News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में आज मिले 311 कोरोना पॉजिटिव, 5 की मौत, एक्टिव केस 4426
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज 311 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 594 को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। आज 5 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 4426 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज मिले कोरोना पॉजिटिव में बघरा से चार, बुढ़ाना से 46, चरथावल से सात, जानसठ से 49, खतौली से 21, मोरना से पांच, मुजफ्फरनगर ग्रामीण क्षेत्रों से 55, पुरकाजी से सात, शाहपुर से 15, मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्रों से 102 कोरोना पॉजिटिव मिले है।
52 वर्षीय सुषमा पत्नी सुनील निवासी सुरेंद्र नगर, 68 जनेश्वर धीमान पुत्र बारु निवासी रामपुरी, 46 वर्षीय बसंत पुत्र रामगोपाल निवासी खतौली, 29 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी शिवनगर, 72 वर्षीय राधेश्याम पुत्र तमन लाल निवासी नई मंडी की मौत हो गई।

 

पालिकाध्यक्ष ने नगर में सेनेटाईज अभियान चलाया1 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। इस वैश्विक महामारी से मुक़ाबला करने के लिए उद्योगपति रवीन्द्र सिंघल स्वस्तिक पेस्टीसाइड्स ने पहल करते हुए वार्ड ३२ के सभासद विपुल भटनागर के साथ मिल कर पूरे वार्ड को सेनेटाईज करने का बीड़ा उठाया अपने साधन से टेंकर मँगाकर पटेल शाखा के नौजवान स्वयमसेवको को साथ ले कर पूरे वार्ड को सेनेटाईज़ कराया। विपुल भटनागर ने कहा कि नगरपालिका के पास भी सीमित संसाधन है और उसे पूरे शहर का ध्यान रखना है ऐसे में आमजन की सहभागिता आवश्यक है विपुल भटनागर ने पटेल शाखा के स्वयंसेवकों रोहित जी अमित भारती जी राघव जी मुकेश भाटिया जी लक्ष्य भाटिया जी आदि का भी इस पुनीत कार्य में स्वेच्छा से सहभाग करने के लिए आभार व्यक्त किया व वार्ड वसियों से घर पर रह कर इस महामारी से अपने व परिवार के लोगों को सुरक्षित रखने की अपील की व अपने वार्ड के सफ़ाई कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया कि वो अपनी जान की परवाह किए बग़ैर सफ़ाई कार्य को अंजाम दे रहे है उन्हें सफ़ाई नायक अनूप के माध्यम से उनकी सुरक्षा हेतु आज मास्क सेनेटाईज़र व ग्लव्ज़ का वितरण भी किया गया।

 

