समाचार
पुलिस ने वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 योगेश शर्मा द्वारा वॉछित अभियुक्त महकार पुत्र मुन्तियाज अली निवासी ग्राम सहावली थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्त नदीम पुत्र अमीर हसन निवासी गली नम्बर 01 महमूद नगर थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को गली नम्बर 01 महमूद नगर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से गत्ता, पर्चा सट्टा, पेन्सिंल व नगद 3560 रूपए बरामद किए गए।
तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 विजय त्यागी द्वारा अभियुक्त गुफरान उर्फ पप्पू भान्जा पुत्र इरफान निवासी कुन्जडो वाली गली मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को दोराने पुलिस कार्यवाही के सिन्धावली अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त मोनू उर्फ अंकित पुत्र स्व0 गजेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम जीतपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद राणा चौक शामली स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर उ0नि0 रविन्द्र कासाना द्वारा अभियुक्त नौमान पुत्र दिलशाद निवासी कस्बा बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम गढीदेशराज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 किलोग्राम डोडा चूर्ण व 01 नाजायज छुरी को बरामद किया गया।
आंधी से पेड़-होर्डिग उखड़े
मुजफ्फरनगर। देर रात आंधी से पेड़-होर्डिग उखड़ गए। नगर व देहात में कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति में फाल्ट हो गया। मंसूरपुर में नेशनल हाईवे-५८ पर पेड़ व होर्डिंग्स टूटकर गिर गए। इससे यातायात भी प्रभावित हो गया। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र में घंटो बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज आंधी चलने से जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन मुसीबत भी खड़ी हो गई। अंतवाड़ा, नगर प्रथम, पमनावली बिजलीघर आदि क्षेत्रों में फाल्ट होने से २० से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। आंधी से विद्युत निगम को भी नुकसान झेलना पड़ा है। उधर, मंसूरपुर में शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग सहित अन्य सम्पर्क मार्गों पर टूटकर गिरे पेड़ों के कारण आवागमन प्रभावित हो गया। शाहपुर मंसूरपुर मार्ग पर गांव पुरबालियान के समीप गिरे पेड़ को पुलिस ने रात्रि में ही हटवाकर मार्ग सुचारू कराया।
युवक के साथ की मारपीट
मुजफ्फरनगर। मामूली विवाद मे पिता-पुत्र ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीडित युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला ब्रहमपुरी निवासी नितिन पुत्र रामचन्द्र ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया कि मौहल्ले के निवासी राकेश व उसके बेटे मनीष ने शराब के नशे मे मामूली कहासुनी मे उसके साथ मारपीट कर डाली व इस घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाने के साा आरोपितो के खिलाफ छानबीन शुरू की।
पत्रकार सुनील वर्मा की पत्नी का दुखद निधन
मुज़फ्फरनगर। ईटीवी भारत के जिला प्रभारी सुनील वर्मा जी की पत्नि अंजू वर्मा का दुःखद निधन लंबे समय से बीमार चल रही थी। इस दुःखद घड़ी में मीडिया परिवार परमपिता परमात्मा से शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम ६ बजे शहर श्मशान घाट पर किया जाएगा।
करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
मुजफ्फरनगर। करंट लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गांधीनगर निवासी करीब 67 वर्षीय भविष्य रंजन पुत्र वीर मोहन अपने घर मे करंट की चपेट मे आ गया। इस हादसे से घबराए परिजन आनन-फानन मे पडौसियो की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद हादसे से परिवारजनो मे शोक छा गया। पुलिस ने परिजनो तथा ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। वार्ड २५ में न्यू होरीजन पब्लिक स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य रुप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष, स्वतंत्र प्रभार मंत्री, राजेश पाराशर, मंडल अध्यक्ष नई मंडी मंडलविशाल गर्ग, जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ श्रीमती सीमा शर्मा धर्मपत्नी स्वर्गीय सुनील शर्मा, सभासद वार्ड २५, मीनाक्षी मित्तल न्यू हरिजन स्कूल प्रधानाचार्य, डॉ गीतांजलि, रामकिशन शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, राकेश सिसोदिया सेक्टर संयोजक, अश्वनी शर्मा सह मीडिया प्रभारी शुभम भारद्वाज, सभी सम्मानित बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता सुनील कुमार, नवीन सैनी, मनीष त्यागी, सागर सैनी, राहुल पांडे, अर्ष सिंघल युवा मोर्चा मंत्री, प्रदीप शर्मा, अमन शर्मा, नई मंडी मंडल भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर आदि मौजूद रहे।
चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। वाहन चोरी के धंधे का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त का गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी मोटरसाइकिल, अवैध मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना पुरकाजी पुलिस ने चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते दौराने पुलिस कार्यवाही के एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आसू पुत्र नूर हसन निवासी मोहल्ला खेड़ा दरवाजा कस्बा व थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर बताया गया है। उसके पास से मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स नं यूके ०८ ई ५६०९ (चोरी के अभियोग से सम्बंधित), मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर यूपी१२ एआर ६८३१(चोरी के अभियोग से संबंधित), मोटरसाइकिल पल्सर डीएल ५ एसएस ११७३, मोटरसाइकिल यामहा एफजेड-५ बिना नंबर, स्कूटी एक्टिवा बिना नंबर तथा एक तमंचा ३१५ बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
