धीर सिंह, ठाकुर कंवरपाल सिंह, ठाकुर गजराज सिंह, ठाकुर भंवर सिंह, ठाकुर ईश्वर सिंह आदि भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग गोली लगने से 12 वर्षीय किशोर घायल
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम पावटी खुर्द में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली चलने से एक 12 वर्षीय किशोर गोली लगने से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चरथावल क्षेत्र के ग्राम पावटी खुर्द में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर डांस हो रहा था।इसी बीच हुई हर्ष फायरिंग में डांस देख रहा 12 वर्षीय किशोर अमन पुत्र असगर गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।सीओ सदर कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर्ष फायरिंग का मामला संज्ञान में आया है जिसमें एक किशोर घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उसकी हालत खतरे से बाहर है।फायरिंग में दो आरोपियो शफीक व वसीक के नाम संज्ञान में आए हैं।दोनों आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही अवैध असलाह बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
भाजपा नेता के स्वजन से मांगी दस लाख की रंगदारी
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता के स्वजन को फोन कर एक शातिर ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही आरोपित ने घर की महिलाओं से अभद्रता करते हुए रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। भाजपा के मंडल संयोजक उत्तम राणा ने थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि तीसरे पहर दीपक नाम के व्यक्ति ने घर की महिलाओं से फोन पर अभद्रता की। बाद में आरोपित ने दस लाख रुपये मांगे और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से स्वजन दहशत में है। जांच कर रहे दारोगा सुभाष चंद ने बताया कि दिए गए नंबर पर बात नहीं हो पा रही है। सीडीआर से नंबर ट्रेस कर आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।
भूमि से अधिक गन्ना आपूर्ति करने पर बैठी जांच-
मुजफ्फरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति का मामला गर्मा गया है। सदस्य संचालक द्वारा भूमि से अधिक गन्ना आपूर्ति करने के मामले पर जांच बैठाई गई है। गन्ना आयुक्त ने मामले पर उनसे जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अध्यक्ष के विरुद्ध भी एक नोटिस जारी किया गया है।
गन्ना समिति के सदस्य संचालक प्रशांत कुमार के खिलाफ गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि सदस्य संचालक ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज से अधिक अनियमित भूमि दर्ज कराकर गन्ना आपूर्ति की है। यह नियमों के विरूद्ध है। उनके खिलाफ व्यवस्था एवं नियम के विपरीत कार्य करने के मामले में कार्रवाई प्रस्तावित है। इसे लेकर गन्ना आयुक्त ने उन्हें 25 नवंबर को लिखित एवं मौखिक रूप से जवाब देने के लिए बुलाया है। वहीं, समिति के अध्यक्ष ओमवीर सिंह को भी एक अन्य प्रकरण में जवाब देने के लिए इसी तिथि में बुलाया है।
खाली पड़े घर से हजारों की चोरी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के नई बस्ती मोहल्ला निवासी गुड्डू पुत्र महबूब पंजाब में कपड़ा फेरी करता है। चोर गुड्डू के खाली पड़े घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कपड़ा, तांबे के बर्तन आदि समेत लगभग 50 हजार का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह गुड्डू की मां खतीजा घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। खतीजा ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
मुजफ्फरनगरः सुजड़ू में शोरुम में लगी भीषण आग, लाखों का फर्नीचर जलकर खाक
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणों से फर्नीचर के शोरुम में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का फर्नीचर जलकर खाक हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फ्रायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का फर्नीचर जलकर खाक हो गया।
दरअसल मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सुजड़ू का है। जहां अज्ञात कारणों से उत्कर्ष फर्नीचर शोरूम में अचानक भयंकर आग गई जिसमें शोरुम में रखा लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल शुरु कर दी।
अब फोन पर नहीं मिलेगा शटडाउन, लिखित में देना होगा पत्र
मुजफ्फरनगर। पिछले दिनों लापरवाही के कारण शहरी क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं को लेकर पावर कारपोरेशन विभाग सक्रिय हुआ है। अधिकारियों ने शटडाउन को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब फाल्ट आदि सहीं करने के लिए फोन पर शटडाउन नहीं दिया जाएगा। शटडाउन लेने के लिए संविदा कर्मचारी व लाइनमैन को लिखित में पत्र देना होगा। इसके बाद ही बिजलीघर से शटडाउन दिया जाएगा।
शहरी क्षेत्र में फोन पर बिजलीघर से शटडाउन लेकर फाल्ट आदि सहीं किया जाता रहा है। कोई भी कर्मचारी शटडाउन लेने के लिए लिखित में संबंधित बिजलीघर में पत्र नहीं देता है। फाल्ट आदि सहीं करने के लिए जो भी संविदा कर्मचारी व लाइनमैन जाता है वह मौके पर पहुंच कर बिजलीघर पर फोन करता है और शटडाउन लेकर फाल्ट सहीं करने के लिए पोल पर चढता है। जबकि यह तरिका काफी गलत है। इस लापरवाही से शहरी क्षेत्र में कई हादसें हुए है। शामली रोड पर लाइन पर काम करते हुए एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई थी। किसी ने शामली रोड बिजलीघर से सप्लाई को शुरू कर दिया था। इस मामले में हंगामा हुआ और तत्कालीन जेई तेजपाल को इस बिजलीघर से हटा दिया गया था। अभी हाल में गांव जटनंगला निवासी संविदा कर्मचारी की मंडी क्षेत्र में करट से मौत हो गई। वह भी मंडी समिति बिजलीघर से शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा था। इस तरह से हादसे होने पर विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए है। एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि अब फोन पर किसी भी संविदा कर्मचारी और लाइनमैन को शटडाउन नहीं दिया जाएगा। शटडाउन लेने के लिए संबंधिम कर्मचारी को संबंधित बिजलीघर पर लिखिल में पत्र देना होगा। इसके बाद ही बिजलीघर से शटडाउन मिलेगा।