14 मई तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा
मुजफ्फरनगर। जिले में ०५ से १४ मई तक कार्डधारकों में होगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त कार्डधारकों को अवगत कराया जाता है कि माह मई, २०२१ के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के खाद्यान्न का वितरण उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक ०५.०५.२०२१ से प्रारम्भ किया जायेगा। कार्डधारको में इसका वितरण दिनांक १४.०५.२०२१ तक किया जायेगा। प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट ०३ किग्रा गेहूं एवं ०२ किग्रा चावल के स्केल से वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारक को २० किग्रा गेहूं एवं १५ किग्रा चावल के स्केल से वितरण किया जायेगा। कार्डधारकों को गेहूं ०२ रूपया प्रति किग्रा एवं चावल ०३ रूपया प्रति किग्रा की दर से वितरित किया जायेगा। शासन द्वारा कार्डधारको को खाद्यान्न का वितरण करते समय कोरोना गाइडलाईन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिये माह मई, २०२१ में उचित दर विक्रेताओं के यहां से खाद्यान्न वितरण का समय बढ़ाकर प्रातः ०६ बजे से रात ०९ बजे तक कर दिया गया है। जिससे कार्डधारको को खाद्यान्न प्राप्त करने के लिये प्रतिदिन अधिक समय मिल जाये और इससे उचित दर विक्रेताओं के यहां कार्डधारकों की भीड़ भी इकट्ठा नहीं होगी। वितरण के समय जिलाधिकारी महोदया मुजफ्फरनगर द्वारा जारी आदेश संख्या-५८०/जि०पू०अ०-कोविड/२०२१, दिनांक ३० अप्रैल, २०२१ में दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। कार्डधारकों में खाद्यान्न का वितरण जिलाधिकारी महोदया द्वारा नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदया द्वारा कार्डधारकों में नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराने हेतु जिलास्तरीय अधिकारियों को भी नामित किया गया है। जो भ्रमणशील रहकर नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करायेंगे। जिलाधिकारी द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों को क़ड़ाई से निर्देशित कर दिया गया है कि वह टोकन सिस्टम लागू कराते हुए यह सुनिश्चित करायें कि सभी उचित दर विक्रेताओं के यहां एक बार में ०५ से अधिक कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त करने के लिये उपस्थित न हों तथा इन सभी कार्डधारकों के मध्य न्यूनतम ०१ मीटर की दूरी भी रहे। इसके लिये संबंधित उपजिलाधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी द्वारा प्रत्येक उचित दर दुकान का वितरण का एक रोस्टर निर्धारित कराया गया है। ताकि उचित दर दुकानों पर भारी भीड़ इकट्ठा न हो तथा सर्वर स्लो होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को अनावश्यक देर तक प्रतीक्षा करने की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त सभी उचित दर विक्रेता प्रत्येक कार्डधारक को खाद्यान्न वितरण करते समय अपने दुकान पर सेनेटाईजर/साबुन/पानी की व्यवस्था अवश्य रखेंगे तथा हस्तप्रक्षालन के उपरान्त ही ई-पॉस मशीन का प्रयोग करेंगे। सभी उचित दर विक्रेता एवं कार्डधारक मास्क अवश्य लगाये रहेंगे। सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित कर दिया गया है कि वह ०५ मई, २०२१ से १४ मई, २०२१ तक प्रतिदिन प्रातः ०६ बजे से रात्रि ०९ बजे तक अपने उचित दर की दुकान से कार्डधारकों को नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करेंगे। किसी भी उचित दर विक्रेता द्वारा वितरण में यदि कोई भी अनियमितता बरती गयी तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

 

जंगली कुत्तो ने हमला कर पहाडे को घायल किया
भोपा। जंगली कुत्तो ने हमला कर पहाडा को घायल कर दिया। ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तिस्सा मे जंगली कुत्तो ने शिवकुमार नामक किसान के घेर मे घुसे पहाडे को हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने कुत्तो को भगाया तथा वन विभाग के अधिकारियो को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव मे पहुंच गई।

 

बाजार व सडकें पडी सुनसान6 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रदेश में किए गए लॉकडाउन के पांचवे दिन बुधवार को मोरना, भोपा व ककरौली क्षेत्र के बाजार व सड़क सूने पड़े रहे। ग्रामीण जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
शहर ही नही कस्बों में भी लाकडाउन का असर दिखाई देने लगा है। बुधवार को मोरना, भोपा व ककरौली क्षेत्र के बाजार व सड़क सूने पड़े रहे, जिससे जाहिर है कि ग्रामीणों में भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रति सजगता आई है। ग्रामीण जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। शुकतीर्थ में मंदिरों के मुख्य द्वार बंद रहे तथा बाजार की दुकानें भी बंद रहीं। सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी व थानाध्यक्ष ककरौली मुकेश सोलंकी ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस की टीमों के साथ मोरना, भोपा, ककरौली व बेहड़ा सादात आदि क्षेत्र में घूमते रहे। पुलिस ने कई जगह सड़कों पर बेवजह घूमने वालों से लाकडाउन का पालन भी कराया। पुलिस टीम ने माइक के माध्यम से लोगों से घरों में रहने की अपील की। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, डेयरी व शराब की दुकानें खुली रहीं। गंग नहर पटरी पर भी हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के वाहन बंद रहे।
वहीं जानसठ कस्बे में लाकडाउन का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्य बाजार तो बंद है, लेकिन गली-मोहल्ले की दुकानें बेरोकटोक खुली हुई हैं। बाजारों में आवाजाही पर भी कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। चार दिन लाकडाउन बढ़ने के बाद भी लोग इसको लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे है। बाजारों में लोगों की आवाजाही बेरोकटोक चल रही है। बच्चे चहलकदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बुखार से क्षेत्र में हाहाकार होने के कारण लोग डाक्टरों का रुख कर रहे हैं, जिसके चलते बाजारों में लोग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बिना काम के बाजार का रुख कर रहे हैं। इससे लाकडाउन पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।