अवैध पशु कटान करने वाले को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले एक व्यक्ति को उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।
बुढ़ाना थानाप्रभारी एम एस गिल वे उनकी टीम ने लॉक डाउन लगने बल्कि बावजूद भी अवैध पशु कटान करने वाले को जेल की सींखचों के पीछे भेजा हैं। पुलिस ने लुहसाना रोड से नफीस पुत्र मजीद निवासी मौहल्ला लुहसाना रोड कैतवाली मस्जिद कस्बा व थाना बुढाना को २५ किलोग्राम मीट (भैंस) के अलावा ईलैक्ट्रिक तराजू , लकडी गुटका, दो चाकू, एक चापट सहित उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया हैं।
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग इंस्पेक्टर की प्रशंसा की
मुजफ्फरनगर। ड्रग इंस्पेक्टर लव कुश प्रसाद ने मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के आग्रह पर एक शानदार पहल की है। कोरोना काल में जो भी दवा प्रतिष्ठान का स्वामी काल का ग्रास बन गए हैं उनके परिवार के सम्मुख उस प्रतिष्ठान को चलाने में एकदम से जो दिक्कत आई, उसके लिए लव कुश प्रसाद ने उन दवा प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की सरकारी फीस को अपनी तनख्वाह में से देने के लिए सुभाष चौहान को बोला है। यह वाकई में एक बहुत शानदार पहल है जिसकी पहल मुजफ्फरनगर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा की गई है। जिस भी दवा प्रतिष्ठान का स्वामी कोरोना काल का ग्रास हो गए हैं वह मुजफ्फरनगर के जिला औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद (९७९४८१०९६९) एवम केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान से उनके निजी नंबर ९८३७२४५२३८ पर वार्ता कर संपर्क कर सकता है, अध्यक्ष सुभाष चौहान ने मुजफ्फरनगर जनपद के दवा व्यापारियों की ओर से ड्रग इंस्पेक्टर लव कुश प्रसाद कि इस शानदार दरियादिली के लिए धन्यवाद दिया है एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
अब हर शनिवार को आधार कार्ड बनेंगे
रोहाना। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना मील में उप डाकघर में अब हर शनिवार को आधार कार्ड बनेंगे उप डाकघर के मैनेजर संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह मैं केवल शनिवार को सुबह ९ः०० बजे से शाम ४ः०० बजे तक आधार कार्ड बनने का कार्य चल रहा है कोरोनावायरस गाइडलाइंस का ध्यान रखते हुए सैनिटाइजर का प्रयोग कराया जा रहा है किसी भी तरह की कोई भीड़ नहीं लगने दी जा रही है यहां पर काफी काफी दूर से लोग आधार कार्ड बनवाने व ठीक करवाने के लिए आते हैं हमारे यहां सुकन्या योजना नए अकाउंट एफडी जिसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति को कोई भी समस्या में हो इसलिए हमने शनिवार का समय निर्धारित किया है
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर करो ना गाइडलाइंस का पालन कराते हुए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं यह पर बैठने की व्यवस्था यह पानी की व्यवस्था पूर्ण रूप से है । उप डाकघर के मैनेजर संजीव कुमार व अन्य कार्यकर्ता छत्रपाल त्यागी ने बताया है कि कोरोनावायरस गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्था कराई गई है बैठने की पूर्ण रूप से व्यवस्था है एक एक व्यक्ति को बुलाकर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
सैनिटाइजर और फल वितरित किये
मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के जन्मदिन जनपद मुजफ्फरनगर में कैंप कार्यालय पर बड़े हर्षाल्लास के साथ केक काटकर बधाई दी इसके साथ मास्क, सैनिटाइजर और फल वितरित किये। इस अवसर पर अन्य पार्टी छोड़कर आए व्यक्तियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई आदित्य भैया के जन्मदिन पर जिला अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने २०२२ में विजय दिलाने की शपथ भी ली। इस अवसर पर अभिजीत पराशर जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, वाहिनी, आदर्श पुण्डीर महानगर अध्यक्ष, अमित चौरसिया जिला उपाध्यक्ष ,शुभम गोयल कोषाध्यक्ष, जाहिद प्रमुख महासचिव, सुशील कुमार जिला सचिव, रजनीश शर्मा मीडिया प्रभारी, अरुण कुमार, प्रवीण वर्मा, विशांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल की बैठक सम्पन्न
मुज़फ्फरनगर। जनपद मे अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के चलते जो निशुल्क मास्क व टोपी वितरण का कार्य किया जा रहा था वह अब सुचारू रूप से किया जाएगा। जिसे लेकर आज ट्रस्ट कार्यालय पर बैठक सम्मन हुई।
जानकारी के अनुसार ट्रस्ट परिवार समाजिक सेवाओ में हमेशा बढ़चढ़ कर सेवा में लगा रहा है। वही हजारो की संख्या में तैयार मास्क व टोपी एवम कोरोना वॉरियर्स प्रशस्तिपत्र देने का जो कार्य किया जा रहा था वह राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान जी के पूज्य पिताजी के निधन के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया था।
ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष संदीप धीमान बैंक वाले की अध्यक्षता में आज निर्णय लिया गया कि मास्क व टोपी एवम प्रशस्तिपत्र वितरण कार्यक्रम तीव्रता से सुचारू किया जाएगा।
