News
खबरें अब तक...

समाचार

लापता 4 साल की बच्ची का शव बरामद, 4 लोग हिरासत में
मुजफ्फरनगर। घर के बाहर गली में बच्चों के साथ खेलते हुए 4 वर्षीय बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही डॉग स्क्वायड टीम को बुला कर रात भर छानबीन की। शनिवार देर रात बच्ची का शव कॉलोनी के ही एक निर्माणधीन मकान में पानी के टैंक में पड़ा मिला। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिये चार लोगों को हिरासत में ले रखा है।
कस्बे के मोहल्ला जन्नताबाद निवासी मोहसीन फरीदी अपने परिवार के साथ रहता है। मोहसिन राजमिस्त्री का काम करता है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी मोहसिन काम पर गया हुआ था।मोहसिन के परिजनों का कहना है कि 4 वर्षीय बच्ची अलीजा उर्फ परी मोहल्ले के ही बच्चों के साथ घर के बाहर गली में खेल रही थी। जब मोहसिन की पत्नी ने करीब 5 बजे बाहर गली में देखा तो बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी तब उसकी पत्नी ने आस पास पड़ोस व मोहल्ले वालों से बच्ची की जानकारी की परंतु बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार रात में ही डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। सीओ शकील अहमद, इंस्पेक्टर डीके त्यागी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना सहित कस्बे के संभ्रांत लोग पुलिस के साथ पूरी रात बच्ची की तलाश करते रहे। शनिवार देर रात बच्ची का शव कॉलोनी में ही एक निर्माणाधीन मकान के पानी के टैंक में पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव मोके पर पहुचे। पुलिस ने बच्ची के शव को टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि बच्ची का शव पानी के टैंक से बरामद हो गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

 

तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर जनता के व्यक्ति अभिषेक चौधरी पुत्र बलबीर सिंह नि0 गली नं0 16 सुभाष नगर कालोनी थाना नई मण्डी द्वारा अभियुक्त रजनीश तौमर पुत्र सतेन्द्र नि0 गंगा विहार जानसठ रोड थाना नई मण्डी मु0नगर, यश मलिक पुत्र राजीव मलिक नि0 ग्राम पिनना थाना को0नगर मु0नगर, अनमोल पुत्र प्रदीप नि0 जाट कालोनी थाना सि0ला0 मु0नगर को गुरू गोविन्द सिंह स्कूल के सामने गांधी कालोनी से पकड कर थाने लाया गया। अभियुक्त के कब्जे स01 तमंचा मय 01 मिस कारतूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0सतपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त अभिषेक सरोज पुत्र रामकृपाल सरोज नि0 रामपुर प्रतापगढ को अमर सिंह होटल के पास से गिरफ्तार किया गया।

युवक ने आत्महत्या के इरादे से पर्दाफाश झील में छलांग लगाई1 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। युवक द्वारा आत्महत्या के इरादे से शामली रोड स्थित पर्दाफाश झील में छलांग लगाने से नदी घाट पर कपडै धो रहे धोबियों व उधर से जा रहे राहगीरों में हड़कम्प मच गया। इस हादसे पर देखते ही देखते सैकडों लोग तमाशबीन बन मौके पर जमा हो गये। नागरिकों ने कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। युवक द्वारा पर्दाफाश में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी तथा कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गये। पुलिस व गौताखोर नदी में कूदे युवक की तलाश में जुट गये। समाचार लिखे जाने तक उक्त युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। कुछ लोगों का कहना था कि करीब 35-40 वर्षीय युवक ने पर्दाफाश झील में छलांग लगायी है। पुलिस व गौताखोर पूरी मशक्कत के बाद युवक की तलाश में लगे हुए है। इस मामले को लेकर मौके पर मौजूद लोगां में कई प्रकार की चर्चाएं होती रही।

 