 

पुलिस ने दर्जनों वांछितों को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा पोक्सो अधि0 में वॉछित अभियुक्त साहिद पुत्र इदरिश निवासी ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कृष्णपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त बिकेन्द्र उर्फ बिल्लू पुत्र सोहनवीर निवासी मौ0 सुभाषनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को सरवट फाटक से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 गराजीव शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्तों कलीम पुत्र जहूर अहमद, इरशाद पुत्र शहजादा, ईनाम पुत्र अनवार, अफसर पुत्र अनवार निवासीगण ग्राम खोजा नगंला थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम खोजा नगंला से गिरफ्तार किया। वहीं थाना सिखेडा पर नियुक्त प्र0नि0 सुभाषचन्द गौतम द्वारा वॉछित अभियुक्त सरफराज राणा पुत्र मंजूरा निवासी ग्राम व थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ मुजफ्फरनगर रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा आपदा प्रबन्धन अधि0 में वॉछित 16 अभियुक्तों फुरकान पुत्र स्व0 युसुफ, आसिफ पुत्र नवाब, अनसार पुत्र अनवार, शाकिब पुत्र हातिम, अब्दुल रहमान पुत्र पप्पू, रिजवान पुत्र मोहर्रम अली, जाउल पुत्र इस्तकार, इशा पुत्र नवाब, शाहबान पुत्र गुलजार, लुकमान पुत्र श्राफज, शराफत पुत्र लियाकत, नजाकत पुत्र लियाकत, सादाब पुत्र गुलफाम, साजिद पुत्र सादक, बाबर पुत्र नईम निवासीगण ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, राकिब पुत्र याकूब निवासी ग्राम नूनाबढी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर व वॉछित 01 अभियुक्ता श्रीमति रूबी पत्नी मौहम्मद फैज निवासी ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम मन्दवाडा अभियुक्त मौहम्मद फैज के घर से पहले गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र कवॅरसैन निवासी मौहल्ला नई आबादी कस्बा सिसौली थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को कस्बा सिसौली से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 तपन जयंत द्वारा वॉछित अभियुक्त साहिद पुत्र इदरिश निवासी ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 कृष्णपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त बिकेन्द्र उर्फ बिल्लू पुत्र सोहनवीर निवासी मौ0 सुभाषनगर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को सरवट फाटक से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 राजीव शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्तों कलीम पुत्र जहूर अहमद, इरशाद पुत्र शहजादा, ईनाम पुत्र अनवार, अफसर पुत्र अनवार निवासीगण ग्राम खोजा नगंला थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम खोजा नगंला से गिरफ्तार किया। इससके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त प्र0नि0 सुभाषचन्द गौतम द्वारा वॉछित अभियुक्त सरफराज राणा पुत्र मंजूरा निवासी ग्राम व थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर को जानसठ मुजफ्फरनगर रोड से गिरफ्तार किया गया।

 

सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही कम7 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। कोरांना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिले में लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम नहीं हो रही है। शहर के बाजार बंद हैं, लेकिन सड़कों पर भीड़ दिखाई दे रही है। उधर, मेडिकल स्टोरों पर लोगों की लाइन नहीं टूट रही है।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोग आए दिन दम तोड़ रहे हैं। इसके चलते अब शासन ने लाकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए मंगलवार सुबह तक कर दी है। लाकडाउन के चलते जिले के बाजार बंद है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बावजूद इसके सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बदस्तूर जारी है। सड़कों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लाइन लगी हुई है। पुलिस अगर किसी को टोकती है तो वह जरूरी काम से घर से निकलने की बात कहता है। इसके अलावा शहर के मेडिकल स्टोरों पर दवाई लेने वाले लोगों की लाइन नहीं टूट रही है। सदर बाजार, जिला परिषद मार्केट, नई मंडी समेत शहर के अन्य स्थानों पर स्थित मेडिकल स्टोरों पर भारी भीड़ लगी हुई है। लाकडाउन के फल और सब्जी बेचने वालों को छूट मिली हुई है। इसके चलते सड़क किनारे फल और सब्जी बेचने वालों के ठेले लगे हुए हैं। यह बात अलग है कि लाकडाउन के चलते फल और सब्जी के दाम काफी बढ़ गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मतगणना का काम पूरा हो चुका है। शहर के सभी मुख्य मार्गा और चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। अगर कोई लाकडाउन का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