वही यह निर्णय भी लिया गया कि जो ट्रस्ट परिवार में सदस्य आदि है जो मीटिंग की सूचना दिए जाने के बाद भी कई कई बार मीटिंग में उपस्थित न होने पर ट्रस्ट में गैर जिम्मेदाराना व्यवहार बनाये हुए है । तथा ट्रस्ट वाट्सअप ग्रुप में सूचना देने के बाद भी किसी तरह की जिम्मेदारी न समझने की दशा में आगामी मीटिंग की सूचना पर उनकी उपस्थिति न होने पर ट्रस्ट परिवार उनकी सदस्यता पर विचार कर उन्हें कार्यमुक्त कर जा सकता है।
बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान जी के पूज्य पिताजी स्व.सुरेंद्र धीमान जी की आत्मा की शांति सदगति की दो मिनट मोन रखकर श्री हरि से प्रार्थना कर श्रद्धाजंलि दी। बैठक में संदीप धीमान बैंक वाले, संजय धीमान, प्रदीप धीमान फोरमेन, वीरेंद्र धीमान, सत्यप्रकाश धीमान, नीलम धीमान, संदीप धीमान मास्टर, आशुतोष धीमान आदि मौजूद रहे।
गोहत्यारे के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना व अन्य हिन्दू संघठनो द्वारा गोहत्यारे के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर १३ जून को केंद्रीय मंत्री के निवास पर दिए जाना वाला धरना साप्ताहिक कर्फ्यू के कारण १४ जून २०२१, दिन सोमवार को दिया जाएगा। आज क्रांति सेना कार्यालय पर हुई। बैठक में उक्त निर्णय लिया गया बैठक में मुख्य रूप से- क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महासचिव मनोज सैनी, हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, संदीप शर्मा, शैलेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
टीकाकरण कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर चेतना द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान मे टीकाकरण कैम्प का आयोजन नई मन्डी वकील रोड स्थित बडी धर्मशाला मे लगाया गया। वैक्सीनेशन कैम्प के उदघाटन मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलेदेव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,लायन कुंज बिहारी अग्रवाल एवं सभासद विपुल भटनागर को संस्था के पदाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होने सभी पदाधिकारियो के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक लायन गिरीराज महेश्वरी रहे। कैम्प मे राकेश अग्रवाल अध्यक्ष,ओ.डी.शर्मा सचिव, समाजसेवी निधिशराज गर्ग कोषाध्यक्ष के अतिरिक्ति ला.अनिल गर्ग, हिमांशु महेश्वरी, जगरोशन गोयल, नितिन गुप्ता,राजीव अग्रवाल और सी.ए.अजय अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर चेतना ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार के प्रति आभार प्रकट किया गया।
मुजफ्फरनगर में सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रधान के भाई के घर में मारा छापा, लाखों की दवाइयों का पकड़ा जखीरा
मुजफ्फरनगर। शेरनगर में एक्सपायरी डेट दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ है। सूत्रों के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर से सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में वर्तमान प्रधान के भाई के घर से भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ है सबताया जा रहा है कि घर के अंदर बने दो कमरों में इन दवाइयों को रखा गया था। बताया गया है कि ग्राम प्रधान इकराम के भाई के यहां सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा छापा मारा गया। इस दौरान भारी मात्रा में दवाइयों का जखीरा मिला है। थाना नई मंडी प्रभारी व ड्रग्स इंस्पेक्टर व भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई चली।
कुटबी में शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न
शाहपुर। क्षेत्र के गांव कुटबी के ग्राम प्रधान के निधन के कारण पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार आज ग्राम कुटबी मे ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच मतदान हुआ। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के तहेरे भाई एवं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कुटबी सतेन्द्र बालियान का बीते दिनो वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद हादसे के कारण कुटबी ग्राम प्रधान पद के लिए आज मतदान हुआ। ग्राम प्रधान पद के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के विभिन्न बूथो पर प्रशासनिक व्यवस्थाओ एवं सुरक्षा व्यवस्थाओ के साथ मतदान हुआ। उपचुनाव के लिए जो 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे हैं उनमे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान के भतीजे एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सतेन्द्र बालियान के बेटे विश्वेन्द्र बालियान व 5 अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान मे हैं। वहीं दूसरी और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते छपार क्षेत्र के गांव बरला मे भी नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रीती त्यागी के निधन के कारण उपचुनाव के कारण मतदान कार्य हुआ। बरला ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी के रूप मे 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है। बरला ग्राम प्रधान पद चुनाव के लिए गांव मे 3 मतदान केन्द्रो के अन्तर्गत 15 बूथों पर मतदान कार्य हुआ। डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव,एडीएम अमित कुमार,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सदर,तहसीलदार सदर आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा।