पूर्व सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा को रिटायर्डमैन्ट पर  विदाई दी
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था प्रयत्न द्वारा पूर्व सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा को रिटायर्डमैन्ट पर उन्हे विदाई दी गई तथा उनके स्थान पर सीएमओ का पदभार ग्रहण करने वाले सीएमओ डा.एस.के.अग्रवाल को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रयत्न संस्था की और से प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष डा.मुकेश अरोरा, प्रयत्न संस्था के चेयरमैन समाजसेवी समर्थ प्रकाश, महासचिव असद फारूखी, शक्ति महिला बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमति साधना मेहता,डा.बलजीत कौर,सचिव डा.विवेक कुमार, डा.गीतांजली वर्मा आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

पुलिस ने टॉपटेन शातिर गिरफ्तार किया3 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को लद्दावाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जनपद का टॉप-१० व थाना जानसठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्त थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत अभियोग ब्छ.117/21 न्ै.307 प्च्ब् (पुलिस मुठभेड) में वांछित अपराधी था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम- शादाब बेग उर्फ भीम पुत्र अखलाख निवासी हडिया मौहल्ला थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ९५ ग्राम स्मैक (कीमत लगभग १.५ लाख), ०१ छोटा कम्प्यूटर कांटा, ५० छोटी पैकिंग की पिन्नी (पाऊच), ४८ हजार रुपये नकद गिरफ्तार अभियुक्त शादाब उपरोक्त पर हत्या, हत्या के प्रयास, गुण्डा, छक्च्ै् अधि० जैसी संगीन धाराओं में लगभग डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

 

पुलिस ने ढाबें व होटलों पर चलाया चेकिंग अभियान6 Min 3 |
रोहाना। रात्रि के समय रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर रात्रि में ताबड़तोड़ ढाबों व होटलों पर चलाया चेकिंग अभियान। रोहाना क्षेत्र में पड़ने वाले शराब ठेकों पर जबरदस्त चेकिंग अभियान तलाशी अभियान चलाया शराब ठेको के सैल्समैनो को समझाया कि किसी भी तरह का ओवररेट नहीं लिया जाएगा ओवर रेट लेते मिले तो सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी और रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने ठेको वे कैंटीन की गहनता से चेकिंग की बाहर शराब पीता मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत चुनाव को लेकर रोहाना पुलिस अलर्ट सदिग्ध वाहनों पर की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई कार व मोटरसाइकिल की ली गई तलाशी अभियान चलाया।
रोहाना चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने होटल संचालक को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी प्रकार की शिकायत ना मिले अगर शिकायत मिलती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन8 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन द्वारा रविवार को चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट अकाउंटेंट तथा सीए की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच २०-२० क्रिकेट मैच आयोजित हुआ। इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया द्वारा स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित कराये जाते रहते हैं। इसी कड़ी में रविवार को मुजफ्फरनगर चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन शाखा द्वारा शाखा मेंबर्स और विद्यार्थियों के बीच स्पोर्ट्स एक्टिविटी में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। इस मैत्री का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया के सेंट्रल कौंसिल मेम्बर सीए अनुज अग्रवाल ने कराया। मैच में मुजफ्फरनगर चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के सभी पूर्व चेयरमैन एवं सेक्रेटरी ने भी भाग लिया।
मुजफ्फरनगर ब्रांच चेयरमैन सीए राज कुमार शर्मा ने बताया मुजफ्फरनगर ब्रांच मेंबर्स के लिए सेमिनार के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का समय समय पर आयोजन किया जाता रहता है। ब्रांच में स्टूडेंट्स और मेंबर्स हित में बहुत सारे प्रोग्राम कराये जा रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों में स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम से सीए स्टूडेंट्स का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीए गौरव गर्ग सेक्रेटरी, सीए संजय संगल, सीए निखिल अरोरा, सीए नितिन अग्रवाल एग्जीक्यूटिव मेंबर्स आदि मौजूद रहे।