सुरेंन्द्र राव बनें पुरकाजी कस्बा चौकी प्रभारी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने चरथावल थाने मे तैनात सब इंस्पैक्टर सुरेंन्द्र राव को चरथावल से हटाकर पुरकाजी कस्बे का चौकी इंचार्ज बना दिया हे। तथा पुरकाजी कस्बा चौकी इंचार्ज राघवेंद्र चौहान को पुरकाजी कस्बा चौकी से हटा दिया गया है।

 

सेवा निवृत्त कार्यालय सहायक के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। सेवा निवृत्त कार्यालय सहायक के निधन से परिवारजनो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कार्यालय मे कार्यालय सहायक के पद से सेवा निवृत्त राम कुमार गुप्ता पिछले कुछ दिनो से काफी बीमार चल रहे थे। जिनका आज सुबह निधन हो गया। इस दुखद खबर से परिवारजनो व मौहल्लावासियो मे शोक छा गया।

 

सपा नेता के ताऊ का निधन
मुजफ्फरनगर। सपा नेता के ताउजी का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से क्षेत्र मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी नेता बॉबी त्यागी के ताउजी का बिमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से जनपद मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक दलो के नेताओं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो तथा समाज के गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

 

कांस्टेबल के भाई की हादसे में मौत
मीरापुर। स्थानीय थाने मे तैनात कांस्टेबल संदीप डागर के भाई सुधीर कुमार का सडक हादसे मे निधन हो गया। सुधीर कुमार जनपद लखीमपुर खीरी मे कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि का.सुधीर कुमार थाना इंचार्ज को बताकर अपने परिवार वालो से मिलने के लिए अपने पैतृक गांव धनोरा आए हुए थे। जहां सडक हादसे मे उनकी मौत हो गई। इस दुखद हादसे से मृतक के परिवारजनो व ग्रामीणो मे शोक छा गया।

 

जिला परिषद मार्किट अब मंगलवार को छोडकर शेष दिनो में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला करेगी
मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्किट अब मंगलवार को छोडकर शेष दिनो में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला करेगी। सूत्रो के अनुसार कचहरी रोड स्थित जिला परिषद मार्किट के खुलने का समय अब मंगलवार के अलावा शेष सभी दिनो मे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है।

 

भाकियू नेता के पिता का निधन
भोपा। भाकियू नेता के पिता का बुखार के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से क्षेत्र मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन भोकरहेडी के नगर अध्यक्ष चै.उदयवीर सिह के पिता करीब 70 वर्षीय रिषीपाल सिह का बुखार के कारण निधन हो गया। भाकियू नेता के पिता के आकस्मिक निधन से कस्बे व उसके आसपास के क्षेत्रो मे शोक छा गया।

 

डीएवी इंटर कॉलेज के अंग्रेजी के प्रवक्ता की मौत
मुजफ्फरनगर। नगर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज मे अंग्रेजी के प्रवक्ता विनोद कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया। शिक्षक विनोद कुमार के आकस्मिक निधन से शिक्षकवर्ग मे शोक की लहर दौड गई। बताया जाता है कि विनोद कुमार पिछले कुछ दिनो से काफी बीमार चल रहे थे। साथी शिक्षक के निधन से जनपद भर के शिक्षको मे शोक छा गया।

 

जनपद मुजफ्फरनगर को बेहतर पुलिसिंग के लिए मिला प्रदेश में प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सभी जिलों के पुलिस विभाग की समीक्षा हेतु यूपीकेकेबी नामक सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया है, जिसमे माह में हुए अपराध और अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही के आधार पर जिलों की रैंकिंग की जाती है।
माह अप्रैल २०२१ में गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर अभिषेक यादव के नेतृत्व में अपराध शीर्षक हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, फिरौती हेतु अपहरण और महिला सम्बन्धी अपराधों में कमी आने और इनसे संबंधित अपराधियो के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तारी होने के साथ ही साथ अवैध शराब , गांजा, हीरोइन, आर्म्स की बरामदगी व इसमे संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही, अपराधियो की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही ,इनाम घोषित अपराधियो की गिरफ्तारी,जनता की समस्यायों का त्वरित निस्तारण कराने के कारण सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद मुज़फ्फरनगर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

 

भाकियू अ. के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया10 Min |
मुजफ्फरनगर। भाकियू (अंमबावता ) जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने समस्त जनपद वासियों का शुक्रिया अदा किया आपको यह जानकर बड़ी खुशी होगी कि जनपद के जिला पंचायत ग्राम पंचायत बीडीसी वह ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन (अंमबावता) के कार्यकर्ताओं ने वह समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है जी हां आपको बता दें जिला पंचायत वार्ड नंबर ६ से इमरान अंसारी जीते, वार्ड नंबर ३५ से शान मोहम्मद जीते, गांव पचेंडा कला से धर्मेंद्र प्रधान, गांव निराना अयूब अंसारी प्रधान, गांव मूससा शेर नगर मोहम्मद इकराम प्रधान, गांव सिखेड़ा से अनूप अहलावत प्रधान, गांव तजलहेडा से राजकुमार प्रधान, गांव टढेड़ा से खुर्रम अजीज प्रधान जी। गांव नियाजूपुरा से नूर हसन ठेकेदार प्रधान, प्रत्याशी बीडीसी मेम्बर बने, बीडीसी शादाब अंसारी, बीडीसी आबाद राणा, बीडीसी चूननू भाई, बीडीसी मोहम्मद हामिद, बीडीसी भूरा भाई, बीडीसी आसू भाई, बीडीसी पप्पू भाई, सुजडू से नवाब अंसारी मेम्बर बने, शाहबूदीनपूर से शाहनवाज मेम्बर बने, वही जिला अध्यक्ष मोहमद शाहआलम नगर अध्यक्ष ज़ीशान सिद्ददीकी ने सभी को जीत की बधाई दी और सभी से अपील की अपने घरों में रहे सरकार की सभी गाइडलाइन का पालन करे मास्क का प्रयोग करे साफ सफाई का ख्याल रखे।

 

मुजफ्फरनगरः कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता की हो चुकी मौत, ऐसे बच्चों की बाल कल्याण समिति को दे सूचना
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के कारण जिन बच्चों के माता-पिता या दोनों में से किसी एक की मृत्यु हो चुकी है या ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोविड-१९ से संक्रमित होने के कारण अस्पताल/होम आईसोलेशन में हैं और इन बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है, ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनके पुर्नवासन हेतु आवश्यक कार्यवाही किशोर न्याय अधिनियम के प्राविधानों के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति द्वारा की जायेगी। ऐसे बच्चों के संबंध में चाइल्डलाइन-१०९८ एवं महिला हेल्पलाईन-१८१ को सूचित किया जा सकता है। बच्चों के चिन्हांकन में ग्राम निगरानी समिति एवं मोहल्ला निगरानी समिति सहित विभिन्न स्तरों पर गठित बाल संरक्षण समितियों का सहयोग भी लिया जायेगा। ऐसे बच्चों का प्रकरण मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष आनलाईन/आफलाईन प्रस्तुत किया जायेगा। जनपद के सभी सम्मानित व्यक्तियों एवं परिवारों से अनुरोध है कि यदि उनके संज्ञान में या उनके आस-पास ऐसा कोई बालक है, जिसके माता-पिता या दोनों में से किसी एक की मृत्यु हो चुकी है या ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोविड-१९ से संक्रमित होने के कारण अस्पताल/होम आईसोलेशन में हैं और इन बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है तो इसकी सूचना तत्काल मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थित बाल कल्याण समिति या चाईल्डलाईन के टोल फ्री नम्बर-१०९८ या महिला हेल्पलाईन के टोल फ्री नम्बर-१८१ पर दें, जिससे बच्चों के उचित पुर्नवासन की कार्यवाही की जा सके। महामारी के दौरान गैर कानूनी रूप से बच्चों को गोद दिए जाने से संबंधित संदेश भी प्रकाश में आये हैं जो गैर कानूनी तथा दण्डनीय हैं। ऐसे संदेशों के प्रति जन-सामान्य को सजग किया जाना है तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी। दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया किशोर न्याय अधिनियम के प्राविधानों के अन्तर्गत कारा (ष्ट्रर्क्र)-केन्द्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित प्रक्रिया/गाइडलाईन के अनुसार सम्पन्न की जाती है। गैर कानूनी रूप से बच्चों को गोद लेना या देना एक दण्डनीय अपराध है।