एसडीएम ने पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण किया9 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। जनपद में ई ईपिक डाउनलोडिंग अभियान चलाया गया। इसके लिए सभी छह विधानसभा के पोलिंग केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा लोगों को ई ईपिक डाउनलोडिंग अभियान की जानकारी दी। मौके पर ही बीएलओ द्वारा ई ईपिक डाउनलोड करने की जानकारी भी वोटरों को दी गयी। इसके साथ ही अभियान की व्यवस्था को परखने के लिए सभी एसडीएम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण किया।
रविवार को एसडीएम सदर दीपक कुमार द्वारा सदर क्षेत्र के पोलिंग सेंटरों का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार चलाये जा रहे ई ईपिक डाउनलोडिंग अभियान को परखा। उन्होंने पोलिंग सेंटरों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया और बीएलओ ने ई ईपिक डाउनलोडिंग की जानकारी भी ली। उन्होंने यहां पर अपने सामने ही कई वोटरों के लिए डिजीटल आईडी डाउनलोड कराने की प्रक्रिया को भी समझाया। उन्होंने बताया कि आज जनपद में सभी स्थानों पर ई ईपिक डाउनलोडिंग अभियान चलाया गया है। यह अभियान १३ मार्च को भी चलेगा।
इसमें जनपद में संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त हुए फार्म ६ के आधार पर बनाये गये नये वोटरों को उनकी डिजीटल वोटर आईडी डाउनलोड करने की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार २५ जनवरी २०२१ को आयोजित हुए ११वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आईडेन्टिटी कार्ड ;ई-ईपिकद्ध का शुभारम्भ किया गया था। इसके लिए आज जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है। ई ईपिक सामान्य ईपिक का पोर्टेबल डाक्यूमेंट फार्मेट पीडीएफ संस्करण है। जिसे प्रमाणिक और सुरक्षित क्यूआर कोड रीडर एप्लीकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। इसे मोबाइल और कम्प्यूटर पर स्वयं भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसी डाउनलोडिंग की जानकारी जन सामान्य को देने के लिए सभी पोलिंग सेंटरों पर बीएलओ ने प्रक्रियागत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा १३ मार्च शनिवार के दिन भी इसी प्रकार विशेष अभियान सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी में चलाया जायेगा।

किसानों व पशुपालकों को दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य व बीमारी से बचाव के सुझाव दिए
तितावी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान-करनाल, हरियाणा की अगुवाई में राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान से संचालित लालूखेड़ी बस स्टैंड स्थित डेयरी के प्रांगण में को गोष्ठी हुई। गोष्ठी अनुसूचित जाति उप-योजना अनुदान के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को पशु कल्याण एवं उत्पादकता में सुधार व गाय-भैंस की नस्ल सुधार, पशुओं के रखरखाव, आवास, खानपान, जनन एवं अन्य विषय के बारे में जानकारी दी गयी। गोष्ठी एनडीआरआइ से आये वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के अनुसूचित जाति के किसानों व पशुपालकों को दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य व बीमारी से बचाव के सुझाव दिए। किसानों को डेयरी पर उपलब्ध उत्पाद जैसे-मिनरल मिक्चर का पशुओं के लिए महत्व बताया तथा प्रत्येक किसान को पांच किलोग्राम मिनरल मिक्चर, कीटनाशक तथा घाव आदि की दवाई मुफ्त वितरित की, जिससे पशुधन की पैदावार को बढ़ावा मिले। इस दौरान मौजूद किसान खनिज लवण पाकर तथा वैज्ञानिकों से विचार कर खुश नजर आए। डा. पवन सिंह, डा. रमेश चंद्रा, डा. कौशल व डा. दिव्यांशु समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

 

पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थीम महिला सशक्तिकरण और बालिका सुरक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समाज में जन जागृति लाना रहा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदिति ने प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आईडी शर्मा ने दी गई थीम पर पोस्टर बनाने के वैज्ञानिक व तकनीकी पहलुओं के बारे में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। बेहतर पोस्टर बनाने के लिए पोस्टर के लिए दी गई थीम को तस्वीर के माध्यम से प्रस्तुत करना है। छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से सभी का ध्यान महिला सशक्तिकरण में बालिका सुरक्षा की ओर आकर्षित किया। प्रतियोगिता में अदिति चौधरी ने प्रथम, अंशिका सिंह, अपूर्वा ने द्वितीय और काजल पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवानी व अंजलि को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। मौके डॉ. जॉनी कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ हर्षिता तिवारी का सहयोग रहा।

 

महाशिवरात्रि पर्व 11 मार्च को, तैयारी शुरू
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व ११ मार्च को है। शिवालयों में तैयारी शुरू गई है। शिवालयों में त्रयोदशी का जलाभिषेक ११ मार्च को सुबह ४.०१ बजे से शुरू होकर पूरे दिन होता रहेगा। चतुर्दशी का जलाभिषेक इसी दिन अपराह्न तीन बजे से शुरू होकर शाम तक होता रहेगा।
महामृत्युंजय सेवा मिशन के अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने बताया प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मास शिवरात्रि कहलाती है। परंतु फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में पूजने की परंपरा है। महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि प्रदोष व्यापिनी होती है। चतुर्दशी तिथि की शुरुआत ११ मार्च को अपराह्न दो बजकर ३९ मिनट से शुरू होकर १२ मार्च को अपराह्न तीन बजकर दो मिनट तक रहेगी। महाशिवरात्रि का निशीथ काल ११ मार्च को रात १२ बजकर ६ मिनट से १२ बजकर ५५ मिनट तक रहेगा। महाशिवरात्रि पर्व क्योंकि रात्रि में मनाया जाने वाला पर्व है। अतरू चारों पहर के पूजन की महाशिवरात्रि को विशेष मान्यता है। ११ मार्च को सुबह त्रयोदशी का जलाभिषेक सुबह से ही होता रहेगा। शिवरात्रि का पूजन अपराह्न तीन बजे शुरू होगा। भगवान शिव एक लोटा साधारण जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर पंचामृत, बेल-पत्र, आखा व कनेर के पुष्प से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
श्रीश्यामा श्याम मंदिर के महंत पं. हंसराज भारद्वाज का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन की अभी कोई गाइडलाइन तो नहीं आई, लेकिन फिर भी मास्क व शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। भगवान शिव की पूजा आराधना करने के लिए कंठ में रुद्राक्ष, मस्तक पर त्रिपुंड व मुख में शिव नाम शिवपूजन की त्रिवेणी कहीं गई है। इसके अलावा शिव पुराण का पाठ, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, ऊँ नमरू शिवाय का जाप या फिर शिव नाम का जप अति कल्याणकारी है।

एडवांस मार्शल आर्ट कराटे ट्रेनिंग दी
मुजफ्फरनगर। मशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पांच दिवसीय स्वसुरक्षा कराटे शिविर का शानदार आयोजन किया गया मुख्य कराटे प्रशिक्षक ६ डाँन ब्लैक बेल्ट जापान शिहान वेदप्रकाश व उनके बेटे अभिषेक  ४ डाँन ब्लैक बेल्ट के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं ने जानदार प्रदर्शन किया उनका कम समय के अभ्यास में जबरदस्त उत्साह एवं ज़ोरदार प्रदर्शन देखकर काँलेज प्राचार्या डॉ शशि शर्मा व कोर्डिनेटर संगीता श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि के रूप में पधारी श्रीमति सलौनी रस्तोगी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अत्यंत उत्साहित होकर कराटे तकनीक सीखने की इच्छा जताई .उनको भी विशेष कराटे तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया इस ५ दिवसीय स्वसुरक्षा कराटे शिविर में छात्राओं को आशीर्वाद देने के लिए अन्य विशिष्ट अतिथियों का विशेष सहयोग रहा जिनमें मुख्य रूप से अजय अम्बिषट उप जिलाधिकारी डॉ रजनीश गौतम असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एम० के बंसल वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मृदुला मित्तल एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि वर्मा उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