 

पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया11 Min |
मुजफ्फरनगर। कोविड कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बिना किसी जरूरी कार्य के इधर-उधर घूमने वालों की जमकर क्लास ली। पुलिस ने ऐसे लोगों को घर पर ही रहने की हिदायत दी।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे लॉकडाउन के दौरान नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियाल चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान नगर के शिव चौक,अस्पताल चौक, महावीर चौक,कच्ची सडक, मिनाक्षी चौक,प्रकाश चौक,खालापार व किदवई नगर,रहमतनगर आदि अनेक स्थानो पर पुलिस ने बिना किसी कार्य के एवं बिना मास्क लगाये घूमने वाले व्यक्तियों को रोककर जमकर हडकाया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बेवजह घूमने वाले युवकों को जमकर हडकाया तथा घर पर ही रहने की हिदायत दी। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय एवं सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा, इंस्पैक्टर सिविल लाइन उम्मेद कुमार,इंस्पैक्टर नई मन्डी अनिल कप्परवान ने मय फोर्स के विभिन्न स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस की सख्ती के चलते नगर की सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा।

 

मन्दबुद्धि युवक ने की विवाहिता की गोली मारकर हत्या
मंसूरपुर। मन्दबुद्धि युवक ने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। जानकारी के अनुसार थाना मंसूरपुर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जडौदा मे आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई कि जब एक सिरफिरे युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दिन दिहाडे हुई इस जघन्य घटना से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। गोली चलने से एक बार को तो माहौल मे सन्नाटा सा पसर गया। वहीं दूसरी और अगले ही पर दर्जनो ग्रामीण उस दिशा की और दौड पडे जिस दिशा से गोली की आवाज आई थी। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणो ने जब वहां का नजारा देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। क्योंकि घटना स्थल पर महिला का गोली लगा शव पडा हुआ था। आरोप है कि गांव जडौदा निवासी राहुल नामक युवक ने गांव के ही निवासी अरविन्द की पत्नि मुनेश की गोली मार कर हत्या कर दी। चर्चा है कि हत्यारोपी युवक राहुल मन्दबुद्धि है,जिसके चलते उसने तनावग्रस्त हो मुनेश की गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणो ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। दिन निकलने के साथ हुई हत्या की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। यह मामला आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

समाचार

ई-रिक्शा मोबाइल सेवा से मरीजों का हालचाल जाना
खतौली। नगर व देहात में ई-रिक्शा मोबाइल सेवा से मरीजों का हालचाल जाना गया। उन्हें दवाइयां वितरित करने के साथ होम आइसोलेशन के नियम बताए गए। तीमारदारों को भी बेहद सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं, एसडीएम ने सैनिटाइजेशन की गति बढ़ाने और वृद्धाश्रम में वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कराया है।
प्रशासन ने नगर व देहात क्षेत्र में होम आइसोलेट किए गए मरीजों की देखभाल के लिए तहसील में कंट्रोल रूम बना रखा है। इसके साथ ही उन्हें घर जाकर दवाइयां, उपचार संबंधित वस्तु आदि देने के लिए ई-रिक्शा मोबाइल सेवा संचालित की गई है। फिलहाल नगर में पांच ई-रिक्शा मोबाइल टीम दौड़ रही है, जबकि इन्हें दस करने की तैयारी है। इसी तरह से देहात में भी लगभग २० से अधिक ई-रिक्शा मोबाइल स्वास्थ्य सेवा संचालित की जानी है। मंगलवार को सीएचसी से दवाओं की किट लेकर टीम २० से अधिक स्थानों पर पहुंची है। उधर, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए दयालपुरम स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। यहां सभी वृद्धों को वैक्सीन लगवाई गई। संचालिका को साफ-सफाई के लिए चेताया गया है। वहीं नगर पालिका प्रशासन को प्रमुख बाजारों के साथ वार्डा में सैनिटाइजेशन अभियान तीव्रता से चलाने के निर्देश दिए।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 15 =