अमर शहीद राजा रतन चंद जी की 357 वी जयंती मनाई13 Min 3 |
मीरापुर। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा द्वारा राजवंश समाज के प्रवर्तक अमर शहीद राजा रतन चंद जी की ३५७ वी जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई सर्वप्रथम सबने महाराजा अग्रसेन जी महाराज और अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया और हवन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी अजय सिंघल जी,पूर्व ए डी जे नीरज संगल,उपभोक्ता फोरम जज सुधीर कुमार गुप्ता , केंद्रीय अध्यक्ष अजीत गुप्ता ,केंद्रीय उपाध्यक्ष अनीता राजवंशी,पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र गोयल रहे। समारोह का संचालन केंद्रीय महामंत्री पंकज गर्ग द्वारा किया गया। समारोह मै बेस्ट टीचर का अवॉर्ड अंजू गुप्ता,वरिष्ठ युगल का अवॉर्ड जगमोहन गोयल एड, और समाजिक सेवाओं के लिए मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ सपा नेता और समाज सेवी शलभ गुप्ता एड को अतिथियों द्वारा समाज की सेवा करने हेतु मोमेंटो दे पुरस्कृत किया गया और उन्हें ऐसे ही समाज की सेवा करने के लिए शुभकामनाए दी गई। शलभ गुप्ता एड ने सभी का धन्यवाद किया और आगे भी ऐसे ही समाज सेवा करते रहने का वायदा किया और देश भक्ति पर एक कविता सबको सुनाई। कार्यकर्म मै मुख्य रूप से मीरापुर सभा से अशोक कुमार जी,अचल कुमार एड,लोकेश कुमार ,देहरादून से अशोक गुप्ता,मुजफ्फरनगर सभा से राजकुमार गोयल,अमित गुप्ता एड,राजेंद्र गर्ग, योगेश गर्ग,पंकज गुप्ता,सौरभ एड, विजय गर्ग ,गीता संगल जी,वीनू एरन ,अंजू गुप्ता आदि सैकड़ों राजवंश बन्धु मोजूद रहे।

 

केन्द्रीय मंत्री ने समस्याएं सुनी4 Min |
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार के दौरान लोगो की समस्याओ को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान किया। इस दौरान नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचल से पहुंचे नागरिको ने मंत्री संजीव बालियान को अपनी समस्याओ से अवगत कराया।
मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद डा.संजीव बालियान ने जीआईसी मैदान पहुंच कर सुबह के वक्त सैर कर रहे बुजुर्गो से लम्बी बात की तथा उनका कुशल क्षेम जाना। आज सुबह महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान मे पहुंचे केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने जीआईसी मैदान मे टहल रहे बुजुर्गो से काफी देर तक बातचीत की तथा उनका कुशमक्षेम जाना। मंत्री संजीव बालियान को अपने बीच पाकर उक्त सभी लोग काफी खुश नजर आए।

 

योग के बारे में समझाया
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुल्क योग साधना केंद्र कम्पनी बाग मुजफ्फरनगर में दक्षता क्लास का आयोजन किया गया जिसमें प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने आसन और प्राणायाम की सही विधि से करने के गुर सिखाए। सर्वप्रथम जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। उन्होंने वृक्षासन,गरूड आसन, पाद हस्तासन व हाथ और पैरों को स्वस्थ रखने में सहायक आसन कराएँ ।केंद्र प्रमुख प्रेमपाल बालियान ने सर्पासन,नौकासन पादवृत्त आसन व शवासन कराए। हॅसी व सिंहासन जिला कार्यकारिणी के सदस्य वीरसिह ने कराएँ । इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग एक ऐसी अनूठी विधा है जिसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक ,मानसिक व बौद्धिक विकास होता है ।योग एक आध्यात्मिक विद्या है।जिससे मनुष्य का शरीर तो रोगमुक्त होता ही है साथ ही साथ उसका विवेक जाग्रत होता है।
जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ने कहा कि योग साधना सदैव एक योग्य शिक्षक की देख-रेख में ही करना चाहिए।टी वी देखकर या पुस्तक पढकर योग साधना करने से हानि भी संभव है।इस अवसर पर यज्ञदत्त आर्य,क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ,आचार्य रामकिशन सुमन,ग्रीन लैंड स्कूल के केंद्र प्रमुख नीरज बंसल,रजनी मलिक ,रेनु,कविता,रीतू ,नीलम राठी,आदि काफी संख्या में साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया।

 

प्रतिभागियों के टैलेंट की सराहना की15 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। मैग्नेट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले मई माह में मेरठ में आयोजित होने वाले दंगल आफ डांस सीजन थ्री और इंडिया शाइन- २०२१ नामक कार्यक्रम के मुजफ्फरनगर शहर में आडीशन हुए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऑडीशन कार्यक्रम में पहुंची फिल्म अभिनेत्री आबशार फैजी ने सभी प्रतिभागियों के टैलेंट की खूब सराहना की और कहा कि हमारे जिला मुजफ्फरनगर में वास्तव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार शहर मुजफ्फरनगर में रुड़की रोड पर सहारनपुर बस स्टैंड के पास मौहल्ला रामपुरी में बाम्बे टेलर्स के सामने स्थित इनफिनिटी डांस स्टूडियो में फिल्म अभिनेत्री आबशार फैजी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। जहां पर उन्होंने आडीशन दे रहे सभी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। यहां पर कार्यक्रम के आर्गेनाइजर प्रदीप आर्य ने अभिनेत्री आबशार फैजी को बुके देकर सम्मानित किया। यहां कोशिका वत्स, अनिवार्य शर्मा, शिवानी, रितिक राज, शिवा टाक, साहिल, अनम, कुणाल, सलोनी, देव, रिधिमा चौहान, दिव्या गुप्ता, विनोद व रोहित कुमार आदि कई प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर डांस और मॉडलिंग का आडीशन दिया। ये आडीशन मेरठ में होने वाले आल इंडिया डांस व मॉडलिंग चौम्पियनशिप के लिए किया गया। आडीशन में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी शार्ट फिल्म डियर मोम की नायिका आबशार फैजी ने कहा कि यहां के बच्चे काफी टेलेंटिड हैं। इस आडीशन में डांस और मॉडलिंग के शोकीनघ् हर उम्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया है जो कि काबिल ए तारीफ है। मुख्य अतिथि एक्ट्रेस आबशार फैजी ने अपने कर कमलों द्वारा सभी सलेक्टिड प्रतिभागियों को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कर सभी का हौसला बढ़ाया। इससे पहले आडीशन कार्यक्रम का शुभारंभ आबशार फैजी ने अपने कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया। यहां पर आबशार फैजी का फूल मालाओं से स्वागत कर उनको गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया। सभी प्रतिभागियों ने मुख्य अतिथि एक्ट्रेस आबशार फैजी के साथ सेल्फी व फोटोग्राफ्स भी लिए। आबशार फैजी ने यहां पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वे हिंदी शार्ट फिल्म डियर मोम में काम कर चुकी हैं। अति विशिष्ट अतिथि भारतीय मोदी आर्मी के मुस्लिम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साजिद जाफरी रहे। जिन्होंने आडीशन में आए प्रतिभागियों को अपनी और से नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान एन फार न्यूज के एडीटर नसीम कुरैशी, टीम मेंबर्स रोहित कुमार, रितिका सैनी, अजय सैनी, विनीत मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =